साप्ताहिक राशिफल : 3 दिसंबर दिन रविवार से 9 दिसंबर दिन शनिवार तक

1 0
Read Time:20 Minute, 45 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति –  सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि पर, चंद्रमा कर्क राशि पर, बुध धनु राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर, शुक्र तुला राशि पर,शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

3 दिसंबर का समय तकलीफों से भरा रहेगा। सावधान रहे, लापरवाही के नतीजे आपको भगतने पढ़ सकते हैं। मनोबल टूट सकता है। कोई बड़ी चिंता आपको सता सकती है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान करेगी। चार-पांच और छह दिसंबर को ज्ञानवर्धक समय है। भागीदारी में संबंध सुधरेगा। मिलकर काम करने में आनंद तो आएगा ही, साथ ही आपको लाभ भी प्राप्त होगा। कोर्ट केस विवाद आदि में सफलता मिलेगी। मनोरंजन के लिए आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं। आर्थिक लाभ की प्राप्त होगा। किसी से गोपनीय मुलाकात और समझौते का समय है। आप अपना सर्वस्व लगा किसी काम के लिए लगा देंगे और काम निश्चित रूप से पूर्ण होगा। 7 दिसंबर को समय उत्तम है। राजकीय कार्य से जुड़े लोगों का बहुत अच्छा समय व्यतीत होगा। पैसा आएगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पुराने रिश्तेदारों से संपर्क काम करेंगे। 9 दिसंबर को भी समय अच्छा ही रहेगा। परिवार और घर के प्रति आप जिम्मेवारियों का निर्वाह करेंगे। माता-पिता के प्रति आपके हृदय में एक विशेष स्थान पैदा होगा। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। भविष्य और करियर के प्रति गंभीर बने रहेंगे।

वृषभ राशि

3 दिसंबर का समय धनदायक, कीर्ति दायक और लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कठिन से कठिन काम भी आसान बना लेंगे। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वयं को हर परिचय के लिए तैयार रखेंगे। 4 दिसंबर से 6 दिसंबर के मध्य विरोधी आपकी टांग खींच सकते हैं। सरकारी परेशानी जैसे आयकर, जीएसटी से संबंधित कोई परेशानी आपके सामने आ सकती है। बनते कार्यों में रुकावट की स्थिति बनेगी। किसी के बहकावे न आएं। नौकरी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी जनित रोग, बुखार आदि की समस्या आ सकती है। व्यापार में पकड़ थोड़ी ढीली पड़ सकती है। 7 दिसंबर का समय अनुकूल है। विद्यार्थियों का विद्या में मन लगेगा। उन्हें प्रतियोगिता प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। 8 दिसंबर को आप अपनों के बीच समय व्यतीत करेंगे। सहनशीलता में बनी रहेगी। विरोधी कमजोर पड़ते नजर आएंगे। दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। 9 को किसी समस्या पर शांतिपूर्ण ढंग से चिंतन करेंगे और समस्या का समाधान निकल आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि

3 दिसंबर को अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। घर में किसी विशेष या प्रिय मेहमान के आने की संभावना है। आप उनके स्वागत सत्कार में व्यस्त रह सकते हैं ।पारिवारिक समस्या का समाधान ढूंढने में आप सफल रहेंगे। चार- पांच और छह दिसंबर को समय शानदार फलों को देने वाला रहेगा। कोई शुभ घटना घटित हो सकती है ।स्वास्थ्य का पाया उत्तम रहेगा। कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। व्यापार में काम को आगे बढ़ाने हेतु आप पूर्ण प्रयास करेंगे ।आजीविका व रोजगार से संबंधित समस्या हल हो जाएगी। शत्रु व विरोधी आपके लिए परेशान रहेंगे। किंतु आपको कोई अंतर नहीं पड़ेगा। बहुत चाहकर भी वे आपका अहित नहीं कर पाएंगे। विरोध की वजह से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं । 7 दिसंबर को समय प्रतिकूल है। संभल कर रहे हैं। 8 दिसंबर को किसी से झगड़ा या वाद विवाद हो सकता है ।आपकी सारी होशियारी धरी रह सकती है। अव्यवस्था के चलते आप अपने लोगों को समझ नहीं पाएंगे। 9 दिसंबर को मेहमानों का दिल से स्वागत सत्कार करेंगे। आप आराम के मूड में रहेंगे ।बच्चों को नई वस्तुओं की खरीदारी करवाएंगे। विवाह आदि किसी समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि

3 दिसंबर का समय धन के आगमन का समय है। आप अपना ज्ञान दूसरे के साथ बाटेंगे। किसी संस्था के सदस्य बन सकते हैं। लीक से हटकर सोच बनी रहेगी‌ । प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार और परिजनों के साथ गहरे संबंध बनाएंगे। 4 और 5 दिसंबर को मानसिक शांति प्राप्त होगा। धन कमाने की गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आप सावधानी रखेंगे। आप में ज्यादा पाने । की चाहत बलवती बनी रहेगी जिम्मेदारी का बोझ उठाएंगे। 6 और 7 दिसंबर को समय सुखद रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। भावनात्मक स्तर पर अपने रिश्तों को साकार बनाने का प्रयास करेंगे। 8 दिसंबर को पैसा कमाएंगे। पूरे मेहनत से अपने काम में लगे रहेंगे‌ सत्ता की दौड़ में आगे रह सकते हैं। 9 दिसंबर का समय प्रतिकूल है। व्यवसाय के लिए समय ठीक नहीं है। गलत सौदा कर सकते हैं और कर्जदार भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया खराब रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

कन्या राशि

3 दिसंबर को अच्छा समय रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। परिवार की जरूरत को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप में परिपक्वता का समावेश होगा। घर की समस्त समस्याएं सुधरेंगी ।सहनशीलता का भाव बना रहेगा। चार- पांच और छह दिसंबर को समय सही नहीं है। काम में भटकाव मिल सकता है। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। हर तरफ से परेशानी और निराशा मिल सकती है। मौसम का आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता ह सर्दी जनित बीमारियों की बन सकती है। चित्त में अशांति बनी रहेगी। प्रातः काल से निवृत होकर ही भगवान शालिग्राम की पूजा करें। इससे सुख शांति बनी रहेगी। 7 दिसंबर को समय अच्छा जाएगा। चंद्रमा का आपके स्वयं की राशि में परिभ्रमण सुखद रहेगा। पैसों की आवक बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में नया आविष्कार कर सकते हैं। 8 दिसंबर का समय शानदार फलों को प्राप्त करने वाला है। 9 दिसंबर अवसर का पूरा-पूरा लाभ उठाएंगे। कामकाज के अवसर प्राप्त होंगे अपने बच्चों को संस्कार और शिष्टटा की शिक्षा देंगे। आपका मन में धर्म कर्म की प्रवृत्ति बनी रहेगी।

तुला राशि

3 दिसंबर को समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। पैसा आएगा परन्तु खर्च भी हो जाएगा। परंतु आपका काम संपन्न हो जाएगा। प्रेम संबंध आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी से प्रेम भाव में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 4-5 और 6 दिसंबर को समय अच्छा रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आपमें उत्साह, ऊर्जा और उमंग बना रहेगा। काम की शुरुआत शानदार रहेगी और इसका समापन भी अच्छा ही रहेगा। नई परियोजनाओं के लिए आपको ऊर्जा प्राप्त होगी। आप गतिमान बने रहेंगे। सभी प्रकार के रिश्तों में गर्मी आएगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। 6 और 7 दिसंबर को समय धैर्य रखने का है। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव सकते हैं। आपको अपने ही लोगों द्वारा धोखा भी प्राप्त हो सकता है। परिश्रम का पूरा लाभ नहीं मिलेगा। 8 दिसंबर को रोजी-रोटी के संकट आ सकते हैं। जीवन की गाड़ी पटरी से पटरी से उतर सकती है। आप में नकारात्मकता का भाव आ सकता है। 9 दिसंबर को आप आत्मविश्वास और मनोबल के साथ आगे बढ़ेंगे। अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है ,जिससे मिलकर आप प्रसन्न होंगे। मित्र और सहयोगी आपका सहयोग करेंगे। मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे ।मानसिक शांति बनी रहेगी। लेनदेन, खरीद में व्यस्त रह सकते हैं। परिवार में अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।

