आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र
अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी
सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बुध धनु राशि पर, चंद्रमा मकर राशि पर, मंगल वृश्चिक राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर, शुक्र तुला राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –
मेष राशि
17 दिसंबर को समय अच्छा है। आर्थिक क्षेत्र में सफलता का दौर रहेगा।आप अपने भविष्य के प्रति ज्यादा गंभीर रहेंगे, 18 और 19 को सर्वलाभकारी दिवस है। ध्यान अपने लक्ष्यों की ओर आकर्षित होगा।तन मन से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। निवेश, बीमा व पेंशन जैसी गतिविधियों में समय व्यतीत हो सकता है। आपमें सकारात्मक चिंतन बना रहेगा। लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में पता प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। 20 और 21 दिसंबर को सामाजिक क्षेत्र में कड़ी चुनौती मिल सकती है व्यय भार में वृद्धि हो सकती है।अपने खर्चे पर नियंत्रण रखें,यह आपके लिए अच्छा रहेगा।बाहर की यात्रा सुखद नहीं रहेगी।23 और 24 दिसंबर का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा।अपनी चातुर्यता से परिस्थितियों को अपने पक्ष में बना लेंगे।
वृषभ राशि
17 दिसंबर को पूर्ण उत्साह से अपने काम में लगे रहेंगे।प्रेम प्रसंग तथा निजी और रचनात्मक स्तर पर यह समय गतिविधियों से भरा रहेगा।18 और 19 दिसंबर को समाज के क्रियाकलापों में लगे रहेंगे।साथ ही किसी जरुरतमंद व्यक्ति की सहायता भी कर सकते हैं। अपने सहकर्मियों के उत्साह में वृद्धि करेंगे। कम परिश्रम से अधिक उपलब्धियों का समय है। बुजुर्ग व्यक्तियों का आशीर्वाद मिलेगा। मन का झुकाव आध्यात्मिक रहेगा। 20 और 21 दिसंबर को सरकारी कामकाज गति पकड़ेगा।आपको नौकरी मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।22 और 23 दिसंबर को समय सही नहीं है।समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत हो सकता है। समस्त कार्यों में अवरोध मिल सकता है। सावधान रहें नहीं तो आर्थिक हानि के योग हैं।किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास घातक हो सकता है।
मिथुन राशि
17 दिसंबर को कष्ट सूचक समय है।आप कोई काम समय पर पूरे नहीं कर पाएंगे। अपरिचित व्यक्ति से संबंध बनाते समय होशियार रहें। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है।आपकी बदनामी हो सकती है।18 और 19 दिसंबर को कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा।आपके मन में प्रसन्नता का समावेश होगा। कोई नया सदस्य घर पर आ सकता है।आप पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं।किसी लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे।20 और 21 को कोई बड़ा धन लाभ मिलने के कारण मन में हर्ष का आगमन होगा। परिवार में काम आने वाली वस्तुओं का संग्रह कर सकते हैं।22 और 23 दिसंबर का समय बेहतर रहेगा। लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापार में पूरे मन से काम करेंगे। अधिकारियों और अपने अधीनस्थों से अच्छा तालमेल कायम कर अपना काम करेंगे। परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे।
कर्क राशि
17 दिसंबर को सुखों में वृद्धि होगी। अपने कार्य और स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। स्वयं को सुनियोजित ढंग से कार्य में लगे रहेंगे। मन में उत्साह बना रहेगा। 18 और 19 दिसंबर को समय अनुकूल नहीं है। विरोधी आपको हानि पहुंचाने की सतत चेष्टा। करेंगे बजट और पैसे के मामले में पूर्ण सक्षम रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए बड़ा मशक्कत करनी पड़ सकती है। 20 और 21 दिसंबर को समय अच्छा आ जाएगा।आप अपनी त्रुटियों के प्रति सतर्क रहेंगे।यह आपके जीवन की पाठशाला में कुछ नया सीखने का समय है। आप का रवैया आक्रमकता से परिपूर्ण रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 22 और 23 दिसंबर को धर्म कर्म की ओर अभिरुचि बनी रहेगी। परोपकार के काम में भी लग सकते हैं। पठन-पाठन, चिंतन की ओर मन का झुकाव रह सकता है।
कन्या राशि
17 दिसंबर को ज्ञानवर्धक समय है।किसी धार्मिक समारोह मे सम्मिलित हो सकते हैं।समय अच्छा व्यतीत होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।आपके कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ेंगे।काम में मन लगेगा।पूरे परिश्रम से अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। सफलता मिलेगी।यह उपलब्धियों से परिपूर्ण समय रहेगा।18 और 19 दिसंबर को समय सुखदायक रहेगा। बेहतरीन भौतिक सुखों को प्राप्त करेंगे। समस्त बाधाएं समाप्त हो जाएंगी।नौकरी में अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर अपना काम करते रहेंगे।धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।मन में हर्ष का समावेश होगा।20 ओर 21 को चंद्रमा और राहु की युति हो रही है। इसलिए जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के विचारों की कद्र नहीं करेंगे। परिवार में सुख-शांति का अभाव मिल सकता है। परन्तु आपमें परोपकार का पुट बना रहेगा।22 और 23 दिसंबर को कष्ट सूचक समय है। चोट चपेट मिल सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।घर में कोई सामान गायब हो सकता है।अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखे ।यह आपके लिए बेहतर रहेगा।किसी के विवाद में सम्मिलित न हों, नहीं तो अपमानित हो सकते हैं।
तुला राशि
