साप्ताहिक राशिफल : 26 नवंबर दिन रविवार से 2 दिसंबर दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:18 Minute, 35 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति –  सूर्य और मंगल और बुध वृश्चिक राशि पर, चंद्रमा मेष राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर, शुक्र और केतु कन्या राशि पर,शनि कुंभ राशि पर और राहु मीन राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

26 नवंबर का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा।बिगडे कार्यों के बनने के योग हैं। व्यापारिक कार्य में प्रगति होगी । आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।27 और 28 नवंबर को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में सहायक हो सकते हैं।29 और 30 नवंबर को आपके पुरुषार्थ में वृद्धि का योग मिलेगा।बन्धु बांधवों का सहयोग प्राप्त करेंगे।उनसे मेल-मिलाप करने का प्रयत्न करेंगे।,मांज में आपके छवि में निखार होगा।आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। भाग्य का साथ और सहयोग मिलेगा।धन प्राप्ति का सुयोग है।घर गृहस्थी के कार्य को प्राथमिकता देंगे।आत्मक्रेंदित होने का प्रयास करेंगे।अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर पूरी तन्मयता से अपने काम में लगे रहेंगे।1 और 2 दिसम्बर को बनते काम में अड़चने आ सकती है।मन में खिन्नता का योग है।काम में मन नहीं लगेगा।किसी अज्ञात भय से आशंकित रह सकते हैं।

वृषभ राशि

26 नवंबर का दिन प्रतिकूल रह सकता है।आय से अधिक व्यय का योग है।कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकता है जिससे मन में दुःख मिल सकता है। 27 और 28 नवंबर को बिगड़े काम में सुधार अपेक्षित है। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। साझेदारी में लाभ मिलेगा। पड़ोसियों से तालमेल बनाकर रहेंगे।हर कार्य में मन लगेगा। पूरे मनोयोग से काम करेंगे।29 और 30 नवंबर को कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।लघु यात्रा का योग है। यात्रा सुखकारी रहेगी। व्यापारिक अनुबंध हो सकता है।कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी।1 और 2 दिसम्बर को आपके पराक्रम से वृद्धि का योग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।आपका मन पठन पाठन में लगा रहेगा ‌कुछ नया सीखने की चाह बनी रहेगी।

मिथुन राशि

26 नवंबर का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। लाभ की संभावना है। व्यापारिक कार्यों में गति मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है ।उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। 27 और 28 नवंबर का दिन प्रतिकूल रह सकता है। आय से अधिक वयय की संभावना है।किसी से बात विवाद हो सकता है। घर में कोई उपकरण भी खराब हो सकता है ।अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान की संभावना है। 29 और 30,, नवंबर को अच्छा समय आ जाएगा।बिगड़े कार्यों में सुधार होगा ।लोगों से मेल विलाप करेंगे। प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। मन में उत्साह का भाव बना रहेगा। पहली और दूसरी दिसंबर को आपके धन की स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक पक्ष अच्छा ‌रहेगा।मित्रों एवं बंधु बांधव से अच्छा व्यवहार करेंगे। आपके कार्य की प्रशंसा की जाएगी। समाज में एक अच्छी छवि का निर्माण करेंगे।

कर्क राशि

26 नवंबर को सरकारी कार्य में लाभ मिलेगा कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आएगा यदि आप सरकारी नौकरी में है तो आपके अधिकारियों का आपके प्रति व्यवहार अच्छा रहेगा।27 और 28 नवंबर को व्यापार में लाभ मिलेगा।किसी परियोजना पर कार्य कर सकते हैं। संतान से सहयोग मिलेगा।उनके कार्यों से संतुष्टि मिलेगी।किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।29 और 30 नवंबर को दिवस प्रतिकूल रह सकता है।बनते कार्यों में अवरोध मिल सकता है।किसी से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन लाभ बहुत कम रहेगा।घर का कोई सामान बिगड़ सकता है। कोई सामान गायब हो सकता है।मन में किसी बात या समस्या को लेकर तनाव मिल सकता है।मन में खिन्नता बना रहेगा। भविष्य को लेकर अनिश्चितता का भाव बना रहेगा। पहली और दूसरी दिसंबर को समय में सुधार आ जाएगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या राशि

