साप्ताहिक राशिफल : 21 मई दिन रविवार से 27 मई शनिवार तक

0 0
Read Time:15 Minute, 46 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य वृषभ राशि पर, चन्द्रमा भी वृषभ राशि पर ही, मंगल कर्क राशि पर, बुध कर्क राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर,शुक्र मिथुन राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मेष राशि और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं-

मेष राशि

21 मई को समय अनुकूल है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। महत्वपूर्ण जिम्मेवारी आपको मिल सकती है। पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे। 22 और 23 मई को धन प्रदायक समय है। अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। आप प्रसन्न रहेंगे और लोग आपका सहयोग करेंगे। 24 से 26 मई के मध्य का समय बहुत ही कष्टप्रद है। अचानक आप परेशानियों से घिर सकते हैं। दैनिक कार्य करने में परेशानी आएगी। कार्य में विलंब होगा। कार्य की अपूर्णता स्वभाव में चिड़चिड़ापन प्रदान करेगी। कड़ी मेहनत के बाद भी परिणाम सुखद नहीं रहेगा। आपका मूड ऑफ हो सकता है। 27 मई को समय ज्ञानवर्धक है। धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। सत् साहित्य का अध्ययन कर सकते हैं। अच्छे कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि

21 मई को समय अनुकूल रहेगा। आप इस समय खूब तरक्की करेंगे। पैसे की प्राप्ति होगी। हालांकि कार्य की शुरुआत में अड़चनें आएंगी। किंतु धीरे-धीरे सब व्यवस्थित हो जाएगा। 22 और 23 का मानसिक रूप से आप शांति अनुभव करेंगे। जीवनसाथी से आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। शादी समारोह या किसी मांगलिक प्रसंग में जाना पड़ सकता है। अपनी आदतों में या दिनचर्या में बदलाव करेंगे। 24- 25 और 26 मई को धन प्रदायक दिवस रहेगा। पैसे की आवक बढ़ेगी। आप हास परिहास व मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। साथ ही जरूरी काम भी करेंगे। आप बहुत व्यवस्थित तरीके से अपना काम करेंगे। 27 का समय अच्छा नहीं है। इस समय लेट लतीफी के कारण आप डांट सुन सकते हैं। गोपनीयता का ध्यान रखें। अपना राज किसी को न बताएं। समय का दुरुपयोग न करें। भाई बहन से किसी बात को लेकर तकरार या विवाद की स्थिति बन सकती है।

मिथुन राशि

21 मई का समय नकारात्मक से परिपूर्ण रहेगा। प्रेमी प्रेमिका के मध्य अनर्गल बातें होंगी। किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। पढ़ाई कर रहे छात्रों को परेशानी आएगी। उनकी डिमांड पूरी नहीं हो पाएगी।आप पुरानी यादों में खोए रहेंगे। मन उदास रहेगा। 22 और 23 मई को सफलता आपके कदम चूमेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं या किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। 24- 25 और 26 मई को समय शुभ है। सभी काम समय से निपटा देंगे। किसी नई मुलाकात से फायदा भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। समय अच्छा है। हर काम को पूरी तल्लीनता से करेंगे। 27 मई का समय भी शुभ रहेगा। संतान के विवाह ,पढ़ाई ,कैरियर अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रह सकते हैं। विवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि

21 मई को समय उत्तम है।हर कार्य में अनुकूलता मिलेगा।पुराने यादों को ताजा करेंगे। मौज मस्ती और खानपान का दौर रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगा। 22 और 23 मई को पैसों की कमी महसूस करेंगे। कार्यों में बाधाएं आएंगी। घर में कोई सामान खराब हो सकता है जिसकी रिपेयरिंग पर पैसा खर्च हो सकता है। 24 और 26 मई के मध्य समय सफलता से परिपूर्ण रहेगा। कामकाजी महिलाओं की लिए समय अच्छा है। नौकरी में अधिकारियों से सामंजस्य बना रहेगा। कोई भी निर्णय अनुभव से लेंगे। विंडो के साथ लेंगे। 27 मई को कोई मित्र या रिश्तेदार अचानक मिल सकते हैं। उनसे आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे । भाग्य कदम कदम पर आपके साथ खड़ा रहेगा। किसी व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं।कही यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।

