साप्ताहिक राशिफल : 2 अप्रैल दिन रविवार से 8 अप्रैल दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:17 Minute, 48 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रस स्थिति – सूर्य और गुरु मीन राशि पर, चन्द्रमा सिंह राशि पर , मंगल मिथुन राशि पर, बुध, शुक्र और राहु मेष राशि पर, शनि मकर राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं-

मेष राशि

2-3 और 4 अप्रैल को मन का झुकाव पठन पाठन और ज्ञानार्जन की ओर रहेगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। कुछ विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा।घर मे सुख शांति का माहौल बना रहेगा।जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगा। परन्तु माता का स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है। 5 और 6 अप्रैल कै आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। कोई नया डील की योजना बनाएंगे। वह भविष्य में आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यय भार में आंशिक वृद्धि बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ नोंकझोंक भी मिल सकता है। किसी बात को लेकर आप किसी से उलझ सकते हैं। हर कार्य सुनियोजित ढंग से करेंगे। 7 और 8 अप्रैल का दिन व्यापारिक कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा। लाभ प्राप्ति का सुयोग है। अपने व्यापार का विस्तार भी करेंगे। स्वास्थ्य का पाया अनुकूल रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। मन में हर्ष का समावेश बना रहेगा।

वृष राशि

2-3 और 4 अप्रैल का दिन कुछ प्रतिकूल रहेगा। काफी परिश्रम से ही कार्य बनेंगे। लाभ कम व्यय ज्यादा होने से मन में असंतोष मिलेगा। बनते कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। किसी स्वजन से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। स्वजनों का सहयोग मिलेगा।किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी। 4 और 5 अप्रैल को आप तरोताजा होकर काम करेंगे। बहुत उत्साहित होकर अपने काम में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगा। लाभ प्राप्ति होगी। व्यापार का विस्तार करेंगे। किसी बात को लेकर भविष्य के प्रति आशंकित हो सकते। 7 और 8 अप्रैल को आप की गतिविधियां तेज रहेगी। प्रत्येक कार्य पूरे मनोयोग से करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का योग है। जीवन साथी के मनोभावों का समादर करेंगे। आमोद प्रमोद का वातावरण बना रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य का पाया कुछ ढीला रह सकता है। आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

2-3 और 4 अप्रैल को धन दायक दिवस रहेगा।छोटे-मोटे आयोजन, धार्मिक आयोजन और मांगलिक प्रसंग आपकी प्रसन्नता को चौगुना कर देगा। कर्मचारी आपका कार्य आसान बना देंगे। धन प्राप्ति के नए-नए तरीके अपनाएंगे, जो कार्य पूरा कर देंगे। अपनी संतान से संबंधित कार्य पूर्ण करेंगे। बड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से आप सब कुछ प्राप्त करेंगे, जिसकी आपको पहले आकांक्षा थी। 4 अप्रैल की शाम से 6 अप्रैल के मध्य का समय विपरीत गति का रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बार-बार बाधाएं आ सकती है। जिद और आवेश से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लंबी यात्रा को जहां तक हो सके टाल दें। 7 और 8 अप्रैल को ज्ञानवर्धक समय रहेगा। अफसरों की निगाह में आप बने रहेंगे, जिससे आगे चलकर आपकी तरक्की का रास्ता आसान होगा। घर गृहस्थी का माहौल अच्छा ही रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा।

कर्क राशि

2-3 और 4 अप्रैल को खेल जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए अनुकूल समय रहेगा। वह अच्छा खेल का प्रदर्शन करेंगे।आप परिवार में सुख शांति का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ बाहरी यात्रा का प्रबल योग बन रहा है। लाभ के साथ-साथ खर्च का भी रहेगा। यदि एक्सपोर्ट- इंपोर्ट का कार्य है तो गति पकड़ेगा। कमीशन के क्षेत्र में धन निवेश करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। भाइयों और मित्रों के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होवेगी। 5 और 6 अप्रैल को अति उत्तम समय है। हर कार्य सफल होगा। जीवन में खुशियों की सौगात मिलेगी। जीवन साथी के साथ समय मधुरता से परिपूर्ण व्यतीत होगा। 7 और 8 अप्रैल को माता के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का योग है। पत्नी से व्यर्थ की नोकझोंक हो सकती है। यह समय चिंताओं को बढ़ाने वाला है। कलह से भरा समय रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहे तो अच्छा है आपके स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव मिल सकता है। वाहन खराब हो सकता है।

