साप्ताहिक राशिफल : 11 फरवरी दिन रविवार से 17 फरवरी दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:19 Minute, 6 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, मंगल और बुध मकर राशि पर, चंद्रमा और शनि कुंभ राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर, शुक्र भी मकर राशि पर,राहु मीन राशि पर और के केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

11 और 12 फरवरी को स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। बिगड़े हुए कामों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। संतान पक्ष की कामयाबी से प्रसन्नता प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। मन में प्रसन्नता और हर्ष बना रहेगा, परंतु 13 और 14 फरवरी को समय प्रतिकूल है। बनते कार्यों में अवरोध प्राप्त होगा। आय से अधिक व्यय की स्थिति बन सकती है। पड़ोसी या किसी व्यक्ति से बात विवाद हो सकता है। कार्यों में उठापठक रह सकती है। मन में विषात और अवसाद का योग मिल सकता है‌। आप डिप्रेशन की स्थिति में जा सकते हैं। 15- 16- 17 को स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता का योग है। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। व्यापारिक कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। मन में शांति और सुकून बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कहीं लघु यात्रा का भी योग है। यात्रा सुखद रहेगी।

वृषभ राशि

11 और 12 फरवरी को सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगा। आपको अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। अपने विभाग में सभी के साथ अच्छा मेलजोल रखेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्य में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। व्यापारिक के लिए अच्छा समय है। वाहन सुख और भवन सुख अच्छा रहेगा। घर में शांति और सुकून बना रहेगा। 13 और 14 फरवरी को लाभ की स्थिति बनेगी। संतानों के करियर की और आपका ध्यान जाएगा। घर में आमोद प्रमोद मोद बना रहेगा। किसी मेहमान का आगमन घर पर हो सकता है। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 15-16-17 फरवरी को स्थिति आपके प्रतिकूल रह सकती है। आय से अधिक व्यय की संभावना है। व्यापारिक गतिविधियां बाधिक रहेगी। अनायास किसी से उलझ सकते हैं। घर में कोई उपकरण खराब हो सकता है। स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि

11 और 12 फरवरी को भाग्य का साथ मिलेगा। ‌आर्थिक मजबूती आएगी। भाई बन्धुओं का सहयोग मिलेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। मन में हर्ष बना रहेगा। आमोद प्रमोद का वातावरण बना रहेगा। आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। 13 और 14 फरवरी को सरकारी कामकाज में मन खूब लगेगा। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता हासिल होगी। मुकदमे में फैसला आपके पक्ष में होगा। आप पूरी मेहनत से अपने काम में लगे रहेंगे। निष्ठा से काम को अंजाम देंगे। ज़मीन जायदाद के काम में सफलता मिलेगी। घर के लिए सामानों की खरीद कर सकते हैं। प्रतिष्ठा का ग्राफ ऊपर की ओर जाएगा। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। 15-16 और 17 फरवरी को आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। व्यापारिक गतिरोध समाप्त होगा। कोई नया अनुबंध भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी ने व्यक्ति से मुलाकात कर आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार सम्भावित है। जीवनसाथी से वैचारिक तालमेल बना रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। परिवार में प्रेम और सामंजस्य की वृद्धि होगी।

कर्क राशि

11 और 12 फरवरी को प्रतिकूल दिन रहेगा। चोट चपेट की सम्भावना है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।यह आपके लिए हितकर रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति के विवाद में न पड़े नहीं तो लेन का देन पड़ सकता है। कठिन परिश्रम से सफलता में रूकावटें बनी रहेगी। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। मन में असंतोष पैदा हो सकता है। 13 और 14 फरवरी को स्थिति में परिवर्तन आ जाएगा। सब कुछ ठीक-ठाक चलेगा। आपको अपने मेहनत के अनुसार पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। जिस काम को हाथ में लेंगे उसे पूरा करने का पूर्ण प्रयास करेंगे और पूरा ही कर लेंगे। 15-16 और 17 फरवरी को समय मिश्रित रहेगा। प्रारंभ में कार्यों में कुछ कठिनाइयों का सामना रचना पड़ेगा लेकिन सफलता आपके हाथ में बनी रहेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी और उससे आपको प्रेरणा प्राप्त होगा। बुजुर्गो का आशिर्वाद मिलेगा। आप किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। भागदौड़ बना रहेगा। लेकिन आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। बन्धु बन्धुओं का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि

11 और 12 फरवरी को शत्रुओं का प्रकोप बना रहेगा। परन्तु विरोधियों को आप अपने चातुर्यता से परास्त कर देंगे। बाहरी यात्रा का योग है। यात्रा सुखद रहेगा।आपके स्वास्थ्य में उतार चढाव मिल सकता है। 13 और 14 फरवरी को आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर अपने पथ पर अग्रसर रहेंगे। कामयाबी आपको प्राप्त होगा। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में गलतफहमियां दूर होगी। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। किसी कार्य के सिलसिले में बाहर जाना पड़ा सकता है। महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देंगे। 15-16 और 17 फरवरी को प्रतिकूल समय रह सकता है। चोट चपेट की संभावना बन रहा है। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें, यह आपके लिए हितकर रहेगा। धन के अपव्यय होने का कुयोग है। घर से कोई वस्तु गायब हो सकता है। व्यापारिक में हानि का कुयोग है। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर सोच समझ कर ही करें नहीं तो संकट में फंस सकते हैं।

तुला राशि

11 और 12 फरवरी का दिन उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेगा। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे लेकिन इसके बावजूद आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। बाहरी यात्रा का सुयोग है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।आपको अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है।अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहे। 13 और 14 फरवरी को व्यापारिक गतिविधियों में संलग्न रह सकते हैं। व्यापार में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।मन में शांति और सुकून बना रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्य का साथ आपके साथ बना रहेगा। परिवार में किसी व्यक्ति का आगमन हर्ष का कारण बनेगा। 15-16 और 17 फरवरी को प्रतिकूल समय है।किसी से वाद विवाद हो सकता है। अपने वाणी और व्यवहार में शालीनता धारण करें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं नहीं तो चोट चपेट की सम्भावना बन रही है। घर का कोई सामान गायब हो सकता है। या कोई उपकरण खराब हो सकता है। परिश्रम ज्यादा करने पर भी उपलब्धि कम ही रहेगा। आप किसी मैटर को लेकर निराश हो सकते हैं।

सिंह राशि

11 और 12 फरवरी को व्यापार में प्रतिफल अच्छा रहेगा।आपको लाभ की स्थिति प्राप्त होगी। जीवनसाथी से मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।कहीं बाहर यात्रा भी कर सकते हैं।किसी पार्टी या समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। 13 और 14 फरवरी का दिन अच्छा नहीं रहेगा। घरेलू समास्याओं से ग्रसित रह सकते हैं। चिंता बनी रहेगी। भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अवसाद की स्थिति बन सकती है। तनाव का दौर बना रहेगा। कोई उपकरण खराब हो सकता है। किसी से कहासुनी हो सकती है। व्यर्थ के विवाद से अपने को दूर रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। घरेलू वातावरण में तालमेल का अभाव रहेगा। पड़ोसियों से वाद विवाद हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं नहीं तो चोट चपेट की सम्भावना है। 15–16 और 17 फरवरी को स्थिति में सुधार होगा। बिगड़े कामों में सुधार आएगा। लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। भाई बन्धुओं का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ आपके साथ बना रहेगा। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आप‌ उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।

धनु राशि

11 और 12 फरवरी को आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। असम्भव को भी संभव बनाने। के लिए प्रयासरत रहेंगे।कामयाबी हासिल होगी। भाई बन्धुओं का सहयोग मिलेगा। मित्रों का भी समागम होगा। किसी की सहायता से अपने लक्ष्य में कामयाब हो जाएंगे। 13 और 14 फरवरी को प्रतिकूल दिन है। भूमि और भवन संबंधित कार्य में बाधाएं आ सकती है। अपने स्वास्थ्य ध्यान रखें नहीं तो आप पर मौसमी बिमारियों की मार पड़ सकती है। आप किसी से उलझ सकते हैं। अनावश्यक किसी के मामले में दखलंदाजी न करें नहीं तो लेन का देन पड़ सकता है। 15-16 और 17 फरवरी का दिन उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। मन में हर्ष बना रहेगा। अपने घर गृहस्थी पर ध्यान देंगे और परिवार का प्रेम और स्नेह आपको प्राप्त होगा। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। सोच में सकारात्मक बनी रहेगी। प्रमोशन के योग हैं। आफिस में आपके कार्य से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है।

