साप्ताहिक राशिफल 9 अप्रैल दिन रविवार से 15 अप्रैल दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:16 Minute, 6 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

 सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति —सूर्य और गुरु मीन राशि पर, चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर, बुध और राहु मेष राशि पर, मंगल मिथुन राशि पर,शुक्र वृषभ राशि पर,शनि कुंभ राशि पर और केतु वृश्चिक राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

2-3 और 4 अप्रैल को मन का झुकाव पठन पाठन और ज्ञानार्जन की ओर रहेगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। कुछ विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा।घर मे सुख शांति का माहौल बना रहेगा।जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगा। परन्तु माता का स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है। 5 और 6 अप्रैल कै आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। कोई नया डील की योजना बनाएंगे। वह भविष्य में आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यय भार में आंशिक वृद्धि बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ नोंकझोंक भी मिल सकता है। किसी बात को लेकर आप किसी से उलझ सकते हैं। हर कार्य सुनियोजित ढंग से करेंगे। 7 और 8 अप्रैल का दिन व्यापारिक कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा। लाभ प्राप्ति का सुयोग है। अपने व्यापार का विस्तार भी करेंगे। स्वास्थ्य का पाया अनुकूल रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। मन में हर्ष का समावेश बना रहेगा।

वृष राशि

9 – 10 और 11 अप्रैल को सप्तमस्थ चंद्रमा शांति दायक माहौल देखा। परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। किसी अच्छे सज्जन से भेंट हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। आपको लाभ का अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको सत्य कार्य करने की तथा ईमानदारी से रहने की प्रेरणा प्राप्त होगी। 12 और 13 अप्रैल को समय ठीक नहीं है ।शत्रु वर्ग आप पर हावी हो सकते हैं। वाहन परेशानी दे सकता है और खर्चा भी करा सकता है। समय फोन कॉल आदि में नष्ट होगा। 14 और 15 अप्रैल को समय अनुकूल है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के लिए उत्सुक रहेंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी नये स्कूल व कॉलेज में एडमिशन के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

9 – 10 और 11 अप्रैल को कारोबार में मुनाफा प्राप्त होगा। प्रेम और रोमांस के मामले सफलतापूर्वक ढंग से आगे बढ़ेंगे, लेकिन सावधानी अपेक्षित है। किसी संपत्ति- वाहन- भूमि या भवन आदि की खरीद का कार्यक्रम बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धन का निवेश सोच समझकर ही करें। 12 और 13 अप्रैल को समय मिश्रित फलों को देने वाला रहेगा। जिंदगी की दौड़ में आप खुद को काफी पीछे महसूस करेंगे। कार्यों को पूर्ण करने के लिए ज्यादा मेहनत की आवश्यकता रहेगी । निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे का जुगाड़ कर पाएंगे। 14 और 15 अप्रैल को कष्ट सूचक दिवस रहेगा। गर्मी से थोड़ा परेशान रह सकते हैं ।घर में किसी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है, अतः अपने मन पर नियंत्रण रखें। आवेश में न आएं। यह आपके लिए हितकर रहेगा।

कर्क राशि

9 अप्रैल से 11 अप्रैल के मध्य का समय सामान्य फल सूचक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। नए नए मित्र बनेंगे। आपके मन में अच्छे विचार आएंगे। शुभ कार्यों में धन व्यय होगा। विद्या अध्ययन में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अत्यंत हर्षित होकर विद्यार्जन करेंगे। पार्टनरशिप में लाभ होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। 12 और 13 अप्रैल को समय अच्छा रहेगा। माता-पिता या बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपने गुरु से या किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात करेंगे। उनके आचरण को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे। लाभ की स्थिति रहेगी। 14 और 15 अप्रैल को परम शांति का अनुभव करेंगे। कर्म करने में विश्वास करेंगे। अपने बॉस के साथ संबंध बनाएंगे ।अच्छी सोच रहेगी और लोगों से तालमेल बनाकर आर्थिक दृष्टि से धन प्राप्ति के योग हैं।

