![](https://newsinfomaxindia.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-17-at-18.58.38.jpeg)
Read Time:1 Minute, 9 Second
एनआईआई ब्यूरो
गोरखपुर। प्रो निरूपमा अग्रवाल, पुर्व अधिष्ठाता विज्ञान संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का लोकपाल (Ombudsman) के रूप में नियुक्ति किया गया है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने प्रो निरूपमा अग्रवाल की लोकपाल के रूप में नियुक्ति छात्रों की शिकायतों के निवारण करने के लिए किया है।
ज्ञातव्य है कि भारत का राजपत्र 11 अप्रैल 2023 के क्रम में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा छात्रों की शिकायतों का निवारण हेतु दिनांक 25.अगस्त 2023 को विश्वविद्यालय/ संस्थान में लोकपाल (Ombudsman) के रूप में नियुक्ति किये जाने सम्बन्धित निर्देशित किया गया है।