साप्ताहिक राशिफल : 9 जुलाई दिन रविवार से 15 जुलाई दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:17 Minute, 54 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा मीन राशि पर, मंगल सिंह राशि पर, बुध कर्क राशि पर, बृहस्पति और राहु मेष राशि पर, शुक्र कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं।

मेष राशि

9 और 10 का समय प्रतिकूल रहेगा।आय के साधन तो मिलेंगे, लेकिन व्यय भार भी कम न होगा। आप मौसमी बिमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय होंगे और आपके नुकसान पहुंचे की कोशिश करेंगे। उलझनें बनी रहेगी।मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। 11–12 और 13 जुलाई को संकट के बादल समाप्त हो जाएंगे। मन में उत्साह का संचार होगा। पूरे लगन और मेहनत से अपने काम में लग जाएंगे। बिगड़े काम में सुधार होगा। किसी की सहायता से महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होगा। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। 14 और 15 जुलाई को व्यापार में लाभ मिलेगा। भागीदारी के काम में सफलता प्राप्त करेंगे। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। खुशियां बनी रहेगी। आमोद प्रमोद और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

वृषभ राशि

9 और 10 जुलाई का समय अनुकूल रहेगा। परस्पर लोगों से मेल मिलाप करेंगे। मन कार्य में लगेगा। पूरी ईमानदारी और परिश्रम से अपने काम में लग जाएंगे। भविष्य सुखद महसूस होगा। खुशियों का आगमन होगा। कहीं शेयर बाजार में पूंजी निवेश कर सकते हैं और वह फायदेमंद रहेगा। सन्तानों की कामयाबी से मन में खुशियां हासिल होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। 11-12 और 13 जुलाई का समय प्रतिकूल रहेगा। आता पैसा हाथ से निकल जाएगा। अधिक परिश्रम करेंगे, लेकिन मेहनत और परिश्रम के अनुकूल कामयाबी न मिलने से कुछ मन में दुःख प्राप्त होगा। कुछ अन्यमानस्क रह सकते हैं। मन में अवसाद मिल सकता है। 14 और 15 जुलाई का समय अनुकूल रहेगा। अधूरे कामों को पूरा करने का प्रयत्न करेंगे। काम में मन लगेगा। सफलता भी हासिल होगी।अपने का साथ मिलेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर बना रहेगा।

मिथुन राशि

9 और 10 जुलाई को सरकारी काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में फैसला आपके पक्ष में आएगा। कार्यालय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधिकारियों से मेल मिलाप बना रहेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक दायरा को विकसित करने का प्रयास करेंगे। 11-12 और 13 जुलाई का समय अनुकूल है। आर्थिक मजबूती आएगी। व्यापारिक कार्यों में लाभ प्राप्त होगा।मन में हर्ष बना रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। बन्धु बांधवों से मेल मिलाप करेंगे।किसी योजना की रुपरेखा तय कर सकते हैं। 14 और 15 जुलाई का समय प्रतिकूल है। आय से व्यय अधिक रह सकता है। अपने काम में मन के अनुकूल सफलता नही प्राप्त करेंगे। मन में निराशा का भाव आ सकता है। कहीं दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा सुखद नहीं रहेगी। अपने से तालमेल का अभाव मिल सकता है। मन में बेचैनी मिल सकतीं हैं। कामों में अवरोध मिल सकता है। उदासी और नैराश्य का भाव जाग्रत हो सकता है।

कर्क राशि

9 और 10 जुलाई को भाग्य का सितारा अच्छा रहेगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। भाई बन्धुओं का सहयोग अपेक्षित है। आपके कार्यों की सराहना होगी। समाज में प्रतिष्ठा का ग्राफ ऊपर जाएगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। 11-12 और 13 जुलाई को दफ्तर में आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। हर कार्य आसानी से निपटाएंगे।घर परिवार पर भी ध्यान देंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। एक दूसरे के विचारों का सम्मान करेंगे। कोई प्रापर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। व्यापार में वृद्धि सम्भावित है। 14 और 15 जुलाई को संतान की सफलता से गौरवान्वित महसूस करेंगे। अपनों का साथ काम आएगा। पड़ोसियों से सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन में हर्ष बना रहेगा।