सिंह राशि

3 दिसंबर को बारहवां चंद्रमा खतरनाक साबित हो सकता है। जो भी करेंगे उसका विपरीत फल प्राप्त होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, अन्यथा परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के सामने परेशानी आ सकती है। आप इस समय व्यवसाय में भी हानि उठा सकते हैं। 4-5 और 6 दिसंबर को समय सम्मुख चंद्रमाके कारण सफलता दायक समय रहेगा ।पति-पत्नी में आपसी प्रेम भाव में वृद्धि होगी। पैसा कमाने के लिए कई रास्ते ढूंढेंगे। अधिक लाभ, पुरस्कार और प्रशंसा की प्राप्त करेंगे। स्वभाव में उतार-चढ़ाव भी आएगा, साथ ही मानसिक संतुष्टकारी समय है। खाना पीना, खरीदना, बेचना मौज मस्ती का समय है। आनंददायक समय है। 8 दिसंबर को समय सामान्य फल सूचक है। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। किसी महिला की तरफ भी आकर्षित हो सकते हैं। 9 दिसंबर को ऊर्जा और उत्साह आपने में बनी रहेगी। काम में स्थिरता आएगा। विकास भी होगा। आपकी मनोवृत्ति भी अच्छी बनी रहेगी।हर कार्य में सफलता मिलेगी। अपने व्यवसाय का ऊपर पूरा ध्यान देंगे। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

धनु राशि

3 दिसंबर को समय तनाव का यह सकता है। कुछ नुकसान हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। ज्यादा अनुशासन में रहने से आप स्वयं को बाधित कर सकते हैं। नियमों का सामान्य पालन करें और अपने को मुक्त बनाने का प्रयास करें। दैनिक वस्तुओं की खरीदारी में खर्च कर सकते हैं। इस समय लोगों की चुनौतियां स्वीकार न करें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। कठिन परीक्षा का समय है। 4 से 6 दिसंबर के मध्य का समय अच्छा व्यतीत होगा। आपका मस्तिष्क क्रिएटिव और प्रोडक्टिव रहेगा। यह समय बिल्कुल कम करने का, बातचीत करने का और लेनदेन करने के लिए अच्छा है। संबंधों में अधिक मिठास और स्नेह पैदा होगा। मिला जुड़ा समय है। खर्च और यात्राओं की योग है। 7 दिसंबर को मान सम्मान की प्राप्ति का दिवस है। पब्लिक संपर्क के लिए अच्छा समय है‌ 8 दिसंबर को सरकार की तरफ से कोई लाभ उपहार इत्यादि की प्राप्ति भी हो सकती है। किसी भी कीमत पर बच्चों से ताल मेल मिलकर चलेंगे। संवाद और बातचीत खेलकूद करने के लिए अच्छा समय है। 9 दिसंबर को आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हो सकती है। क्रियाकलापों में व्यस्त रहेंगे। कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है ‌आत्म चिंतन करेंगे। संबंधों में मिठास और स्नेह प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

3 दिसंबर का समय सरकारी कार्य के लिए अनुकूल है। अधिकारियो पर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे। असुविधाओं के दूर कर अपना रास्ता बना लेंगे। 4 से लेकर 6 दिसंबर के मध्य मे व्यापार में सुधार होगा और नौकरी में तरक्की होगी। यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका ध्यान उपलक्ष्य की ओर होगा। मित्रों की मदद से उलझे कार्य बनाएंगे। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्था से हल हो जाएगा। 7 दिसंबर को समय उन्नति दायक है। हाथ में लिए गए कार्य पूर्ण होंगे। 8 दिसंबर को आप अपने महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देंगे। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। लेखन कला संगीत साहित्य व खेलकूद आपको आकर्षित करेंगे। 9 दिसंबर को समय कष्टदायक रह सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, अन्यथा दुर्घटना घटित हो सकती है। कहीं से अशुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। भाइयों के साथ अनबन या मन मुटाव की स्थिति बन सकती है। पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। मन में चिंता बनी रहेगी। किसी के वाद विवाद में न पड़े, नही तो हानि की संभावना है।

