साप्ताहिक राशिफल : 31 दिसंबर सन् 2023 दिन रविवार से 6 जनवरी सन् 2024 दिन शनिवार तक 

0 0
Read Time:17 Minute, 3 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रस स्थिति – सूर्य और मंगल धनु राशि पर, चंद्रमा सिंह राशि पर, बुध वृश्चिक राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर, शुक्र वृश्चिक राशि पर,शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि तधा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

31 दिसंबर,पहली और दो जनवरी का समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।सुख शांति प्राप्त होगा। घर परिवार में शांति और सकून बना रहेगा। मन में अपार शांति का अनुभव करेंगे।पंचम भावस्थ चंद्रमा के कारण पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। घर में खुशियां आएंगी।3 और 4 जनवरी को व्यवसायिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। पड़ोसियों से मधुर सम्बन्ध बने रहेंगे। मेल मिलाप का समय है। गतिरोध समाप्त होंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। सम्पत्ति दायक समय है। 5-6 जनवरी को भी समय की चाल आपके पक्ष में ही रहेंगी।सभी प्रकार के रिश्तों में अनुकूलता ही बना रहेगा। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। धर्म कर्म में मन लगेगा।आप किसी देश स्थान पर भी जा सकते हैं।मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगा।आप व्यस्त और प्रसन्न रहेंगे। बुजुर्गो का आशिर्वाद प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

31 दिसंबर, पहली जनवरी और दूसरी जनवरी को आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। इस समय खानपान का ध्यान रखें। ज्यादा ठंडी वस्तु का सेवन न करें नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी विवाद में न पड़े नहीं तो आप मुशीबत को मोल ले लेंगे। पिता या घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड सकता है। 3 और 4 जनवरी को समय पक्ष में आ जाएगा। विपरीत स्थिति को अपने अनुकूल बनाने का प्रयत्न करेंगे और उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन का आगमन होगा। लाभ की स्थिति बनेगी। बिगड़े काम में सुधार होगा। परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। 5 और 6 जनवरी को किसी की मध्यस्थता से किसी विवाद का समाधान मिलेगा। कहीं लघु यात्रा भी हो सकती है। समाज में आपके प्रतिष्ठा का ग्राफ ऊपर की जाएगा। मन में सुकून और शांति बनी रहेगी। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे।

मिथुन राशि

31 दिसंबर, पहली और दूसरी जनवरी को पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज में प्रभाव बढ़ेगा। आपके कार्यों का अच्छा मूल्यांकन होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।सर काम आसानी से परिपूर्ण है जाएगा। लोगों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से मेल-मिलाप का क्रम जारी रहेगा।3 और 4 जनवरी को समय प्रतिकूल रह सकता है।बनते कार्यों में अवरोध मिल सकता है।घर का कोई सामान गायब हो सकता है। वाहन में खराबी आ सकती है। किसी से वाद विवाद हो सकता है।पड़ोसी से सम्बंध खराब हो सकता है। प्रत्येक काम में अड़चने मिल सकती है। मन में किसी बात को लेकर अनमयस्कता की स्थिति आ सकती है। 5 और 6 जनवरी को मन में उत्साह कि संचार होगा। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। व्यापारिक कार्यों में गति आएगी। पूंजी निवेश का उत्तम समय है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि

31 दिसंबर, पहली जनवरी और दूसरी जनवरी को धन का आगमन होगा। परिवार में मेल-मिलाप और सामंजस्य का तालमेल बेहतर रहेगा। खुशियां हासिल होगी। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से पूर्ण होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। 3 और 4 जनवरी को भाग्य का साथ मिलेगा। बन्धु बन्धुओं का सहयोग काम आएगा। घर में किसी मेहमान का आगमन होगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी कार्य या परियोजना की रुपरेखा तय करेंगे। 5 और 6 जनवरी का समय प्रतिकूल रहेगा। बनते कार्यों में बाधाएं आ सकती है। मन में खिन्नता आ सकती है। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। धन के नुकसान होने के योग हैं। बहुत परिश्रम करने पर प्राप्ति कम रहेगा। किसी समस्या को लेकर चिंता का योग मिल सकता है।