कन्या राशि

9 और 10 जुलाई का समय व्यापारिक कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा। पूंजी निवेश के लिए उत्तम समय है। लाभ की स्थिति बनेगी। सहयोगियों का साथ और समर्थन आपके काम आएगा। हर कार्य में मन लगेगा। जीवन में आमोद प्रमोद की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। रोगों से छुटकारे की स्थिति बनेगी। उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। 11-12 और 13 जुलाई को प्रतिकूल समय है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मौसम बिमारियों से ग्रसित रह सकते हैं। हर कार्य में अवरोध ही मिलेगा। किसी से कलह हो सकता है। किसी के मामले में वाद विवाद से बचें तो अच्छा रहेगा। अनावश्यक किसी के मामले में न पड़े। व्यापार में नुकसान हो सकता है। 14 और 15 जुलाई का समय अनुकूल रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। काम में मन लगेगा। भाईयों से मेल मिलाप में बढ़ोतरी होगी। अपने का साथ काम आएगा। पूंजी निवेश के लिए बेहतर समय है। व्यापार में स्थित अच्छी रहेगी। मन में हर्ष बना रहेगा।

तुला राशि

9 और 10 जुलाई को विरोधियों का प्रकोप मिल सकता है। आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है। विरोधी कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।मन में दुख और निराशा मिल सकता है। 11-12 और 13 जुलाई को बिगड़े काम में सुधार होगा। घर परिवार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। मित्र भी आपके साथ अच्छा बर्ताव करेंगे। उनके सहयोग से किसी कार्य में सफलता हासिल करेंगे। लाभ की स्थिति बनेगी। पूंजी निवेश करेंगे तो फायदा में ही रहेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 14 और 15 जुलाई को चोट चपेट की स्थिति बन सकती है। अतः वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से वाद विवाद का कुयोग है। ‌अत: वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में हानि की स्थिति बन सकती है। आप के साथ कोई विश्वासघात कर सकता है ‌अत: किसी दस्तावेज पर सोच समझ कर ही हस्ताक्षर करें। अपने भी बेगानों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। सूझ बूझ से ही कार्य करें।यह आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि

9 और 10 जुलाई का समय प्रतिकूल रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य को सम्पन्न करने में कठिनाइयों की अनुभूति होगी। व्यापार मंदा रह सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आप मौसमी बिमारियों से पीड़ित रहे सकते हैं। अनावश्यकता भय और चिंता से ग्रसित रह सकते हैं।किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी से कलह हो सकता है। अतः अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखे।यह बेहतर रहेगा। 11-12 और 13 जुलाई को समस्याएं कम हो जाएंगी। मन में हर्ष और खुशियों का आगमन होगा। पूर्ववत अपनी दिनचर्या में लगे रहेंगे।किसी का साथ और सहयोग आपके काम आएगा।आशा की किरण दिखाई देने लगेगा। किसी योजना को लेकर उत्साह से भरे रहेंगे। लाभ की स्थिति बनेगी। 14 और 15 जुलाई सरकारी विजय सूचक दिवस है। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिलेगी। घर गृहस्थी पर ध्यान देंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे।हर कार्य में पूरे मनोयोग से लगे रहेंगे। खुशियों का आगमन होगा। मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे।

धनु राशि

9 और 10 जुलाई का समय प्रतिकूल रहेगा। घर में कोई उपकरण खराब हो सकता है। यात्रा सुखद नहीं रहेगी। किसी से वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक हानि के कुयोग है। काम को सावधान पूर्वक करें।घर कि माहौल प्रतिकूल रह सकता है।11-12 और 13 जुलाई को स्थितियां आपके पक्ष में रहेगा। आप किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। मन का झुकाव योग और धर्म की ओर रहेगा। आध्यात्मिक भाव जागृत होंगे।बड़े बुजुर्गो का आशिर्वाद हासिल करेंगे। लाभ का पाया उपर रहेगा। आर्थिक मजबूती आएगी। मित्रों का साथ काम आएगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंताएं समाप्त होगी। 14 और 15 जुलाई को विरोधियों का प्रकोप मिल सकता है। वे आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। अपने भी आपके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर सकते हैं। अपने को अकेला महसूस कर सकते हैं। मन में वैराग्य और नैराश्य का भाव जाग्रत हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाएं रखे। यह आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