26 नवंबर कि दिन प्रतिकूल रहेगा।चोट चपेट की सम्भावना है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं।घर में माहौल बिगड़ सकता है। बन्धु बांधवों से कष्ट प्राप्त होने की सम्भावना है।27 और 28 नवंबर को बिगड़े कार्य में सुधार सम्भावित है।किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके काम आएगा।आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।समाज में आपके प्रतिष्ठा का ग्राफ ऊपर की ओर जाएगा। पठन-पाठन की ओर आपका ध्यान रहेगा।29 और 30 नवंबर को व्यापारिक दृष्टिकोण से दिल्ली अनुकूल है। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में आमोद-प्रमोद की स्थिति रहेगी।आप वातावरण और माहौल के अनुरूप अपने को समायोजित कर लेंगे। पहली और दूसरी दिसंबर को जीवन में सुख की अनुभूति करेंगे।घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रत्येक कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न करेंगे।

तुला राशि

26 नवंबर को व्यापारी कार्य में लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का योग है ।साझेदारी के काम में लाभ होने की संभावना है। पूंजी निवेश का उत्तम समय है। 27 और 28 नवंबर को प्रतिकूल दिवस रहेगा। चोट चपेट की संभावना है ।किसी से वाद विवाद हो सकता है ।वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, नहीं तो दुर्घटना का योग है। पूंजी निवेश न करें वरना हानि हो सकती है। 29 और 30 नवंबर को भाग्य का सितारा अच्छा रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में लाभ प्राप्त होगा ।भाई बंधुओ से सहयोग भी मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता का योग है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। पहली और दूसरी दिसंबर को सरकारी कार्यों में लाभ होगा। आपको भूमि खरीदने के लिए उत्तम समय है। लाभ प्राप्त करेंगे। मातृकुल ननिहाल से सहयोग प्राप्त होगा ।घर का वातावरण शांति और सुकून से भरा हुआ होगा। आमोद प्रमोद का सुयोग है।

सिंह राशि

26 नवंबर को भाग्य का साथ मिलेगा। बन्धुओं का सहयोग अपेक्षित है। पड़ोसियों से सम्बन्ध में सुधार करेंगे।किसी समारोह में सम्मानित हो सकते हैं। कहीं यात्रा भी कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।27 और 28 नवंबर का दिवस विजय सूचक है। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिलेगा। अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। कार्यालय में माहौल अच्छा रहेगा। आपको कार्य की प्रशंसा होगी।घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी भी मिल सकती है।29 और 30 नवंबर का दिन लाभ प्राप्ति की दृष्टि से अच्छा रहेगा। व्यापारिक कार्यों में स्थित अनुकूल रहेगी। कहीं यात्रा कर सकते हैं। यात्रा में सुख मिलेगा।किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। पहली और दूसरी दिसंबर को दिन प्रतिकूल रहेगा। आय से अधिक व्यय हो सकता है। यात्रा में कष्ट की प्राप्ति होगी।किसी से वाद विवाद का भी योग हैं। शत्रुओं का प्रकोप बना रहेगा।आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है।आप के छवि को नुक्सान पहुंचाने की चेष्टा भी विरोधियों की ओर से हो सकता हूं।

धनु राशि

26 नवंबर को अनुकूल दिवस है ।धर्म कर्म के प्रति आपका झुकाव बना रहेगा। आपके आस्तिकता में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त करेंगे।27 और 28 नवंबर को स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। आप मौसमी बीमारियों के ग्रसित रह सकते हैं। आप खान-पान पर ध्यान दें। दिनचर्या में सुधार अपेक्षित है।आय से अधिक व्यय मिलेगा।किसी समस्या के चलते आपको कष्ट की अनुभूति मिलेगी।29 और 30 नवंबर को व्यापारिक कार्यों में लाभ मिलेगा। आपका चित्त में शांति और शकून बना रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी ।घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे मन में हर्ष का समावेश हो सकता है। पहली और दूसरी दिसंबर का समय मिश्रित रहेगा। आय और व्यय का पलड़ा बराबर रहेगा। धन आएगा लेकिन शीघ्र ही समाप्त हो जाएगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त कर सकते हैं। परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी। आर्थिक पक्ष में आंशिक वृद्धि का योग है।

