साप्ताहिक राशिफल : 7 जनवरी दिन रविवार से 13 जनवरी दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:18 Minute, 8 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और मंगल धनु राशि पर, चन्द्रमा तुला राशि पर, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहें हैं –

मेष राशि

7 जनवरी को व्यापारिक लाभ की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ की सम्भावना बनेगी। लोगों से मेलजोल का कार्यक्रम बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार की सम्भावना है। 8 और 9 जनवरी का दिन प्रतिकूल रह सकता है।किसी से वाद-विवाद मिल सकता है ‌आपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें।किसी के सम्बंध में दखलंदाजी न करें नहीं तो अपमानित हो सकते हैं। 10 और 11 जनवरी को स्थिति में सुधार होगा। अवरुद्ध कार्यों में प्रगति आएगी। मित्रों का साथ काम आएगा।आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।समाज में यश का विस्तार होगा।12 और 13 जनवरी को सरकारी काम में सफलता प्राप्त होगा।भूमि भवन के निर्माण के कार्य में संलग्न हो सकते हैं। घर के साज सज्जा पर ध्यान देंगे। खरीदारी के लिए बेहतर समय है। यात्रा योग भी है। मांगलिक कार्य की रुपरेखा में व्यस्त हो सकते हैं।

वृषभ राशि

7 जुलाई का समय रुपए पैसों की प्राप्ति की दृष्टि से अच्छा है। आप अंदर से मजबूत रहेंगे। हर परिस्थिति का सामना करने की क्षमता होगी। जीवन में अपने लिए नया लक्ष्य निर्धारित करेंगे। इस समय आप कोई भी जोखिम उठा सकते हैं। व्यस्तता और दौड़ की जिंदगी बनी रहेगी। शांति की तलाश करेंगे। 8 और 9 जनवरी को शाति और सकून से भरा जीवन बिताएंगे। आप अंतर्मुखी हो सकते हैं। एकांत स्थान में जाना पसंद करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के बावजूद आप आराम के लिए समय निकालेंगे। 10 और 11 जनवरी को आप स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे। आप अपने आप पर निग्रह की भावना उत्पन्न कर लेंगे। आपको किसी से प्रत्युतर नहीं मिलेगा।स्वाभाविक तरह से आप अंदर दुखी हो सकते हैं। लेकिन मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखेंगे। 12 और 13 जनवरी को समय पूर्ण रूप से अनुकूल आ जाएगा ।आपके पास घर और कार्यक्षेत्र जो दोनों जगह काफी कुछ करने को प्राप्त होगा ।मन में सुकून और शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता का योग बना रहेगा।

मिथुन राशि

7 जनवरी को उत्तम संपत्ति दायक समय है। लाभ होने की संभावना है। कामकाज के एक बार पुनः सुचारू रूप से संचालन करेंगे ।पुराने अनुभव को सीख कर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। सफलता और उन्नति के द्वार खुलतें जाएंगे । 8 और 9 जनवरी को चापलूसों से सावधान रहें ।खुद में सामर्थ्य और योग्यता का विस्तार करें। अपने भाग्य और भविष्य को सुधारने का प्रयास करेंगे । किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में न आएं और चापलूसों से बचकर ही रहे। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। 10 और 11 जनवरी को शांत चित होकर काम करेंगे। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए मध्यम फलप्रद समय है‌। नया कार्य का आरंभ फिलहाल स्थगित रखें ।12 और 13 जनवरी को समय सही नहीं है। व्यापार में लाभ प्राप्ति की कोशिश करेंगे लेकिन परिणाम सही नहीं रहेगा। काम बनता बनता ऐन वक्त पर अटक जाएगा। मन में चिंता आ सकती है। आप नकारात्मक भावना से ग्रसित हो सकते हैं अतः सकारात्मक चिंतन बनाए रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा।

कर्क राशि

7 जनवरी का समय कष्टकारी है। आप में सहनशक्ति की कमी हो सकती है। किसी बात पर शीघ्र ही क्रोधित हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से वाद विवाद हो सकता है। इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। 8 और 9 जनवरी को विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। बिना किसी तनाव के वे अपनी शिक्षा होमवर्क आदि पूरा कर पाएंगे‌ आप आराम करने के मूड में होंगे और आराम भी करेंगे ।अविवाहितों के सगाई संबंधी बात आगे बढ़ाने की संभावना है। 10 और 11 जनवरी को कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपमें अस्मिता का भाव जागृत होगा। अपने उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। प्रेम और रोमांस के मूड में भी होंगे। चमक दमक की जिंदगी के तरफ आकर्षित होंगे। 12 और 13 को समय अच्छा रहेगा। आप धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्त रह सकते हैं। काम में स्थिरता बनी रहेगी। आपका स्वभाव हठीला हो सकता है और किसी बात पर जल्दी ही क्रोधित हो सकते हैं। खान-पान पर ध्यान रखें। अन्यथा मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

