साप्ताहिक राशिफल : 8 अक्टूबर दिन रविवार से 14 अक्टूबर दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:16 Minute, 52 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बुध कन्या राशि पर, चन्द्रमा कर्क राशि पर, मंगल और केतु तुला राशि पर, बृहस्पति और राहु मेष राशि पर,शुक्र सिंह राशि पर और शनि कुंभ राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

8 और 9 अक्टूबर का समय अनुकूल नहीं रहेगा। उलझनें बढ़ेगी।भूमि भवन के कार्य में बाधा का योग है।वाहन सावधानी से चलाएं,नहीं तो दुर्घटना का योग है।किसी बात पर किसी से विवाद और कलह का योग मिल सकता है।मन में खिन्नता बनी रहेगी।10,–11 और 12 अक्टूबर का समय बेहतरीन रहेगा। कार्य में मन लगेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा।अपने संतानों से सहयोग मिलेगा। प्रत्येक कार्य को नियमित अंजाम देंगे।घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।घर में किसी मेहमान का आगमन होगा। प्रबुद्ध लोगो से मिल कर प्रसन्नता अनुभव करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग अपेक्षित है।उनकी भावनाओं की कद्र करेंगे।13 और 14 अक्टूबर को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में फैसला आपके मन माफिक होगा। पूंजी निवेश के लिए बेहतर समय है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ राशि

8 और 9 अक्टूबर को पराक्रम में वृद्धि का योग है।आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।समाज में अपना एक स्थान बनाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। अवरुद्ध कार्य में बाधाएं समाप्त होगी।जीवन में आमोद प्रमोद की प्राप्ति होगी।सुखद वातावरण रहेगा। परिवार में शांति मिलेगी।10–11 और 12 अक्टूबर के दोपहर तक मनःस्थिति अच्छा नहीं रहेगा।किसी से विवाद हो सकता है।अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें।किसी दूसरे के मामले में न पड़ें।यह आपके अच्छा रहेगा। अनावश्यक किसी बहस में भाग न लें।यदि उचित समझें तो अपने काम की ही बात करे।घर में कोई उपकरण खराब हो सकता है।किसी को चोट चपेट लग सकता है।12 अक्टूबर के दोपहर से 14 अक्टूबर तक समय अच्छा आ जाएगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा।मन में हर्ष व्याप्त रहेगा। आर्थिक पक्ष में वृद्धि का योग है।समय साथ देगा। किसी नए योजना पर कार्य करेंगे। प्रत्येक कार्य पूर्ण तल्लीनता से करेंगे। मित्रों का सहयोग भी पाएंगे।

मिथुन राशि

8 और 9 अक्टूबर को व्यापार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा ।स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी नए मेहमान का घर में आगमन हो सकता है। व्यापारिक योजनाएं बनाएंगे। प्रत्येक कार्य को पूर्ण मनोयोग से पूरा करेंगे ।10– 11 और 12 अक्टूबर को आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।बिगडे कार्यों में सुधार होगा। यात्रा का भी योग है। आप व्यापार के संबंध में या अपने किसी निजी कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। भाई बांधों का पूर्ण सहयोग आपके साथ रहेगा। परंतु 12 अक्टूबर के सायंकाल से 14 अक्टूबर तक का समय प्रतिकूल नहीं रहेगा। किसी से बात विवाद हो सकता है। घर की कोई वस्तु गायब हो सकती है या घर में कोई उपकरण खराब हो सकता है। किसी से बिना वजह बातचीत और विवाद हो सकती है। मन में चिंता बनी रहेगी। बहुत सोच समझकर के ही कार्य करें। दूसरों पर विश्वास करना घातक हो सकता है,अतः सावधानी बरतें।

कर्क राशि

8 और 9 अक्टूबर को जन्म कालीन चंद्रमा है अतः भाग्य आपका साथ देगा। प्रत्येक कार्य में आप सफल रहेंगे। मन का झुकाव अध्यात्मिकता की ओर होगा ।अपना समय मनोरंजन, कला और साहित्य में व्यतीत कर सकते हैं। आप अच्छे मूड में रहेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 10– 11 और 12 अक्टूबर को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। कहीं यात्रा का भी योग है। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा ।आप खरीदारी भी कर सकते हैं। कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। 13 और 14 अक्टूबर का समय भाग्य की वृद्धि पूर्ण है। भाग्य आपका साथ देगा। सभी के साथ मेल-मिलाप करेंगे । प्रतिकूल परिस्थितियों को भी अनुकूल बना लेंगे। आपको अपने अधिकारियों की कृपा मिलेगी। समाज में आपका प्रभाव में वृद्धि होगी ।भाइयों के साथ विवाद समाप्त होगा।

