साप्ताहिक राशिफल : 19 नवंबर दिन रविवार से 25 नवंबर दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:16 Minute, 57 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की‌ग्रह स्थिति – सूर्य, मंगल और बुध वृश्चिक राशि पर, चंद्रमा मकर राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर, शुक्र और केतु कन्या राशि पर और शनि कुंभ राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

19 और 20 नवंबर का दिन कामकाज से भरा रहेगा। सरकारी कार्य में सफलता का योग है। उलझे कार्य में सुधार होगा। उम्मीदों की राह मिलेगी। भूमि और दस्तावेज के कार्यों में प्रगति होगी। मन में प्रसन्नता का समावेश होगा। 21 और 22 नवंबर को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारिक गतिविधियों में संलिप्त रहेंगे। संतान के कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। कामकाज को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। मन में उत्साह और हर्ष बना रहेगा। 23 और 24 का दिन प्रतिकूल रह सकता है। आय से व्यय का दायरा ज्यादा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता का योग मिलेगा। कहीं से अशुभ समाचार प्राप्त होगा। घर में कोई उपकरण खराब हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं नहीं तो दुर्घटना का योग मिल सकता है। तरह तरह की आशंकाएं आ सकती है। 25 नवंबर को समय में सुधार आ जाएगा। संकट के बादल हट जाएंगे। नया उम्मीद जागृत होगा। आप पूरे उत्साह से अपने काम में लगे जाएंगे।

वृषभ राशि

19 और 20 नवंबर का दिन बहुत बेहतर रहेगा। धन कमाने के कार्य में लगे रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल समय है। किसी नए योजना पर काम कर सकते हैं। भविष्य को लेकर आशान्वित रहेंगे। हर काम में जी जान से लग जाएंगे। आपका परफार्मेंस अच्छा रहेगा। अधिकारियों के कृपापात्र बनेंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। 21 और 22 नवंबर को सरकारी कामों को निपटाएंगे। अविवाहित के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। धन की स्थिति संतोषजनक रहेगा। संतान के क्रियाकलापों से कष्ट की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का व्यवहार बहुत संतोषजनक नहीं रहेगा। 23 और 24 नवंबर को धन प्राप्ति की संभावना बनेगी। काम में मन लगेगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कहीं यात्रा का भी योग हैं। 25 नवंबर को कष्ट की प्राप्ति होगी। काम में मन नहीं लगेगा। मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। मन में खिन्नता और उलझनें बनी रहेगी। व्यय भार बढ़ा रहेगा।

मिथुन राशि

19 और 20 नवंबर को चोट चपेट का योग है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं नहीं तो दुर्घटना का योग है। किसी से मनमुटाव मिल सकता है। अपने भी परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। घरेलू चिंता महसूस कर सकते हैं। 21 और 22 नवंबर को समय में सुधार मिलेगा। भाग्य का साथ प्राप्त करेंगे। कोर्ट कचहरी में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। हर कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। मन में हर्ष बना रहेगा। चिंताएं समाप्त होगी। नया उम्मीद जागृत होगा। किसी नए योजना पर विचार कर सकते हैं। जीवनशैली में बदलाव आएगा। मन का झुकाव आध्यात्मिक रहेगा। 23 और 24 नवंबर को लाभकारी दिवस है। व्यापार में लाभ रहेगा। पार्टनरशिप में तालमेल अच्छा रहेगा। काम को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। मन में हर्ष का समावेश होगा। पूरे उत्साह से अपने काम में लगे रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। 25 नवंबर का दिन सर्व लाभकारी दिवस है। विद्यार्थियों का मान पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बुजूर्गो का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कर्क राशि