वृश्चिक राशि

11 और 12 फरवरी का दिन अनुकूल नहीं रह सकता है। धन प्राप्ति में रुकावटें आ सकती है। अधिक परिश्रम से आय कम होने की संभावना है। प्रत्येक कार्य में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। मन में चिंता और तनाव बना रहेगा। 13 और 14 फरवरी का दिन शांति और सुकून से भरा रहेगा। संतान पक्ष की उपलब्धि से खुशी हासिल होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। 15-16 और 17 फरवरी का दिन भी अच्छा ही रहेगा। बाहरी यात्रा का भी योग हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। मन में धार्मिक और आध्यात्मिक भाव बना रहेगा। किसी धार्मिक समारोह मे सम्मिलित हो सकते हैं। माता या घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नकारात्मक सोच उभर सकती है। अवसाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

मकर राशि

11 और 12 फरवरी को स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक तालमेल बना रहेगा।आप उसके विचारों की कद्र करेंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।घर गृहस्थी पर आपका ध्यान बना रहेगा। बुद्धि में सकारात्मक भी रहेगा। पड़ोसियों के साथ मिलजुल कर रहने का प्रयास करेंगे। बिगड़े संबंध को अच्छा बनाने की कोशिश करेंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापारिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।13 और 14 फरवरी का दिन व्यापारिक कार्यों की दृष्टि से बेहतर रहेगा।आप अपने कारोबार पर पूरी तल्लीनता से ध्यान देंगे। कामयाबी हासिल होगी।मन में शांति और सुकून बना रहेगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। 15-16 और 17 फरवरी का दिन भी उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा। भाई बन्धुओं का सहयोग आपको प्राप्त होगा। भाग्य का साथ आपके साथ बना रहेगा।किसी महत्वपूर्ण स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। आप परोपकार की भावना से प्रेरित होकर कार्य करेंगे।मन शांत और निर्दोष रहेगा। जीवन में खुशियां हासिल होगी। मन में सकारात्मक चिंतन बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को सोच विचार कर ही करेंगे।

कुंभ राशि

11 और 12 फरवरी का दिन प्रतिकूल रह सकता है। किसी से विवाद सम्भावित है। धन प्राप्ति में बाधाएं आ सकती है। कठिन परिश्रम से सफलता कमल मिलेगा। मन में असंतुष्टि बनी रहेगी। किसी मैटर को लेकर आप उलझन में रह सकते हैं। चिंता और तनाव की स्थिति मिल सकती है। 13 और 14 फरवरी का दिन अनुकूल रहेगा। बिगड़े कार्य में सुधार आएगा। मन में संतोष और सकून बना रहेगा। लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में सुख-समृद्धि और शांति का अवतरण होगा। 15-16 और 17 फरवरी का दिन सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रह सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुरानी समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे और उसमें सफलता भी हासिल होगी। कहीं से धन लाभ होगा।उधार पैसा या बकाया पैसा मिल सकता है। आप पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

11 और 12 फरवरी को समय उत्तम नहीं रहेगा।आय से अधिक व्यय की संभावना है। कुछ चिंता फिकर बना रहेगा। भविष्य को लेकर निराश हो सकते हैं।आपके मन के अंदर अवसाद हावी हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें, यह आपके लिए हितकर रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं लेकिन अपनी बुद्धि से उन्हें परास्त कर देंगे।13 और 14 फरवरी का दिन आपके पक्ष में रहेगा। बिगड़े कार्य में सुधार होगा। सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी। मेहनत का फल आपको मिलेगा।मन में हर्ष बना रहेगा। 15-16 और 17 फरवरी को आर्थिक लाभ की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। समाज में आपके प्रतिष्ठा का ग्राफ ऊपर की। ओर जाएगा।आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। बुजुर्ग पुरुषों का आशिर्वाद प्राप्त हो।कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। यात्रा का भी योग हैं। आप किसी तीर्थ स्थल या मंदिर में जा सकते हैं। मन का झुकाव आध्यात्मिक रहेगा। परोपकार के कार्य में संलग्न रह सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!