कन्या राशि

2-3 और 4 अप्रैल को समय सही नहीं है। आपके द्वारा कोई गलत कार्य हो सकता है अपने किए का पछतावा भी बना रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षा बड़ी रहेगी जिसके पूरा न होने से मन में खीज उत्पन्न होगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगे । 5 और 6 अप्रैल को समय अनुकूल आएगा। योजनाएं द्रुत गति से आगे बढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। दूसरे के लिए काम करके स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। 7 और 8 अप्रैल को मानसिक रूप से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। आपके कार्य में उत्कृष्टता बनी रहेगी। लोगों से बातचीत करने में चातुर्यता और संयम का प्रयोग करेंगे। धन कमाने में व्यस्त रहेंगे। मन में सुकून बना रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा ही रहेगा।

तुला राशि

2-3 और 4 अप्रैल को धैर्य और शांति से व्यवहार करने का बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। नई योजनाएं व लंबित कार्य के मामलों को आगे बढ़ाएंगे। त्यौहार, मेले, विवाह आदि के कार्यों की धुन रहेगी। सभी प्रकार के रिश्तो में पुनः गर्माहट आएगी। अतिरिक्त आय की भी संभावना है। नियमित कमाई चालू रहेगी। 5 और 6 अप्रैल को सावधानी रखने की जरूरत है‌। सचेत रहें ,आप कष्ट में रहेंगे। आपके साथ धोखा भी हो सकता है अतः सोच विचार कर कार्य करें। आप पर कोई आरोप-प्रत्यारोप लगा सकता है। 7 और 8 अप्रैल को राहत की सांस लेंगे। सम्पूर्ण कार्य समय से पूर्ण करेंगे। यह कई तरह के खर्चों का समय रहेगा। धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्त हो सकते हैं । मन में अध्यात्मिक भाव बना रहेगा। आप ही प्रवृत्ति परोपकार और आध्यात्म की ओर रहेगी। मन में शांति और सुकून बना रहेगा। स्वजनों से सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि

दो-तीन और चार अप्रैल को सन्मुख चंद्रमा लाभदायक रहेगा। आप हर तरह के लोगों से मिलेंगे और नए संपर्क बनाएंगे। आप मौलिक रूप सहज होकर काम करेंगे।आप पूर्ण तल्लीनता से काम करेंगे और उसमें कामयाबी भी मिलेगी। 5 और 6 अप्रैल को ज्यादा कुछ न करेंगे करेंगे, परंतु मन में संतुष्टि बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आप नए मानदंड तय करेंगे। अपने भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाएंगे। पूरे आराम के मूड में रहेंगे और कुछ हद तक आराम भी करेंगे। काम काज अच्छा रहेगा। परिवार भी आनंदित रहेगा। 7 और 8 अप्रैल को पैसा प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। घरेलू समस्या का समाधान मिलेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। आप अपने प्रिय जनों से भेंट मुलाकात करेंगे। अपने स्वभाव से दूसरे को चोट न पहुंचाएं, वरना आपकी प्रतिष्ठा गिर सकती है। आप अकेलापन पसंद करेंगे।

धनु राशि

2-3 और 4 अप्रैल को आप अपने अधिकारी का विश्वास प्राप्त करेंगे। समाज की स्थिति सुधारने जैसे कार्य में संलग्न रहे सकते हैं। अपने आसपास पके लोगों से सम्पर्क में वृद्धि करेंगे। अपने को मौलिक रूप में ढालने का प्रयास करेंगे। घर में नई वस्तु की खरीदारी संभव है। घर में मेहमानों का आवागमन भी हो सकता है। आप उनका सत्कार भी करेंगे। 5 और 6 अप्रैल को कुछ नया करने की इच्छा पैदा होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। विवाद व मुकदमे में सफलता प्राप्त होगा ।मनोरंजन और मौज मस्ती का समय है। साथ- साथ काम भी पूरे करेंगे। सुख में वृद्धि होगी। युवाओं को कैरियर में नया अवसर प्राप्त होगा। मन में बनी दुविधा दूर होगी। प्रिय जनों से मुलाकात होगा। आप कोई बड़ा फैसला लेंगे। 7 और 8 अप्रैल को मनोनुकूल कार्य हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में विस्तार का योग करेंगे ।राजकीय कार्य में सफलता मिलेगा। किसी की सहायता से महत्वपूर्ण कार्य का संपन्न करेंगे। भविष्य को लेकर उत्साहित रहेंगे।