कन्या राशि

21 मई को समय में सुधार आएगा। पुरानी समस्याएं का समाधान मिलेगा। आप किसी समारोह में कार्य सम्मिलित हो सकते हैं। घर के सदस्यों में प्रेम भाव की वृद्धि होगी। अपने कार्य जिसमें सफल होंगे। 22 और 23 को बाहरी संबंधों से फायदा होगा। समय अनुकूल है। सभी कार्य अपने नियत समय से पूरे हो जाएंगे। भविष्य को लेकर आशान्वित रहेंगे। मन में सकून बना रहेगा ।मित्रों का साथ मिलेगा। 24 और 26 मई के मध्य समय अनुकूल है। काम बनेगा। जीवन साथी से सम्बन्धों में सुधार होगा। आपके मन में शांति बना रहेगा। भागीदारी में कोई काम शुरु कर सकते हैं। आपका आनंद की प्राप्ति होगी। सफलता प्राप्त होगा। 27 मई का समय अच्छा नही है। किसी से मतभेद हो सकता है वाहन खराब हो सकता है। घर की कोई वस्तु गायब हो सकती है। दुर्घटना का योग है।वाहन सावधान से चलाएं।

तुला राशि

21 मई को चोट चपेट का योग है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार में कोई घाटा हो सकता। आप भावनाओं में जाने से बचे नहीं तो नुकसान हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। वित्त संबंधी मामलों जोखिम भरा है ।22 और 23 मई को समय अच्छा जाएगा। सभी मामलों में आप यह चतुर और गतिशील बने रहेंगे। हर चीज को भाप लेने में सक्षम रहेंगे। 24- 25 और 26 मई को समय शानदार फलों को देने वाला है। आप जो भी करेंगे वह अद्भुत होगा। आयात निर्यात के मामले में आप लाभ उठाएंगे। भाग्य में उम्मीदों के रूप बदलाव आने लगेगा। भौतिक जगत की ओर रहेगा। भावनात्मक और आध्यात्मिक जगत में भी प्रवेश कर सकते हैं। 27 मई को व्यवहारिक स्तर पर आप लोगों से संपर्क और संवाद कायम करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप में नेतृत्व का गुण बना रहेगा। जो भी चुनौतियां आएंगी उससे आप निपट लेंगे। हर कार्य शांत और अच्छे मन से संपन्न करेंगे।

सिंह राशि

21 मई को समय प्रतिष्ठा वर्धक रहेगा। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। निराशा और नकारात्मकता के बादल धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे। राजकीय कार्य थोड़े प्रयास के बाद पूर्ण होंगे। 22 और 23 मई को आप में आत्मविश्वास की प्रबलता रहेगी। किसी जरूरतमंद मित्र या रिश्तेदार की मदद के लिए आप आगे निकल आएंगे। 24 से 26 मई के मध्य तक का समय प्रतिकूल रहेगा। आपके मित्र आप से बचने का प्रयास करेंगे। जीवन साथी के साथ गलतफहमियां आ सकती हैं। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। रुपए पैसे के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। 27 मई को आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। हिम्मत और हौसले से आप परिपूर्ण रहेंगे। जिसकी आकांक्षा थी वह पूरा हो जाएगा। शारीरिक थकावट व आलस्य का भाव बना रहेगा। रिश्तेदार आपके काम आएंगे। किसी कानूनी अड़चनों का हल बुद्धिमत्ता से निकाल लेंगे।

धनु राशि

21 मई को सुख संपति प्राप्त का रहेगा। अपनी दिनचर्या में महत्वपूर्ण बदलाव कर सकते हैं। व्यापार व कामकाज में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।इसका अच्छा परिणाम आपको आगे चलकर मिलेगा। 22 और 23 मई को शांतिपूर्ण समय है। आप अपना सुधार करेंगे। मन का झुकाव पठन पाठन की ओर हो सकता है। व्यापार में स्थित सुधरेगी। लाभ प्राप्ति का योग है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा 24 से 26 मई के मध्य समय घातक है। शत्रु या विरोधी घात लगाए बैठे रहेंगे। किसी से ऐसी कोई बात हो जाएगी जिससे उससे शत्रुता बढ़ सकती है। हर कार्य में बाधाएं आएंगी। सफलता में बाधाओं का योग है। 27 को समय में सुधार आ जाएगा। संकट के बादल छंट जाएंगे। मन में उत्साह का संचार होगा।पूरे मनोयोग से अपने काम को अंजाम देंगे। खुशियां हासिल होगी।

