साप्ताहिक राशिफल : 18 जून दिन रविवार से 24 जून दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:17 Minute, 26 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और चन्द्रमा मिथुन राशि पर, मंगल और शुक्र कर्क राशि पर, बुध वृषभ राशि पर, गुरु और राहु मेष राशि पर, शनि कुंभ राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

18-19 और 20 जून को आपके पराक्रम की वृद्धि होगी‌‌। बिगड़े काम में सुधार होगा। लम्बित कार्य की परिपूर्ति का उत्तम समय है। भाग्य की वृद्धि का उत्तम योग मिलेगा। हर कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से निपटाएंगे। मन में उत्साह बना रहेगा। सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी। परन्तु 21 और 22 जून का समय प्रतिकूल रहेगा। बहुत कठिन परिश्रम से भी काम को पूर्ण रुप से सुव्यवस्थित ढंग से न कर पाएंगे। प्रायः प्रत्येक काम में खुद न कुछ अड़चनें आ सकती है। मन में खिन्नता का योग है। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। सब पर विश्वास न करें। लेनदेन में सावधानी का बर्ताव करें। अपनों से पीड़ा मिल सकता है। कोई सामान गायब हो सकता है। 23 और 24 जून को समय में सुधार आएगा। संतानों के कार्य प्रसन्नता हासिल होगी‌। संतानों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मन में प्रसन्नता का समावेश होगा।

वृषभ राशि

18-19 और 20 जून को परिवार को लेकर सतर्क रहेंगे। घर में टूटे फ़ूटे सामानों को बदलने का प्रयास करेंगे। परिवार में सहयोग और सामंजस्य का सुन्दर वातावरण रहेगा। घर के साथ सज्जा पर ध्यान देंगे। घर की पेंटिंग करा सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार का योग है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलती। 21 और 22 जून को भाग्य का साथ मिलेगा। सब काम सुव्यवस्थित प्रकार से निपटने का प्रयास करेंगे। पूरे उत्साह से भरे रहेंगे। सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी। भाई बन्धुओं का सहयोग अपेक्षित है। जीवनसाथी से मधुरता में वृद्धि होगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। 23 और 24 जून का समय प्रतिकूल है। बनते कार्यों में बाधाएं आ सकती है। किसी से अकारण कलह हो सकता है। चित्त में व्याकुलता मिल सकता है। आपका अपमान हो सकता है। अपने लोग ही बेगाने की तरह व्यवहार कर सकते हैं। ‌व्यापार में हानि की सम्भावना है। कोई यंत्र या वाहन खराब हो सकता है। आप तनाव में रह सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा।

मिथुन राशि

18-19 और 20 को मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। खानपान और स्वास्थ्य का पाया उत्तम रहेगा। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।किसी नए कार्य की रुपरेखा बनाएंगे। अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। कहीं दूर या निकट की यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। आपमें तालमेल उत्तम बना रहेगा। आप किसी तीर्थ यात्रा या उपासना स्थल पर जा सकते हैं। नवीन विवाहित जोड़े पिकनिक पर जा सकते हैं। 21 और 22 जून का समय व्यापारिक कार्यों की दृष्टि से उचित है। पूंजी निवेश के लिए बढ़िया समय है। पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। 23 और 24 जून को पूर्ण मनोयोग से अपने काम को निपटाने का जी जान से कोशिश करेंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगा। अधूरे कार्य को निपटाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफलता भी पाएंगे। बुजुर्ग पुरुषों का आशिर्वाद मिलेगा। घर का माहौल शांत बना रहेगा।

कर्क राशि

18-19 और 20 जून को बारहवें चन्द्रमा होने से आय से अधिक व्यय की सम्भावना है। आप अधिक खर्च कर सकते हैं।घर में अनावश्यक किसी का स्वागत खराब हो सकता है। उसको लेकर आप परेशानी झेल सकते हैं। विरोधियों का प्रकोप रहेगा। आप की सामाजिक छवि को नुक्सान हो सकता है। आपके उपर मिथ्या अभियोग लग सकता है। 21 और 22 जून को समय में सुधार आएगा। बिगड़े काम को बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उसमें सफलता भी पाएंगे। धन का आवागमन होगा। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया होगा। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता प्राप्त होगा। किसी सगे सम्बंधी की मदद मिलेगी। बुजुर्ग पुरुषों का आशिर्वाद प्राप्त करेंगे। मन में खुशियां बनी रहेगी। 23 और 24 जून का समय आर्थिक दृष्टि से बेहतर है। आपका किया प्रयास प्रत्येक क्षेत्र में सफ़लता दिलवाएगा। खुशियों का आगमन होगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पठन-पाठन में लगेगा।