कन्या राशि

31 दिसंबर, पहली और दूसरी जनवरी का समय प्रतिकूल रह सकता है। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आय से अधिक व्यय की स्थिति बन सकती है। आप उलझनों में रह सकते हैं। चिंता फ़िक्र मिल सकता है। किसी मैटर को लेकर हतोत्साहित हो सकते हैं। निराशा का वातावरण रह सकता है। 3 और 4 को स्थिति में बदलाव होगा।संकट के बादल समाप्त हो जाएंगे। आप पूरी निष्ठा और उत्साह से अपने काम को अंजाम देंगे। अवरुद्ध कार्य में प्रगति होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। किसी परियोजना पर काम आगे बढ़ाएंगे।आप का प्रेम और स्नेह आपको प्राप्त होगा। आपकी प्रतिभा को अच्छा मूल्यांकन होगा। 5 और 6 जनवरी को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान की उपलब्धियों से खुशी हासिल होगी। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। भाई बन्धुओं से मेल मिलाप होगा। घर परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा।मन में प्रसन्नता का अवतरण होगा।

तुला राशि

31 दिसंबर पहली और दूसरी जनवरी का समय आपके लिए उल्लास और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। आप बाहर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपका खान-पान रहन सहन सब दुरुस्त रहेगा। आपका समाज में प्रभाव बढ़ेगा। 3 और 4 जनवरी को सुविधा में कमी आ जाएगी ।आपकी तबीयत खराब हो सकती है। मौसमी बिमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं।अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे ।उन पर उचित ध्यान देना होगा। जिंदगी काम के दबाव के कारण दोहरी बनी रहेगी।दबाव महसूस करेंगे। मुख्य कार्यों को पीछे छोड़ देंगे या आपकी कमी कही जाएगी। काम की अधिकता से परिपूर्ण रहेंगे। तनाव की स्थिति में भी रह सकती है। 5 और 6 जनवरी को सभ सामान्य हो जाएगा। मनोकामनाएं और इच्छाओं की पूर्ति होगी ।जो भी करेंगे उसमें सफलता आपके हाथ लगेगी ।चाहे वह लोगों के संबंधित या अन्य क्षेत्रों का, आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप रचनात्मकता और ज्ञान से परिपूर्ण रहेंगे। परंतु आपको अधिक परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आप थकावट का अनुभव करेंगे। लेकिन मन में उत्साह और सुकून बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का साथ सहयोग मिलेगा। आप जीवन साथी के विचारों की कद्र करेंगे।

सिंह राशि

31 दिसंबर पहले और दूसरी जनवरी को संतुष्टि, संपत्ति व सुकून इन तीनों का योग प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आप समय का भरपूर आनंद उठाएंगे। रुके हुए कार्यों में प्रगति प्राप्त होगी। तीन और चार जनवरी को संतुष्टि जनक समय रहेगा। मांगलिक कार्य की तैयारी में लग जाएंगे। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव सकते हैं। आप मनपसंद रिश्तों की ओर बढ़ेंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। किसी मेहमान का घर में आगमन हो सकता है। कहीं से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। 5 और 6 जनवरी को कार्यस्थल पर उत्साह का वातावरण रहेगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ जाएंगे। कहीं आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। घूमने फिरने का अच्छा अवसर मिल सकता है ‌इस समय आप पूर्ण उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। मित्र और परिजनों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। पड़ोसियों से मधुर सम्बन्ध कायम करेंगे।

