गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:8 Minute, 59 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सुर्खियां

  • गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • अयोध्या में राम जन्मभूमि का दुनिया के 156 देशों की पवित्र नदियों के जल से अभिषेक होगा।
  • IPL में बेंगलुरु-राजस्थान और कोलकाता-चेन्नई के बीच मुकाबला।
  • अजीत पवार बोले-2024 क्यों, अब भी CM बनना चाहता हूं: कहा- कांग्रेस-NCP ने शिवसेना से गठबंधन किया, इसलिए हम धर्मनिरपेक्ष नहीं रह पाए।
  • सेम-सेक्स मैरिज, 24 अप्रैल को होने वाली सुनवाई टली: बेंच के दो जज मौजूद नहीं रहेंगे; सभी याचिकाकर्ताओं को इसी दिन दलीलें पूरी करनी थी।
  • राजीव गांधी जैसा होगा मोदी का हाल: केरल भाजपा को मिली धमकी भरी चिट्‌ठी; कुछ दिन पहले इंटेलिजेंस रिपोर्ट भी लीक हुई थी।
  • हमले के शिकार आर्मी-ट्रक में इफ्तार के लिए फल थे: 5 जवानों की शहादत के बाद गांव के लोग बोले- ईद नहीं मनाएंगे; केवल नमाज होगी।
  • पाकिस्तान को भारत से जंग का डर: रक्षा मंत्री आसिफ बोले- युद्ध की आशंका के बीच चुनाव नहीं होने चाहिए, आतंकवाद का खतरा भी बढ़ेगा।

अमृतपाल सिंह गिरफ्तार : मोगा में गुरुद्वारे से पकड़ा गया

अमृतसर। हिरासत में लिए जाने के बाद अमृतपाल सिंह। पुलिस के अफसर सादी वर्दी में मोगा पहुंचे थे। भगोड़े अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह पंजाब पुलिस ने मोगा से अरेस्ट कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल को मोगा के रोडे गांव में एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया। अब अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा। अमृतपाल पर NSA के तहत केस दर्ज है। अमृतपाल पिछले 36 दिनों से फरार था। अमृतपाल ने अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए 23 फरवरी को पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

20 अप्रैल को अमृतपाल की NRI पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया था। वह लंदन जा रही थीं। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को छोड़ दिया गया था। जिसके बाद अमृतपाल पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।

बंगाल : किशोरी से बलात्कार के बाद उसकी हत्या के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रायगंज/कालियागंज (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में 17 साल की एक किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था, जिस कारण पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

पुंछ आतंकी हमला : तलाश अभियान तेज, शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया

पुंछ/जम्मू/चंडीगढ़। शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के एक ट्रक पर 20 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के स्थल का दौरा किया और क्षेत्र में तलाश तथा घेराबंदी अभियान की समीक्षा की। अभियान के दूसरे दिन भी सुरक्षा बलों के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।

रूस, चीन के रक्षा मंत्रियों के भारत में एससीओ बैठक में हिस्सा लेने की संभावना

नई दिल्ली। चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु के भारत में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारत की एससीओ की अध्यक्षता के तहत यह बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी।

जून के अंत तक यमुना में बहने वाले 95 प्रतिशत मलजल का उपचार सुनिश्चित करें : उपराज्यपाल

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जून के अंत तक यमुना में बहने वाले 95 प्रतिशत मलजल का उपचार सुनिश्चित करें और नदी में प्रदूषण के स्तर में कमी लाएं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सक्सेना ने शुक्रवार को एक उच्च-स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें यमुना नदी को पुनर्जीवन प्रदान करने के उपायों पर चर्चा की गई।

सत्यपाल मलिक को तलब करना सच बोलने वालों को चुप रहने का संदेश : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा समन भेजे जाने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इसका मकसद उन्हें तथा सच बोलने सभी लोगों को चुप रहने का संदेश देना है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि हालांकि, समन आश्चर्यजनक नहीं है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित प्रासंगिक और महत्वपूर्ण सवाल उठाने के 10 दिन बाद ‘प्रतिशोधी’ कदम उठाया गया।

राहुल गांधी ने सरकारी आवास खाली किया, कहा- सच बोलने की कीमत चुकाई

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लुटियंस दिल्ली में स्थित अपना सरकारी आवास शनिवार को खाली कर दिया और कहा कि उन्होंने ‘‘सच बोलने की कीमत’’ चुकाई। साथ ही, उन्होंने लोगों के मुद्दे उठाना जारी रखने का वादा किया। वह 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद अपनी मां सोनिया गांधी के आवास पर कुछ समय के लिए रहने चले गए। मानहानि के एक मामले में दोषसिद्धि के बाद लोकसभा की सदस्यता गंवाने के बाद उन्हें (राहुल को) 22 अप्रैल तक यह बंगला खाली करने को कहा गया था।

पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज

नई दिल्ली। रमजान का पवित्र महीना पूरा होने के साथ शनिवार को देशभर में धूमधाम और हर्षोल्लास से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर पूरे देश की मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। दिल्ली में ईद का जश्न शनिवार सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा करने के बाद शुरू हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!