साप्ताहिक राशिफल : 17 सितंबर दिन रविवार से 23 सितंबर दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:18 Minute, 23 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, बुध और मंगल सिंह राशि, चन्द्रमा कन्या राशि पर, बृहस्पति और राहु मेष राशि पर, शुक्र कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

17 सितंबर को समय बेहतरीन है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। कहीं रेस्टोरेंट में भोजन करने जा सकते हैं या घर पर दावत आदि दे सकते हैं। बच्चों की तरफ से लाभ प्राप्त हो सकता है। उनके कैरियर को लेकर संतुष्टि का भाव जागृत होगा। 18-19 और 20 सितंबर को अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करेंगे। आपके मनोरथ पूर्ण होने का समय है। अपनी योग्यता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। अपने कैरियर को लेकर असहज हो सकते हैं। चिंता का भाव जागृत हो सकता है। शांतिपूर्ण ढ़ंग से सभी कार्य निपटाएंगे। सभी कार्यों में सफलता हासिल होगा। 21 और 22 सितंबर को समय ठीक नहीं है। आर्थिक मुद्दों पर चिंतित हो सकते हैं ‌लोगों के साथ तालमेल में कमी आ सकती है ‌स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। अनिश्चितता का योग मिल सकता है। 23 सितंबर को सब कुछ सामान्य हो जाएगा ‌परिवार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम विवर्धन बना रहेगा। जीवन साथी के भावनाओं की कद्र करेंगे।

वृषभ राशि

17 सितंबर को ज्ञानवर्धक दिवस रहेगा। सम्पत्ति के मामले सुलझेंगे।कुछ नया सीखने, पढ़ने और अनुसंधान की इच्छा होगी ‌आपके द्वारा किए कार्य का उत्तम फल मिलेगा। जीवन में खुशियां बनी रहेगी। मन में उत्साह का संचार बना रहेगा। बच्चों के सम्बन्ध में कोई नया फैसला ले सकते हैं। 18-19 और 20 सितंबर को किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपके अपने काम में सफलता मिलेगी। मन में सुकून और शांति बनी रहेगी। किसी के मेजबान बन सकते हैं या अपने घर में किसी को मेहमान बना सकते हैं। योग्यता और क्षमता का भरपूर लाभ मिलेगा। समय शान्ति और सकून से भरा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन पढ़ाई में लगेगा। आप मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। कहीं पर्यटन पर भी जा सकते हैं। 23 सितंबर को समय ठीक नहीं है। काम अधूरे रह सकते हैं। चिंता का योग है। किसी मामले को लेकर उलझन में रह सकते हैं। घर परिवार में भी तालमेल का अभाव मिल सकता है।

मिथुन राशि

17 सितंबर का दिन कुछ परेशानी से भरा रह सकता है। न चाहते हुए भी आप परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। बेकार की नकारात्मक बातें सोच सकते हैं। भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अति महत्वाकांक्षी न बने। बहुत लालच में थोड़ा भी हासिल न कर पाएंगे। 18-19 और 20 सितंबर को ज्ञानवर्धक समय है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दूसरों की सहायता करेंगे और दूसरों भी आपकों सहायता मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। यदि अस्वस्थ हैं तो स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। मन में शांति और सुकून बना रहेगा। घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं। 21 और 22 सितंबर का समय बढ़िया रहेगा। शानदार प्रदर्शन करेंगे। समाज में सम्मान की वृद्धि होगी। अपने घर परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। सुखपूर्वक समय व्यतीत होगा। 23 सितंबर को भी शांति प्रदायक समय है। गृहस्थी में रौनक बना रहेगा।

कर्क राशि

17 सितंबर को धन प्रदायक दिवस है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कोई नई उपलब्धि हासिल होगी। आपका यह समय अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी के हाथ मधुर सम्बन्ध का निर्वहन करेंगे। गृहस्थी में रौनक बना रहेगा। समय का लाभ उठाएंगे। आप का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके काम के होंगे। 18-19 और 20 सितंबर को समय अनुकूल नहीं है ‌इस समय धन का निवेश न करें,वरना हानि की सम्भावना बन सकती है। ज्यादा तनाव न लें और न ही व्यर्थ में किसी से उलझें। विवादों से बचें तो अच्छा रहेगा। आपने खान-पान को दुरुस्त रखें। अपने काम में भी लापरवाही न करे नहीं तो अधिकारियों की गाज आप पर गिर सकती है। 21 और 22 को मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। पठन पाठन की ओर ध्यान रहे सकता है। कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। 23 को मन में किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी पर ज्यादा विश्वास घातक हो सकता है। पूंजी के लेन देन से बचें तो अच्छा ही रहेगा। समय का सदुपयोग करें।

