साप्ताहिक राशिफल : 5 नवंबर दिन रविवार से 11 नवंबर शनिवार तक

0 0
Read Time:17 Minute, 49 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति : सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि पर, चंद्रमा कर्क राशि पर,शुक्र और केतु कन्या राशि पर,शनि कुंभ राशि पर और राहु मीन राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

5 और 6 नवंबर को समय ठीक नहीं है। प्रतिकूल स्थितियां रहेंगी। काम के बोझ के तले स्वयं को दबा हुआ महसूस करेंगे। आप अपनी महत्वाकांक्षा को पूर्ण करने में दूसरे को नुकसान पहुंचा देंगे। हर एक कार्य में अवरोध आ सकता है। आपके विरुद्ध कोई अफवाह भी फैल सकती है। कोई अप्रिय घटना घट सकती है। किसी भी निर्णय लेने से पूर्व एक बार अवश्य सोचें,अन्यथा निर्णय गलत हो सकता है। 7 नवंबर को समय में सुधार आ जाएगा। मन में शांति रहेगी। रुके हुए कार्यों में फिर प्रोग्रेस प्रारंभ हो जाएगा। शांतिपूर्ण तरीके से अपना समय व्यतीत करेंगे। 8 नवंबर आपकी हैसियत और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। मीडिया, कला, विज्ञान साहित्य व संगीत जैसी चीजें आपको आकर्षित करेंगी। 9-10-11 नवंबर को सारे कार्य बहुत ही जल्दी और सुनियोजित ढंग से पूर्ण होंगे। रूपयों की आवक होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नई योजना पर कार्य शुरू हो सकता है। हंसी, मजाक मनोरंजन आदि के लिए समय निकाल लेंगे। अपने खान-पान को दुरुस्त भी रखेंगे।मन में हर्ष का संचार बना रहेगा।

वृषभ राशि

5 और 6 नवंबर को सर्व लाभकारी दिन रहेगा। जल्दबाजी में भी सही काम करेंगे। घर में सुख सुविधा की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम और रोमांस में समय व्यतीत होगा। परिवार के मध्य समय व्यतीत करेंगे। अधुरे कार्यों और व्यापारिक जिम्मेदारियां को पूरा करेंगे। 7 नवंबर को समय ठीक नहीं है। सप्ताह का अंतिम दिन उदासीन और थकावट भरा रह सकता है। 8 नवंबर को कलहपूर्ण दिवस रहेगा। घर और दफ्तर में निजी तौर पर ताल मेल बैठने का प्रयास करना पड़ेगा। हाथ में आता- आता रुपया रुक जाएगा। 9-10 और 11 नवंबर को सम्मुख चंद्रमा आपको सफलता दिलाएगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात रंग लाएगी। पुराना उधार दिया या रुका हुआ पैसा थोड़े प्रयास से मिल सकता है। किसी महिला मित्र का साथ कहीं से कहीं तक पहुंचा देगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि

5 और 6 नवंबर को समय सामान्य रहेगा। पारिवारिक स्वरूप से चल रहे गतिरोध समाप्त होंगे। पड़ोसियों से मेल विलाप कर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। आप अपने को गौरवान्वित महसूस करेंगे। कहीं लघु यात्रा भी कर सकते हैं। 7 नवंबर को धन प्रदायक दिवस रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।रुके हुए कार्य पूरा होंगे। 8 नवंबर को आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। पुराने व्यवसायी आपसे जुड़ेंगे। जमा हुआ पैसा धीरे-धीरे वसूल होगा। 9-10-और 11 नवंबर को समय ठीक नहीं है। नौकरी में बास की डांट फटकार सुनाई पड़ सकती है ।आप पर कोई झूठा आरोप या कलंक लग सकता है। अपरिचित व्यक्ति से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो किसी षड्यंत्र में आ जाएंगे। व्यापार में टैक्स से संबंधित किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है‌ खुद को चारों तरफ से उलझन में गिरता हुआ महसूस करेंगे। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। चिंता और उलझनो से भरा समय है।

कर्क राशि

5 और 6 नवंबर को सन्मुख चंद्रमा सफलता देगा। आप जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे, सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन की हर परिस्थितियों के लिए स्वयं को तैयार रखेंगे। 7 नवंबर को भी समय साथ देगा। अवरुद्ध कार्य आगे की ओर बढ़ेंगे। मेल मिलाप का समय है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। 8 नवंबर को मानसिक सुख में वृद्धि होगी। अपने कार्य में व्यस्त और मस्त रहेंगे। किसी दूसरे की परवाह नहीं करेंगे। 9 10 और 11 नवंबर को समय शुभकारी होगा। अपने बच्चों को हर समय उत्तम वस्तु उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे। बच्चों से उच्च आचरण की अपेक्षा रखेंगे जिसे वे पूरा भी करेंगे। आप संयमित, अनुशासित रहकर दूसरे को भी अनुशासित रहने की आशा रखेंगे ।प्रत्येक कार्य संयोजित रंग से संपन्न करेंगे। मन का झुकाव धर्म और आध्यात्मिक की ओर भी होगा। शांति और सुकून भरा समय है।