17 दिसंबर का समय प्रतिकूल रहेगा। भाईयो से अनबन की स्थिति मिल सकती है। जमीन जायदाद के कामों में अवरोध मिल सकता है।माता या घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।18 और 19 दिसंबर का समय विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है उन्हे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान की उपलब्धियों से आपके मन में हर्ष का समावेश होगा।20 और 21 दिसंबर को विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और वे आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। लेकिन अपनी सूझ-बूझ से आप उनके मंसूबों को धराशाई कर देंगे। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर कर ही लें नहीं तो आर्थिक हानि माह सकती है।22 और 23 दिसंबर का समय व्यापार की दृष्टि से अच्छा रहेगा। लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। बुजुर्ग व्यक्तियों का आशिर्वाद प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि
17 दिसंबर को समय अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।18 और 19 दिसंबर को भी समय अनुकूल ही है। कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आर्थिक गतिविधियों तेज रहेगी। आपके मन में शांति और सुकून बना रहेगा। जल्दबाजी में बहुत उतावलापन न करें नहीं तो प्रतिफल अच्छा नहीं रहेगा। आपके काम और बर्बादी में कमी आएगी।काम की गुणवत्ता पर ध्यान देंगे।मन में चंचलता का पुट बना रहेगा। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें, यह आपके लिए हितकर रहेगा। 20 और 21 दिसंबर को समय ठीक नहीं है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी।आप अपने निकटतम लोगों से मेल-मिलाप में वृद्धि करेंगे। अपने लोगों के साथ हमदर्दी रखेंगे। आपके मन में परोपकार की भावना बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। 22 और 23 दिसंबर को सरकारी कार्य गति पकड़ेगा।मन में हर्ष बना रहेगा। अपने काम को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। आपमें सहिष्णुता भी बनी रहेगी।
धनु राशि
17 दिन का समय अच्छा व्यतीत होगा। अपने लक्ष्य की ओर समर्पित रहेंगे।काम में मन लगेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बन्धुओं का सहयोग मिलेगा।18 और 19 दिसंबर को आपके उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।20 और 21 दिसंबर का समय अनुकूल नहीं रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें, यही आपके लिए हितकर रहेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं नहीं तो दुर्घटना घट सकती हैं।किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। 22 और 23 दिसंबर को समय आपके पक्ष में आ जाएगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा।मन में हर्ष का समावेश होगा। आप प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे।
वृश्चिक राशि
17 दिसंबर को आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।भाई बन्धुओं का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। बिगड़े काम में सुधार होगा।18 और 19 दिसंबर को समय प्रतिकूल रह सकता है प्रत्येक काम में अवरोध और बाधाएं आ सकती है।मन में खिन्नता बनी रहेगी। आर्थिक हानि के योग हैं। पूंजी निवेश न करें।यही आपके लिए हितकर रहेगा।20 और 21 दिसंबर को संकट के बादल हट जाएंगे। बिगड़े कामों में सुधार होगा।मन का झुकाव आध्यात्मिक रहेगा। पठन-पाठन में रूचि लेंगे। लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतानों के क्रियाकलापों से मन में हर्ष की प्राप्ति होगी।22 और 23 दिसंबर को मिश्रित समय है।आय और व्यय का पलड़ा बराबर रहेगा। कुछ आर्थिक लाभ भी होगा। परिश्रम से ही उपलब्धि का योग है। यात्रा का भी योग हैं। यात्रा में कष्ट सम्भावित है।
मकर राशि
17 दिसंबर का समय अनुकूल है।काम में मन लगेगा।आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।18 और 19 को व्यापारिक कार्यों में सफलता और सुधार का समय है। पूंजी निवेश के लिए उचित समय है। भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े काम में सुधार अपेक्षित है।20 और 21 दिसंबर का समय उत्तम रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में आपकी संलिप्तता बनी रहेगी। यात्रा का योग है। यात्रा से लाभ मिल सकता है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।22 और 23 दिसंबर का समय ठीक नहीं है।हानि हो सकती है।किसी पर ज्यादा विश्वास आपके लिए अच्छा नही रहेगा।सोच समझ कर ही निर्णय ले नहीं तो आपको हानि प्राप्त हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।घर से कोई सामान गायब हो सकता है।
कुंभ राशि
17 दिसंबर का दिन अच्छा नहीं रह सकता है।आय से अधिक व्यय का योग मिलेगा।बनते कार्यों में अड़चने आ सकती है किसी से व्यर्थ का विवाद हो सकता है।18 और 19 दिसंबर का समय अनुकूल रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। कोई नई योजना को क्रियान्वित करने का विचार बना सकते हैं। मित्रों का सहयोग अपेक्षित है।मन में उमंग बना रहेगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे।20 और 21 को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।आय और रोजगार के साधन मुहैया होंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।22 और 23 दिसंबर को भाग्य का साथ मिलेगा। प्रत्येक कार्य आसानी से सम्पन्न हो जाएगा। मित्रों के साथ हास परिहास में समय व्यतीत होगा। कहीं लघु यात्रा भी हो सकती है।
मीन राशि
17 दिसंबर को संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।मन का झुकाव ज्ञानार्जन में लगा रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा।18 और 19 दिसंबर को समय अनुकूल नही रहेगा।आय और व्यय का संतुलन बिगड़ा रहेगा।किसी से बातचीत हो सकती है।घर से कोई सामान गायब हो सकता है। यात्रा कष्टप्रद रहेगी।मन में खिन्नता बनी रहेगी।मन में अवसाद का समावेश हो सकता है।20 और 21 दिसंबर को समय अनुकूल आ जाएगा। बिगड़े काम में सुधार होगा।मन में हर्ष बना रहेगा।काम में मन लगेगा। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से ढंग निपटाएंगे। अधिकारियों की कृपा मिलती।समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।समाज में एक अच्छी छवि कायम करेंगे।22 और 23 दिसंबर को भाग्य का साथ और सहयोग आपके साथ बना रहेगा। कहीं से सुसमाचार मिल सकता है।किसी से मिलकर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।