साप्ताहिक राशिफल : 28 जनवरी दिन रविवार से 3 फरवरी दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:16 Minute, 54 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मकर राशि पर, चंद्रमा सिंह राशि पर, मंगल और बुध और शुक्र धनु राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर,शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं।

मेष राशि

28 और 29 जनवरी को समय अनुकूल है।आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।आप अनुशासन में रहेंगे।इस समय परिवार का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। आपमें पूर्णतया बल और उत्साह बना रहेगा। 30 और 31 जनवरी को कैरियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। आपके दोस्तों का दायरा बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।एक दूसरे के विचारों की कद्र करेंगे। आमोद प्रमोद का वातावरण बना रहेगा।पहली फरवरी को दोपहर तक का समय भी शानदार रहेगा परन्तु दोपहर के पश्चात 3 फरवरी तक का समय सामान्य फलों को देने वाला रहेगा। आर्थिक पक्ष संतोषजनक नहीं रहेगा। प्रत्येक कार्य में मंदी दिखाई देगा। अपने पारिवारिक संबंधों पर ध्यान देंगे। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है। मित्रों के साथ संबंध मधुर बनाएंगे कहीं बाहर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।प्रेम संबंधों में मधुरता का योग है।आप अपना पूरा ध्यान मन की शांति पर लगाएंगे।मन की प्रवृत्ति अंतर्मुखी बनी रहेगी।

वृषभ राशि

28 और 29 जनवरी को चंद्रमा की गति अनुकूल रहेगी। दूर दराज रहने वालों से संपर्क रखेंगे। मानसिक पीड़ा और तनाव मिल सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। 30 और 31 जनवरी को समय स्कूल से भरा रहेगा।अपना अधूरा काम पूरा करेंगे। आपने कार्य के प्रति निष्ठा और लगन बना रहेगा। प्रबल इच्छा शक्ति बनी रहेगी। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। पहली से लेकर 3 फरवरी तक का समय सम्पत्ति दायक है। आपका आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रत्येक कार्य में लाभ की स्थिति बनेगी। आप किसी की परवाह नहीं करेंगे।अपने धुन में लगे रहेंगे। लोगों के सामने अपने छवि का अच्छा निर्माण करेंगे।आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।मन में खुशियां बनी रहेगी।

मिथुन राशि

28 और 29 जनवरी को भाग्य का साथ और सहयोग प्राप्त करेंगे। भाई बन्धुओं से मधुर सम्बन्ध कायम करने का प्रयास करेंगे। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।धन की स्थिति सामान्य ही रहेगा। मेहनत का परिणाम मिलगा। मन में किसी बात को लेकर असंतोष की स्थिति उभर सकती है। 30 और 31 जनवरी कि समय अच्छा नहीं रह सकता है। आपको बाधाओं कि सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष अच्छा नहीं रहेगा। लाभ की स्थिति सामान्य रहेगा। हानि की भी संभावना बन सकती है। वाहन में खराबी आ सकती है। किसी से कुछ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। तनाव में रह सकते हैं। बुजुर्गों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। पहली फरवरी से 3 फरवरी तक का समय बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। लाभ की स्थिति बनी रहेगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। अपने अपने लक्ष्य की और पूरे उत्साह से आगे बढ़ते जाएंगे। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहती।

कर्क राशि

28 और 29 जनवरी को परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। पहले से चली आ रही समस्याओं में सुधार होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी योजना को क्रियान्वित करने का विचार कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्य में शिरकत कर सकते हैं। लघु यात्रा पर भी जा सकते हैं। 30 और 31 जनवरी को आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। भाई बन्धुओं का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। पहली से 3 फरवरी तक का समय प्रतिकूल रहेगा। किसी से वाद विवाद हो सकता है। किसी पर ज्यादा विश्वास करना आपके घातक हो सकता है। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर सोच समझकर ही करें वरना धोखा खा सकते हैं। किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। मन में असंतुष्टि बनी रहेगी। कुछ अवसाद की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशि

28 और 29 जनवरी का समय अच्छा नहीं रह सकता है। व्यय भार में वृद्धि होगी। घर का कोई सामान गायब हो सकता है। आपको धोखा मिल सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। वे आपकी हानि करने की पूरी कोशिश जारी रखेंगे। आपके सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। आप तनाव में रह सकते हैं। 30 और 31 को समय का साथ मिलेगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पड़ोसियों से संबंध मधुर बनेंगे।किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। बहुत कुछ प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। प्रबुद्धजनो से भेंट मुलाकात का समय है। पठन-पाठन में समय व्यतीत कर सकते हैं। आपकी प्रवृत्ति ज्ञानार्जन की ओर रहेगा। कुछ नया सीखने में रह सकते हैं। पहली फरवरी से 3 फरवरी तक का समय उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी सामाजिक छवि में निखार आएगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशि

28 और 29 जनवरी का समय लाभकारी है। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।उनकी कामयाबी से आप खुशी अनुभव करेंगे।किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। खुशियां बनी रहेगी।किसी नए योजना के विषय में रुपरेखा बना सकते हैं। 30 और 31 जनवरी को समय अच्छा नहीं रह सकता है। प्रत्येक कार्य में अवरोध मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में अवरोध मिल सकता है। लाभ की स्थिति प्रभावित हो सकती है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। प्रत्येक कार्य में गतिरोध मिलेगा।मन में असंतुष्टि बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।काम को बोझ समझ कर कार्य निपटाएंगे। फिर भी लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आपके मेहनत का फल प्राप्त होगा।समय मिश्रित है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद हो सकता है।