कन्या राशि

5 और 6 नवंबर को समय अच्छा रहेगा। अनावश्यक खतरे भी उठा उठा सकते हैं। आपका ध्यान फंड, लाइसेंस और भोजन पर रहेगा। समय और ध्यान और धन, दूसरे पर भी लगा सकते हैं। समय खराब रहेगा। बाजार में आपके साथ ठगी हो सकती है। कहीं से अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है ।मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। घर के सदस्य भी आपके प्रतिकूल आचरण कर सकते हैं। लोक कल्याणकारी कार्यों में लगने से समय धन दोनों का नुकसान कर लेंगे। मौसम की मार पड़ेगी। 8 नवंबर को किसी से झगड़ा हो सकता है। बच्चे परेशानी में पढ़ सकते हैं ,जिससे आपको दुख प्राप्त होगा। 9-10 और 11 नवंबर को समय सही आ जाएगा। पूर्ण उत्साह और जोश से अपने गतिविधियों में लग जाएंगे। आपके धन का आगमन होगा और सफलता भी प्राप्त करेंगे। लोकप्रियता प्राप्त होगी।कारोबार में सफलता मिलेगा। ध्यान पैसों पर लगा रहेगा। पैसे प्राप्त कर उन्हें संरक्षित करने का प्रयास करेंगे। व्यावसायिक जिंदगी और व्यक्तिगत जिंदगी दोनों में रौनकता बनी रहेगी।

तुला राशि

5 नवंबर को समय पूर्ण रूप से सम्मान सूचक रहेगा। किए हुए कार्यों का प्रतिफल अच्छा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से हर कार्य में मन लगेगा। जोखिम भरा कार्य भी कर सकते हैं। थोड़ी सावधानी रखनी होगी। 7 नवंबर को शुभ दिवस रहेगा। प्रेम प्रसंग में मिठास आएगी। घर में नया मेहमान आने की संभावना है। 8 नवंबर को समय लाभकारी रहेगा। मंगेतर से फोन कॉल आ सकती है। बातचीत में प्रेम भाव झलकेगा। करियर को लेकर चिंता दूर होगी। 9-10 और 11 नवंबर को चंद्रमा का परिभ्रमण आपकी राशि से 12 भाव होने से मानसिक तनाव प्राप्त होगा। अनर्गल कामों में समय व्यतीत होगा। धन और समय की बरबादी होगी।चाहकर भी कोई काम संपन्न नहीं कर पाएंगे। अपनों से विरोध भाव बढ़ेगा और अनिश्चितता की स्थिति बनेगी। मन में भविष्य को लेकर संकल्प- विकल्प उभरते रहेंगे। मानसिक शांति का अभाव मिलेगा। व्यापार में हानि हो सकती है।वाहन से चोट चपेट मिल सकता है।

सिंह राशि

5 और 6 नवंबर को मानसिक तनाव भरा समय रहेगा। घर परिवार या घरेलू दायित्व आपको व्यस्त रखेंगे। सौम्यता आपकी कमजोरी रहेगी और बच्चे इसका फायदा उठा सकते हैं। उन्हें अकेला घूमने के लिए बिल्कुल मत छोड़िए। इससे उनका चरित्र कमजोर हो सकता है। 6 नवंबर को समय बदलेगा और यह बदलाव अच्छा रहेगा। 7 नवंबर को घर में सुख शांति बनी रहेगी ।आप अपने व अपने बच्चों के अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे। 8 नवंबर को एक बार जो संकल्प कर लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आप अपने अंदर एक बदलाव महसूस करेंगे। आपका चिंतन सकारात्मकता से भरा रहेगा। 9- 10 और 11 नवंबर को समय सामान्य फल सूचक है। पैसों का आवागमन बना रहेगा। चिंताएं दूर होगी और दावत, खेल, उत्सव आपका ध्यानाकर्षित करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है‌ वह अनुसंधान की ओर प्रवृत्त होंगे। परिवार और संबंधियों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा ।प्रत्येक चीज को आसान बनाने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि

5 और 6 नवंबर को आप किसी रमणीय स्थान पर जा सकते हैं, लेकिन वहां भी आपके साथ घरेलू चिंता बनी रहेगी। मन में शांति नहीं रहेगा। आप अपने बच्चों के साथ बहुत सौम्य तरह से पेश आएंगे। बच्चे आपके सौम्यता का लाभ उठाएंगे। उन्हें पूर्ण स्वच्छंद रूप से न छोड़िए। उनके क्रिया कलापों पर ध्यान दें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। 7 नवंबर को समय में सुधार आएगा। अपने मन की बात अपने प्रिय जनों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। 8 नवंबर को आप हर वस्तु से समझौता कर लेंगे। आपकी अभिलाषाएं पूरी होगी। विनम्रता और शांति के प्रेमी रहेंगे। अपना समय शांति और सकून में व्यतीत करेंगे। 9- 10 और 11 नवंबर को आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपको लोगों की सहानुभूति प्राप्त होगी। काम में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। मित्र और रिश्तेदार आपसे मिलकर बहुत प्रसन्न होंगे। आपके स्पष्टवादी बने रहेंगे ।मन में परोपकार की भावना भी जागृत होगी। मन का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर होगा ।पठन-पाठन में भी रूचि रखेंगे। नई जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशि

5 ओर 6 नवंबर को समय में सुधार आएगा। अपने काम का अच्छा प्रतिफल प्राप्त करेंगे ।व्यापार में नये योजनाओं को अमल करेंगे। प्रतियोगी परीक्षित की तैयारी कर रहे जातकों के लिए अच्छा समय है। पूर्ण सफलता मिलेगा। प्रेम में समर्पण की भावना रहेगी। जीवनसाथी के विचारों का समादर करेंगे। संतान आजा में रहेगी। मौसम के अनुसार खानपान पर ध्यान देंगे। 7 नवंबर को सम्मान सूचक समय है। महिलाओं के लिए उत्तम समय है। घर में उनके सम्मान में वृद्धि होगी। 8 नवंबर को सरकारी नौकरी में रहने वालों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। जीवन को सुंदर और खुशनुमा बनाने के लिए पूर्ण प्रयासरत रहेंगे। 9-10 और 11 नवंबर को बेहतरीन समय है। आप अपने कार्य पर ध्यान देंगे ।सम्मान की प्राप्ति होगी। समाज में सम्मान का ग्राफ ऊपर की ओर जाएगा ।आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। मन में हर्ष बना रहेगा। परिवार में सुख और सुकून प्राप्त होगा।

मकर राशि

5 और 6 नवंबर का समय शांति और सुकून से भरा रहेगा। परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त करेंगे ।आप अपने विरोधियों पर भारी बने रहेंगे। साझेदारी के कामों में बेहतर छवि पेश करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।7 नवंबर का समय कष्ट सूचक रहेगा। आपके अपने ही आपके साथ विश्वास कर सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मन में नकारात्मकता का भाव पैदा होगा। 8 नवंबर को अनचाहे मेहमान आकर आपकों परेशान कर सकते हैं। आपका संकीर्ण विचार ही आपको लेकर डूब सकता है। आपके विचारों में स्वार्थ छलकेगा। आपका किसी के साथ अफेयर बदनामी दे सकता है। व्यक्तिगत प्रगति में बढ़ोतरी हो सकती है। 9 से 11 नवंबर के मध्य सरकारी कार्यों में लाभ की प्राप्त होगी। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं या घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है ।आप पूर्ण परिश्रम से अपने कार्य में लग जाएंगे। धन के मामले महत्वपूर्ण रहेंगे। पूर्ण संतुष्टि का समय है। घर में शांति और सकून बना रहेगा ।दांपत्य जीवन में मधुरता का योग बना रहेगा।

कुंभ राशि

5 और 6 नवंबर को व्यवसाय गतिविधियां व कार्यक्रम तेज गति से आगे बढ़ेंगे।पूरे उत्साह से अपने काम में लग जाएंगे। कुछ दीर्घकालिक महत्व के कार्य भी आपके हाथ में आएंगे। 7 नवंबर को दैनिक व रोजगार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार में कोई खास उपलब्धि प्राप्त नहीं होगी। 8 नवंबर को संपत्ति व बंटवारे संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे।घरेलू जीवन का आनंद उठाएंगे। 9 से 11 नवंबर के मध्य आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं। विरोधी सक्रिय होकर आपके विरुद्ध कोई साजिश कर सकते हैं। आपके किसी कार्य की आलोचना या निंदा हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया अच्छा नहीं रहेगा‌। मन में चिंता बनी रहेगी। घर में किसी वस्तु के गायब होने की संभावना है या घर का कोई उपकरण खराब हो सकता है।

मीन राशि

5 और 6 नवंबर को प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। परिवार व बच्चे आपकी प्राथमिकता में रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपने शिक्षा पर बना रहेगा। कुछ नया सीख कर गौरवान्वित महसूस करेंगे ।7 नवंबर को कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रत्येक मामलों में वृद्धि होगी। व्यापार में संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। व्यापार में उदारवादी दृष्टिकोण बना रहेगा ।8 नवंबर को संपत्ति संबंधी विवाद किसी रिश्तेदार या वरिष्ठ व्यक्ति की अध्यक्षता से हल होगा। विद्यार्थियों को मनपसंद कॉलेज स्कूल या विषय मिलने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। 9 से 11 नवंबर के मध्य कोई खास या उल्लेखनीय कार्य नहीं होंगे। दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में कुछ मनमुटाव या वैचारिक मतभेद की स्थिति मिल सकती है। शांति और सकून का अभाव बना रहेगा। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आपके मन में नकारात्मक भाव भी आ सकता है ‌कुछ उदास बने रहेंगे कार्यों में मन नहीं लगेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!