साप्ताहिक राशिफल : 2 जुलाई दिन रविवार से 8 जुलाई दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:17 Minute, 43 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बुध मिथुन राशि पर, चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर, मंगल सिंह राशि पर, बृहस्पति और राहु मेष राशि पर, शुक्र कर्क राशि पर,शनि कुंभ और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं

मेष राशि

2-3 और 4 जुलाई को अवरूद्ध काम पूरे होंगे। भाग्य का सितारा आपके पक्ष में रहैगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। हर काम समय पर पूरा करेंगे। परिवार में सौहार्द बनाए रहेगा। 5 और 06 जुलाई को सरकारी कार्य में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के काम में फैसला आपके ही पक्ष में रहेगा। सुख समृद्धि की वृद्धि का योग मिलेगा। वाहन सुख अच्छा रहेगा। यात्रा का भी योग हैं। 7 और 8 जुलाई को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लाभ प्राप्त के अवसर मिलेंगे। परन्तु व्यय भार में वृद्धि भी होगी। संतान के कैरियर को लेकर चिंता का योग मिलेगा। परिवार में वैचारिक मतभेद भी उभर सकते हैं।

वृषभ राशि

2-3 और 4 जुलाई का समय प्रतिकूल रह सकता है।वाहन खराब हो सकता है। घर से कोई सामान गायब है सकता है। किसी बात को लेकर चिंता मिल सकता है। किसी से वाद विवाद हो सकता है। प्रत्येक कार्य में विलंब और झंझट मिलेगा। कोई काम आसानी से नहीं होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। 5 और 6 जुलाई का समय सुखद रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।रुके काम पूरे होंगे। लाभ प्राप्त की स्थिति बनेगी। मन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। हर काम मनोयोग से पूरा करेंगे।काम में मन लगेगा ‌भाई बन्धुओं से मेल मिलाप का योग मिलेगा। उलझे कार्य सुलझें।पिता या बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आमोद प्रमोद मिलेगा। 7 और 8 जुलाई का समय सरकारी कार्य की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। मकान बनाने की योजना बना सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान की उपलब्धियों से मन में प्रसन्नता का समावेश हो सकता है।पूर्ववत काम करते रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।आय की स्थिति अच्छी रहेगी।मन में आध्यात्मिक भाव की जागृति होगी।आप तीर्थ यात्रा के लिए भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि

2-3 और 4 जुलाई को व्यापार में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। किसी ने कार्य की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। विरोधियों का प्रकोप बना रहेगा।वे आपके कार्यों की आलोचना करेंगे। आपके साथ विश्वासघात भी हो सकता है। अतः सतर्कता बनाएं रखे। किसी पर जरुरत से ज्यादा विश्वास घातक हो सकता है।5 और 6 जुलाई को प्रतिकूल समय रहेगा। चोट चपेट की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर में कोई सदस्य अस्वस्थ हो सकता है। धन का अनावश्यक व्यय हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर खिन्नता मिल सकती है। काम में अनावश्यक विलम्ब मिलेगा। 7 और 8 जुलाई का समय अनुकूल रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगा‌।किसी की सहायता से कठिन काम भी सम्पन्न कर देंगे। भाग्य का साथ आपके साथ बना रहेगा।

कर्क राशि

2-3 और 4 जुलाई का समय अनुकूल रहेगा। कहीं बाहर की यात्रा की योजना बना सकते हैं।किसी मंदिर या देवालय भी जा सकते हैं। मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगा।आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य में उतार चढाव में सकता है। संतानों से लाभ प्राप्त होगा।घर में माहौल अनुकूल रहेगा।सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।सर काम समय से पूरा करने का पूर्ण प्रयास करेंगे और उसमें सफलता भी पाएंगे। 5 और 6 जुलाई का समय व्यापारिक कार्यों के लिए अनुकूल है। शेयर में पूंजी निवेश के लिए अनुकूल समय है। लाभ की स्थिति बनेगी। पार्टनरशिप में फायदा होगा। स्वास्थ्य का पाया मजबूत रहेगा। बिगड़े स्वास्थ्य में सुधार होगा। 7 और 8 जुलाई का समय पूर्णतः प्रतिकूल रह सकता है। वाहन चलाने में सावधानी का बर्ताव करें। एक्सीडेंट का योग है। कोई आपको साध धोखा कर सकता है। गोपनीयता को बरकरार रखें।शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आर्थिक क्षति के योग मिल सकता है ‌श। सकारात्मक बुद्धि बनाए रखें तो आंशिक सफलता मिलेगा।

