साप्ताहिक राशिफल – 6 अगस्त दिन रविवार से 12 अगस्त दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:19 Minute, 26 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति –  सूर्य और शुक्र कर्क राशि पर, चन्द्रमा मीन राशि पर, मंगल और बुध सिंह राशि पर, बृहस्पति और राहु मेष राशि पर,शनि कुंभ राशि और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं  9

मेष राशि

6 अगस्त को समय प्रतिकूल रहेगा। कुछ अच्छा करना चाहकर भी अच्छा न कर पाएंगे। विरोधियों के प्रकोप के शिकार हो सकते हैं। किसी की आलोचना से बचें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। 7 अगस्त को समय अनुकूल आ जाएगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। 8 अगस्त को सन्मुख चन्द्रमा सुखदायक रहेगा। आप किसी समारोह की तैयारी में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के कैरियर पर ध्यान देंगे। 9 – 10 और 11 अगस्त को समय सामान्य फलदाई रहेगा। परिवार पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। अच्छे व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपमें चुम्बकीय खिचाव रहेगा। व्यवसाय में विज्ञापन आदि का सहारा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहेंगे। 12 अगस्त को धन प्रदायक दिन रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।अपने माता-पिता और बुजुर्गो के प्रति सम्मान व्यक्त करेंगे। बुजुर्गो का आशिर्वाद मिलेगा।यह समय संबंधों को सुधारने का है। अपने लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे।मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दिनचर्या में रौनक रहेगा। प्रत्येक कार्य को प्रापर ढंग से निपटाएंगे।

वृषभ राशि

6 अगस्त को सर्व लाभकारी दिवस रहेगा। जल्दबाजी में भी सही कार्य करेंगे। घर में शुभता की स्थिति बनी रहेगी।प्रेम और रोमांस में समय व्यतीत कर सकते हैं। परिवार के मध्य समय व्यतीत करेंगे। घर में माहौल अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बना रहेगा। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। अधूरे व्यापारिक कार्यों को पूरा करेंगे। 7 अगस्त को समय प्रतिकूल रहेगा। सप्ताह का यह अंतिम दिन चातक रह सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी से वाद-विवाद की स्थिति मिल सकती है।8 अगस्त को कलहकारी दिवस रहेगा। घर और आफिस में तालमेल बैठाने की कोशिश करना पड़ेगा। हाथ में आता पैसा लंबित है सकता है। पैसों की तंगी महसूस कर सकते हैं। 9–10 और 11 अगस्त को सन्मुख चन्द्रमा आपको सफलता दिलाएगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात रंग लाएगी। कोई पुराना उधार दिया पैसा थोड़ा परिश्रम करने पर मिल सकता है। महिला मित्र की सहायता मिल सकती है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगा। 12 अगस्त को समय मानसिक संतोषकारी रहेगा। आप अपनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आपमें भरपूर सहनशक्ति बनी रहेगी। स्थितियां पहले से बेहतर बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन राशि

6 अगस्त को कैरियर के हिसाब से समय अच्छा रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ रूपया वसूल हो जाएगा। परिवार के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं।समय साथ देगा। प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे।समय अनुकूल रहेगा और आप समय का फायदा उठाएंगे। 7 अगस्त को सर्व लाभकारी दिवस है । 8 अगस्त को भी समय आपके पक्ष में ही रहेगा। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। समय रहते समस्त कार्य पूर्ण करेंगे।यह उन्नति का समय है। व्यापार में लाभ होगा।समय का साथ मिलेगा। बिगड़े कार्य सुधरेंगे। 9 अगस्त से 11 अगस्त के मध्य का समय प्रतिकूल रहेगा। आपमें भावुकता का समावेश बना रहेगा।इसका अन्य लोग फायदा उठा सकते हैं। व्यापार और नौकरी में उतार चढाव की स्थिति रह सकती है। कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।वाहन संभलकर चलाएं, दुर्घटना का योग है। चोट चपेट सम्भावित है। दाम्पत्य जीवन में कटुता आ सकती है। घर में तनाव मिल सकता है। पारिवारिक कलह के कारण मन में अशांति बनी रह सकती है।12 अगस्त को सन्मुख चन्द्रमा बिगड़ स्थिति में सुधार देगा। माहौल आपके पक्ष में हो जाएगा। काम में अभिरूचि जागृत होगी। किसी वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं। आप जरुरतमंदों की जरुरतों को पूरा कर सकते हैं।

कर्क राशि

6 अगस्त को सरकारी विजय सूचक दिवस है। शिक्षा प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को कुछ नया सीखने की प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। किसी समारोह की तैयारी में व्यस्त हो सकते हैं ‌। 7 अगस्त को शत्रुओं का प्रकोप रहेगा लेकिन वे आपका अनिष्ट नहीं कर पाएंगे। अपने लोग भी आपकी प्रगति देखकर ईर्ष्या कर सकते हैं। 8 अगस्त को आप सफलता के पायदान पर रहेंगे। दिखावे की प्रवृत्ति की ओर झुकाव रहेगा। को ज्यादा शो करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए धन भी व्यय कर सकते हैं। 9–10-और 11 अगस्त को सर्वविध लाभकारी दिवस रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। नए संसाधनों के प्राण कर सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परन्तु अपने को मेनटेन रखने का पूर्ण प्रयास करेंगे।12 अगस्त को समय प्रतिकूल रह सकता है। कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। प्रापर्टी मामला उलझ सकता है। मन में किसी बात को लेकर उलझन बना रहेगा।