कन्या राशि

8 और 9 अक्टूबर को लाभ की स्थिति रहेगी। मेहनत से ज्यादा फायदा आपको प्राप्त होगा। किसी के सहयोग से कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। कहीं घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। 10-11 और 12 अक्टूबर को समय की दाल आपके पक्ष में नहीं है ।घर में कोई सामान गायब हो सकता है । किसी से बिना वजह विवाद हो सकता है। अपने वाणी पर नियंत्रण रखें। संतुलित बातें करें। किसी के मामले में दखलअंदाजी न करें ,नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। व्यय भार बढ़ा रहेगा। इससे मन में उलझन बनी रहेगी। 12 से 14 अक्टूबर के मध्य में सुधार होगा। मित्रों का साथ मिलेगा। अपनों से मिलकर आप बहुत प्रसन्न होंगे। प्रत्येक कार्य को बड़े उत्साह के साथ करेंगे। आलस्य का का भाव आपके अंदर नहीं रहेगा। परिश्रम के अनुरूप आपको लाभ प्राप्त होगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता का योग बना रहेगा।

तुला राशि

8 और 9 अक्टूबर को सरकारी कामकाज में आपको सफलता मिलेगा ।नौकरी पैसा से जुड़े हुए लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करेंगे। भूमि जमीन जायदाद के क्रय का भी योग है ।10– 11 और 12 अक्टूबर को व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी नई योजना को क्रियान्वित करने का प्रयास भी करेंगे। संतानों का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों की कृपा प्राप्ति होगी ।घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवन साथी के संबंधों में मधुरता आएगी। प्रत्येक कार्य को बहुत सोच समझ कर के संपादित करेंगे। 13 और 14 अक्टूबर का समय अनुकूल नही है। व्यापार में अवरोध आएगा। आर्थिक हानि के भी योग हैं ।वाद विवाद से बचें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। सकारात्मक चिंतन से ही आपको लाभ मिलेगा। कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं । भाईयो के विचारों से मतभेद का भी योग है।

सिंह राशि

8 और 9 अक्टूबर को व्यापार अवरोध मिल सकता है। कुछ मुशीबत का सामना करना पड़ सकता है।आय से अधिक खर्च होगा, इससे मन में कुछ व्यथा का योग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। किसी से ऋण भी लेना पड़ सकता है। घरेलू उलझनें बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। जीवन साथी के विचारों से तालमेल का अभाव बना रहेगा। 10– 11 और 12 अक्टूबर को स्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी। बंधुओं के प्रति कटुता समाप्त हो जाएगी। घर का वातावरण सुखद रहेगा। पूर्ण मनोयोग के साथ अपने कार्य में लग जाएंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पूंजी निवेश के लिए उत्तम समय है। मन में सकारात्मक भाव पैदा होगा। जीने की उम्मीदों में इजाफा होगा ।12 के दोपहर से 14 अक्टूबर के मध्य पूंजी निवेश के लिए उत्तम समय है। मित्रों का साथ मिलेगा ।घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं ।किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात होगी ,जो भविष्य में चलकर आपके लिए लाभकारी होंगे। समय की चाल आपके पक्ष में है इसका आप फायदा उठाएं।

धनु राशि

8 और 9 अक्टूबर का समय अनुकूल नहीं है। दुर्घटना या चोट चपेट का योग है ।वाहन सावधानी से चलाएं। वाहन में कोई खराबी आ सकती है और आप उसे लेकर काफी परेशान भी हो सकते हैं। घर में कोई उपकरण खराब हो सकता है या सामान गायब हो सकता है। अपने भी परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। आपके साथ विश्वास घात हो सकता है, अतः सावधान रहें।शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे।10– 11 और 12 अक्टूबर को समय की चाल आपके पक्ष में आ जाएगी। अपने को हल्का महसूस करेंगे ।आप तनाव मुक्त रहेंगे और पूरे उत्साह के साथ अपने कार्य में लग जाएंगे ।आपको लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बुजुर्गों और देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा ।13 और 14 अक्टूबर को सरकारी काम में सफलता मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कार्य में आपको कामयाबी मिलेगी। लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन में सकारात्मक भाव बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