वृश्चिक राशि

21 मई को जीवनसाथी से मधुरता में वृद्धि का योग है।22 और 23 मई को प्रतिकूल समय है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। किसी समस्या से मन में चिंता और तनाव मिलेगा। धन हानि कामी योग हैं। पूंजी निवेश न करें नहीं तो पूंजी के नष्ट होने का योग मिलेगा। भाग्य साथ नहीं देगा। कठिन परिश्रम से ही कार्य के पूरा होने के योग हैं। कठिनाई आएंगी और आप उस चुनौती को बखूबी निपटाने का प्रयास करेंगे। 24-25 और 26 मई को बिगड़े काम में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन प्राप्ति का भी योग मिलेगा। जीवन में आमोद प्रमोद बना रहेगा। भाई बन्धुओं से सहयोग अपेक्षित है। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगा। अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। कोर्ट कचहरी के कामकाज में उलझे मामले सुलझेंगे। 27 मई का समय मिश्रित है। उत्साह में कमी और स्वभाव में आलस्यता मिलेगा। कुछ थकावट महसूस करेंगे।

मकर राशि

21 मई को समय अच्छा है। आप प्रसन्न रहेंगे। अपने काम को पूरे मनोयोग से निभाएंगे। 22 और 23 मई को अस्वस्थ हो सकते हैं। आय व्यय का बजट असंतुलित हो सकता है। परंतु नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। नए संबंध या अनुबंध हो सकते हैं। धन कमाने के अवसर भी मिलेंगे, चाहे वह कुछ ही समय के लिए क्यों न हो। 24- 25 और 26 मई को शांति दायक समय है। भाग्य आपका साथ देगा। संपत्ति और धन जैसे मामलों में उलझे रहेंगे। अपने दृढ़ मनोबल के बल पर चुनौतियों से निपट लेंगे। आपने नया हुनर सीखेंगे। 27 मई को समय विपरीत रहेगा। महत्वपूर्ण कागजातों व जीवनशैली और खानपान की आदतों में लापरवाही न करें। आपका अपने प्रिय जनों से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं।

कुंभ राशि

21 मई को खराब शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। घर परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। कोई ऐसी बात सामने आ जाएगी, जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे लेकिन वह उजागिर हो जाएगा। 22 और 23 मई को प्रेम संबंधों में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी में स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। हास परिहास मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। 24 से 26 मई के मध्य कोई सार्थक व हर्ष का समाचार मिलेगा। किसी रोचक व ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। दिनचर्या में आवश्यक परिवर्तन संभव है। 27 मई का समय मध्यम है। मित्रता मजबूत करेंगे। काम के दबाव को महसूस करेंगे लेकिन अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान देंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार के यहां भी जा सकते हैं। लघु यात्रा का योग है।

मीन राशि

21 मई को व्यापार व कामकाज को गंभीरता से करेंगे। नए व्यापारिक व व्यवसायिक अनुबंध बनेंगे। नौकरी में सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। 22 व 23 मई को कोर्ट कचहरी का मामला उलझ जाएगा। कहीं से कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है। गर्मी जनित रोगों से सावधान रहें। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। 24 से 26 मई के मध्य ग्रह स्थितियों में परिवर्तन संभव है। समान विचारधारा वालों के साथ संपर्क बनाएंगे। अजनबी लोगों से रुपए पैसे का लेनदेन न करें। विद्यार्थियों के लिए समय उपयुक्त है। उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगा। 27 मई को आपकी काबिलियत सभी के सामने आ जाएगी। आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवन के प्रति सोच सकारात्मक बनी रहेगी।अपने चतुराई से सभी को मात दे देंगे। समान में प्रतिष्ठित होंगे। हर काम को गंभीरता से करेंगे।जीवन का लक्ष्य आपके सामने बना रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!