कन्या राशि

9 – 10 और 11 अप्रैल को समय की चाल सामान्य रहेगी। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। आप अपने हैसियत के अनुसार ही खर्च करेंगे ।भूमि भवन, वाहन की मरम्मत आदि का कार्य शुरू कर सकते हैं या नया वाहन ले सकते हैं अथवा पुराने वाहन की मरम्मत आदि करा सकते हैं। आप इस समय कुछ विचारों और ऊर्जा से परिपूर्ण रह सकते हैं। धन प्राप्त करने के लिए नए-नए तरीकों पर विचार करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 12 और 13 अप्रैल को समय विपरीत फलदायक रहेगा ।आपके मितव्ययिता से घर वाले नाराज रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में कटुता प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय आदि में आकस्मिक मंदी आ सकती है । मन में चंचलता रहेगी। स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है। 14 और 15 अप्रैल को समय अनुकूल आ जाएगा। पैसों की बचत तो नहीं कर पाएंगे किंतु आपका खर्च चल जाएगा। आपको किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। मन में संतोष का भाव बना रहेगा।

तुला राशि

9 – 10 और 11 अप्रैल को आप आगे की योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे। यह समय किसी योजना के परिणाम प्राप्त करने का है। सामाजिक कार्यों में रुचि दिखाएंगे। प्रसन्नता और लाभ दोनों के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेरणादाई काम करेंगे। 12 और 13 अप्रैल को समय की चाल पक्ष में रहेगी। आप अपनी भाषा और कार्यशैली से लोगों को प्रभावित करेंगे। काम करने की ऊर्जा और शक्ति प्राप्त होगी। आप और गतिमान रहेंगे। चारों तरफ से प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। 14 और 15 अप्रैल को वाद विवाद या झगड़े की आशंका है। घर के बुजुर्ग सदस्यों का ध्यान रखें। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता प्राप्त हो सकती है। आपकी समस्या बढ़ेगी। कुछ ज्वलंत मुद्दे आपके सामने खड़े हो सकते हैं। आपका ध्यान अपनी संतान के क्रियाकलाप पर रहेगा। और आपको संतानों से निराशा भी प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

9 – 10 और 11 अप्रैल को आप उदासीन रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। झटपट पैसा कमाने के चक्कर में आप उलझ सकते हैं। दांपत्य जीवन में कटुता प्राप्त हो सकती है। मेहमानों का आगमन परेशानी देगा।आपको कुछ कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आप कष्ट की स्थिति में रहेंगे । जीवन में नए-नए परेशानियां शुरू हो सकती हैं। 12 और 13 अप्रैल को समय में सुधार आएगा। आप अपने शौक पूरे करेंगे और मनोरंजन के लिए समय भी निकालेंगे। अपने मित्रों और परिचितों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। 14 और 15 अप्रैल को उत्तम संपति दायक समय रहेगा। कुछ स्रोतों से लाभ के अवसर आपके पास आएंगे और आप बुद्धिमत्ता से इसका पूरा लाभ भी उठाएंगे। मन में भविष्य को लेकर आशान्वित बने रहेंगे।

धनु राशि

9 – 10 और 11 अप्रैल को बारहवां चंद्रमा परेशानी देगा। आवश्यकता पड़ने पर भी मित्र आदि साथ नहीं देंगे। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। नई जिम्मेदारी आने से असहज महसूस करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। वे अपनी बातों से आपको नाराज कर सकते हैं। कहीं गलत जगह पूंजी निवेश न करें ,नहीं तो पैसा निकालने में पसीने छूट जाएंगे । मेहनत के अनुसार सफलता नहीं मिलेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं । दुर्घटना का भय है।12 और 13 अप्रैल को समय साथ देगा। यश में वृद्धि होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। अनेक क्षेत्रों में सफलता की प्राप्ति होगी। रूपए पैसे का भी आगमन तो कम होगा लेकिन 14 और 15 अप्रैल को आप खर्च में कटौती कर अपना बजट संतुलित रखेंगे। आप अंतर्मुखी भी हो सकते हैं।मन को झुकाव आध्यात्म की ओर रह सकता है।

