साप्ताहिक राशिफल : 14 जनवरी दिन रविवार से 20 जनवरी दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:18 Minute, 17 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और मंगल तथा बुध धनु राशि पर, चंद्रमा कुंभ राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर,शुक्र वृश्चिक राशि पर,शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

14 और 15 जनवरी को आर्थिक स्थिति में सुधार के योग मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है।उनको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष के क्रियाकलापों से मन को संतोष और सकून मिलेगा।आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।समय पठन-पाठन में व्यतीत होगा।मन में हर्ष का समावेश होगा।16 और 17 जनवरी का समय प्रतिकूल रहेगा। स्वास्थ्य में उतार चढाव का योग मिलेगा।व्यय भार में वृद्धि होगी।मन में किसी बात को लेकर चिंता का योग मिल सकता है। किसी से वाद विवाद होने के भी कुयोग है। अतः अपने मन और वाणी पर नियंत्रण रखें।18 और 19 जनवरी को समय में सुधार आ जाएगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। बन्धु बांधवों से मेल मिलाप का उत्तम समय है।कहीं रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी व्यक्ति से मिलकर मन में प्रसन्नता का भाव जागृत होगा।20 जनवरी को पराक्रम में वृद्धि होगी।आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। परन्तु घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकता है।

वृषभ राशि

14 और 15 जनवरी को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन आमोद-प्रमोद से परिपूर्ण रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। भूमि भवन संबंधित कामों में अवरोध समाप्त होगा। प्रसन्नता का साथ बना रहेगा।आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।16 और 17 जनवरी को लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान के क्रियाकलापों से मन में हर्ष का समावेश होगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।18 और 19 जनवरी को प्रतिकूल समय रह सकता है। व्यय भार में वृद्धि की सम्भावना बन रही है।आय से अधिक व्यय का योग है।मन किसी बात को लेकर चिंतित हो सकता। प्रत्येक कार्य में अवरोध आ सकते हैं।किसी मैटर को लेकर उलझन में रहेंगे। चोट चपेट की सम्भावना है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।यह आपके लिए हितकर रहेगा। 20 जनवरी को उदासी समाप्त हो जाएगा।आप पूर्ण उत्साह से अपने काम में लग जाएंगे।एक नई सम्भावना आपके सामने के सामने आएगी।आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं या किसी समारोह या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

मिथुन राशि

14 और 15 जनवरी का दिन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा।आप अपने काम को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में लाभ होगा। व्यापारिक निवेश भी कर सकते हैं।भाई बंधुओ से मेलजोल बढ़ाएंगे।16 और 17 जनवरी का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में वृद्धि का योग है।18 और 19 जनवरी का दिन अनुकूल और बेहतर ही है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। विद्यार्थियों के भी अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगा।किसी परियोजना को आगे बढ़ाएंगे।सोच में परिवर्तन का योग है। दांपत्य जीवन में मधुरता का योग मिलेगा। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे।20 जनवरी का समय मिश्रित है।हानि का योग है। कोई सामान गायब हो सकता है।आय से ज्यादा व्यय हो सकता है।मन में चिंता का योग बन सकता है। भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

कर्क राशि

14 और 15 जनवरी को प्रतिकूल समय है।चोट चपेट की सम्भावना बन रही है। गाड़ी सावधानी पूर्वक चलाएं नही तो दुर्घटना हो सकता है। किसी से वाद-विवाद का योग है ‌अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें।यह आपके लिए हितकर रहेगा। 16 और 17 जनवरी को समय अच्छा आ जाएगा। बिगड़े कार्य में सुधार होगा।किसी के साथ सहयोग से आपका बिगड़ा काम बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।भाई बंधुओ का सहयोग मिलेगा। 18 और 19 जनवरी को कर्मचारियों के लिए अनुकूल समय है। भूमि भवन के कार्य में लाभ होगा। बुजुर्ग पुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।मन में उमंग और ऊर्जा का संचार बना रहेगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। 21 जनवरी को भी अच्छा दिन है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुत्र और संतानों से लाभ मिलेगा। परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कन्या राशि

