आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र
अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी
सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और मंगल कन्या राशि पर, चन्द्रमा धनु राशि पर, बुध सिंह राशि पर, बृहस्पति और राहु मेष राशि पर,शुक्र कर्क राशि पर,शनि कुंभ राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं –
मेष राशि
24 सितंबर का दिन अच्छा रहेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा।व्यापार की दृष्टि से फायदेमंद समय है। आफिस में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि और सम्मान प्राप्ति का योग मिलेगा। 25 और 26 सितम्बर को कोर्ट कचहरी के कार्यों में फैसला आप के पक्ष में होगा। माता पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मन का झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा।आप किसी मंदिर या तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। भूमि क्रय और पूंजी निवेश के लिए बेहतर समय है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 27 और 28 सितंबर को प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। लेकिन कुछ अवरोधों का भी माना करना पड़ेगा। आप अपने बच्चों के कैरियर पर ज्यादा ध्यान देंगे।घर परिवार में समय व्यतीत करेंगे। गृहस्थी का सुख आपको प्राप्त होगा।29 और 30 सितंबर का समय प्रतिकूल रह सकता है। आय से अधिक व्यय की सम्भावना है। कुछ फ़ालतू खर्च हो जाने से मन में दुःख और व्यथा मिल सकता है। किसी से व्यर्थ का विवाद हो सकता है। अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें नहीं तो लेन का देन पड़ सकता है। सकारात्मक सोच बनाएं रखे, इससे आप फायदे में रहेंगे।
वृषभ राशि
24 सितंबर का दिन प्रतिकूल रहेगा। हानि की सम्भावना है। व्यापार में गतिरोध मिलेगा।किसी से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। 25 और 26 सितंबर को बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बन्धु बांधवों से मेल-मिलाप का समय है। पड़ोसियों से मधुर संबंध बनेंगे। पुरानी रंजिश समाप्त होगी। 27 ओर 28 सितंबर को व्यापार में लाभ मिलेगा। संतानों की उपलब्धि से मन प्रसन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों का मन पठन पाठन में लगेगा। उन्हे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों का चयन हो सकता है। 29 और 30 सितंबर को व्यापार में लाभ मिलेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार सम्भावित है। माता-पिता और श्रेष्ठ जनों का आशीर्वाद मिलेगा। कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है।आप लघु यात्रा भी कर सकते हैं। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। मन में हर्ष और खुशियां बनी रहेगी।
मिथुन राशि
24-25 और 26 सितंबर को कष्ट की प्राप्ति होगी ।घर परिवार में अचानक कोई कष्ट या समस्या आ सकती है। आवश्यकता से अधिक कार्य न करें, अन्यथा आप उसे उबर नहीं पाएंगे। विवाह योग्य संतान के विवाह में बाधाएं आएंगी। 27 और 28 सितंबर को सारे दुख समाप्त हो जाएंगे। अच्छे समय का पूर्ण लाभ प्राप्त करें। पड़ोसियों के संबंध में मधुरता आएगी। अपनी सूझ-बूझ ,कुशलता से लक्ष्मी प्राप्त करेंगे। लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। 29 और 3 सितंबर को आप किसी के जन्मदिन की पार्टी आदि में व्यस्त हो सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका डेटिंग कर सकते हैं। समय उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा। मनपसंद कार्य करेंगे। मन में हर्ष का समावेश बना रहेगा। कहीं घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता रहेगा।
कर्क राशि