कन्या राशि

17 सितंबर को आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपका फोकस अपने काम पर रहेगा। उसमें सफलता भी मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कहीं से अटका पैसा भी मिल सकता है ‌मन में परोपकार की भावना जागृत होगी। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। 18-19 और 20 सितंबर को संकीर्ण सोच से बाहर आएंगे। मन में उत्साह बना रहेगा ‌सामाजिक दायरा बढ़ाएंगे। जीवन में आमोद प्रमोद की प्राप्ति होगी। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। परिवार में समय देंगे। जीवनसाथी के विचारों को महत्व देंगे। परिवार में सुख शांति मिलेगा। खेल जगत से जुड़े लोगों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ सुख प्राप्त करेंगे। लोगों से मेल मिलाप का दायरा बढ़ाएंगे। अपनों का भरपूर हाथ और सहयोग मिलेगा। 21 और 22 सितंबर को धन प्रदायक दिवस है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपने काम में निमग्न रहेंगे। रुपए पैसों की प्राप्ति होगी। 23 सितंबर को समय अनुकूल नहीं है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपके साथ धोखा हो सकता है। किसी अति विश्वास न करें। किसी से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। किसी दूसरे के मामले में न पड़े नहीं तो नुकसान मिलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

तुला राशि

17 सितंबर को समय प्रतिकूल है। परेशानी और मानसिक उलझन का समय है। यदि व्यापार से जुड़े हैं तो व्यापार में हानि मिल सकता है। पूंजी निवेश से बचें। यह आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी वालों का स्थानांतरण हो सकता है। यात्रा कष्टप्रद रहेगी। अपने पूर्वजों की याद में कुछ करने की सोच पैदा होगी। 18-19 और 20 सितंबर को सन्मुख चंद्रमा होने से सफलता मिलेगा। दांपत्य में मधुरता आएंगे। जीवनसाथी के विचारों को सम्मान देंगे। कोई नया निवेश कर सकते हैं। समय अनुकूल है।यह पूंजी निवेश के लिए बेहतर समय रहेगा। 21 और 22 को सामुहिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। अपने काम में लगे रहेंगे और प्रगति भी करेंगे। जीवन और दिनचर्या में रौनकता बनी रहेगी। मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। खुशियां हासिल होगी। विदेश से जुड़े लोगों से संवाद हो सकता है। 23 सितंबर को धनप्रदायक दिवस है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कहीं पूंजी निवेश भी कर सकते हैं। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों से सम्मान भी मिलेगा। मन का झुकाव अपने काम की ओर रहेगा।

सिंह राशि

17 सितंबर को मानसिक रूप से संतोष की प्राप्ति होगी। योजनाएं गतिशील रहेगी। भागदौड़ में समय व्यतीत हो सकता है। अपना प्रयास जारी रखेंगे और अपने काम में सफ़ल भी होंगे। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने की चेष्टा करेंगे। समय साथ देगा व्यापार में रौनकता बनी रहेगी। लाभ की सम्भावना बरकरार रहेगी। 18-19 और 20 सितंबर को आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। किए गए कामों में सफलता हासिल होगी। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी मीटिंग या आयोजन में शिरकत कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। 21 और 22 सितंबर का समय अच्छा नहीं है। विपरीत स्थितियों बन सकती है। आपकी गोपनीयता भंग हो सकती है। आप पर कोई अभियोग लग सकता है। मन में तरह तरह की शंकाएं पैदा हो सकती है। भविष्य को लेकर उलझन मिल सकता है। अपने लक्ष्य से दूर हो सकते हैं। 23 सितंबर विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा। अपने कार्य पर ध्यान देंगे। अपने आर्थिक मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। काम में उत्साह बना रहेगा। अपनों का साथ और सहयोग भी प्राप्त होगा।

धनु राशि

17 सितंबर को ज्ञान सम्मानवर्धक दिवस है। प्रतिस्पर्धा व प्रतियोगिता के बावजूद आप धंधे में मुनाफा प्राप्त करेंगे। काम से मिलने वाली संतुष्टि रहेगी। प्रगति के पथ पर रहेंगे ।मानसिक शांति मिलेगी। 18 -19 और 20 सितंबर को समय बेहतरीन रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। मुलाकातों का दौर रहेगा। माता-पिता तथा बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मेहनत करेंगे। लाभ की प्राप्ति होगी।नौकरी में भी सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। 21 और 22 सितंबर को समय सही नहीं है। कोई केस या जमीन संबंधी पीड़ा आपको भगतनी पड़ सकती है। आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं प्रियजन भी आपकी मदद नहीं कर सकते हैं। धन हानि होने की प्रबल संभावना है ।23 सितंबर को समय अनुकूल आ जाएगा। आप अपने रास्ते पर चलते रहेंगे। समय में सुधार आएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन में संतुष्टि का भाव बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

