गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:8 Minute, 48 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार। इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सुर्खियां

  • पीएम मोदी आज एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. तीन राज्यों बिहार, गोवा और झारखंड को पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है।
  • एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी ने कहा है कि मोदी सरकार के मंत्री ओबामा के बयान पर तो बोलना चाहते हैं, पर चीन या मणिपुर हिंसा पर नहीं।
  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वागनर ग्रुप के पीछे हटने के बाद रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू समेत अपने सुरक्षा अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की है।
  • अमेरिका ने इसराइल के नियंत्रण वाले वेस्ट बैंक में बसने वालों के लिए लगभग छह हज़ार नए घरों के निर्माण को मंज़ूरी देने के इसराइली सरकार के फ़ैसले पर चिंता जताई है।
  • मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार से पाँच दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रगति मैदान लूट : पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने प्रगति मैदान सुरंग में दिनदहाड़े लूटपाट में शामिल होने के आरोप में दो लोगों को सोमवार को पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सुमन नलवा ने देर शाम एक बयान जारी कर बताया कि दो लोगों को पकड़ा गया है, बाकी संदिग्धों की पहचान कर ली गयी है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

सपना गिल का क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप झूठा: पुलिस ने अदालत को बताया

मुंबई। मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत को बताया कि सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ सपना गिल का यह आरोप ‘झूठा और निराधार’ है कि भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने मुंबई के उपनगरीय अंधेरी इलाके में एक पब में उनके साथ छेड़छाड़ की थी। जांच अधिकारी (आईओ) सोमवार को मामले की सुनवाई कर रहे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए और इस संबंध में रिपोर्ट सौंपी।

मणिपुर में हिंसा की बदलती प्रकृति चिंता का विषय : मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के इस राज्य में हिंसा की बदलती प्रकृति पर चिंता जताई है। खबरों के अनुसार, शाह इंफाल घाटी के बाहरी क्षेत्रों में हिंसा के बाद अब जिलों में नागरिकों के बीच अशांति फैलने को लेकर चिंतित हैं।

हिमाचल में बाढ़ से चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरूद्ध होने से फंसे सैकड़ों लोग

शिमला/मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के औट में भीषण बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध होने से यहां सैकड़ों यात्री फंस गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 70 किलोमीटर लंबा मंडी-पंडोह-कुल्लू मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

ममता बनर्जी ने माकपा, कांग्रेस पर प. बंगाल में भाजपा के साथ मिलकर काम करने का लगाया आरोप

कूच बिहार (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक के कुछ दिनों बाद सोमवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस की भूमिका की आलोचना की। बनर्जी ने कहा कि वह तो केंद्र में भाजपा के खिलाफ एक बड़ा विपक्षी गठबंधन बनाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन माकपा और कांग्रेस पश्चिम बंगाल में भाजपा के साथ मिलकर काम करने का प्रयास करके इसमें बाधा उत्पन्न कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में आगामी दो दिन हो सकती है भारी बारिश: मौसम विभाग

कोलकाता। उत्तरी अंदरूनी ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में कम दबाव वाला क्षेत्र बनने से पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह अनुमान जताया। विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल और उप हिमालयी क्षेत्र के अधिकतर भागों में रविवार को सुबह से ही बारिश होने लगी।

केंद्र ने पशु चिकित्सा दवाओं, टीकों के लिए एनओसी देने के लिए नंदी पोर्टल शुरु किया

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने पशु चिकित्सा दवाओं और टीकों के आवेदनों को समय से विचार करने और गैर-आपत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने के लिए सोमवार को नंदी पोर्टल शुरु किया। पशु चिकित्सा दवाओं और टीकों के आयात, विनिर्माण और विपणन का विनियमन स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के दायरे में आता है।

ईपीएफओ ने अधिक पेंशन के लिए आवेदन की समयसीमा 11 जुलाई तक बढ़ायी

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ऊंची पेंशन का विकल्प चुनने के लिये आवेदन जमा करने की समयसीमा को बढ़ाकर 11 जुलाई कर दिया है। यह दूसरा मौका है जब अधिक पेंशन का विकल्प चुनने के लिये आवेदन करने की समयसीमा बढ़ायी गयी है। इससे पहले इसे तीन मई, 2023 से बढ़ाकर 26 जून, 2023 किया गया था।

एशिया में उड़ान भरते चीन के जासूसी गुब्बारों की नयी तस्वीरें सामने आईं : बीबीसी

लंदन। ब्रिटिश मीडिया ने जापान और ताइवान समेत अन्य देशों के ऊपर चीन द्वारा जासूसी गुब्बारे उड़ाए जाने के सोमवार को नए सबूत दिए। ये सबूत तब सामने आए जब महीनों पहले अमेरिकी तट पर ऐसा ही एक गुब्बारा गिराए जाने के बाद से अमेरिका-चीन के संबंधों में और खटास आ गयी है।

मेघालय में भीड़ ने बीएसएफ चौकी पर किया हमला, पांच लोग घायल, मुख्यमंत्री की स्थिति पर नजर

शिलांग। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में रविवार रात एक सीमा चौकी पर ग्रामीणों के हमले में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के दो जवानों समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य की राजधानी से 100 किलोमीटर दक्षिण में डावकी शहर के पास उमसियेम गांव में रात करीब 10 बजे भीड़ ने चौकी पर हमला कर दिया।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!