8 और 9 अक्टूबर को अनुकूल समय रहेगा ।बधुओ का सहयोग प्राप्त होगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। जिस भी कार्य को करेंगे ,उसमें सफलता ही मिलेगा। मन का झुकाव धर्म- कर्म और अध्यात्मिकता की ओर भी रहेगा। 10– 11 और 12 अक्टूबर को सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगा। जो सरकारी नौकरी में है उन्हें बोनस फंड भी प्राप्त हो सकता है। अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। भूमि से संबंधी कार्य में सफलता मिलेगा। 13 और 14 अक्टूबर को लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों के अनुकूल समय है। उन्हे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगा। आपका मन पठन-पाठन की ओर जाएगा। नई जानकारियां हासिल करेंगे। बुजुर्गों का आशिर्वाद प्राप्त होगा ।कहीं देव दर्शन के लिए भी जा सकते हैं ।समय आमोद- प्रमोद और प्रसन्नता में व्यतीत होगा।

मकर राशि

8 और 9 अक्टूबर को अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में संतोषजनक स्थिति रहेगी। जीवनसाथी से मधुरता का योग है। प्रत्येक कार्य को सोच विचार कर करेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।आप कुछ भावुक भी हो सकते हैं। शत्रुओं के हौसले पस्त होंगे। विरोधियों के उपर आप भारी रहेंगे।10-11और 12 अक्टूबर को स्वास्थ्य की समस्या से परेशानी मिल सकती है।आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं।चोट चपेट भी मिल सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं,नहीं तो घायल हो सकते हैं।आपने लोगों से विश्वासघात मिले सकता है।किसी पर ध्यान विश्वास आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।13 और 14 अक्टूबर को स्थिति अनूकूल रहेगी। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे।समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं।किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। परिवार का सहयोग और साथ मिलेगा।

कुंभ राशि

8 ओर 9 अक्टूबर को विरोधी सक्रिय रहेंगे।वे आपके कार्य की नींदा करेंगे। आपकों उनके विरोधो का सामना करना पड़ सकता है।बनते कार्यों में विघ्न आ सकता है। परन्तु आप अपने ढंग से आपने कार्य को सफल बना लेंगे। बाहरी यात्रा का भी योग हैं।किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मन में हर्ष का संचार होगा।10–11 और 12 अक्टूबर को जीवनसाथी के साथ अपनी गृहस्थी को अच्छे ढ़ंग से संचालित करेंगे। व्यापार में लाभ संतोषजनक रहेगा।किसी नये कार्य को करने के लिए चिन्तन भी करेंगे।13 और 14 अक्टूबर का समय प्रतिकूल रहेगा। किसी से व्यर्थ का विवाद हो सकता है।घर में शांति का अभाव रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।मन में उलझने बनी रहेगी।

मीन राशि

8 और 9 अक्टूबर विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपको बुजुर्गों का आशिर्वाद प्राप्त होगा।कहीं देव दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। समय का अच्छा साथ मिलेगा। 10-11 और 12 अक्टूबर को विरोधियों से झड़प हो सकती है। गुप्त शत्रु आपका अहित करने के लिए गुप्त योजना बना सकते हैं। मन व्यथित रहेगा। धन की कमी महसूस करेंगे। मन में अज्ञात भय का समावेश होगा।मन अस्थिर रहेगा। 13 और 14 अक्टूबर को स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रत्येक कार्य में लाभ की स्थिति बनेगी।मन में उत्साह और ऊर्जा बना रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।किसी नये कार्य की रुपरेखा बनाएंगे। सकारात्मक बुद्धि के कारण सफलता मिलेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 7 जुलाई दिन रविवार से 13 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा,शुक्र और बुध कर्क राशि पर, मंगल मेष राशि पर, बृहस्पति वृषभ राशि पर,शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं – मेष राशि […]

Read More
Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 23 जून दिन रविवार से 29 जून दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, बुध और शुक्र मिथुन राशि पर, चंद्रमा धनु राशि पर, मंगल मेष राशि पर, बृहस्पति वृषभ राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं – […]

Read More
error: Content is protected !!