कन्या राशि

18-19 और 20 जून को सरकारी कार्य में सफल रहेंगे। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। दफ्तर में सहयोगियों से अच्छा तालमेल बना रहेगा। आपको इंटरव्यू में सफलता मिलेगा। मन का झुकाव पठन पाठन की ओर बना रहेगा। किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। भाग्य का साथ पाएंगे। रूकावटें दूर होगी। ज़मीन जायदाद की खरीदी कर सकते हैं। वाहन सुख अच्छा रहेगा। यात्रा भी हो सकती है। 21 और 22 को धन लाभ मिलेगा। व्यापार में स्थित सुदृढ़ होगी। पार्टनरशिप में काम करने का उत्तम समय है। किसी नए काम को अंजाम दे सकते हैं। संतान के कार्य से प्रसन्नता हासिल होगी। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। 23 और 24 जून का समय प्रतिकूल है। आप किसी अनहोनी के शिकार हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट मिल सकती है ‌आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।किसी निकट संबंधी के व्यवहार से आप दुखित हो सकते हैं। व्यर्थ की चिंता और तनाव मिल सकता है।किसी अपने निकट के व्यवहार से आप दुखित है सकते हैं।

तुला राशि

18-19 और 20 जून को भाग्य का सितारा बढ़िया रहेगा।जिस काम में हाथ डालेंगे,उस में सफलता मिलेगी। भाई बन्धुओं का बर्ताव आपके प्रति अच्छा रहेगा। वे आपका सहयोग करेंगे। बिगड़े कामों में सुधार का योग है। स्वास्थ्य भी अच्छा ही रहेगा। मन में सकारात्मक सोच बना रहेगा। पूर्ण उत्साह से अपने काम में लगे रहेंगे। आपको सफलता भी मिलेगी। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। हर क्षेत्र जिसको आप स्पर्श करेंगे, उसमें सफल ही रहेगें। 21 और 22 जून को आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। धन कमाने के तरकीब निकालेंगे और उसमें कामयाब भी होंगे।घर में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बुजुर्ग पुरुषों का आशिर्वाद मिलेगा। परन्तु 23 और 24 जून का समय प्रतिकूल रहेगा। बनते कार्यों में अनावश्यक विलंब और बाधाएं आ सकती है। मन में उत्साह का अभाव मिल सकता है। किसी समस्या को लेकर तनाव और चिंता में रहेगा। अवसाद के शिकार हो सकते हैं। आपके उभर अभियोग लग सकता है। कार्यों की आलोचना हो सकती है। अपने भी बेगाने जैसा बर्ताव कर सकते हैं।

सिंह राशि

18-19 और 20 जून का समय विद्यार्थियों के अनुकूल है। उन्हे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया होगा।आपको लाभ मिलेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परन्तु घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। धन‌ का आगमन होगा। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। 21 और 22 जून का समय प्रतिकूल है। व्यय भार में वृद्धि होगी। आपको ऋण भी लेना पड़ सकता है। आय व्यय का संतुलन ठीक न रहेगा। बाहरी यात्रा का भी योग हैं। विदेश गमन या परदेश गमन का योग है। 23 और 24 जून को समय साथ देगा। तनाव में न्यूनता का योग है। आपके कांफिडेंस में वृद्धि होगी। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। सोच में सकारात्मकता का योग है। मन में हर्ष बना रहेगा।