वृश्चिक राशि

2-3 और 4 अप्रैल को समय मान प्रतिष्ठा वर्धक रहेगा। भौतिक और आध्यात्मिक उपलब्धियों का योग है। आप समाज सेवा में रहेंगे। वह सब कुछ उपलब्ध करना चाहेंगे जो आपको अभी तक नहीं प्राप्त हुआ है। महत्वाकांक्षा बड़ी रहेगी। किसी विद्वान पुरुष को अपना गुरु बनाएंगे या उसे प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे। ऊर्जा से परिपूर्ण व आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अपने को गौरवान्वित महसूस करेंगे। 5 और 6 अप्रैल को समय अच्छा है। यात्रा होगी। लाभ प्राप्त होगा। आपको मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। खुशी और शांति दोनों साथ प्राप्त होगा। 7 और 8 अप्रैल को समय प्रतिकूल है। आप परेशान रहेंगे। अनजाना भय आप पर हावी रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। कुछ अनिष्ट भी हो सकता है। परिवार वाले या स्वजन आपको धोखा दे सकते हैं। धन हानि हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय ज्यादा नहीं है। व्यर्थ का कवरेज न करें। नहीं तो परेशानी में पड़ जाएंगे। परेशानी से भरा समय रहेगा। सकारात्मक सोच बनाए रखें। यह आपके लिए बहुत ही हितकर रहेगा किसी से व्यर्थ न उलझे।

मकर राशि

2-3 और 4 अप्रैल को उत्साह में कमी का योग मिलेगा। अवसाद के भी शिकार हो सकते हैं। संतानों के अच्छा कार्य न करने से मन में कष्ट प्राप्त होगा। वाहन से कोई बड़ी क्षति हो सकती है या आपके चोट लग सकता है। कोई बड़ा झटका लग सकता है। आप स्वयं को ठगा सा महसूस करेंगे। धर्म में कमी आएगा। 4 अप्रैल की शाम से 5 और 6 अप्रैल का समय बलवान रहेगा। व्यापार में तरक्की होगी। सामाजिक व लोक कल्याण से जुड़े विषयों में आप व्यस्त रहेंगे। सहकर्मियों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। भागीदारी में चला रहा विवाद समाप्त हो जाएगा। बन्धु बांधवों से संबंधित किसी कार्य में आप जा सकते हैं। शादी समारोह मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनाएंगे। 7 और 8 अप्रैल को समय कार्य शानदार तरीके से पूरा करेंगे। सारे समस्याओं का हल प्राप्त करेंगे। लोगों का साथ मिलेगा। उनके अनुभव आपके बहुत काम आएंगे। वैमनस्य छोड़कर लोगों से मेल मिलाप करेंगे। आपको प्रसन्नता की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

2 और 3 और 4 अप्रैल को जीवनसाथी का पूरा पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में आप का दबदबा व रुतबा बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों से परस्पर मेल भाव में भी वृद्धि होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। शांति और सुकून बना रहेगा। स्वजनों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 5 और 5 अप्रैल का समय निराशा और कष्ट का है। कोई ऐसी बात आपको पता चलेगी जिससे आपका मूड ऑफ हो जाएगा। किसी महिला मित्र की मदद से आप उलझन और संकट में पड़ सकते हैं। पेट से संबंधित बीमारी आपको परेशान कर सकती है। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हैं। 7 और 8 अप्रैल को नई साझेदारी, गठबंधन, अनुबंधन के योग हैं। सोचा हुआ काम समय पर पूरा होगा। नए अवसर आप ही प्रतीक्षा कर रहे हैं‌ सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने का समय है, हालांकि आर्थिक मामला पर हावी रहेगा। अनुभवी लोगों का साथ आपके लिए मददगार साबित होगा।

मीन राशि

2 से लेकर 4 अप्रैल के मध्य व्यापार में आपके व्यवहार में उदारता व लचीलापन बना रहेगा। आपके व्यवहार और विश्वास से काफी लोग प्रभावित होंगे। समय गति व सितारे आपके पक्ष में हैं। ‌आपनी रचनात्मक प्रतिभा के बल पर आप असंभव से संभव कार्य को भी संभव कर लेंगे। 5 और 6 अप्रैल को स्वास्थ्य का पाया कमजोर हो सकता है‌ मित्रों व सहयोगियों से आशातीत सहयोग प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। हालांकि समय गति कुछ कमजोर हो सकती है। 7 और 8 अप्रैल को किसी रिश्तेदार या नातेदार से छोटी-छोटी बात पर कहासुनी व बोलचाल हो सकती है। आपका मूड ऑफ रहेगा। घर परिवार में वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। कुछ नए कार्य करने की प्रवृत्ति जागृत होगी। दांपत्य जीवन में नोकझोंक हो सकती है। घर के किसी सदस्य मतभेद उभर कर आ सकते हैं या कहासुनी हो सकती है ‌समय प्रतिकूल है इसलिए अपने मन और आवेश पर नियंत्रण रखें। आपके लिए हितकर रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!