17 सितंबर को सर्व लाभकारी दिवस है। किसी नए कार्य का अच्छा फल आपकों प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता मिलेगी। लोगों से सम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। आप निरंतर प्रगति के पथ पर आरुढ़ होंगे। 18-19 ओर 20 के दोपहर तक का समय अनुकूल नही है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी से व्यर्थ में वाद विवाद मिल सकता है। चोट चपेट का योग हूं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, यह आपके लिए हितकर रहेगा। ज्यादा भावनात्मक न बने। कोई फैसला सोच समझकर ही लें। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। किसी से आवेश में बात न करें नहीं तो बनता कार्य बिगड़ सकता है। 21 और 22 सितंबर में सुधार आ जाएगा। बिगड़े काम बन जाएंगे। धन प्राप्ति की सम्भावना बनेगी। व्यापार में लाभ होगा। अधूरे काम पूर्ण होंगे। 23 सितंबर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मन में उत्साह की वृद्धि होगी। मित्रों और स्वजनों का साथ मिलेगा।

मकर राशि

17 सितंबर को आप घर के लिए सुख सुविधा जुटाएंगे। इस समय आप आय बढ़ाने के बारे में सोचेंगे और अपने प्रयास में लगे रहेंगे। 18 से 20 सितंबर के मध्य का समय सम्मान सूचक रहेगा। अपने काम के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। आप में कुछ करने का जज्बात बना रहेगा ।किसी बड़े व्यावसायिक अनुबंध से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवन साथी के साथ सहयोग करेंगे। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, परंतु रिश्तेदार आपकी उन्नति और खुशहाली से द्वेष रख सकते हैं। 21 और 22 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण कार्यों के लिए रहेगा। काम को गंभीरता से अंजाम देंगे। उसके परिणाम भी अनुकूल आएंगे। किसी कार्य की योजना बना सकते हैं। 22 के दोपहर से 23 के मध्य का समय उलझन पूर्ण रह सकता है। आप किसी मुसीबत में पढ़ सकते हैं। वाहन खराब हो सकता है। किसी से बात विवाद हो सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

17 सितंबर का दिन प्रतिकूल रहेगा‌। कहीं से अशुभ समाचार मिल सकता है। काम बनता बनता अंतिम समय में रूक सकता है। धन प्राप्ति मका कार्य आगे बढ़ाएंगे। आपके अपने ही लोग आपके साथ विश्वास घात कर सकते हैं। चिंता का दौर रहेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। 18 से 20 सितंबर के मध्य आप हृदय की अपेक्षा दिमाग से काम लें । नौकरी पेशे में अपने काम को पूरी गंभीरता से लें। शत्रु विरोधी लाख चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। 21 व 22 सितंबर को आजीविका व कामकाज में नए-नए प्रयोग अमल में लाएंगे। विद्यार्थियों अंकों सफलता मिलेगा। आप अपने काम में कामयाब होंगे। 23 सितंबर को कारोबार में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। पूंजी निवेश के लिए अच्छा समय है। मेलजोल ल का दायरा बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमियों का निराकरण होगा। घर परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। खुशियां हासिल होंगी।

मीन राशि

17 सितंबर को आपकी प्राथमिकता घर, परिवार और आजीविका रहेगी‌। बुजुर्गो और प्रिय जनों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। काम करने का हौसला बुलंद रहेगा। संतान के अध्ययन, कैरियर व विवाह जैसी समस्याओं का निराकरण होगा। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव विद्यमान रहेगा। 18 से 20 सितंबर के मध्य चंद्रमा सातवें स्थान में स्थित रहेंगे। अतः कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। बुरी आदतों, बुरी वस्तुओं के सेवन से बचें। आपके अपने लोग ही आपके साथ विश्वासघात या चोट कर सकते हैं। 21 और 22 सितंबर को स्थितियों में सुधार की संभावना है। राजकीय क्षेत्र में अटके हुए, रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप सफलता के पायदान पर होंगे। 23 सितंबर को मान-सम्मान, यश प्रतिष्ठा का ग्राफ ऊपर की ओर जाएगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके अंदर खुशियां विद्यमान रहेगी। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। काम में मन लगेगा।`

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!