9 और 10 जुलाई विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। उनका मन पठन पाठन में भी लगेगा। साहित्य जगत से जुड़े व्यक्तियों के लिए बेहतर समय है। उनको सम्मान प्राप्त है सकता है। उनके कार्यों और कृतित्व की सराहना की जाएगी। आपका मन धर्म और अध्यात्म से परिपूर्ण रहेगा। प्राचीन मान्यताओं की कद्र करेंगे। 11-12 और 13 जुलाई का समय मिश्रित रहेगा। लाभ और व्यय का संतुलन बना रहेगा। पूर्ववत दिनचर्या चलती रहेगी। काम में मन कुछ कम लगेगा। अनमयस्क बने रहेंगे। कुछ थकावट का अनुभव करेंगे। विश्राम की स्थिति में हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कई खट्टा मीठा मिल सकता है। 14 और 15 जुलाई अनुकूल है। व्यापार में लाभ और मन में पूर्ण उत्साह का आगमन रहेगा। प्रत्येक काम को समय से पूरा करने के लिए पूरे मनोयोग से लगे रहेंगे। दैनिक दिनचर्या में रौनक बना रहेगा। अपने सहयोगियों का भरपूर सहयोग प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का योग है। घर परिवार पर ध्यान देंगे।

मकर राशि

9 और 10 जुलाई को आपके पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके यश और प्रतिष्ठा का ग्राफ अच्छा रहेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार में लाभ होगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। लोगों का सहयोग अपेक्षित है। 11-12 और 13 जुलाई का समय अनुकूल नहीं रहेगा। प्रत्येक कार्य में अवरोध मिल सकता है। व्यापार में भी स्थितियां अनुकूल नहीं रहेगी। कोई अवरोध बना ही रहेगा। पड़ोसी से कलह मिलेगा। अतः वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें।किसी के विवाद में न पड़ें। 14 और 15 जुलाई को अनुकूल समय रहेगा। प्रत्येक अवरोधों को पार करते हुए अपने काम में सफ़ल रहेंगे।लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। पार्टनरशिप में भी लाभ ही मिलेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवन में आमोद प्रमोद बना रहेगा। खुशियों का साथ बना रहेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। अपनों से मधुरता में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि

9 और 10 जुलाई को परिवार में खुशियां बनी रहेगी। परिवार में सामंजस्य की वृद्धि होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। किसी बुजुर्ग पुरुष का आशिर्वाद मिलेगा। मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। यात्रा का योग है।किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं ‌स्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। 11-12 और 13 जुलाई को आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। समाज में प्रतिष्ठा का ग्राफ ऊपर जाएगा। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ा अनुबंध हो सकता है। पार्टनर के साथ काम को आगे बढ़ाएंगे। 14 और 15 जुलाई का समय कुछ झंझटों से भरा रहेगा। आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। घर गृहस्थी के लिए समय का अभाव मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मनोनुकूल नहीं रहेगा। आर्थिक समस्या आ सकती है। आप ऋणग्रस्त भी हो सकते हैं। माहौल अनुकूल नहीं रहेगा। किसी समस्या को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मीन राशि

9 और 10 जुलाई को जन्म का चंद्रमा प्रसन्नता की अभिवृद्धि देगा। घर में रौनक रहेगा। खुशियों और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दाम्पत्य में मधुरता का योग मिलेगा। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करेंगे। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।11–12 और 13 जुलाई को धन की आवक होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रत्येक कार्य समय से पूरा करेंगे। घर में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उधार दिया रुपया मिल सकता है। पूंजी निवेश के लिए बेहतर समय है। यात्रा का भी योग हैं। 14 और 15 जुलाई को धर्म कर्म के प्रति अभिरुचि जागृत होगी। कहीं देवालय में भी जा सकते हैं।मन में शांति और सुकून बना रहेगा। प्रभाव की वृद्धि होगी। आपकों यश और सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके कार्यों का सही मूल्यांकन होगा।आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे।काम में मन भी लगेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!