मकर राशि

3 दिसंबर का समय सामान्य फलों को देने वाला रहेगा। आप में कुछ करने की चाह बनी रहेगी, परंतु आप ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाएंगे। आपका समय धर्म कर्म और भक्ति में व्यतीत हो सकता है। जिन लोगों के लिए चिंता करते हैं, उनके लिए बहुत कुछ करने में सफल भी रहेंगे। 4-5 और 6 दिसंबर का समय ठीक नहीं है। वाहन में खराबी आ सकती है। दुर्घटना का योग है। वाहन सावधानी चलाएं । प्रेम प्रसंग में बदनामी मिल सकती है। आर्थिक हानि की संभावना है। भागीदारी के काम पर ध्यान रखें। शत्रु विरोधी बढ़ सकते हैं। आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है। उदारता और नरमी का व्यवहार करें। मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। 7 दिसंबर का समय अच्छा रहेगा। समय का पूरा लाभ उठाएंगे ।काम और परिवार आपका मुख्य लक्ष्य बना रहेगा। 8 दिसंबर को उपलब्धियों का समय है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए पूर्ण प्रयासरत रहेंगे। 9 दिसंबर का समय पूर्ण रूप से आपके पक्ष में रहेगा। पूर्ण मेहनत करेंगे। परिस्थितियों को अपने अनुरूप बना लेंगे। खूब सोच समझ कर फैसला लेंगे। धर्म कर्म और ज्ञानवर्धक समय है। पठन-पाठन में अपना समय भी व्यतीत कर सकते हैं।

कुंभ राशि

3 दिसंबर को परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अधिकतर समय परिवार या स्वजनों के साथ व्यतीत करेंगे। लंबे समय से चली आ रही चिंताएं समाप्त होगी। मानसिक शांति प्राप्त होगा। ग्रह स्थितियों आपके अनूकूल रहेंगी। चार और पांच और छह दिसंबर को कारोबार में कुछ खास कार्य करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यों में लापरवाही आपके लिए घातक हो सकती है। 7 दिसंबर को किसी शाजिश या षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में दिक्कत और परेशानी आ सकती है। बनते कार्य में विघ्न पड़ सकता है। 8 दिसंबर को अपने ही लोग आपके साथ बुरा व्यवहार कर सकते हैं। परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम नही आ सकता है। आर्थिक पक्ष तनावपूर्ण रह सकता है। 9 दिसंबर को कामकाज में नए और बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी ।आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। सभी कामों को त्वरित गति से निपटा देंगे। घरेलू शांति बनी रहेगी। अपने लोगों का साथ मिलेगा। सकारात्मक चिंतन बना रहेगा।

मीन राशि

3 दिसंबर को आप अपनी मानसिक क्षमता का परिचय देंगे। पारिवारिक और घरेलू मोर्चे पर बने रहेंगे‌। लक्षणों को प्राप्त करने के लिए श्रम करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगा। 4 से 6 दिसंबर के मध्य परेशानियां और उलझनों से निपटाने का रास्ता आपको मिल जाएगा। आप अच्छे मनोवृति में रहेंगे। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बना लेंगे। कारोबार की हालात में सुधार आएगा। अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाएंगे। 7 दिसंबर को नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। पदोन्नति एवं महत्वपूर्ण पोस्टिंग प्राप्त हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियां और कर्तव्यों का बखूबी निर्माण करेंगे। 8 दिसंबर को ज्यादा बोलने की वजह से अपनी ही बात पर फंस जाएंगे। अपना समय दूसरे की सहायता में व्यतीत करे सकते हैं। 9 दिसंबर को कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। कहीं गलत जगह रूपयों का निवेश कर सकते हैं ।आर्थिक खान की संभावना में है। लालच में आकर कोई गलत या अनुचित काम न करें, नहीं तो अपमान मिल सकता हैं। पूर्णता सोच विचार कर ही कोई निर्णय लें, अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!