साप्ताहिक राशिफल : 12 नवंबर दिन रविवार से 18 नवंबर दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:17 Minute, 59 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य चन्द्रमा और मंगल तुला राशि पर, बुध वृश्चिक राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर, शुक्र और केतु कन्या राशि पर,शनि कुंभ राशि पर और राहु मीन राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

12 और 13 नवंबर को समय अनुकूल है। आपके सुखों में वृद्धि होगी।किसी से गोपनीय वार्ता हो सकती है। किसी मामले में किसी से समझौता कर सकते हैं। समय की चाल से तालमेल बनाकर कार्य करेंगे। अधिकारियो से अच्छा व्यवहार बनाएंगे। उनकी कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।किसी उत्सव, सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समय का पूरा-पूरा लाभ उठाएंगे। 14 और 15 नवंबर को समय ठीक नहीं है। आप आवेश में आ सकते हैं। अपने वाणी और मनोभावों पर नियंत्रण रखें नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। 16 और 17 नवंबर को धार्मिक क्रियाकलापों में शिरकत कर सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। 18 नवंबर को सम्मान में वृद्धि का योग है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। मन में खुशियां हासिल होगी।

वृषभ राशि

12 और 13 नवंबर को वातावरण अनुकूल रहेगा। सम्मान की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। समय मौज मस्ती में व्यतीत होगा। मन में प्रसन्नता बना रहेगा ‌यात्राएं लाभ देंगी। समय मित्रों और कुटुंबियों में व्यतीत कर सकते हैं। नौकरी में लाभ होगा। अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। 14 और 15 नवंबर को शांतिपूर्ण ढ़ंग से समय व्यतीत करेंगे। किसी काम की शुरुआत करेंगे तो उसका फल अच्छा ही मिलेगा। पूरी मेहनत से अपने काम में लगे रहेंगे। 16 और 17 नवंबर का समय अच्छा नही रहेगा। कष्ट की अनुभूति हो सकती है। व्यय भार में वृद्धि के संकेत हैं। इससे आप क्षुब्ध हो सकते हैं। ऋण की स्थिति बन सकती है। कामकाजी महिलाएं अपने को दोहरी भूमिका में रह सकती है। किसी खास कार्यक्रम के तहत ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। बुजुर्गो के विचारों का सम्मान करें, इससे आपको फायदा होगा। 18 नवंबर को समय ठीक आ जाएगा। पुनः पूरे उत्साह से अपने काम में लग जाएंगे। प्रयास सार्थक होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक समारोह मे शिरकत कर सकते हैं। भवन निर्माण के कार्य में भी लग सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

12 और 13 नवंबर को ज्ञानवर्धक समय है। मन का झुकाव आध्यात्मिक रहेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी लग सकते हैं। घर परिवार पर ध्यान देंगे। ग्रह स्थितियों को अपने अनुकूल बनाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। 14 ओर 15 नवंबर को समय साथ देगा। पूरे उत्साह से अपने काम में लगे रहेंगे। आर्थिक पक्ष पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारिक योजनाएं बनाएंगे। समय को अपने अनुकूल कर लेंगे। पैसों की आवक होगी। कारोबार में लाभ होगा।16 और 17 नवंबर को शांतिपूर्ण तरीक़े से समय व्यतीत करेंगे। समय कि साथ मिलेगा। मित्रों और पड़ोसियों से मधुर संबंध बनाएंगे। अधिकारियों से तालमेल अच्छा बनाकर कार्य करेंगे। रूके कार्य में गति मिलेगी। 18 नवंबर को समय प्रतिकूल रहेगा। वाहन खराब हो सकता है। किसी से बातचीत हो सकती है। वाणी और मनोभावों पर नियंत्रण रखना श्रेयस्कर रहेगा। घर में कोई उपकरण खराब हो सकता है। मन में खिन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि

12 और 13 नवंबर को चतुर्थ चंद्रमा प्रतिकूल फल दे सकता है। किसी से विवाद हो सकता है।वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई सामान गायब हो सकता है। मन में खिन्नता और चिड़चिड़ापन बना रहेगा। आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। 14 और 15 नवंबर को समय ठीक आ जाएगा। मन में परोपकार की भावना जागृत हो सकती है। विचारों में सहृदयता का भाव बना रहेगा। रमणीय स्थल आपके आकर्षक के केंद्र होंगे। पठन-पाठन में मन लगेगा ‌16 और 17 नवंबर को आर्थिक पक्ष सन्तोषजनक रहेगा। व्यापारिक कार्यों में गति मिलेगी। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपके अंदर दयालुता का भाव जागृत होगा। समय आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। प्रत्येक कार्य आसानी से हो जाएगा।18 को शान्तिदायक समय है। कुछ अनिश्चितता की स्थिति भी बन सकती है ‌मन में अज्ञात भय का समावेश हो सकता है। भविष्य को लेकर कुछ चिंता की मनोस्थिति बनी रहेगी। सकारात्मक बुद्धि बनाए, इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि

12 और 13 नवंबर को समय अनुकूल रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन जीवन व्यतीत करेंगे। आपको सफलता हासिल होगा।‌बहुत कुछ नया सीखने की इच्छा बने रहेगी। कठिन परिश्रम करेंगे और उसका सुखद लाभ ही प्राप्त करेंगे। समय का साथ मिलेगा। 14 और 15 नवंबर को धन प्राप्ति का समय है। समय मौज मस्ती में व्यतीत हो सकता है। अपनों के लिए समय निकाल लेंगे। खुशियां हासिल होगी ।16 और 17 नवंबर को किसी समारोह की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं ।परंतु आप पर थकान हावी रहेगा। आप दूसरे की समस्याओं से चिंतित रहेंगे। आपका लोग उपहास उड़ा सकते हैं। 18 नवंबर को समय अच्छा आ जाएगा और रचनात्मकता के क्षेत्र में आप सातवें आसमान पर होंगे। संपत्ति और घरेलू मामला आपका विषय रहेगा। आने वाला समय काफी व्यस्त रहेगा। पैसा पास रहेगा और नौकरी में तरक्की होगी। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है।

तुला राशि

12 और 13 नवंबर को समय अच्छा रहेगा। संतान रहित दंपती को संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए, जिससे संतान की प्राप्त हो सके। धैर्य और विवेक से आप स्थिति को अपने पक्ष में बना लेंगे। विद्यार्थियों के अनुकूल समय है। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। 14 और 15 नवंबर को नृत्य, गायन, कला आदि में मन लगेगा। अपने करियर के प्रति आशान्वित रहेंगे। 16 और 17 नवंबर को आपकी आय में वृद्धि होगी। मानसिक स्थितियों काफी हद तक सुधार की स्थिति बनेगी। आपको विकास के साधन मिलेंगे। धन भी प्राप्त होगी। 18 नवंबर को समय अच्छा नहीं है। आपके पराक्रम में कमी आएगी। रक्तचाप, शुगर जैसी बीमारियों से सावधान रहे। समय-समय पर आपका रुटीन चेकअप कराएं। यात्रा में कष्ट की प्राप्ति है। किसी अजनबी पर विश्वास न करें वरना आपके साथ धोखा हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। घर में कोई उपकरण खराब हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें, इससे फायदा होगा।

सिंह राशि

12 ओर 13 नवंबर को धनदायक दिवस रहेगा। आप लक्ष्य की दिशा में अग्रसर रहेंगे। आपके इर्द-गिर्द सुखद वातावरण बना रहेगा। प्राप्ति का सुखद योग रहेगा। आपमें काम के प्रति निष्ठा बनी रहेगी। अपने काम में ईमानदारी से लगे रहेंगे।14 और 15 नवंबर को स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है। अपने को थका-हारा महसूस कर सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता में कमी आ सकती है ‌मन में अवसाद की स्थिति बन सकती है। 16 ओर 17 नवंबर को अनुकूल समय रहेगा। धन कमाने के लिए चेष्टारत रह सकते हैं। समय साथ देगा। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा ‌पूंजी निवेश के लिए अनुकूल समय है। किसी कार्य के लिए रुपया पैसा भी खर्च कर सकते हैं। साझेदारी में फायदा की स्थिति बन सकती है ‌18 नवंबर को समय साथ देगा। आपका ध्यान अपने परिवार पर और घर गृहस्थी पर बना रहेगा। उपलब्धियों का उत्तम समय है। लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापारिक गतिविधियों में मन लगेगा। सकारात्मक सोच बनी रहेगी। जीवन के प्रति उत्साहित रहेंगे। मित्रों का साथ सहयोग आपके काम आएगा।

धनु राशि

12 और 13 नवंबर को जीवनसाथी का साथ मिलेगा। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं ।आप अकेले काम करने के बजाय लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे। पड़ोसियों से संबंध अच्छा बनाएंगे। मित्रों सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। 14 और 15 नवंबर को समय प्रतिकूल हो सकता है। सावधानी रखनी होगी। ज्यादा दिखावे के चक्कर में न पड़े, वरना नुकसान ही होगा। 16 और 17 नवंबर को समय आपके पक्ष में रहेगा। किसी विशेष कार्य के बनने की योग है। इस समय नौकरी में तरक्की होगी। व्यवसाय में भी आपकी बेहतरीन प्रस्तुति रहेगी, इसका फल भी आपको अच्छा ही मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन की आवक होगी‌ मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। 18 नवंबर को व्यवहार कुशलता में वृद्धि होगी। आप अपना काम निकालने के लिए का सतत कोशिश करेंगे। हर आदमी से जुड़ने का प्रयास करेंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए शानदार समय है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।