कन्या राशि

7 जनवरी को समय पूर्ण रुप से अनुकूल रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में लगे रहेंगे।आपके अंदर दया का भाव जागृत होगा। अपने जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे।बंधु बांधवों से भेज जोल बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता की प्राप्ति होगी। प्रेम और दांपत्य में निखार आएगा। 8 और 9 जनवरी को शुभ दिन है। आय की प्राप्ति होगी। कुछ नई गतिविधियों की रुपरेखा बनाएंगे। ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहेगी। वह जीवन की दिनचर्या तथा व्यवसाय जीवन की गतिविधियों को ठीक से निभाएंगे। लड़ाई झगड़े से दूर रहे। आपके खिलाफ कोई कूटनीतिक चाल हो सकती है। 12 और 13 जनवरी को समय अनुकूल आ जाएगा। मित्रों के साथ समय बातचीत करेंगे। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। पत्नी प्रेमिका मित्र के प्रति जबरदस्त भावनात्मक लगाव महसूस करेंगे। संपत्ति दायक समय है। घर की साज सज्जा में भी निमग्न हो सकते हैं।

तुला राशि

7 जनवरी को समय अनुकूल रहेगा ।मनोकामना की पूर्ति होगी।जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता हाथ लगेगी। शानदार सफलता कि समय है, चाहें वह लोगों से संबंधित हो या स्वंय से संबंधित आपका समय अच्छा ही रहेगा। ज्ञान की वृद्धि के लिए उत्तम समय । कठिन परिश्रम करेंगे। 8 और 9 जनवरी को मानसिक संतुलन बना रहेगा। आप ज्ञान और तकनीक के साथ आगे बढ़ेंगे ।बैठक, सेमिनार में सम्मिलित हैं सकते हैं। आप लोगों के दिल के समीप रहेंगे। नौकरी को शानदार प्रदर्शन रहेगा। आर्थिक किश्ती मजबूत होगी।10 और 11 जनवरी को काम प्रसन्नता के साथ पूरा करेंगे ।काम में पूरा मन लगेगा। पूरी निष्ठा से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसित होंगे। मेहनत का फल आपको कालांतर में प्राप्त होगा। कुछ शिक्षा और तकनीकी पर ध्यान देंगे। 12 और 13 जनवरी को संबंधो में कटुता आ सकती है।घर का उपकरण और मशीन में खराबी आ सकती है। इस समय जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। घर में शांति और सुकून बना रहेगा। पड़ोसियों से अच्छा रिश्ता कायम करेंगे।

सिंह राशि

7 जनवरी को कार्यस्थल पर उल्लास का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक मजबूती आएगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद सुलझाएंगे ।मित्रों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। नए वर्ष का पूरा आनंद उत्साह से मनाएंगे। 8 और 9 जनवरी को समय सही नहीं है ।अव्यवस्था की कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। जोखिम भरे कार्यों से बचें, मौसम की मार आप पर या आपके परिवार पर पड़ेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम को अटका सकते हैं। मन में क्षुब्धता का भाव बन सकता है। 10 और 11 जनवरी को आपका समय सामान्य रहेगा, परंतु आप में गजब की संतुष्टि का भाव भी जागृत होगा। उपहार स्वरूप कोई महंगी वस्तु प्राप्त हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। जीवन की गाड़ी रफ्तार पकड़ेगी। 12 और 13 जनवरी को कार्यों के उत्तम नतीजे प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ होगा‌ समय आराम और मनोरंजन से परिपूर्ण रहेगा। कहीं दान धर्म जैसे कार्यों को पूरा करेंगे। आपके परिवार में आपसी सामंजस्य की वृद्धि होगी। जीवन में जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। घर में शांति और सुकून बना रहेगा।

धनु राशि

7 जनवरी को रुपए पैसों की आवक होगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 8–9 जनवरी को सप्तम चंद्रमा शांति प्रदान करेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार आपकी सहायता करेंगे। कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ना चाहेंगे। उसे पूरा करने के लिए जी जान से प्रयास करेंगे। एक एक करके निपटाएंगे‌। किसी नए वर्ष की खरीदारी भी कर सकते हैं। 10 और 11 जनवरी को अपने पितृगणो के प्रति श्रद्धा भाव रखेंगे। समय अनुकूल नहीं है.। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं नहीं तो दुर्घटना की संभावना है । वाद विवाद से दूर रहें ।जहां तक हो सके फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। अपने जिम्मेदारी और कामकाज को अहमियत दें। बुजुर्गों से कहा सुनी हो सकती है ।लेनदेन में सावधानी का बर्ताव करें। किसी पर ज्यादा विश्वास करना आपके लिए घातक हो सकता है ।विरोधी सक्रिय हो सकते हैं अतः सोच समझ कर कार्य करें। प्रतिकूल समय है अतः अपने मनोभावों पर नियंत्रण अवश्य रखें।