कन्या राशि

अगस्त को समय आरामदायक रहेगा। अच्छा सहयोग और सम्पर्क का योग है। धर्म की ओर झुकाव रहेगा।मन में सद्विचारों का उदय होगा। बुजुर्गो का सम्मान करेंगे। आध्यात्मिकता की ओर प्रवृत्ति बना रहेगी। 7 अगस्त को कहीं से अशुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया भी बिगड़ सकता है। सिरदर्द की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। 8 अगस्त को समय अच्छा नहीं है ‌कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। कुछ चिंता या दबाव की स्थिति बन सकती है ‌मन में किसी बात को लेकर भय मिल सकता है।धन की कमी महसूस कर सकते हैं। 9 से 11 अगस्त के बीच समय अच्छा आ जाएगा। अपने काम को पूर्ण बखूबी से अंजाम देंगे। मन काम में लगेगा। आप उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कठिन परिश्रम करके अपना कार्य सिद्ध कर लेंगे। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बना लेंगे। कार्यालय में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज में यश का विस्तार होगा। 12 अगस्त को अचानक कुछ नया उपलब्धि होगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।नए लोगों से सम्पर्क और संवाद हो सकता है। पूर्ण मनोबल के आधार पर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहेंगे

तुला राशि

6 अगस्त को अपने सम्पर्क का फायदा उठाएंगे। व्यापार में पार्टनर के साथ मिलकर पैसा अच्छा कमाएंगे। लोगों से तालमेल बढ़िया रहेगा। 7 अगस्त को शांतिप्रद दिवस है। अपने को सुकून और शांति महसूस करेंगे।मन में विवेक का जन्म होगा। सबके प्रति सदर बने रहेंगे।इस समय सहनशीलता का भाव आपमें बना रहेगा। 8 अगस्त को प्रसन्न रहेंगे।सबकी सहायता करेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।आप पुरस्कृत भी हो सकते हैं। 9 से 11 अगस्त के बीच समय कष्टों से भरा रह सकता है। ज्यादा व्यय की स्थिति बन सकती है। आय व्यय का संतुलन बिगड़ सकता है। किसी विवाद में न सम्मिलित हो नहीं तों नुकसान में ही रहेंगे। किसी के प्रति बदले की भावना से काम न करें नहीं तों नुकसान आपका ही होगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। तनाव की स्थिति आ सकती है। 12 अगस्त को समय अच्छा आ जाएगा। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। शत्रुओं का प्रकोप भी बना रहेगा।घर में भोजन अच्छा पकेगा। खाने पीने पर विशेष ध्यान देंगे। कहीं लघु यात्रा का भी योग हैं। लाभ की स्थिति साधारण रहेगा।

सिंह राशि

6 अगस्त को समय ठीक नही है। चोट चपेट और दुर्घटना का योग है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य में गड़बड़ी मिली सकता है। आपके अपने परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। अकेले में जुझते रहेंगे। किसी से विवाद भी हो सकता है। 7 अगस्त को समय में सुधार आ जाएगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेनदेन का अच्छा क्रम बना रहेगा। व्यापार में गति बनी रहेगी। 8 अगस्त को भी समय साथ देगा। सरकारी कार्यों में फैसला आपके ही पक्ष में रहेगा। कहीं से धन प्राप्ति की सम्भावना बनेगी। कठिनाइयों का दौर समाप्त होगा। 9-10 और 11 अगस्त को समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे।जिस स्थान पर कार्यरत हैं वहां अपने काम को गति देने।काम में मन लगेगा। अपने काम को बेहतरीन बनाने का प्रयास करेंगे। मन का झुकाव शुभता की ओर रहेगा। मन में सद्विचारों का आगमन होगा। धर्म कर्म की प्रवृत्ति मन में बना रहेगा।कहीं किसी देश स्थान पर भी जा सकते हैं या किसी धार्मिक समारोह मे ही सम्मिलित हो सकते हैं। माता पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 12 अगस्त को समय अच्छा है। अतिरिक्त आय की स्थिति बनेगी। अपने को स्वस्थ और ताजा महसूस करेंगे। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे।

