साप्ताहिक राशिफल : 27 अगस्त दिन रविवार से 2 सितंबर दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:19 Minute, 4 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बुध सिंह राशि पर, चन्द्रमा धनु राशि, मंगल कन्या राशि पर, बृहस्पति और राहु मेष राशि पर, शुक्र कर्क राशि पर,शनि कुंभ राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

27 अगस्त का दिन पूर्णतः अनुकूल रहेगा। अवरुद्ध कार्य पूर्ण होंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।घर में सुख शांति बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में समझदारी बनी रहेगी।28–29 को लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में मुनाफा प्राप्त होगा।हर काम को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।उनकी कामयाबी से आप प्रसन्न रहेंगे।30 और 31 अगस्त को कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।घर पर मेहमानों का आगमन सुखदाई रहेगा। आमोद प्रमोद के साधन उपलब्ध होंगे। पहेली और दूसरी को व्यय भार में वृद्धि अपेक्षित है।धन की कमी महसूस करेंगे। कुछ फ़ालतू खर्च की स्थिति बनेगी। विरोधी आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे।आप किसी बात को लेकर आवेश में आ सकते हैं। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें यह आपके लिए हितकर रहेगा।घर में कोई उपकरण खराब हो सकता है।चोरी होने के भी योग बन रहे हैं। अतः सावधान रहें।अपने लोग भी पराया जैसे व्यवहार कर सकते हैं ‌। सकारात्मक बुद्धि बनाए रखें।यह आपके लिए हितकर रहेगा।

वृषभ राशि

27 अगस्त का दिन प्रतिकूल रहेगा।वाहन दुर्घटना का योग है। अतः वाहन ज्यादा गति से न चलाएं।घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकता है। चिंता और थकावट का योग है। भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।28 और 29 अगस्त को संकट के बादल समाप्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। अपनों का, भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा। खुशियां हासिल होगी।आप किसी संगोष्ठी में सम्मिलित हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। पूंजी निवेश के लिए बेहतर समय है ‌, परन्तु लाटरी ओर सट्टे से कम आम होगी।30 और 31 अगस्त को सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी।बास या अधिकारियों की कृपा हासिल होगी।आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।समाज में आपका रूतबा बढ़ेगा।मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।घर के लोगों का भी साथ प्राप्त होगा।पहली और दूसरी सितंबर का दिन आर्थिक स्थिति से बेहतर रहेगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा।किसी नई योजना की रुपरेखा तय करेंगे।धन का आवागमन होता रहेगा। अधीनस्थ लोगों से प्रेम और सौहार्द मिलेगा।हर कोई आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। पूंजी निवेश करें लेकिन सावधानी बनाएं रखे।किसी दस्तावेज पर विना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

मिथुन राशि

27 अगस्त को भारी व्यापारिक लाभ होगा। पार्टनर की गतिविधियों से खुशी मिलेगा। उससे आप भी समझदारी बनाए रखेंगे।28 और 29 अगस्त का दिन सही नहीं है। प्रतिकूल समय रहेगा। यात्रा में कष्ट मिल सकता है ‌पुराना रोग पीड़ित कर सकता है।आप किसी चिकित्सक के पास जा सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया अच्छा नहीं रहेगा।मन में असंतुष्टि बनी रहेगी। बनाते कामों में अनेक अवरोध मिल सकते हैं। दुर्घटना का योग है।30 और 31अगस्त का दिन उपलब्धियों का रहेगा।कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान की कामयाबी से आप खुशी हासिल कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रत्येक कामों में सफल रहेंगे। व्यापारिक गतिविधियों में बने रहेंगे। मित्रों का सहयोग आपके काम आएगा।मन में सकून और शांति का अवतरण होगा।पहली और दूसरी सितंबर आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगा। बहुत कुछ चाहत बनी रहेगी।आप में महत्वाकांक्षा की वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में कटुता मिल सकता है।घर और परिवार में शांति का अभाव रहेगा।

कर्क राशि

27 अगस्त को बाहरी यात्रा हो सकती है। शत्रुओं के षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं।अपने ही लोग धोखा दे सकते हैं।किसी बाहरी व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करना घातक रहेगा।28 और 29 अगस्त को व्यापार में लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता मिलेगा। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे।घर में माहौल अच्छा रहेगा ‌पड़ोसियो से संबंधों में सुधार अपेक्षित है।समय के अनुसार अपना अनूकूलन कर लेंगे।30 और 31 अगस्त का समय अनुकूल नहीं है।किसी से कहासुनी हो सकती है।किसी दूसरे के मामले में अपने को सम्मिलित न करें,नहीं तो अपमानित हो सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें,यह आपके लिए हितकर रहेगा।पहली और दूसरी सितंबर को समय साथ देगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएगी। बिगड़े काम में सुधार होगा।अपने गतिविधियों को सोच समझकर ही संचालित करेंगे।समय का चाल आपके पक्ष में रहेगा। अपने मनोरथों को पूर्ण करने का समय है।