24 -25 और 26 सितंबर को समय विविध मिश्रित फलों को देने वाला रहेगा। आप में नई योग्यता का संचार होगा। इस समय पूंजी निवेश के लिए अच्छा समय है। व्यापार में लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ मधुरता बनी रहेगी। 27- 28 को समय ठीक नहीं है। घरेलू या कारोबार से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं, और उसके साथ निराशा, अकेलापन महसूस कर सकते हैं। व्यापार के किसी प्रकार की समस्या आ सकती है। हर प्रकार की बुरी आदतें जिसे आप पाल रखे हैं उससे दूर रहें। यही आपके लिए अच्छा रहेगा। मन में सकारात्मक सोच बनाए रखें। देवों की आराधना करें। 29 और 30 को समय सही आ जाएगा। अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। जटिल मानसिक और भावनात्मक चीजों पर काबू पा लेंगे। आपकी कार्यशैली सरल रहेगी और आप एक सच्चे प्रेम की तलाश में होंगे और उसे जल्दी प्राप्त भी कर लेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
24 को अग्नि और पानी से खतरा है अतः किसी भी चीज का इस्तेमाल करते समय सावधानी अवश्य रखें। काम करते समय लापरवाही घातक हो सकती है। जीवन की गाड़ी की रफ्तार धीमी हो सकती है। 25 और 26 सितंबर को समय सामान्य रहेगा। अच्छे परिणाम की आशा में रहेंगे। प्रेम आपके लिए खास अहमियत रहेगा। दुनिया के रहस्यमय पहलुओं पर विचार करेंगे। 27 और 28 सितंबर को आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन और घर के मामले में आप सही रहेंगे। खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। 29 और 30 सितंबर को शांति दायक समय रहेगा। संतोष का अनुभव करेंगे। बैंकिंग के कार्य में व्यस्त रहेंगे। आपकी काबिलियत लोगों के सामने आएगी। समाज में सम्मान का ग्राफ ऊपर की ओर जाएगा ।आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी।
तुला राशि
24 को आधा दिन अच्छा रहेगा पश्चात 26 के दोपहर तक,समय खराब होगा। दबाव और तमाम परेशानियां बढ़ जाएगी। घर परिवार के मामले में उलझे रहेंगे। ऑफिस के काम का जबरदस्त तनाव आप पढ़ रहेगा। नए समझौते कारोबारी विस्तार में सहायक हो सकते हैं। अविवाहित जातक अपने विवाह की बातें सुनकर प्रसन्न होंगे। 27 और 28 सितंबर को ससुराल वाले मदद कर सकते हैं। परिवार में शांति का वातावरण बना रहेगा। अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास करेंगे। 29 और 30 सितंबर को किसी पार्टी सम्मेलन आदि में शिरकत कर सकते हैं। प्रिय जनों को उपहार दे सकते हैं या ले सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आप भविष्य का तना-बना बुन सकते हैं।
सिंह राशि
24 को आप अन्य मामलों में तल्लीन हो सकते हैं।आर्थिक मांग बढ़ सकती है। व्यवसाय और करियर में 25 और 26 को तेज गति से उन्नति के संकेत है। आपके जीवन का ग्राफ ऊपर उठेगा। तड़क भड़क आपको आकर्षित करेगा। माता-पिता के प्रति श्रद्धा का भाव बना रहेगा। 27 और 28 को बहुत बढ़िया समय है। आप अपनी सोच अच्छी बनी रहेगी।अपनी सफलता का आनंद भी उठेंगे। कोई पुरानी प्रॉपर्टी को बेचने का उचित समय है। 29 और 30 सितंबर को थकान व आलस्य का भाव रहेगा। अपनी अहंकारी प्रगति के लिए आप मुंह भी खा सकते हैं। शारीरिक कष्ट की प्राप्ति होगी। उच्च अध्ययन की इच्छुक जातकों को परेशानियां आयेंगी। बाहर जाने के लिए संबंधित डॉक्यूमेंट आसानी से पूरे नहीं हो पाएंगे। कचहरी के काम में निराशा मिल सकता है।
धनु राशि
24-25 और 26 सितंबर को आप शांत और सहज बने रहेंगे। अध्ययन और अर्जन का क्षेत्र आपके लिए खुलेगा रहेगा।सही अवसरों का लाभ उठाएंगे। मानसिक सुकून और शांति आपको प्राप्त होगा। अच्छा समय जारी रहेगा। मनोरंजन ,मौज मस्ती मैत्री, घूमना फिरना, खेल कूद आपको सुख की अनुभूति देगा ।इस दौर में बनाए गए संपर्क और कार्यकुशलता बढ़ाएगी.। 26 27 को समय पैसा कमाने का है। खेल या मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे। किसी खास आयोजन की तैयारी करेंगे। भाई बहनों के मध्य मधुरता का भाव बना रहेगा। चारों तरफ से खुशियां आएंगी। 29 और 30 सितंबर को समय ठीक नहीं है। मलिक, उच्च अधिकारी या वरिष्ठ जनों से व्यर्थ प्रताड़ित हो सकते हैं। भाग दौड़ और उलझन का समय है। सकारात्मक सोच बनाए रखें।