धनु राशि

6 अगस्त को काम की निरंतरता में रुकावट आएगी। धन का निवेश अभी न करें, बाजार के हालात देखकर ही पैसा लगाएं । किसी को उधार देने से बचें। 7 अगस्त ज्ञानवर्धक समय रहेगा। आलस्य का त्याग कर अपने कार्य में लग जाए। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। 8 अगस्त को चंद्रमा पांचवें स्थान में रहेंगे जिससे आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। संतान के अच्छे शिक्षण संस्थान में प्रवेश होने से आप प्रसन्न चित्त रहेंगे। संतानों के कैरियर पर ध्यान देंगे। 9 से 11 अगस्त के मध्य मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। राहु और बृहस्पति पंचम भाव में चांडाल योग बना रहे हैं। संतान से संबंधित कार्य लंबित होंगे। काफी मशक्कत के बाद कार्य होगा। बैंक से संबंधित किसी गतिविधियां व कार्यकलाप में व्यस्त रह सकते हैं । जीवन की गाड़ी धीमी गति से चलेगी। व्यापार में लाभ प्राप्त की हर कोशिश के बाद भी परिणाम अच्छा नहीं रहेगा। 12 अगस्त को स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी और बिगड़े हुए हालातों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

6 अगस्त को समय की गति पक्ष में रहेगी। आप अपने काम में प्रयास रहेंगे और अपने परिश्रम और विवेक से विपरीत परिस्थिति को भी अपने पक्ष में कर लेंगे। समाज और परिवार के प्रति अच्छे उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे। आप प्रेम और करुणा से भरे रहेंगे। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। 7 अगस्त को समय अच्छा रहेगा।आप प्रसन्न रहेंगे और अपनी खुशियों को दूसरे तक शेयर करेंगे।8 अगस्त को मन में धार्मिक भाव की जागृति होगी‌। नौकरी में लाभ की सम्भावना बनेगी। स्थानांतरण के विषय में बातचीत कर सकते हैं। यात्रा पर भी जा सकते हैं।9 से लेकर 11 अगस्त के बीच भी समय अच्छा है। बिगड़े कार्य में सुधार होगा। विवादास्पद मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाएं। विवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। अध्ययन और अध्यापन में रुचि बनी रहेगी।12 अगस्त को समय प्रतिकूल है ‌। प्रत्येक कार्य में बाधा और अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों के प्रकोप के शिकार हैं सकते हैं। सकारात्मक सोच बनाए रखें। इससे लाभ मिलेगा।

मकर राशि

6 अगस्त को परिवार की समस्याओं पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। आर्थिक समस्याओं को हल करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। सफल भी होंगे। 7 अगस्त को बन्धुओं से मेल-मिलाप का दौर रहेगा। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे काम को पूरा करने का प्रयत्न करेंगे। व्यापार में कोई नया डील आ सकता है। 9 से 11 अगस्त के बीच आप महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जीवन शैली में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी। आमोद प्रमोद के सावन मिलेंगे। खुशियों का आगमन होगा। 12 अगस्त का दिन प्रतिकूल रहेगा। किसी से विवाद होने की सम्भावना बन सकती है।अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के विवाद में न पड़े नहीं तो लेन का देन पड़ जाएगा।

कुंभ राशि

6 अगस्त का समय शानदार रहेगा। प्रत्येक कार्य सुव्यवस्थित ढंग से निपटाएंगे। धन की आवक होगी। व्यापारिक कार्यों में गति मिलेगा। पूंजी निवेश के लिए अच्छा समय है। 7 और 8 अगस्त का समय प्रतिकूल रहेगा।किसी से विवाद हो सकता है। चोट चपेट की सम्भावना है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे,आपके अपने ही लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। किसी विवाद में न पड़े नहीं तो हानि की सम्भावना बनेगी। 9 – 10 और  11 अगस्त का समय अनुकूल रहेगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन की आवक होगी। अपनों का साथ मिलेगा। दिनचर्या में रौनक रहेगा। 12 अगस्त को मिश्रित फलदाई समय है। कोर्ट कचहरी के कामों में उलझन और दिक्कत आ सकती है। उपलब्ध के बाद मायूसी मिलेगा।

मीन राशि

6 अगस्त का दिन अनूकूल रहेगा। लाभ की प्राप्ति होगी। मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।आशा की नई किरणें दिखाई देंगी। भविष्य के प्रति आशान्वित रहेगा।7 और 8 अगस्त को परिवार में शांति और सुकून बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।भाई और बन्धु बान्धवों का साथ काम आएगा। कहीं लघु यात्रा भी कर सकते हैं। व्यापार में कोई डील कर सकते हैं। 9–10 और 11अगस्त को पराक्रम की वृद्धि का सुयोग है। आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी।समाज में एक स्थान बनाने का प्रयास करेंगे। किसी समारोह में सम्मानित हो सकते हैं। दिनचर्या में रौनक बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। 12 अगस्त का दिन अनुकूल नहीं है। कहीं से अप्रिय समाचार मिलेगा। मन में असंतोष और आंतरिक व्यथा का कुयोग मिलेगा।जमीन और जायदाद के मामले उलझ सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 7 जुलाई दिन रविवार से 13 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा,शुक्र और बुध कर्क राशि पर, मंगल मेष राशि पर, बृहस्पति वृषभ राशि पर,शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं – मेष राशि […]

Read More
Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 23 जून दिन रविवार से 29 जून दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, बुध और शुक्र मिथुन राशि पर, चंद्रमा धनु राशि पर, मंगल मेष राशि पर, बृहस्पति वृषभ राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं – […]

Read More
error: Content is protected !!