कन्या राशि

27 अगस्त का दिन बहुत संघर्षों से भरा रह सकता है। भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। बहुत परिश्रम से लाभ का प्रतिशत कम रहेगा।मन में किसी बात को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।28 और 29 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। उन्हें परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। अधूरे कामों को पूरा करेंगे।आपका मन पठन-पाठन की ओर रहेगा। ज्ञान प्राप्ति की अभिलाषा से परिपूर्ण रहेंगे।धन का आगमन होगा। अपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए जी जान से जुट जाएंगे। लाभ की स्थिति बनेगी।30 और 31अगस्त का समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में गति और लाभ रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के विचारों को महत्व देंगे। बाहरी यात्रा का भी योग हैं। पहली और दूसरी सितंबर को व्यापार में कामयाब हासिल करेंगे। कोई नया अनुबंध कर सकते हैं। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। जीवन में खुशियां हासिल होगी।

तुला राशि

27 अगस्त को पराक्रम में वृद्धि का योग है।आपके कार्यों का मूल्यांकन होगा और आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। भाग्य का साथ आपके साथ बना रहेगा। 28 और 29 अगस्त को समय प्रतिकूल रह सकता है।किसी से कहासुनी हो सकती है। अधिकारियों की डांट सुननी पड़ सकती है।आप अपने काम में कहीं त्रुटि कर सकते हैं।घर में किसी बुजुर्ग महिला का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकता है।30 और 31 अगस्त को बना हुआ गतिरोध समाप्त हो जाएगा।मन में उत्साह का संचार होगा। पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहेंगे। सफलता प्राप्त होगा। संतान की कामयाबी से प्रसन्नता हासिल होगी। भविष्य को लेकर आशान्वित रहेंगे।घर में शांति और सुकून बना रहेगा।पहली और दूसरी सितंबर को यात्रा का योग है।आप अपने काम के सिलसिले में बाहर रह सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।

सिंह राशि

27 अगस्त को हसरतें पूर्ण होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।उनका मन पठन-पाठन में लगेगा।अपने लक्ष्य सू ओझल नहीं होंगे।28 और 29 सितंबर का समय व्यापारिक कार्यों के लिए अनुकूल है। पूंजी निवेश कर सकते हैं। पार्टनर के साथ प्रगाढ़ता में वृद्धि होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। बहुत चाहकर भी विरोधी आपको हानि न पहुंचा सकेंगे।30 ओर 31 अगस्त का समय प्रतिकूल है।चोट चपेट मिल सकता है। वाहन चलाने में सावधानी अपेक्षित है।किसी बात को लेकर अपनों से विरोध और अपमानित हो सकते हैं। सम्मान में कमी आ सकती है।मन में खिन्नता मिल सकती है। आप डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। हीनग्रंथि भावना की चपेट में आ सकते हैं।घर से कोई सामान गायब हो सकता है। परिवार में अशांति मिल सकती है। पहली और दूसरी सितंबर का दिन बेहतर रहेगा। कुछ नया उपलब्धियों का योग है। जीवन में आमोद प्रमोद बना रहेगा। कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। बाहरी लोगों से सम्मान मिलेगा। मित्रों और स्वजनों का सहयोग किया आएगा। बिगड़े काम बनेंगे।

धनु राशि

27 अगस्त को स्वास्थ्य का पाया मजबूत होगा। पुराने रोगों से निजात मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के विचारों और भावनाओं की कद्र करेंगे। मनोरंजन के लिए भी समय दे सकते हैं।28 और 29 अगस्त को बंधु बांधवों का साथ और सहयोग अपेक्षित है। दिनचर्या में रौनक बना रहेगा।हर कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं।किसी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।30 और 31 अगस्त को भाग्य का साथ मिलेगा।जो सम्भावित नहीं था उस कार्य को पूरा कर सकते हैं। अचानक किसी उपलब्धि से प्रसन्नता की अभिवृद्धि होगी। परन्तु पहली और दूसरी सितंबर का समय अच्छा नहीं रहेगा।आप आलोचना के शिकार हो सकते हैं। कोई आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा कर सकता है। गुप्त शत्रुओं से पीड़ित हो सकते हैं।धन का आवागमन बारात हो सकता है।मन मे किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