14-15 जनवरी को विरोधियों के कुचक्र को समाप्त कर देंगे।किसी मित्र का साथ सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। बाहर की यात्रा भी कर सकते हैं।किसी समारोह में सम्मिलित होने का योग है।16 और 17 जनवरी को व्यवसायिक लाभ और गतिविधियां बनी रहेगी। अपने पार्टनरशिप में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है। लेकिन अंत में सब ठीक हो जाएगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।18 और 19 जनवरी को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।कहीं धन अवरूद्ध है सकता है। पूंजी निवेश न करें नहीं तो हानि की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। मौसमी बिमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं।किसी से अकारण वाद-विवाद हो सकता है।20 जनवरी को संकट के बादल छंट जाएंगे।आप पूर्ण उत्साह से अपने काम में लग जाएंगे।आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।

तुला राशि

14 और 15 जनवरी का दिन अच्छा नहीं रहेगा। कोई सामान गायब हो सकता है। वाहन में खराबी आ सकती है। यात्रा दुखद यह सकता है ‌बहुत मेहनत करने पर भी लाभ कम रहेगा।मन में खिन्नता बनी रहेगी। मन में उदासी का कुयोग बना रहेगा। 16 और 17 जनवरी का समय अच्छा रहेगा ‌। विद्यार्थियों के अनुकूल समय है। उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाएंगे। उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे।मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। 18 और 19 जनवरी को विरोधियों पर भारी बनें रहेंगे ‌कही यात्रा पर भी जा सकते हैं।बाहरी यात्रा से लाभ मिलेगा। मेहनत का लाभ भी प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे।घर में माहौल अच्छा बना रहेगा।सुख सम्पत्ति दायक समय है।20 जनवरी का समय अनुकूल नहीं है। वाहन दुर्घटना हो सकती है। अतः वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।यह आपके अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

14 और 15 जनवरी को दाम्पत्य जीवन में मधुरता का योग है। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। व्यापार में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए सतत चेष्टा करेंगे और उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार सम्भावित है।16 और 17 जनवरी को अचानक कहीं से अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।मन में उदासी बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। बहुत परिश्रम पर आंशिक लाभ मिलेगा।हर कार्य में अड़चने आ सकती है।18 और 19 जनवरी को बेहतर समय है।उदासी और मायूसी समाप्त हो जाएगी।मन में हर्ष का संचार होगा।पूरे मनोयोग से अपने काम में पूर्ववत लग जाएंगे। व्यापार में भी लाभ मिलेगा। जीवन की गाड़ी अपने पटरी पर दौड़ने लगेगी। आध्यात्मिक भाव मन में जागृत होगा।कहीं मंदिर या धर्म स्थल पर जा सकते हैं।20 जनवरी को कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। बच्चों के अच्छे प्रदर्शन से मन में हर्ष का उद्रेक होगा।आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। लाभ मिलेगा। प्रत्येक कार्य आसानी से सम्पन्न हो जाएगा।

धनु राशि

14 और 15 जनवरी को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में मांगलिक कार्य की रुपरेखा बनी रहेगी।किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सुखद स्थिति बनी रहेगी।16 और 17 जनवरी को भाई बंधुओ का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बना सकते हैं। आमोद प्रमोद का समय रहेगा।मन में हर्ष बना रहेगा।18 और 19 जनवरी का समय अनुकूल नहीं रहेगा।घर और परिवार की समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। वाहन संबंधित समस्याएं आ सकती है।धन का नुक़सान हो सकता है। अनपेक्षित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।20 जनवरी का समय उत्तम रहेगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। जीवन में उमंग और उत्साह बना रहेगा। सफलता का दौर बना रहेगा। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल समय है।आप बाहर भी जा सकते हैं। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