धनु राशि

18-19 और 20 जून को व्यापारिक कार्यों में उत्साह बना रहेगा और आपको सफलता भी प्राप्त होगा। पूंजी निवेश के लिए उत्तम समय है। पार्टनरशिप में तालमेल अच्छा रहेगा। लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। बहुत कुछ अर्जन का समय है। मन में प्रसन्नता बना रहेगा। परन्तु 21 और 22 जून को प्रतिकूल समय है। आप का व्यापार प्रभावित हो सकता है। वाहन से चोट चपेट की सम्भावना है। कोई सामान गायब हो सकता है। किसी बात को लेकर आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। परेशानियों का योग मिल सकता है। 23 और 24 जून को समय में परिवर्तन आ जाएगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा।आय के स्रोत मिलेंगे। आपको अपने भाई बन्धुओं से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का योग है। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। आम प्रमोद का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि

18-19 और 20‌ जून का समय प्रतिकूल रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव और चिंता का योग मिल सकता है। आप अवसाद के शिकार हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से पीड़ा मिल सकती है। खुशियों का अभाव रहेगा। कही से आप अपमानित हो सकते हैं। समय ठीक नहीं है इसलिए किसी विवाद में न पड़े। अन्यथा आप का नुक़सान हो जाएगा। 21 और 22 जून को भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। हर कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से निपटाएंगे। अपनों का साथ और सहयोग मिलेगा। व्यापार की दृष्टि से उत्तम समय है। लाभ मिलेगा और आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। 23 और 24 जून को सरकारी विजय सूचक दिन है। कोर्ट कचहरी के काम में फैसला आपके पक्ष में ही होगा। सुख और शांति बनी रहेगी। आप खरीददारी कर सकते हैं। अपने खान-पान पर ध्यान देंगे। योग और अध्यात्म की तरफ रुचि बनी रहेगी। किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। खुशियों की प्राप्ति का दिन है।

मकर राशि

18-19 और 20 जून को विरोधियों से पीड़ा मिलेगा।वे आपके प्रति गतिविधियों को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। कोई सामान गायब हो सकता है। आर्थिक हानि के योग हैं। आय और व्यय का संतुलन अच्छा नहीं रहेगा। 21 और 22 जून को समस्त बाधाएं समाप्त हो जाएगी। व्यापार में वृद्धि और विस्तार योग है। लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता मिलेगा। आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं। खुशियां हासिल होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सहयोगियों की सहायता मिलेगा। जीवन में आमोद प्रमोद की प्राप्ति होती। दुविधा की स्थिति का उन्मूलन होगा। 23 और 24 जून समय‌ प्रतिकूल रहेगा। हर कार्य में कुछ झंझट मिल सकता है। मन स्थिति में खिन्नता का योग रहेगा। सोच में नकारात्मकता प्रवेश कर सकती है। आप अवसाद से ग्रसित हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ राशि

18-19 और 20 जून को विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगा। मन का झुकाव पठन पाठन की ओर रहेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। माता या किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित प्रभावित होगा। विरोधी पर भारी विजय प्राप्त करेंगे। उनकी कुचेष्टा को नष्ट कर देंगे। 21 और 22 जून को पत्नी या जीवनसाथी के विचारों से सामंजस्य का अभाव रहेगा। परिवार में अशांति मिल सकता है। पड़ोसियों से तकरार हो सकती है।अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखना ही आपके लिए हितकर रहेगा। 23 और 24 जून को व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। धन लाभ के सुअवसर मिलेंगे।अपने मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेकिन सरकारी विजय सूचक दिवस रहेगा। मन में प्रसन्नता बना रहेगा। पड़ोसियों से संबंध मधुर बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नये अनुबंध के योग बनेंगे। व्यापार मे लाभ होगा।

मीन राशि

18-19 और 20 जून को धन की हानि का योग मिलेगा। बनते कामों में दिक्कतें आएंगी। मन में खिन्नता का योग बना रहेगा। अवसाद की स्थिति भी मिल सकती है। चोट चपेट का योग मिल सकता है। 21 और 22 जून को विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। मन का झुकाव धर्म की ओर रहेगा। पठन-पाठन में व्यस्त रह सकते हैं।कहीं बाहर की यात्रा हो सकती है। नए प्रोजेक्ट की योजना बना सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। 23 और 24 जून को विरोधियों पर हावी रहेंगे। आपके विरुद्ध षड्यंत्र हो सकता है। लेकिन उनके प्रयास असफल होंगे। मन में उत्साह और सकारात्मक चिंतन बना रहेगा। मन में सकून और शांति का अवतरण होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!