वृश्चिक राशि

9 – 10 और 11 अप्रैल को आप नया सम्बन्ध बनाएंगे और पुराने लोगों से भी सम्पर्क में रहेंगे। मानसिक रुप से आपको शांति प्राप्त होगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे। निश्चिंत होकर अपने काम में लगे रहेंगे।जीवन में प्रगति और विकास के रास्ते के बारे में चिंतन करेंगे।12 और 13 अप्रैल कै समय अनुकूल है ‌।लेन देन के मामले सुलझेंगे। अपने प्रगत के क्रियाकलापों में परिवर्तन भी अपेक्षित है। परन्तु जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बेरोजगारी से मुक्ति मिलेगी। पुराने ऋण की अदायगी करेंगे।14 और 14 अप्रैल को समय प्रतिकूल है। विगत कुछ कटु अनुभवों को सोचकर मन दुखी हो सकता है ‌। सामने कार्य रहेगा लेकिन काम में मन नहीं लगेगा। भावनात्मक सम्बन्ध में गतिरोध मिलेगा। अधिकारियों से ज्यादा करीब न रहे,नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं।अपने कुछ खराब है, अतः यदि बहुत महत्वपूर्ण कार्य न हो तो अपने को किसी उलझन भरे काम में न डालें। अपमान मिल सकता है। स्वजनों के क्रियाकलापों से पीड़ा मिल सकती है।

मकर राशि

9 -10 और 11 अप्रैल को समय बहुत अच्छा रहेगा। आप जिस कार्य में हाथ डाल लेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगा। व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। तेल से बंधित कार्य में लाभ होगा। प्रॉपर्टी संबंधित कार्य पूरे होंगे। समय भौतिक सुविधा प्राप्त करने का रहेगा। व्यापारियों के अनुकूल समय है। उन्हें लाभ की प्राप्ति होगी। मन में सकून और शांति बना रहेगा। 12 और 13 अप्रैल को समय कष्टकारी रहेगा। आप थकावट और कमजोरी का अनुभव करेंगे। स्वयं को थोड़ा पिछड़ा हुआ महसूस करेंगे। आप में काम करने की क्षमता तो रहेगी परंतु उलझन भी कम न रहेगा। कार्यों में सुधार लाने के लिए काफी परिश्रम करना पड़ सकता है। 14 और 15 अप्रैल को दोहरी भूमिका में रहेंगे। ऑफिस के साथ-साथ घर परिवार के काम भी पूरे करेंगे। व्यक्तिगत अर्थात निजी प्रगति का समय है।

कुंभ राशि

9 – 10 और 11 अप्रैल के मध्य का समय उन्नति दायक रहेगा। आप अपने घर परिवार व कारोबार को व्यवस्थित करेंगे। आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए पूरे मन से मेहनत करेंगे। कहीं बाहर घूमने का भी कार्यक्रम बन सकता है। आपका मन ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक क्रियाकलापों की ओर रहेगा। अपने आत्मबल के सहारे अपनी समस्याओं का निदान कर लेंगे। 12 और 13 अप्रैल को मीडिया, कला व्यापार जैसे रचनात्मक चीजों में सफलता के योग है। अपने जीवन शैली में सुधार लाएंगे। कहीं से कोई शुभ उत्साहवर्धक समाचार मिल सकता है। 14 और 15 अप्रैल को आपकी कमी या कमजोरी पकड़ी जा सकती है। आर्थिक संकट उपस्थित होगा। रुपए पैसे के बाद में मैं आपका हाथ तंग रह सकता है।मन में विषाद का योग बना रह सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें।यह आपके लिए हितकर रहेगा।

मीन राशि

9 – 10 ओर 11 अप्रैल के मध्य व्यापार व कामकाज में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। काम को तीव्रता और ठीक ढंग से निपटा देंगे। मित्रता, प्रेम ,रोमांस,विवाह विज्ञान के कार्य में सफलता मिलेगी।अपने कारोबार अन्य कोई नया काम हाथ में लेंगे। कोर्ट केस में स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। 12 और 13 अप्रैल को घरेलू मामले और अपने व्यवहारिक जीवन में कुछ बदलाव लाएंगे। आपको इसमें कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी समारोह या मांगलिक प्रसंग में सम्मिलित हो सकते हैं । काम का दबाव कुछ अधिक ही रहेगा। 14 और 15 अप्रैल को रुपए पैसों की आवक होगी। आर्थिक रूप से आप सक्षम और अच्छी स्थिति में रहेंगे। व्यापार की उन्नति होगी कोई बड़ा डील या अनुबंध भी हो सकता है। समय आपके पक्ष में है।इसका भरपूर लाभ उठाएं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!