कन्या राशि

2-3 और 4 जुलाई को वाहन सुख, भवन सुख अच्छा रहेगा। बुज़ुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप पूर्ण रूप से चुस्त और दुरुस्त रहेंगे। उत्साह और सकारात्मक सोच बनी रहेगी। परन्तु संतान के आचरण से कुछ कष्ट का भी अनुभव करेंगे। उनके कैरियर को लेकर चिंता का योग मिल सकता है। 5 और 6 जुलाई का समय विद्यार्थियों को लिए बेहतर रहेगा। उनका मन पठन-पाठन में लगेगा। वे बेहतर प्रदर्शन भी करेंगे। आमोद प्रमोद का वातावरण प्राप्त होगा। आप का समय खुशियों में व्यतीत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परन्तु घर में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 7 और 8 जुलाई को शत्रुओं और विरोधियों का प्रकोप बना रहेगा। आपके हर कार्य में वे बाधा पहुंचा सकते हैं। अपने भी बेगानों जैसा बर्ताव कर सकते हैं। कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। इसलिए वस्तु स्थिति पर नजर रखे और सतर्क और सावधानी के साथ अपने काम को अंजाम दे। यहीं आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला राशि

2-3 और 4 जुलाई को भाई बन्धुओं का हाथ और सहयोग आपके काम आएगा। अपने सहयोगियों का सहयोग मिलता रहेगा। वे आपके लिए अनुकूल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा।किसी सहायता से कोई महत्वपूर्ण काम को पूरा करेंगे।मन में उत्साह और उमंग बना रहेगा। परिवार का माहौल बेहतर रहेगा।5 ओर 6 जुलाई को पारिवारिक सुख अच्छा और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।कहीं यात्रा की योजना भी बनाएंगे।जमीन जायदाद के काम में सफलता प्राप्त होगा। प्रत्येक कार्य में पूरे मनोयोग से लगे रहेंगे। सफलता आपका क़दम चुमेगी।7 और 8 जुलाई को विद्यार्थियों को लिए अनुकूल रहेगा।उनका मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे।मन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।आप कोई महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। आपके उनके साथ मित्रवत व्यवहार करेंगे। खुशियां हासिल होगी।

सिंह राशि

2-3 और 04 जुलाई का समय कई मायने में आपके लिए अनुकूल फल देने वाला रहेगा। मन में हर्ष और प्रसन्नता का योग मिलेगा। आप पूरे मनोयोग से अपने काम को अंजाम देंगे। सफलता आपका कदम चूमेगी। विद्यार्थियो के लिए बेहतर समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। 5 और 6 जुलाई को आय से अधिक व्यय होने से क्षुब्धता मिलेगा। आप अपने को अकेला महसूस करेंगे। तनाव की स्थिति रहेगी। किसी अनजान आशंका से पीड़ित रहे सकते हैं। 7 और 8 जुलाई को व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।आप उसके विचारों का सम्मान करेंगे। दाम्पत्य जीवन उत्तम कोटि का रहेगा। स्वास्थ्य भी अनुकूल ही रहेगा।हर कार्य को संजीदगी से सम्पन्न करेंगे। उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे।

धनु राशि

2-3 और 04 जुलाई को जन्म का चन्द्रमा रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। उत्साह में वृद्धि रहेगी। अपने लोगों का साथ सहयोग का आएगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। व्यापार में इजाफा होगा। धन के आगमन के स्रोत मिलेंगे। पूंजी निवेश के लिए बढ़िया माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।अपनो का साथ आपके काम आएगा। 5 और 6 जुलाई को किसी ने कार्य की योजना बनाएं। यात्रा का भी योग हैं। हर कार्य में सफलता और लाभ की स्थिति बनेगी। अवरुद्ध काम में प्रगति मिलेगा। मन में उत्साह मिलेगा। सोच सकारात्मक रहेगी। 7 और 8 जुलाई का समय मेल मिलाप वाला रहेगा। आप अपने मित्रों का दायरा बढ़ाएंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। समाज में अपना एक स्थान बनाएंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। भाग्य आपका साथ देगा। बिगड़े कार्य में सुधार और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि

2-3 और 4 जुलाई का समय धन दायक सिद्ध होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। बिगड़े कार्य में सुधार होगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। व्यापार में वृद्धि का योग मिलेगा। प्रत्येक कार्य को पूर्ण सलीके से करेंगे। आपको अपने अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। समाज में अपना स्थान बनाएंगे। 5 ओर 6 जुलाई को आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। उत्साह बना रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। मेहनत से मन नहीं चुराएंगे। जी जान से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे। सफलता भी प्राप्त करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक मजबूती आएगी। 7 और 8 जुलाई का समय व्यापारिक कार्यों की दृष्टि से अनुकूल है। पूंजी निवेश के लिए बेहतर समय है। वाहन सुख उत्तम है। प्रापर्टी के कार्य में सफल रहेंगे। जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मन में खुशियां बनी रहेगी। घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। मित्रों का सहयोग अपेक्षित है।

मकर राशि

2-3 और 4 जुलाई का समय प्रतिकूल रहेगा। आय से व्यय अधिक रहेगा। आपका बजट बिगड़ सकता है ‌खर्च की अधिकता से परेशानी महसूस कर सकते हैं। मन में निराशा मिल सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं सकते हैं। सकारात्मक बुद्धि का अभाव मिलेगा। 5 और 6 जुलाई को निराशा के बादल समाप्त हो जाएंगे। बिगड़े काम में सुधार होगा। विरोधी भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। समाज में प्रभाव की वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।धन का आगमन होगा। व्यापार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। मन भी काम में लगेगा। पूरी मेहनत से अपने काम को अंजाम देंगे। सफलता भी प्राप्त करेंगे। प्रभाव की वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। भाई बन्धुओं का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

2-3 और 4 जुलाई को लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसायिक यात्रा लाभ देगी। संतान पक्ष में संतोष और सकून मिलेगा। बच्चों को कैरियर को लेकर उत्साहित रहेंगे।मन काम में लगेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।घर में किसी मेहमान का आगमन होगा। खुशियों में समय व्यतीत होगा। आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। किसी देवालय में जा सकते हैं।मन में उमंग और उत्साह बना रहेगा। 5 और 6 जुलाई को समय प्रतिकूल रहेगा। व्यय भार बढ़ सकता है। आप अवसाद की स्थिति में जा सकते हैं। मन में खिन्नता बनी रहेगी। किसी उलझन में पड़ सकते हैं ‌शत्रु और विरोधी हावी रह सकते हैं। 7 और 8 जुलाई को स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक गतिरोध समाप्त होगा। धन का आगमन होगा। मन में कार्य के प्रति अभिरुचि बनी रहेगी। अपना काम समय से निपटाने का प्रयास करेंगे। सफलता आपका कदम चुमेगी। अपने बन्धुओं का सहयोग आपको मिलेगा।

मीन राशि

2-3 ओर 4 जुलाई को सरकारी काम में सफलता और कोर्ट कचहरी के कामों में विजय मिलेगा। पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहेंगे। आर्थिक पक्ष में भी मजबूती मिलेगी। व्यापार में लाभ प्राप्ति की सम्भावना बनेगी। वाहन सुख अच्छा रहेगा। प्रापर्टी के काम पूरे होंगे। आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। खुशियों का आगमन होगा। उत्साह में भारी वृद्धि होगी।5 और 6 जुलाई का समय व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन में आध्यात्मिक भाव की वृद्धि होगी‌ आप कहीं देवालय में भी जा सकते हैं। भगवान के प्रति निष्ठा में बढ़ोतरी होगी। निराशा के बादल समाप्त होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। 7 और 8 जुलाई का समय निराशाजनक है। प्रत्येक कार्य में बाधाओं और अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। मन में किसी बात को लेकर दुःख और उलझन मिल सकता है। आप अवसाद की स्थिति में जा सकते हैं। व्यय भार बढ़ सकता है। ऋणग्रस्त भी हो सकते हैं। आय व्यय का संतुलन बिगड़ सकता है। सकारात्मक बुद्धि धारण करें। इससे आपको फायदा होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!