साप्ताहिक राशिफल : 10 दिसंबर दिन रविवार से 16 दिसम्बर दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:18 Minute, 56 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति –  सूर्य और बुध धनु राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल वृश्चिक राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर,शुक्र तुला राशि पर,शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर एवं केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

10 दिसंबर को व्यापारिक कार्यों में लाभ की सम्भावना बनेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।मित्रों का सहयोग अपेक्षित है। मन का झुकाव आध्यात्मिक रहेगा।जीवन में रौनक महसूस करेंगे।11 और 12 दिसंबर का समय प्रतिकूल रह सकता है। स्वास्थ्य में उतार चढाव मिल सकता है। मन में अनमयस्कता बनी रहेगी।किसी कार्य में मन न लगेगा। वाहन खराब हो सकता है। चोट चपेट की भी सम्भावना बन रही है।घर का कोई सामान गायब हो सकता है।13 और 14 दिसम्बर का दिन शानदार रहेगा।हर कार्य में मन लगेगा।बड़े उत्साह के साथ अपने काम को अंजाम देंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।मन में अच्छे विचारों का उदय होगा।आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।भाई बन्धुओं का साथ और सहयोग प्राप्त होगा।15 और 16 दिसम्बर को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। उलझनें कम रहेंगी।हर कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। बड़े बुजुर्गो का आशिर्वाद प्राप्त होता।

वृषभ राशि

10 दिसंबर को आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे।उनकी कुचेष्टा को नाकाम कर देंगे।अपना समय पठन-पाठन में भी लगाएंगे।व्यय भार में वृद्धि का भी योग हैं।आय व्यय का पलड़ा बराबर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार अपेक्षित है। पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगा।11 और 12 दिसंबर को घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे।अपने संतानों के भविष्य को लेकर आशान्वित रहेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।13 और 14 दिसम्बर का समय प्रतिकूल रहेगा। बनते कार्यों में उलझने आ सकती है।अपने को असहज महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं।काम में मन न लगेगा।15 और 16 दिसम्बर को जीवन की गाड़ी पटरी पार चलने लगेगी।पूरे उत्साह और जोश से अपने काम को अंजाम देंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।हर कार्य को पूरा करने में मित्रों का साथ और सहयोग मिलेगा।मन में ईश्वर के प्रति आस्था का भाव जागृत होगा।समय अच्छे प्रकार से व्यतीत होगा।

मिथुन राशि

10 दिसंबर को संतान की कामयाबी पर खुश होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।अपना समय यात्रा में भी व्यतीत कर सकते हैं ‌लघु यात्रा का योग है। यात्रा में कामयाबी मिलेगी।11 और 12 दिसंबर का समय मिश्रित फलदाई है।अपने विरोधियों को पराजित कर देंगे। परन्तु आपके कार्य की आलोचना भी हो सकती है। सामान्य लाभ की सम्भावना है।धन का आगमन होगा परन्तु व्यय भी कम न रहेगा। मित्रों और सहयोगियों की सहायता से किसी कार्य को अंजाम देंगे।13 और 14 दिसम्बर का समय लाभ की दृष्टिकोण से उत्तम है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा।अपने पर अत्यधिक विश्वास न करें नहीं तो आप हानि प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में मन लगेगा।अपने काम को उत्साह के साथ सम्पन्न करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। गृहस्थी में रौनक बना रहेगा।15 और 16 दिसम्बर का समय प्रतिकूल रहेगा। दुर्घटना की सम्भावना बन रही है। ‌वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं नहीं तो चोट चपेट का योग है।काम में जी नहीं लगेगा।मन में अज्ञात भय प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर अनेक विचार उत्पन्न हो सकते हैं।

कर्क राशि

10 दिसंबर का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।आप मौसमी बिमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं। थकावट महसूस करेंगे।काम में मन नहीं लगेगा। विश्राम की स्थिति मिल सकती है।11 और 12 दिसंबर को जीवन की रफ्तार पटरी पर दौड़ने लगेगी।मन में उत्साह का संचार होगा। लाभ मिलेगा और व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सतत चेष्टा करेंगे। उसमें कामयाबी भी प्राप्त करेंगे।13 और 14 दिसम्बर का समय मिश्रित रहेगा।आय और व्यय का पलड़ा बराबर रहेगा।काम में मन लगेगा। लेकिन सफलता आंशिक ही रहेगा। परिश्रम के अनुरूप फल नहीं मिलेगा।मन में क्षोभ मिल सकता है।अपने को थका-हारा महसूस करेंगे।15 और 16 दिसम्बर का समय बढ़िया है। व्यापार में लाभ मिनट।आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। भाग्य का भी साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