14 और 15 जनवरी को आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ सहयोग मिलेगा।भाई बंधुओ से मेल-मिलाप का समय है।16 और 17 जनवरी का समय अनुकूल नहीं है। कोई महत्वपूर्ण कार्य अवरूद्ध है सकता है। बहुत मेहनत करने पर भी परिणाम अच्छा नहीं आ सकता है।किसी से वाद-विवाद हो सकता है। घर में शांति और सुकून का अभाव मिल सकता है। जमीन जायदाद के कार्य अवरूद्ध हो सकते हैं। किसी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। मायूसी और उदासी मिल सकता है।18 और 19 जनवरी को समस्याओं का समाधान हो जाएगा। व्यापार में भी लाभ और धन प्राप्ति का समय है। कोई डील भी कर सकते हैं।किसी नए योजना की रुपरेखा बना सकते हैं। धर्म और आध्यात्मिक रूख बना रहेगा।कहीं बाहर भी जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।20 जनवरी का समय मिश्रित है। लाभ भी मिलेगा लेकिन उसके पहले ही व्यय के लिए पहल बनी रहेगी। प्रत्येक कार्य कठिनाइयों से भरा रह सकता है।

मकर राशि

14 और 15 जनवरी का समय अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।16 और 17 जनवरी का समय उत्साह और उमंग से भरा होगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। किसी मेहमान का घर पर आगमन हो सकता है।18 और 19 जनवरी का समय प्रतिकूल रहेगा ‌प्रत्येक काम में अवरोध मिल सकता है।किसी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।मन उदास रह सकता है। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। बहुत परिश्रम करने पर परिणाम अनुकूल नहीं रहेगा ‌।20 जनवरी का समय अनुकूल रहेगा।धन लाभ मिलेगा। व्यापार में परिणाम अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खुशियां हासिल होगी।मन शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि

14 और 15 जनवरी को स्वास्थ्य का पाया उत्तम रहेगा। आप अपने काम में पूरे मनोयोग से लगे रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। पूंजी निवेश के लिए उत्तम समय है। सहयोगियों और मित्रों का हाथ मिलेगा।16 और 17 जनवरी को व्यवसायिक लाभ का समय है। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। आमोद प्रमोद का समय है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। प्रत्येक कार्य में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जीवन में खुशियां बनी रहेगी। 18 और 19 जनवरी का समय कहीं यात्रा कर सकते हैं। यात्रा में लाभ मिलेगा। व्यापार में नई सम्भावना की तलाश कर सकते हैं।किसी सहयोगी का सहयोग आपके काम आएगा। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा।20 जनवरी को प्रतिकूल समय है। चोट चपेट मिल सकता है।आप मौसमी बीमारियों की गिरफत में आ सकते हैं।मन में भय और दुःख का समावेश हो सकता है । उलझनें बनी रहेगी। विरोधी सक्रिय और हावी रहा सकते हैं। किसी पर ज्यादा विश्वास आपके घातक हो सकता है।अपनी गोपनीयता न भंग करे ।यह आपके लिए हितकर रहेगा।

मीन राशि

14 और 15 जनवरी का दिन प्रतिदिन रहेगा।आय से ज्यादा व्यय का योग है। घरेलू चिंता महसूस करेंगे।मन उदास रह सकता है।मन में असंतुष्टि बनी रहेगी। कोई काम बड़े कठिनाई से पूरा होगा।16 और 16 को हालात आपके पक्ष में है जाएंगे। बिगड़े काम में सुधार होगा। खुशियां हासिल होगी।आप पूर्ण मनोयोग से अपने काम में लगे रहेंगे। कामयाबी भी मिलगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे।मन में एक नया उत्साह जागृत होगा। कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं ‌यात्रा में प्रसन्नता अनुभव करेंगे।18 और 19 जनवरी को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लाभ की सम्भावना बनेगी।भाई बंधुओ से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।मन में हर्ष बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को जो आप हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। मेहनत का फायदा प्राप्त करेंगे। व्यापार में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने मित्रों से मेल-मिलाप करेंगे।20 जनवरी का समय प्रतिकूल रह सकता है ‌। कोई सामान गायब हो सकता है। किसी से विवाद है सकता है। कुछ शारीरिक अस्वस्थता का योग है लिप मौसमी बिमारियों के शिकंजे में आ सकते हैं। खान-पान पर संयम रखें।यह आपके लिए हितकर रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!