19 और 20 नवंबर को दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का साथ और सहयोग मिलेगा। उनके विचारों की कद्र करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। पार्टनरशिप में तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। 21 और 22 नवंबर को धन हानि के योग हैं।किसी से वाद-विवाद हो सकता है। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें,यह आपके लिए बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपने लोग भी आपका अपमान कर सकते हैं। मन में भय और चिंता बना रहेगा। 23 ओर 24 नवंबर को स्थिति अनूकूल रहेगी। बिगड़े कार्य को बनाने का प्रयत्न करेंगे और उसमें सफलता भी पाएंगे। भाई बन्धुओं का सहयोग मिलेगा। मित्रगण काम आएंगे। हर कार्य में सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान के कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। 25 नवंबर को सरकारी विजयसूचक दिन है। किसी महिला से लाभ की स्थिति बनेगी। किसी नए योजना पर काम कर सकते हैं।

कन्या राशि

19 और 20 नवंबर का दिन अनुकूल रहेगा। मन का झुकाव आध्यात्मिक बना रहेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। संतान के कार्यों से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। 21 और 22 नवंबर को विरोधी सक्रिय रहेंगे। वे आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अपने भी परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। 23 और 24 नवंबर को दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। घर में शांति और सुकून बना रहेगा। 25 नवंबर का दिन कष्टप्रद रहेगा। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। सोच समझ कर ही किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करें, नहीं तो बहुत हानि हो सकती है।

तुला राशि

19 और 20 नवंबर का दिन पराक्रम से भरा रहेगा। पूरे उत्साह से अपने काम में लगे रहेंगे। भाईयों का साथ सहयोग अपेक्षित है। मित्रों की सहायता से काम में सफलता मिलेगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। किसी योजना की रुपरेखा बना सकते हैं। 21 और 22 नवंबर को प्रतिकूल समय है। धन हानि हो सकती है। प्रत्येक कार्य में कुछ अवरोध मिल सकता है। मन में खिन्नता और तनाव बना रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। चित्त में उदासी बना रहेगा। अवसाद की स्थिति आ सकती है। 23 और 24 नवंबर को समय अच्छा आ जाएगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। व्यापार की स्थिति में सुधार अपेक्षित है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी मेहमान का घर पर आगमन हो सकता है। 25 नवंबर को बनते कार्यों में बाधाएं आ सकती है। चोट चपेट की स्थिति माह सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। वाद विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

19 और 20 नवंबर को विरोधियों से कष्ट मिल सकता है। बाहरी यात्रा का भी योग हैं। यात्रा में कष्ट मिल सकता है। मन में भय का समावेश होगा। 21 और 22 नवंबर को संकट के बादल समाप्त होंगे। प्रत्येक कार्य में मन लगेगा। जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी से वैचारिक प्रगाढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 22 और 23 नवंबर को किसी से वाद-विवाद हो सकता है।शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। धन हानि कामी योग है। अतः सोच विचार कर ही कोई निर्णय लें। बिना समझें किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें नहीं तो संकट में आ सकते हैं। आपको क्रोध और खिन्नता की स्थिति आ सकती है। अतः अपने मनोभावों पर नियंत्रण अवश्य रखें। 25 नवंबर का दिन बेहतर रहेगा। प्रत्येक कार्य भी सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में खुशियां बनी रहेगी।

धनु राशि

19 और 20 नवंबर को धन प्रदायक दिवस है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में शांति और सकून बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग अपेक्षित है। सब काम सहूलियत से हो जाएगा। 21 और 22 नवंबर को उत्साह से परिपुष्ट रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। भाईयों और बन्धुओं से मेल-मिलाप करेंगे। कहीं लघु यात्रा का भी योग हैं। 23 और 24 नवंबर का समय प्रतिकूल रह सकता है। कुछ चिंता का योग बना रहेगा। भविष्य को सोच कर आशंकित रहेंगे। मन में तरह तरह-तरह के विचार आते रहेंगे। अवसाद के शिकार हो सकते हैं।बना बनाया काम बिगड़ सकता है। योजनाओं में बाधाएं आएंगी। 25 नवंबर को संकट के बादल हट जाएंगे। मन में उत्साह जागृत होगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। मन में हर्ष का समावेश होगा।

