सप्ताहिक राशिफल : 14 मई दिन रविवार से 20 मई दिन शनिवार

0 0
Read Time:16 Minute, 53 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, गुरु, राहु और बुध मेष राशि पर, चन्द्रमा और शनि कुंभ राशि पर, मंगल कर्क राशि पर, शुक्र मिथुन राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

14 मई को समय अनुकूल है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। नए मित्र बनेंगे जो आगे चलकर काम आएंगे। 15 मई को समय ठीक नही है ‌मन में किसी बात को लेकर चिंता मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अस्थिर रहेगा। 16 को भी समय अनुकूल नहीं रहेगा। अपने सगे सम्बन्धियों की उपेक्षा न करें। समय और परिस्थितियों को देखकर काम करें।यह आपके लिए उचित रहेगा। कोई नया कदम न उठाएं नहीं तो हानि की सम्भावना बनी सकती है ‌कुछ आर्थिक हानि के भी योग हैं। 17-18 और 19 को यात्रा से लाभ मिलेगा ‌रुपये पैसों का आगमन हो सकता है। आपके कार्य करने के तरीके में भी सुधार आएगा। कहीं बाहर घूमने फिरने का प्रोग्राम भी बन सकता है। बच्चों के साथ घुल मिल कर रहेंगे। 20 को भी समय अनुकूल है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे। धन प्रद दिवस रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। हर काम में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृष राशि

14 मई को नौकरी पेशा वालों के लिए उचित समय है। उनके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। वे पूरे मनोयोग से अपना काम करेंगे। अफसरों की निगाह में बने रहेंगे। उनका प्रमोशन भी हो सकता है ‌15 को भी समय ठीक रहेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त करेंगे ‌।16 मई को समय लाभकारी है। काम करने का पूरा समय मिलेगा ‌।17 से 19 भी के स मध्य का समय अनुकूल नहीं है। घर का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। ‌व्यर्थ के उलझन में पड़ सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। वे आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। आपका कुछ अहित हो सकता है। आप किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। उपलब्धियों के बावजूद मन में अवसाद बना रहेगा। 20 मई को समय अनुकूल आ जाएगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। तरक्की करेंगे। रूपए पैसों का आगमन होगा। लेकिन कार्य की शुरुआत में अड़चनें आ सकती है। धीरे धीरे अपने क्रियाकलाप को सुव्यवस्थित कर लेंगे। अपनों का भरपूर साथ मिलेगा।

मिथुन राशि

14 और 15 मई को समय सरकारी विजय सूचक रहेगा। संतान की उन्नति से घर का माहौल अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सबका साथ और सहयोग मिलेगा। 16 मई को सफलता की राह आसान बनेगी। विद्यार्थी गण अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे। पठन-पाठन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। साहित्यकारों को अपनी रचनाओं में अभिरुचि बनी रहेगी। 17-18 और 19 मई को समय पूर्णतया अनुकूल रहेगा। समय सर्व लाभकारी है ।नए कार्य की शुरुआत करेंगे। आप अपना काम बनवाने में माहिर होंगे। कहीं परिवार के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। प्रेम संबंध आगे बढ़ेंगे। 19 मई के दोपहर से 20 मई के मध्य का समय नकारात्मकता से परिपूर्ण रहेगा‌ किसी बात पर जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए प्रतिकूल समय रहेगा। आप पुरानी यादों में खोए रह सकते हैं। मन में उदासी बना रहेगा। अवसाद के शिकार हो सकते हैं। प्रत्येक कार्य में अवरोध मिल सकता है।

कर्क राशि

14 मई को कष्ट सूचक समय रहेगा। काम समय से पूरा नहीं होगा। संतान कहां नहीं मानेगी। आपको चिंता का योग मिल सकता है। बनते काम में अवरोध मिलेंगे।15 मई को समय ठीक है।बिगड़े काम के सुधार होगा ।लोगों से सम्पर्क बढ़ाएंगे। सरकारी विजय सुखद दिवस रहेगा। कागज काज गति पकड़ेंगे। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।17- 18 और 19 को व्रत पूजा दान आदि में समय व्यतीत करेंगे। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। इस समय तंत्र मंत्र ज्योतिष इत्यादि का सहारा लेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सौहार्द का माहौल बनेगा। आपकी अंतरात्मा आपको इमानदारी से रहने की प्रेरणा देगी। बुजुर्ग पुरुषों का आशीर्वाद मिलेगा। 20 मई को लाभकारी समय है। मौज मस्ती खानपान आदि में समय व्यतीत हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लाभ प्राप्त होगी। मन में खुशियां बनी रहेगी। मन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। सोच में सकारात्मकता की बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि

14 और 15 मई का दिन ठीक रहेगा।सभी काम संजीदगी से कहा करेंगे। खुशियां आएंगी। मन में हर्ष बना रहेगा। नौकरी और रोजगार से जुड़े लोगों के लिए बेहतर समय‌ है। वे पूंजी निवेश कर‌ सकते हैं। आगे चलकर वह लाभकारी रहेगा। कार्यों की प्रशंसा होगी। अपने क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहे। 16 मई को व्यापार में लाभ मिलेगा। कैरियर की दृष्टि से अच्छा समय है। जीवनसाथी से तालमेल मधुर रहेगा। 17-18 और 19 मई का समय‌ प्रतिकूल है। परेशानियों का दौर मिल सकता है। स्वास्थ का पाया कमजोर रहेगा।आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। मन में अवसाद मिल सकती है। 20 को समय ठीक रहेगा। समय साथ देगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी।अपने का साथ सुख देगा। बिगड़े काम में सुधार होगा।

तुला राशि

14 और 15 मई को आप ज्ञानार्जन की़ ओर उन्मुख होंगे। मन का झुकाव पठन पाठन की ओर रहेगा। अपने व्यक्तित्व के निमार्ण पर जोर देंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। 16 मई को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। ‌बिगड़े काम में सुधार होगा। अपने बन्धुओं का साथ प्राप्त होगा। कुछ नई उपलब्धियों का साथ मिलेगा। जीवन में आमोद प्रमोद बना रहेगा। 17-18 और 19 मई को भी समय अनुकूल ही रहेगा। भाग्य का साथ आपके साथ बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को पूरी निष्ठा के साथ अंजाम देंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। सम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। 20 मई को समय ठीक नहीं है।किसी से अनबन हो सकती है।आपका विरोध भी हो सकता है। बनते कामों म बाधाएं आ सकती है। चाहकर भी बहुत न कर पाएंगे। उलझनों का दौरा रहेगा।

सिंह राशि

14 मई का दिन ठीक रहेगा।सभी काम समय से सम्पन्न होंगे। व्यापारिक कार्यों में गति बना रहेगा। आर्थिक पक्ष भी ठीक ठाक रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। लेकिन 15–16 मई का समय अनुकूल नहीं है।चोट चपेट की सम्भावना बनी रही है। अतः वाहन सावधानी से चलाएं।
घर से किसी वस्तु के गायब होने का योग है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हैं सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। सभी काम कठिनाई से होगा।मन में झुंझलाहट मिलेगा। 17-18 और 19 मई का दिन अनुकूल है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन में प्रसन्नता का आगमन होगा। बिगड़े काम बनेंगे। बन्धु बांधवों का सहयोग अपेक्षित है। कोई नया प्लान बना सकते हैं। जीवन आमोद प्रमोद से युक्त रहेगा। खुशियां आएंगी। कहीं घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।20 मई का समय सरकारी विजय सूचक दिवस है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। उनके कार्यों की सराहना होगी। पुरस्कार भी प्राप्त कर सकते हैं। अपने काम को पूरी संजीदगी से अंजाम देंगे।

धनु राशि

14 और 15 मई को व्यापारिक कार्यों में मुनाफा मिलेगा। लाभ प्राप्ति की सम्भावना बनेगी। परिवार में सुख शांति रहेगा। बिगड़े स्वास्थ्य में सुधार होगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। भाईयों से सहयोग मिलेगा। मित्रों के सम्पर्क का दायरा बढ़ाएंगे। 16 मार्च को शौर्य में वृद्धि सम्भावित है। मन में हर्ष और उत्साह का योग मिलेगा। 17-18 और 19 मई को बनते कार्यों में कुछ अड़चनें आ सकती है। किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। काम का बोझ बना रहेगा।मन में अवसाद आ सकता है। उपलब्धियों के बावजूद मन में किसी बात को लेकर भय का समावेश हो सकता है।घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। 20 मई को संकट के बादल हट जाएंगे। बिगड़े कामों में सुधार होगा। हालात आपके पक्ष में हो जाएगा। अपनों का साथ काम आएगा। हर कार्य पूरे मनोयोग से करेंगे।