कन्या राशि

10 दिसंबर का दिन अनुकूल है। धनागमन होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी।भाई बन्धुओं का सहयोग मिलेगा।अपने को सर परिस्थितियों में समायोजित करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। हर्ष का वातावरण घर परिवार में बना रहेगा।किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं।11 और 12 दिसंबर को भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।मन में खुशियां आएंगी।आप उत्साह से भरे रहेंगे।माता का स्वागत कमजोर रह सकता है। परन्तु बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।13 और 14 दिसम्बर का समय प्रतिकूल रहेगा। वाहन सम्बन्धित समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। संतान पक्ष के कार्यों से मन मस्तिष्क में उलझने आ सकती है। पारिवारिक मामलों को लेकर शांति और सुकून मे कमी बनी रहेगी।15 और 16 दिसम्बर का समय अच्छा रहेगा।उलझे कामों में सुधार होगा।किसी की सहायता से महत्वपूर्ण कार्य का समाधान खोज लेंगे। प्रत्येक कार्य पूरे होंगे।मन में खुशियां बनी रहेगी। उदारता और परोपकार का भाव जागृत होगा।किसी की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।

तुला राशि

10 दिसंबर का समय शानदार फलों को देने वाला रहेगा।मन में उत्साह बना रहेगा। व्यापार में अपेक्षित लाभ की प्राप्ति होगी। जीवन के लेकिन आशान्वित बने रहेंगे।संकट के बादल हट जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करेंगे।11 और 12 दिसंबर को आर्थिक मामलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे और उसमें कामयाबी हासिल होगी। परिवार में शांति और सकून बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा।13 और 14 दिसंबर को भाईयों से तालमेल अच्छा बनाने का प्रयास करेंगे। उनसे सहयोग भी प्राप्त करेंगे।समय आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। मनोरंजन में भी समय व्यतीत कर सकते हैं। यात्रा का भी योग हैं।15 और 16 दिसम्बर का समय अनुकूल नहीं रह सकता है। उलझनों का दौर रहेगा।मन में किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष में गतिरोध मिलेगा।बनते कार्यों में बाधाएं आ सकती है।मन में खिन्नता मिल सकता है। नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं।

सिंह राशि

10 दिसंबर को पराक्रम में वृद्धि होगी।भाई बन्धुओं का साथ सहयोग मिलेगा। कुछ उलझने कम होगी।आप शांति और सुकून महसूस करेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। घरेलू कार्य में अवरोध मिल सकता है।11 और 12 दिसंबर को नकारात्मक विचार बने रहेंगे।काम में मन कम लगेगा।आफिस में अपने सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है। अधिकारियों की डांट फटकार सुननी पड़ सकती है।आप कोई ग़लती कर सकते हैं।किसी विवाद में न पड़े नहीं तो अपमानित हो सकते हैं।13 और 14 दिसंबर को पुनः उत्साह से परिपूर्ण होकर काम में लग जाएंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।उनकी उपलब्धियों से खुशी हासिल हो सकती है।मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगा।किसी मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं।15 और 16 दिसम्बर को अपने विरोधियों पर भारी बने रहेंगे।किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। लाभ प्राप्ति का समय है। व्यापार को अग्रसित करने का प्रयत्न करेंगे।मन में संतोष और सकून बना रहेगा।अपने को परिस्थितियों के अनुकूल समायोजित करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

धनु राशि

10 दिसंबर को लाभ मिलेगा। व्यापार में गति बना रहेगा।किसी के साथ व्यापारिक अनुबंध कर सकते हैं जो आपके लिए हितकर रहेगा।11और 12 दिसंबर को समय अनुकूल नहीं है ‌व्यय भार में वृद्धि मिलेगी।आपका बजट बिगड़ सकता है।ऋण लेने की नौबत आ सकती है।मन में भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।13 और 14 दिसंबर को समय में सुधार होगा।संकट के बादल हट जाएंगे।पूरे उत्साह के साथ अपने क्रियाकलापों को अंजाम देंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।किसी मेहमान का घर में आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे।उसका सहयोग भी आपको मिलेगा।15 और 16 दिसम्बर को स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने रोगों से निजात मिलेगा। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। खुशियां हासिल होगी। परिवार में सामंजस्य स्थापित रहेगा।आप कहीं यात्रा के लिए बाहर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