धनु राशि

31 दिसंबर, पहली और दूसरी जनवरी का दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ सहयोग आपके साथ बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बन्धुओं से सहयोग भी प्राप्त करेंगे।मन का झुकाव आध्यात्मिक रहेगा। किसी मंदिर या धर्म स्थल पर जा सकते हैं। आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। जीवन में खुशियां बनी रहेगी। दिनचर्या नियमित बनी रहेगी। 3 और 4 जनवरी को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। अधिकारियों की कृपा और सहयोग आपके मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। कुछ लाभ की स्थिति भी बनेगी। मन में संतोष और शांति बनी रहेगी। भूमि भवन के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। 5 और 6 जनवरी को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लाभ की स्थिति बनेगी। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आप सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

31 दिसंबर पहली और दूसरी जनवरी को मान सम्मान की प्राप्ति होगी।नए साल का प्रारंभ आप अपने रुचि के अनुसार करेंगे। खाना-पीना, घूमना फिरना और पूजा पाठ आदि के कार्यों में लगे रहेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। तीन और चार जनवरी को सर्व लाभकारी समय है। चारों तरफ से लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने बच्चों की शिष्टता का पाठ पढ़ाएंगे। उन्हें हर उत्तम वस्तु उपलब्ध उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। बच्चों से ज्यादा नम्रता से पेश आएंगे। बैंक बैलेंस को बढ़ाएंगे। पूंजी दिवस के लिए अच्छा समय है। 5 और 6 को कठिनता से भरपूर समय रहेगा। आप कुछ ही चिड़चिड़ापन से ग्रसित हो सकते हैं ।तनाव प्राप्त हो सकता है। परिवार में शांति का अभाव मिल सकता है। वातावरण प्रतिकूल हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। घर में कोई उपकरण खराब हो सकता है। मन में चिंता फिकर बनी रहेगी। सकारात्मक सोच बनाए रखें। इससे आपको सकून और शांति प्राप्त होगा।

मकर राशि

31 दिसंबर, पहली और दूसरी जनवरी का समय प्रतिकूल रह सकता है। बनते कार्यों में अवरोध और बाधाएं आ सकती है। आप में किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। तनाव की स्थिति बनी रहेगी। भविष्य को लेकर आशंकित रह सकते हैं। 3 और 4 जनवरी को समय ठीक हो जाएगा। आपकों हर कार्य में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। गृहस्थी में रौनक बनी रहेगी। 5 और 6 जनवरी को भी समय का साथ मिलेगा। शत्रुओं के हौसले पस्त हो जाएगा। पार्टनरशिप में फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लाभ की स्थिति बनेगी।मन में संतोष बना रहेगा। घर का वातावरण अच्छा बना रहेगा।

कुंभ राशि

31 दिसंबर,पहली और दूसरी जनवरी को व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूप रेखा तय हो सकती है। किसी मेहमान का घर पर आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ सहयोग मिलेगा। घर का वातावरण और माहौल अच्छा रहेगा। आपकों सकून मिलेगा। 3 और 4 जनवरी को समय प्रतिकूल रह सकता है। स्वास्थ्य में उतार चढाव मिल सकता है। किसी सामान के गायब होने की आशंका बनी रहेगी। घर में किसी बात को लेकर माहौल बिगड़ सकता है। तनाव की स्थिति मिल सकती है। 5 और 6 जनवरी को समय अनुकूल हो जाएगा। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। घर में सामंजस्य स्थापित रहेगा।

मीन राशि

31 दिसंबर,पहली जनवरी और दूसरी जनवरी को आपके विरोधी आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अवरोध आएंगे। दिनचर्या में रौनकता बनी रहेगी।किसी मित्र का साथ सहयोग आपकों मिलेगा। 3 और 4 जनवरी को व्यवसायिक काम में सफलता मिलेगी।शरीर का स्वास्थ्य में सुधार होगा। लाभ की स्थिति रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।धन की प्राप्ति का योग मिलेगा।4 और 5 जनवरी को प्रतिकूल समय है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। तनाव की स्थिति मिल सकती है।आप अवसाद की स्थिति में जा सकते।मन में अनमयस्कता की स्थिति बन सकती है।घर का कोई सामान गायब हो सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!