सिंह राशि

28 और 28 को स्वास्थ्य मे सुधार होगा। पुराने रोगों से निजात मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक तालमेल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी।30 और 31 जनवरी को घर परिवार पर ध्यान देंगे। उसमें कामयाबी हासिल करेंगे। पड़ोसियों से संबंध अच्छा बनाने की कोशिश करेंगे। किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। समाज में एक अच्छा स्थान बनाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगा। पहली फरवरी से 3 फरवरी तक का समय सामान्य रहेगा। लाभ के साथ व्यय की स्थिति भी बनी रहेगी।आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त करेंगे। प्रत्येक कार्य में उत्साह बना रहेगा।आपको सफलता भी मिलेगा।मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि

28 और 29 जनवरी का दिन अनुकूल है। मनोरथ पूर्ण होंगे। प्रत्येक कार्य में सफ़लता प्राप्त होगा। भाई बन्धुओं का साथ सहयोग काम आएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुराने समस्याओं का समाधान हल होगा। आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। 29 और 30 जनवरी को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। अधिकारियों से अच्छा तालमेल कायम रहेगा। भूमि भवन से सम्बंधित कार्य में कामयाबी मिलेगी। पड़ोसियों से रिश्ता मजबूत होगा।किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। 1-2 और 3 फरवरी को व्यापार से संबंधित कार्य में सफलता हासिल होगी। पूंजी निवेश के लिए उत्तम समय है। संतान पक्ष में कामयाबी रहेगी। उनके परफार्मेंस से मन में हर्ष जागृत होगा। बुजुर्ग पुरूषों का आशिर्वाद प्राप्त होगा। आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। धर्म कर्म में भी मन की प्रवृत्ति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

28 ओर 29 जनवरी का समय सरकारी नौकरी करने वालों के लिए उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेंगी। उन्हें कामयाबी मिलेगी। अपने अधिकारियों की नजर में आपके प्रतिष्ठा का ग्राफ आगे बढ़ेंगा। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। सामाजिक छवि में इजाफा होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। बुजुर्ग पुरुषों का आशीर्वाद मिलेगा। 30 और 31 जनवरी को भी समय आपका साथ देगा। व्यावसायिक गतिविधियों बनी रहेगी। व्यापार के संबंध में को ने अनुबंध कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धर्म की और प्रवृत्ति बनी रहेगी। कहीं तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। पहली से लेकर 3 फरवरी तक का समय मिश्रित है। आय तो होगा परन्तु व्यय भार भी कम न रहेगा। व्यवसाय में गतिरोध मिलेगा। लाभ प्रभावित हो सकता है। मन में असंतुष्टि बनी रहेगी। किसी से विवाद हो सकता है। अपने मन और वाणी पर नियंत्रण रखना ही हितकर रहेगा। व्यर्थ के विवाद से अपने को दूर रखने का प्रयास करें, यही आपके लिए हितकर रहेगा।

मकर राशि

28 और 29 जनवरी का समय अनुकूल नहीं है। किसी से विवाद हो सकता है। चोट चपेट कि भय है अतः वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी के मामले में दखलंदाजी न करें नहीं तो लेन का देन है जाएगा। 30 और 31 जनवरी को समय अनुकूल हो जाएगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। व्यावसायिक गतिरोध समाप्त हो जाएगा। आप कामयाबी के रास्ते अख्तियार करेंगे। खुशियां हासिल होगी।मन में उत्साह का संचार होगा। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। असंभव को भी सम्भव बनाने का प्रयास करेंगे। आपके लिए की प्रशंसा होगी। 1-2 और 3 फरवरी को अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। लोगों से मधुर संबंध बनाने का प्रयास करेंगे। भूमि क्रय करने के लिए उचित समय है। अपने व्यापारिक कार्यों की वृद्धि में लगे रहेंगे। लाभ कि प्रतिशत अच्छा रहेगा। भवन के निर्माण कार्य में लगे रह सकते हैं। चतुर्दिक कीर्ति का विस्तार होगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

कुंभ राशि

28 और 29 को अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। घर परिवार में शांति और सुकून बना रहेगा। 30 और 31 जनवरी को समय अनुकूल नहीं है। किसी से अकारण अनबन हो सकती है। कोई सामान गायब हो सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। तनाव और उलझन कि समय है। यात्रा में परेशानी मिल सकती है। 1-2 और 3 फरवरी को समय कि साथ मिलेगा। अधूरे काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। भाई बन्धुओं का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन में हर्ष कि संचार होगा। किसी बुजुर्ग का आशिर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

मीन राशि

28 और 29 जनवरी को विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। वे आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे।फिर भी आपका कुछ भी नुकसान न होगा। आप मौसमी बिमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं। अतः खानपान और दिनचर्या को दुरुस्त रखें। 30 और 31 जनवरी को स्वास्थ्य मे सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। घर परिवार कि माहौल बेहतर रहेगा। किसी समारोह में भी जा सकते हैं।घर पर किसी मेहमान का आगमन भी हो सकता है।मन में खुशियां बनी रहेगी। आप अपने को चुस्त-दुरुस्त रखने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आपके कीर्ति का विस्तार होगा। 1-2 और 3 फरवरी का समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। किसी से अनबन हो सकती है। वाहन से चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। घर का माहौल अच्छा न‌ही रह सकता है। अपने वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए हितकर रहेगा। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर सोच समझ कर ही रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!