गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:9 Minute, 28 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में

सुर्खियां

  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने इस्तीफ़ा दे दिया है।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी ने 135 सीटें जीती हैं. बीजेपी को अब तक 65 सीटें मिली हैं।
  • राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को दिल्ली के कपूरथला हाऊस में सगाई कर ली।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल रही जीत पर राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें सबसे अच्छी बात यह लगी कि उनकी पार्टी ने गलत शब्दों से यह चुनाव नहीं लड़ा।
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि न्यायपालिका ही अब तक लोकतंत्र बचाती आई है
  • आईपीएल 2023 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रन से हरा दिया।
  • बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक की जीत और हार बीजेपी के लिए नई बात नहीं है।इस रिजल्ट से पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

चुनावी जीत से कांग्रेस को अगले साल कर्नाटक में होने वाले राज्यसभा चुनाव में मदद मिलेगी

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत से पार्टी को राज्य में अगले साल रिक्त हो रही राज्यसभा की चार सीटों में से तीन पर अपने उम्मीदवारों को जिताने में मदद मिलने की संभावना है। राज्य से चार राज्यसभा सदस्यों – कांग्रेस के सैयद नासिर हुसैन, जी सी चंद्रशेखर और एल हनुमंथैया के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में बोम्मई ने कहा, ‘‘हम लोगों के फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं। मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं।

कर्नाटक में 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, 15 सीट पर मिली कांग्रेस को जीत

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का एक बड़ा श्रेय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को दिया और कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा बनाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी’ के विमर्श में राहुल गांधी द्वारा निकाली गई पदयात्रा ही ‘स्पष्ट विजेता’ साबित हुई है।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक के जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी उनमें से 15 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई, जबकि जनता दल (सेक्युलर) को तीन और भारतीय जनता पार्टी ने दो सीट पर जीत दर्ज की हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इन 20 सीट में से कांग्रेस को सिर्फ पांच सीट पर ही जीत मिली थी।

सीबीआई निदेशक पद के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों को विचारार्थ रखा गया

नई दिल्ली। एक उच्च स्तरीय समिति ने शनिवार शाम को एक बैठक की और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक पद के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति को भेजा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस उच्च स्तरीय समिति में प्रधानमंत्री, भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल होते हैं।

नौसेना-एनसीबी ने 12,000 करोड़ रुपये मूल्य का करीब मादक पदार्थ जब्त किया

नई दिल्ली। नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के संयुक्त अभियान के तहत केरल के समुद्री तट के निकट एक पोत से 12,000 करोड़ रुपये मूल्य का करीब 2,500 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया और एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। एनसीबी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एनसीबी ने इसे देश में ‘मेथमफेटामाइन’ की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती करार दिया है।

एससीओ सदस्य देशों ने डिजिटल सार्वजनिक ढांचे पर भारत का प्रस्ताव सर्वसम्मति से माना

 

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय निकाय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों ने डिजिटल सार्वजनिक ढांचे को विकसित करने के लिए भारत के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यह जानकारी दी। एससीओ में पाकिस्तान और चीन भी सदस्य हैं।

नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति भंडारी ने कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को देश का अभिन्न हिस्सा बताया

काठमांडू। नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने शनिवार को एक बार फिर कहा कि कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा नेपाल का अभिन्न अंग हैं और इसे लेकर भारत के साथ जो भी विवाद है, उसे कूटनीतिक तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। भंडारी ने ‘नेपाली टेरेटरी लिम्पियुधुरा’ नामक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर यह बात कही। यह पुस्तक अच्युत गौतम और सुरेंद्र के.सी ने लिखी है।

ब्रिटेन से कोहिनूर, औपनिवेशिक कलाकृतियों को वापस लाने के अभियान की योजना बना रहा भारत: रिपोर्ट

लंदन/ नई डेलनबभारत कोहिनूर हीरे सहित ब्रिटेन के संग्रहालयों में रखीं मूर्तियों और औपनिवेशिक युग की अन्य 34  कलाकृतियों को वापस लाने के लिए एक प्रत्यावर्तन अभियान की योजना बना रहा है। शनिवार को एक ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ‘द डेली टेलीग्राफ’ अखबार का दावा है कि यह मुद्दा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है, जिसके दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और व्यापार वार्ता में उठने की संभावना है।

डब्ल्यूएफआई सभी दस्तावेज तदर्थ समिति को सौंपे : आईओए

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के महासचिव से सभी आधिकारिक दस्तावेज उसकी तदर्थ समिति को सौंपने के लिए कहा है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि महासंघ के संचालन में निवर्तमान पदाधिकारियों की कोई भूमिका नहीं है। डब्ल्यूएफआई ने कहा कि उसे आईओए के आदेशों का पालन करने में कोई समस्या नहीं है क्योंकि वह पहले ही अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!