वृश्चिक राशि

7 जनवरी का समय कठिनाइयो से भरा रह सकता है।आप असहज महसूस कर सकते हैं। तनाव बना रहेगा। अशांति का अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव मिल सकता। आप मौसम बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। मन में भविष्य को लेकर अनेक भाव आ सकते हैं। 8 और 9 जनवरी को समय उत्तम रहेगा। इस समय आप अपनों के लिए काम करेंगे। ग्लैमर की ओर आकर्षित होंगे। दैनिक गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेंगी। कामकाजी महिलाओं की लिए अनुकूल समय है।उस समय का लाभ मिलने की संभावना है। मन में हर्ष बना रहेगा।10 और 11 जनवरी को विद्यार्थी के लिए उत्तम समय है। स्वास्थ में सुधार होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता हूं।कार्यालय समय से पहुंचे और कार्य को गंभीरता से लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। 12 और 13 जनवरी को धनदायक समय है। आर्थिक मजबूती आएगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ की संभावना है। व्यापार पक्ष अच्छा रहेगा। लोगों से मेल मिलाप भी करेंगे मन में शांति और सकून बना रहेगा।किसी मेहमान का भी आगमन हो सकता है।

मकर राशि

7 जनवरी को समय अच्छा है। घर और कैरियर संबंधी मांगों में संतुलन बना रहेगा। आपको परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 8 और 9 जनवरी को आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने सफलता के लिए मार्ग का निर्माण कर लेंगे। अनेक सामाजिक और पारिवारिक कार्यों उत्सवों तथा यहां तक की राजनीति जुड़वा का समय है। कुछ गुप्त बैठके और क्रियाकलाप में सम्मिलित होने की संभावना है ।10 और 11 जनवरी को समय ठीक नहीं है ।चिंता की स्थितियां मिल सकती हैं। आप में सहनशक्ति का अभाव मिल सकता है। पेट से संबंधी कोई परेशानी रह सकती है। अपने अपने को बंधन में जकड़ा हुआ महसूस करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आपको परेशानी हो सकती है। 12 और 13 जनवरी को समय ठीक आ जाएगा। आप में सद्भाव और प्रेम की वृद्धि होगी। नम्रता का भाव आपमें जागृत होगा ।सभी के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। तनाव कम हो जाएगा। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। पड़ोसियों से संबंध मधुर बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे।

कुंभ राशि

7 जनवरी का समय अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रत्येक कार्य समय पर पूरा है जाएगा। आमोद प्रमोद का समय रहेगा। खुशियां हासिल होगी।8 और 9 जनवरी का समय को सरकारी कामकाज के लिए अच्छा समय है। कोर्ट कचहरी के काम में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।घर में सुख शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। भूमि भवन के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। खरीदारी भी कर सकते हैं। मौज-मस्ती का समय है।10 और 11 जनवरी का समय लाभ प्राप्ति की दृष्टि से अनुकूल है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में गति मिलेगा।अपने लक्ष्य को ध्यान रखकर कार्य का सम्पादन करेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।मन में प्रसन्नता बना रहेगा। 12 और 13 जनवरी का समय प्रतिकूल रहेगा।आय से ज्यादा व्यय की सम्भावना बन रही है। कुछ अनचाहे ख़र्च हो सकता है। किसी बात को लेकर आप तनाव में आ सकते हैं। सकारात्मक सोच बनाए रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा।वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखें नहीं तो मुशीबतें आ सकती है।

मीन राशि

7 जनवरी का दिन अच्छा नहीं रह सकता है। वाहन में खराबी आ सकती है। सावधान होकर वाहन चलाएं नहीं तो चोट चपेट की सम्भावना बन सकती है।घर से कोई सामान गायब हो सकता है।8 और 9 जनवरी को समय का साथ मिलेगा।रुके कार्य गति पकड़ेंगे।मन में उत्साह का संचरण बना रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगा।9 और 10 जनवरी का समय विजयसूचक रहेगा। सरकारी नोकरी से जुड़े व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय है ‌उनके कार्य की सराहना हो सकती है।समाज में आपका कद उपर की ओर जाएगा। संतान पक्ष के कार्यों से संतुष्टि मिलेगी।12 और 13 जनवरी का समय अनुकूल ही रहेगा।समय मिश्रित है।आय तो होगी लेकिन व्यय भी कम न रहेगा। भविष्य को लेकर तनाव और चिंता की स्थिति बन सकती है। आपमें निराशा का भाव आ सकता है। हीनग्रंथि भावना से ग्रसित हो सकते हैं। सकारात्मक सोच बनाएं रखें।यह आपके लिए हितकर रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!