वृश्चिक राशि

14 मई को समय ठीक नहीं है।बीती बातों को स्मरण कर मन में दुख पैदा होगा। काम को आगे बढ़ाएंगे। मन में कुछ दुख मिलेगा। अधिकारियों के साथ ज्यादा लगाव अच्छा नही रहेगा। आप के उत्साह बना रहेगा। अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। 15 को उत्तम समय है। संकट के बादल छंट जाएंगे। दैनिक कार्य नियमित रुप से करते रहेंगे और उस में आपका मन भी लगेगा। योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे ‌17-18 और 19 को मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने की सम्भावना है। मन किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी। किसी बात का फैसला न लें पाएंगे। कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी कर सकते। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ हिस्सा लेंगे। हर काम को संजीदगी से पूरा करेंगे। नया सम्पर्क कायम करेंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। 20 मई को समय अच्छा रहेगा। खानपान और दिनचर्या में लापरवाही न करें नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो जाएगा।

मकर राशि

14 मई को आपके प्रभाव में वृद्धि सम्भावित है। आपके कीर्ति का विस्तार होगा। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा।धन का आगमन होगा। 15 और 16 मई को भाई बन्धुओं से रिश्ता बेहतर होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। किसी निर्माण के विषय में योजना बनाएंगे। 17–18 और 19 मई यश में विस्तार होगा। प्रापर्टी के कार्य में सुधार होगा। लम्बित मामले सुलझेंगे। किसी विवाद में अपने पक्ष में फैसला होगा। सरकारी कामकाज में आंशिक सफलता प्राप्त होगा। मन का झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। पूजा प्रार्थना और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। 20 मई को मिश्रित समय है। दैनिक कार्य पूर्ववत चलता रहेगा।मन में शांति और सुकून बना रहेगा। विश्राम की स्थिति में रहेंगे।

कुंभ राशि

14 मई को जन्म कालिन चन्द्रमा होने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी से मधुरता का योग है। एक दूसरे के विचारों का सम्मान करेंगे। व्यापार में सुधार आएगा। कुछ थकावट का अनुभव करेंगे। मन में शांति और सुकून बना रहेगा। 15 और 16 मई को परिवार में चली आ रही गतिविधियां दूर होगी। हर कार्य में मन लगेगा और सफलता मिलेगा।जीवन में खुशियों का समावेश होगा। 17-18 और 19 मई को भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े कार्य में सुधार होगा। जीवन में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। मनोवांछित सफलता प्राप्त होगा। 20 को भी समय साथ देगा। सोच में परिवर्तन आएगा। जीवन शैली में सुधार होगा। धर्म कर्म के प्रति अभिरुचि जागृत होगी। मन का झुकाव पठन पाठन की ओर उन्मुख रहेगा।किसी ने व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आगे चलकर सहायक होगा।

मीन राशि

14 और 15 मई का समय प्रतिकूल रहेगा।व्यय भार में वृद्धि होगी। घरेलू खर्च बढ़ जाएगा। मन में शांति का अभाव बना रहेगा। मन अशांत रह सकता है। किसी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है इसलिए किसी कागज पर विना पढ़ें या समझे हस्ताक्षर न करें।अपने लोगों पर बहुत आंखमूंद कर विश्वास न करें नहीं तो संकट में पड़ जाएंगे।16 मई को समय में सुधार आएगा। गतिरोध समाप्त होगा। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। मित्रों का दायरा बढ़ेगा। 17-18-19 मई को उत्साह में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। बहुत कोशिश के बाद सफलता आंशिक रहेगा। परन्तु मन में संतोष बना रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है। उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। आपके कार्यों की सराहना होगी। हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश करेंगे। अपने कार्य से सबको प्रभावित करने की चेष्टा करेंगे। 20 मई को भी समय आपके पक्ष में ही रहेगा। मित्रों का आगमन होगा। आप किसी संगोष्ठी में शिरकत कर सकते हैं। हर्ष का वातावरण बना रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!