10 दिसंबर का दिन मिश्रित रहेगा।आय से अधिक व्यय मिल सकता है।घर में कलहपूर्ण दिवस रह सकता है।समाज में तालमेल का अभाव रहेगा।मन में उलझने बनी रहेगी।11 और 12 दिसंबर का समय बेहतरीन रहेगा। प्रत्येक कार्य में मन लगेगा।आप जोश और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।उसके विचारों का सम्मान करेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी योजना को लेकर विचार विमर्श करेंगे।13 और 14 दिसम्बर का समय धनदायक रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज में आपके सम्मान का ग्राफ ऊपर की ओर जाएगा।अपनी एक छवि बनाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।15 और 16 दिसम्बर का समय पूर्ण रूपेण अनुकूल नहीं रहेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं नही तो दुर्घटना हो सकती है। कोई सामान गायब हो सकता है।आपको कोई नुक़सान पहुंचाने की चेष्टा कर सकता है।किसी विवाद में न पड़े नहीं तो अपमानित हो सकते हैं।

मकर राशि

10 दिसंबर को सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।आप नया अनुबंध भी कर सकते हैं।किसी परियोजना के शुरुआत के लिए बेहतर समय है। लाभ मिलेगा।मन काम में लगा रहेगा। अपनों के लिए समय मुश्किल से हासिल कर पाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे।11 और 12 दिसंबर को घर गृहस्थी पर ध्यान देंगे। संतान पक्ष के भविष्य को लेकर आशान्वित बने रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।घर में कोई मांगलिक कार्य होगा या कहीं मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।13 और 14 दिसंबर को समय अनुकूल नहीं रहेगा।हानि की सम्भावना बनेगी। आर्थिक क्षति हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं।मन में अशांति मिल सकती है।15 और 16 दिसम्बर का समय बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दाम्पत्य में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

10 दिसंबर को सरकारी विजय सूचक दिवस है।नौकरी पेशा से जुड़े व्यक्तियों के लिए बेहतर समय है। भूमि क्रम करने के लिए, या मकान के काम को आगे बढ़ाने के लिए उत्तम समय है।माता का स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश के लिए उत्तम समय है।11 और 12 दिसंबर को संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।आपका मन पठन पाठन की ओर उन्मुख होगा। धर्म कार्य में योगदान दे सकते हैं।13 और 14 दिसंबर का समय कमजोर रहेगा।व्यय भार बढ़ सकता है। कुछ असहज महसूस करेंगे।मन में तनाव बना रहेगा। उलझनें कम न रहेगी। बहुत व्यस्त रह सकते हैं। बहुत परिश्रम पर उपलब्ध कम रहेगी।15 और 16 दिसम्बर का दिन अच्छा रहेगा। प्रत्येक महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे।मन में खुशियों का समागम बना रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।घर पर मेहमानों का आगमन भी हो सकता है।

मीन राशि

10 दिसंबर का दिन प्रतिकूल रहेगा। काम में उलझने आएंगी। मन में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है। घरेलू परेशानी बनी रहेगी। 11 और 12 दिसंबर का समय बेहतरीन रहेगा। मन में उत्साह बना रहेगा। पूरे परिश्रम और भावना से अपने काम में लगे रहेंगे और बेहतरीन प्रदर्शन भी करेंगे। लाभ मिलेगा। व्यापार में गतिरोध समाप्त होंगे। 13 और 14 दिसंबर धन प्रदायक दिवस है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।बुलाने रोगों से मुक्ति मिलेगी। बुजुर्ग पुरूषों का आशिर्वाद मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट मुलाकात होगी। 15 और 16 दिसम्बर को आप पूरी ऊर्जा से भरे रहेंगे। भाई बन्धुओं का सहयोग मिलेगा। सब काम समय से पूरा करने का प्रयत्न करेंगे और काम भी पूरा हो जाएगा। मन में हर्ष बना रहेगा। आप नेकी के रास्ते पर चलने की कोशिश करेंगे। मन में परोपकार की भावना बनी रहेगी। आध्यात्मिक भाव जागृत होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!