वृश्चिक राशि
24-25 और 26 सितंबर को समय बहुत अच्छा है। आप जमकर कमाएंगे और खाएंगे। बिना स्वार्थ और अहम के आप दूसरे की मदद करेंगे। जिसका प्रतिफल आपको अवश्य मिलेगा। आप दान, पुण्य आदि के कार्य करेंगे। परोपकार की भावना अआप में बनी रहेगी।क्रय और विक्रय में सावधानी बरतें, नहीं तो धोखा खा सकते हैं। 27 और 28 सितंबर को शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करेंगे। सिरदर्द या पीड़ा प्राप्त हो सकता है। आप किसी का अपमान भी कर सकते हैं । अपने को अत्यधिक निर्बल महसूस करेंगे। 29 और 30 सितंबर को आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। कैरियर को लेकर कोई अहम फैसला तय कर सकते हैं। मन में उत्साह बना रहेगा। भविष्य को को लेकर उत्साहित रहेंगे।
मकर राशि
24 को आधा दिन खराब रहेगा। 24 सितंबर के शाम से 26 सितंबर के मध्य का समय सफलता दायक रहेगा। आप जिस कार्य को करना चाहेंगे वह करके ही रहेंगे। आपके साथ अच्छी घटनाएं घटित होगी। यश ,कीर्ति, मान- सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 27 और 28 को आर्थिक पक्ष पर ध्यान देगे। आपका आत्मविश्वास गजब का रहेगा। आपके मन में प्यार, बड़ों के प्रति श्रद्धा और विश्वास का भाव बना रहेगा। आपके साथ प्रतिद्वन्दिता रखने वाले भी होंगे। 29 और 30 को जीवन में खुशियां और सुख का माहौल रहेगा। मान- प्रतिष्ठा मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। सकारात्मक सोच और संतुलित दृष्टिकोण से आप असंभव को भी संभव बना डालेंगे। बड़े व्यावसायिक अनुबंध से आर्थिक लाभ भी होगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं।
कुंभ राशि
24 सितंबर से 26 सितंबर के मध्य का समय चिड़चिड़ापन का रह सकता है। आप तनाव में रह सकते हैं। परिवार में वातावरण अच्छा नहीं रहेगा। कहीं न कहीं प्रतिष्ठा को ठेस लग सकती है। समय आपके लिए अपमान व बदनामी का है। कोई झूठा आरोप या कलंक भी आप पर लग सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। 27 और 28 सितंबर को आप जमकर मेहनत और परिश्रम करेंगे। कोई बड़ा ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिल जाने से आर्थिक स्थिति में पूछ राहत महसूस करेंगे। पति-पत्नी में तालमेल अच्छा रहेगा ।दांपत्य जीवन में मधुरता का योग है। जीवन साथी के विचारों का सम्मान करेंगे। 29 और 30 को मिश्रित समय है। शुभ व मांगलिक कार्य पूर्ण हो सकता है। चिंता से कुछ राहत महसूस करेंगे। आपको किसी का सहयोग प्राप्त होगा। मित्र और अभीष्ट लोगों का सहयोग बना रहेगा।
मीन राशि
24 सितंबर को आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके कार्यो की चारों तरफ प्रशंसा होगी। 25 व 26 को मित्रों से लाभ व सहयोग मिलेगा। काम में दक्षता हासिल करेंगे। कोई नई चीज़ सीखने को मिल सकती है। सफलता की ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे। 26 की शाम से 28 सितंबर के मध्य कहीं से कोई अप्रिय या अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। धन प्राप्ति के कार्यों में अवरोध मिलेगा। 28 और 29 सितंबर को बाहर घूमने फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। परिवार के साथ घूमने फिरने या मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे। खुशियां व आनंद का अनुभव करेंगे और रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। किसी की मध्यस्थता से विवाद में सुलह होने की भी संभावना है। मित्रों का सहयोग अपेक्षित है।