वृश्चिक राशि

19 और 20 नवंबर को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। मन भी प्रत्येक काम में लगेगा। पूरे तल्लीनता से अपने काम में व्यस्त रहेंगे। खुशियां हासिल होगी। 21 और, 22 नवंबर को पराक्रम में वृद्धि मिलेगी। भाई बन्धुओं कि सहयोग काम आएगा। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। धर्म कर्म की ओर मन का झुकाव रहेगा। आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। भाग्य का साथ रहेगा। 23 और 24 नवंबर को प्रतिकूल समय रहेगा। बनते कामों में अवरोध उत्पन्न हो जाएगा। कष्ट की अनुभूति होगी। अपने भी परायों जैसा व्यवहार करेंगे।मन काम में नहीं लगेगा। किसी से अनबन हो सकती है। 25 नवंबर को समय अनुकूल रहेगा। प्रत्येक काम में सफलता हासिल होगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। मन में हर्ष और सकून बना रहेगा। आप किसी स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मकर राशि

जन्म का चंद्रमा सुख और वैभव देगा। बिगड़े कार्य में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों को अहमियत देंगे। मन में खुशियां बनी रहेगी। व्यापारिक कार्यों में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 21 और 22 नवंबर को सम्पत्ति के मामले सुलझेंगे। मेल-मिलाप का उत्तम समय है। किसी नए योजना पर काम करने का विचार बनाएंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। 23 और 24 नवंबर उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा का भी योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। परन्तु घर में किसी के स्वास्थ्य में उतार चढाव होने का योग है। कुछ साधारण परेशानियों भी आ सकती है। घरेलू झंझट भी मिलेगा। 25 नवंबर का समय ठीक नहीं रहेगा। मन में किसी बात को लेकर दुविधा की स्थिति हो सकती है। कुछ आर्थिक नुकसान की स्थिति मिल सकती है। परिश्रम ज्यादा करने पर लाभ की स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी।

कुंभ राशि

19 और 20 नवंबर का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। आय से अधिक व्यय होने से परेशानी महसूस कर सकते हैं। ज्यादा परिश्रम करने पर उसका प्रतिफल कमजोर रह सकता है। विरोध सक्रिय रहेंगे। वे प्रत्येक कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश करेंगे। 21 और 22 नवंबर को सब कुछ ठीक हो जाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन प्राप्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। बन्धुओं का साथ और सहयोग आपके काम आएगा। खुशियां हासिल होगी। 23 और 24 नवंबर को पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहेंगे। परिश्रम का फल प्राप्त होगा। व्यापार की स्थिति अनुकूल रहैगी। 25 नवंबर को भूमि और जायदाद के कार्य में सफलता मिलेगी। खरीदारी के लिए उत्तम समय है। सरकारी कार्य में भी परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा।

मीन राशि

19 और 20 नवंबर का समय लाभकारी है। संतान के कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन का झुकाव ज्ञान प्राप्ति में लगा रहेगा। किसी बुजुर्ग का आशिर्वाद प्राप्त हो सकता है। घर में सकून और शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों से तालमेल बना कर रहेंगे। परिवार सुख अच्छा रहेगा। 21 और 22 नवंबर का समय प्रतिकूल रह सकता है। आय से ज्यादा व्यय की स्थिति बन सकती है।मन में चिंता फिकर बना रहेगा। कोई सामान गायब हो सकता है। वाहन खराब हो सकता है। 23 और 24 के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। बुद्धि में सकारात्मक सोच बनी रहेगी। प्रत्येक कार्य में मन लगेगा।आपके कार्यों का प्रतिफल उत्तम रहेगा। 25 नवंबर को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिगड़े कार्य में सुधार सम्भावित है। किसी विद्वान पुरुष से मेलजोल बढ़ाएंगे। मन में हर्ष बना रहेगा। खुशियां हासिल होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!