वृश्चिक राशि

26 नवंबर को विद्यार्थियों के लिए अनुकूल दिवस है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा के प्रति उनकी मनोवृत्ति अच्छी बनी रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। उनके कार्यों से उन्हें संतुष्टी मिलेगी। मन में शांति और सुकून बना रहेगा। 27 और 28 नवंबर को विरोधियों का प्रकोप मिल सकता है। शत्रु आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। अतः सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कार्यों की आलोचना भी हो सकती है। शत्रु आपके सामाजिक छवि को हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। 29 और 30 नवंबर को व्यापारिक कार्यों में लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पूर्व से चले आ रहे रोगों से मुक्ति मिलेगी। घर और परिवार का माहौल अच्छा रहेगा ,परंतु पहली और दूसरी दिसंबर को प्रतिकूल दिवस है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी वाद विवाद में न पड़े वरना आप अपमानित हो सकते हैं। घर का कोई सामान गायब हो सकता है। किसी से बात बात में कलह हो सकता है, अतः मन और बड़ी पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि

26 नवंबर का दिन अनुकूल नहीं है। घरेलू मामलों में व्यस्त रह सकते है। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है ।शत्रु आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे ।भूमि संबंधी कार्य में नुकसान होगा। माता या घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 27 और 28 नवंबर को स्थिति में सुधार हो जाएगा। बिगड़े कार्यों में सुधार अपेक्षित है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा ।लाभ के साधन मुहैया होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। धर्म कर्म में आपकी अभिरुचि बनी रहेगी ।आप किसी समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं या आपके घर कोई किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। 28 और 29 नवंबर का समय मिश्रित रहेगा। विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे लेकिन आप उनके चालो को धराशाई कर देंगे। पहली और दूसरी दिसंबर को व्यापारिक दृष्टिकोण से आपका समय अच्छा है। कोई नया अनुबंध कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी ।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में खुशियों का आगमन होगा।

कुंभ राशि

26 नवंबर को पराक्रम में वृद्धि होगी।आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। प्रत्येक कार्य में आपका मन लगेगा।हर कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे।27 और 28 नवंबर को व्यापारिक कार्यों में अभिरूचि बनी रहेगी और अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने कि पूर्ण प्रयास करेंगे। उसमें सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य मू सुधार होगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। चित्त में प्रसन्नता का आगमन होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।सामंजस्य बनाकर कार्य करेंगे।29 और 30 नवंबर को मिश्रित समय है।आय और व्यय का पलड़ा बराबर बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा भी कर सकते हैं। यात्रा में लाभ मिलेगा।मन में खिन्नता भी बना रहेगा। भविष्य को लेकर अनेक प्रकार के विचारों का समुदय होता रहेगा। पहली और दूसरी दिसंबर का समय उत्साह से परिपूर्ण रहेगा।आप विरोधियों के कुचक्र को ध्वंस कर देंगे। धन कमाने के लिए कोई नया योजना बना सकते हैं। किसी अनपेक्षित व्यक्ति से मुलाकात होगी।कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्य में मन लगा रहेगा।अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होंगे।

मीन राशि

26 नवंबर को धन लाभ होगा। कम प्रयास से ज्यादा आय की संभावना है ।बंधु बांधों का सहयोग मिलेगा स्वास्थ्य सुधार होगा। 27 और 28 नवंबर को आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मन में बहुत उत्साह बना रहेगा। प्रत्येक कार्य नियोजित ढंग से पूरा करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा ।धर्म कर्म और आध्यात्मिक की ओर प्रवृत्ति बनी रहेगी। आप किसी मंदिर या देवालय में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। 28 और 29 नवंबर को समय प्रतिकूल है। किसी से बात विवाद हो सकता है। आपको चोट चपेट लग सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, किसी दूसरे के मामले में तखलंदाजी न करें नही तो धन-धन की संभावना है। अपने मन और वाणी पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। पहली और दूसरी दिसंबर को पठन-पाठन के क्षेत्र में आप अग्रणी रहेंगे। यदि आप साहित्यकार हैं तो आपके कार्यों की प्रशंसा प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है ।उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। कहीं से रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। मन में खुशियां बनी रहेगी। घर और परिवार का वातावरण अच्छा बना रहेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!