गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:6 Minute, 34 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सुर्खियां

  • तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने दिल्ली अध्यादेश के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का एलान किया
  • जीएसटी कलेक्शन पांचवी बार डेढ़ लाख करोड़ के पार पहुंचा।
  • शाहबाद डेयरी हत्याकांड में पुलिस ने 16 वर्षीय लड़की की हत्या करने में इस्तेमाल हुआ चाकू बरामद किया।
  • भारत ने मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च किया।
  • पाकिस्तान में इमरान ख़ान की पार्टी के अध्यक्ष परवेज़ इलाही गिरफ़्तार
    ममता बनर्जी ने महिला पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला।
  • अर्दोआन के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ शामिल होंगे।

जम्मू-कश्मीर : राजौरी जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के पास दासल गुर्जन के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर सेना और पुलिस ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार की दरमियानी रात को घेराबंदी की तथा तलाश अभियान चलाया।

भारतीय-अमेरिकी देव शाह ने 2023 का ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ खिताब जीता

वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी देव शाह ने ‘सैमोफाइल’ शब्द का सही हिज्जे (स्पेलिंग) बताकर वर्ष 2023 का ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ खिताब अपने नाम कर लिया। फ्लोरिडा के लार्गो शहर के निवासी शाह (14) आठवीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को इस खिताब के साथ 50 हजार अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि भी जीती।

मंगल पर जाने वाले रोवर ‘ऑपर्च्युनिटी’ का मॉडल बेंगलुरु स्थित संग्रहालय में प्रदर्शन के लिए रखा गया

बेंगलुरु। यदि आप यह जानने को उत्सुक हैं कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के, मंगल पर जाने वाले रोवर ‘ऑपर्च्युनिटी’ ने लाल ग्रह की बंजर भूमि को कैसे पार किया और इसके बारे में कैसे कई रहस्य उजागर किए, तो आप यहां विश्वेश्वरैया औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय (वीआईटीएम) की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी गैलरी आ सकते हैं। मार्स रोवर ऑपर्च्युनिटी के मॉडल का उद्घाटन बृहस्पतिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के यूआर राव उपग्रह केंद्र के निदेशक एम शंकरन ने किया। कॉर्नेल विश्वविद्यालय के छात्रों ने इसे तैयार किया है और प्रदर्शन के लिए इसे वीआईटीएम में रखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से गोवा-मुंबई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह ऑनलाइन माध्यम से मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर पहली यात्रा पर रवाना करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह देश की 19वीं सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई से संचालित चौथी और महाराष्ट्र से संचालित पांचवी वंदे भारत ट्रेन होगी।

तेलंगाना में बन रहा विश्व का पहला ‘थ्री-डी प्रिंटेड’ मंदिर

हैदराबाद। विश्व का पहला ‘थ्री-डी प्रिंटेड’ हिंदू मंदिर तेलंगाना में बनाया जा रहा है। शहर की रियल एस्टेट कंपनी अप्सुजा इंफ्राटेक, सिद्दिपेट के बुरुगुपल्ली में 3,800 वर्ग फुट क्षेत्र में इसका निर्माण कर रही है। अप्सुजा इंफ्राटेक इस परियोजना के लिए ‘थ्री-डी प्रिंटेड’ निर्माण कंपनी सिम्पलीफोर्ज क्रिएशंस की मदद ले रही है और चारविथा मीडोज परियोजना क्षेत्र में इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

दिल्ली उच्च न्यायालय का अशनीर ग्रोवर, उनकी पत्नी के खिलाफ जांच पर रोक से इनकार

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतपे के सह संस्थापक अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ 81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले की जांच पर इस चरण में रोक लगाने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। मामले में यह जांच फिनटेक यूनीकॉर्न की ओर से दर्ज कराई गई उस शिकायत के आधार पर की जा रही है जिसमें ग्रोवर और उनके परिवार के सदस्यों पर अवैध भुगतान के जरिये कंपनी को 81.3 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!