वृश्चिक राशि

12 और 13 नवंबर को समय ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य ज में गड़बड़ी मिल सकती है। आलस्य का भाव बना रहेगा ।अपने बीमारियों पर ध्यान दें। व्यायाम करें और सुबह पैदल चलें। 14 और 15 नवंबर को समय अनुकूल आ जाएगा। कारोबार में अटका पैसा पुनः प्राप्त होगा। लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव समाप्त होगा। सत साहित्य के अध्ययन में समय व्यतीत कर सकते हैं ।मन में परोपकार का भाव बना रहेगा। 16 और 17 नवंबर को मानसिक शांतिप्रद दिवस है ‌अपनी मर्जी के मालिक होंगे। भागीदारी में लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। 18 नवंबर को समय अच्छा है। पैसों की आवक होगी। कहीं से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। पदोन्नति और वेतन वृद्धि हो सकती है। कामकाज में नई तकनीक का उपयोग कर सकते हैं और अपना उत्पादन बढ़ा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलकर प्रसन्नता का अनुभव कर सकते हैं।

मकर राशि

12 और 13 नवंबर को बड़े लोगों से संपर्क होगा। आप में संतुष्टि का भाव बना रहेगा। आप अंतर्मुखी हो सकते हैं। अकेले रहना पसंद करेंगे। उत्तम वस्तु की प्राप्ति की इच्छा बनी रहेगी। व्यस्त और खुशहाल रहेंगे ।14 और 15 नवंबर को सर्व लाभकारी समय है। आपके लिए सभी संबंध महत्वपूर्ण रहेंगे ।16 और 17 नवंबर को तनाव और चिंता की स्थिति रहेगी। आप एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी चाहत आपको परेशान कर सकती है। सावधानी रहते हुए कार्य करें। स्वास्थ्य में परेशानी मिल सकती है। 18 नवंबर को समय सफलता और लाभदायक रहेगा। आप घरेलू मामलों को सुलझाएंगे। पूरी निष्ठा के साथ अपने काम में लगे रहेंगे, जिसका फल आपको उत्तम मिलेगा। घर और बाहर के कार्यों में सफलता मिलेगा। धन संबंधी मामले में संतुष्टिजनक स्थिति रहेगी। आप पूंजी निवेश कर सकते हैं। यह पूंजी निवेश आपके लिए उत्तम रहेगा। मित्रों का साथ सहयोग मिलेगा। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कुंभ राशि

12 और 13 नवंबर का दिन शानदार रहेगा। प्रत्येक मनोकामनाएं पूरी होंगी। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। मन में उत्साह और उमंग बना रहेगा।अच्छे लोगों से भेंट मुलाकात का दौर रहेगा। मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। धर्म कर्म में मन की प्रवृत्ति बनी रहेगी। 14 और 15 नवंबर को सरकारी कार्य में प्रगति मिलेगा। अधिकारियों के कृपापात्र बनेंगे। कोर्ट कचहरी के काम में सफ़लता हासिल होगा। भूमि भवन के कार्य में प्रगति का योग है। 16 और 17 नवंबर को लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती देखने को मिलेगी। संतान के क्रियाकलापों से मन में संतुष्टि का भाव जागृत होगा। घर गृहस्थी को प्राथमिकता देंगे। विरोधी परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग अपेक्षित है। 18 नवंबर का दिन प्रतिकूल रहेगा। स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है। व्यय भार में वृद्धि मिलेगी। मन में असंतुष्टि का भाव पैदा हो सकता है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

मीन राशि

12 और 13 नवंबर का समय प्रतिकूल है।बनते कार्यों में अवरोध मिल सकता है।मन में तरह तरह की चिंताओं का दौर रहेगा। अनजान भय बना रहेगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।आप मौसमी बिमारियों के गिरफ्त में आ सकते हैं। 14 और 15 नवंबर को भाग्य का साथ मिलेगा।बिगडे काम में सुधार अपेक्षित है। आप पूर्ण रुपेण उत्साह और उमंग से परिपूर्ण रहेंगे। पिता या घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा।16 और 17 नवंबर को सरकार से जुड़े कार्यो में अवरोध मिल सकता है। मन में नकारात्मक भाव आ सकते हैं।हर कार्य काफी मशक्कत से होगा। लेकिन कार्य के पूर्ण होने के योग हैं।19 नवंबर का दिन मिश्रित है। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का योग है। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। कार्य की गति मंद परन्तु सुनियोजित ढंग से पूर्ण होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!