27 अगस्त को परिवार में आमोद प्रमोद की स्थिति रहेगी।अपनों का साथ मिलेगा।संकट के बादल समाप्त हो जाएंगे।आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे।किसी योजना की रुपरेखा तय कर सकते हैं।मन में दुविधा की स्थिति भी बन सकती है।28 और 29 अगस्त को भाग्य का साथ मिलेगा।किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। अधिकारी की कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।30 और 31 अगस्त को प्रतिकूल समय है। कोई सामान गायब हो सकता है।घर का माहौल बहुत ठीक-ठाक नहीं यह सकता है।किसी से वाद-विवाद हो सकता है ‌पड़ोसियों से सम्बंध बिगड़ सकते हैं। कोई आपको धोखा दे सकता है।मन में किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। पहली और दूसरी सितंबर को विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलेगी।उनका मन पठन पाठन में लगेगा। लाभ की स्थिति बनेगी। परन्तु किसी बात को लेकर दुविधा की स्थिति बन सकती है। दैनिक दिनचर्या पूर्ववत चलती रहेगी।

मकर राशि

27 अगस्त का दिन अच्छा नहीं रहेगा। आर्थिक हानि के योग मिल सकते हैं।व्यय भार बढ़ा रहेगा।इसी से कहासुनी हो सकती है।मन अशांत रह सकता है। परिवार में सामंजस्य का अभाव मिल सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कहीं से अशुभ समाचार मिल सकता है।28 और 29 अगस्त को समय में परिवर्तन आ जाएगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।जीवन की दिनचर्या पटरी पर आ जाएगी।किसी लघु उपलब्धि का योग है।हर कार्य में सफल रहेंगे।30 और 31 अगस्त का समय भी अनुकूल ही रहेगा। परन्तु अपने अधिकारियों से विनम्रता से पेश आएं। वस्तु स्थिति के अनुसार अपने को व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे।सब कुछ ठीक-ठाक चलेगा।मन में उत्साह बना रहेगा। पहली और दूसरी सितंबर को भाग्य का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा।आपके प्रगति में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की भूमिका मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में ही रहेगा। अधिकारियों की कृपा मिलेगी।

कुंभ राशि

27 अगस्त को लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा।आपकी प्रवृत्ति आध्यात्मिक हो सकती है। कहीं तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।किसी कार्य की रुपरेखा तय कर सकते हैं। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा।28 और 29 अगस्त को आय से अधिक व्यय की स्थिति रहेगी।मन में किसी मैटर को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।समय का साथ अधूरा रहेगा।हर कार्य में विलंब और अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। तनाव और लोकसभा उलझन बनी रहेगी।धन की कमी महसूस कर सकते हैं।व्यय भार में वृद्धि होगी। वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो दुर्घटना का योग है।घर में कोई उपकरण खराब हो सकता है।30 और 31 अगस्त स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन का योग है। समस्त अवरोध समाप्त हो जाएंगे। लाभ की स्थिति बनेगी।जीवन में खुशियों का आगमन होगा।आप में आशा का संचार बना रहेगा। पहली और दूसरी सितंबर को किसी योजना की रुपरेखा तय कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बन्धु बांधवों से अच्छे सम्बन्ध कायम करने की कोशिश करेंगे।

मीन राशि

27 अगस्त को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया होगा। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी।चयन प्रक्रिया में सफल रहेंगे।28 और 29 अगस्त को लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार में गतिरोध समाप्त होगा।आशा की नई किरण दिखाई देगा।आप उत्साह में रहेंगे।सभी काम सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे।30 और 31 अगस्त को स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं।घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में गिरावट मिल सकती है। कुछ अशांति का योग है किसी से कलह हो सकती है।वाणी पर नियंत्रण रखें।यह आपके लिए हितकर रहेगा। पड़ोसियों से साथ सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है।पहली और दुसरो सितंबर को समय मिश्रित है। आय – व्यय का संतुलन बना रहेगा।पैसा आएगा परन्तु जल्दी व्यय भी हो जाएगा।हर कार्य को सुनियोजित प्रकार से निपटाने का प्रयास करेंगे। हालांकि कुछ अवरोधों का सामना भी करना पड़ेगा।कहीं से शुभ समाचार मिलेगा।मन में उत्साह बना रहेगा। परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने की चेष्टा करेंगे। मिश्रित समय है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!