साप्ताहिक राशिफल : 18 फरवरी दिन रविवार से 24 फरवरी दिन शनिवार तक 

0 0
Read Time:20 Minute, 2 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और शनि कुंभ राशि पर, चंद्रमा वृषभ राशि पर, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि पर, बृहस्पति मेष राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

18 फरवरी का दिन लाभ की दृष्टि से बेहतर रहेगा। स्वजनों से भेंट मुलाकात का दौर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा का भी योग हैं। दैनिक दिनचर्या पूर्ववत चलती रहेंगी।किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। 19-20 और 21 फरवरी को आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी।समाज में प्रभाव की वृद्धि होगी। अपनों से मिलकर खुशियां हासिल होगी।भाई बंधुओ का सहयोग अपेक्षित रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े काम में सुधार होगा। मन में उत्साह और ऊर्जा का संचरण बना रहेगा। परन्तु किसी। बुजुर्ग का स्वास्थ्य भी घर परिवार में प्रभावित हो सकता है। 22 और 23 फरवरी अनुकूल नहीं रहेगा। वाहन खराब हो सकता है।चोट चपेट की सम्भावना है। स्वास्थ्य में उतार चढाव मिल सकता है।घर का कोई सामान गायब हो सकता है। किसी से वाद विवाद होने की सम्भावना है।अपने वाणी पर नियंत्रण रखें ‌यह आपके लिए हितकर रहेगा।पुत्र से वैचारिक मतभेद मिल सकता है।मन में खिन्नता बनी रहेगी।25 फरवरी को स्थितियां आपको पक्ष में हो जाएगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों का चयन भी हो सकता है।

वृषभ राशि

18 फरवरी को आपके पराक्रम में वृद्धि का योग है।मनन में उत्साह बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को सूझ-बूझ से सम्पन्न करेंगे।बिगडे काम में सुधार होगा। भाग्य का साथ और सहयोग मिलेगा। आमोद प्रमोद की स्थिति बनी रहेगी।सबका सहयोग प्राप्त करेंगे।19-20 और 21 फरवरी को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उलझनें बढ़ सकती है। ज्यादा परिश्रम करने पर भी उसका प्रतिफल कम ही रहेगा।मन में असंतोष की स्थिति बनी रहेगी। मनचाहे कार्यों में अड़चने देखने को मिल सकती है। तनाव का समय है।मन में सुकून और शांति का अभाव बना रहेगा। पड़ोसियों से संबंधों में कड़वाहट मिल सकती है।22 और 23 फरवरी को समय आपके पक्ष में आ जाएगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। प्रत्येक कार्य को सोच समझकर ही करेंगे।सफलता और लाभ प्राप्त का समय है।आपका रूझान आध्यात्मिक रहेगा।कहीं तीर्थ स्थल पर भी जा सकते हैं। पठन-पाठन और ज्ञानार्जन का दौर रहेगा।मन में संतोष और सकून बना रहेगा।24 फरवरी को विरोधी आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे।अपने भी परायों जैसे व्यवहार कर सकते हैं।किसी पर ज्यादा विश्वास न करें नहीं तो हानि प्राप्त हो सकता है।किसी कागज पर सोच समझ कर ही हस्ताक्षर करें। अपनों पर भी आवश्यक से अधिक विश्वास न करें।

मिथुन राशि

18 फरवरी को स्वास्थ्य में कमी मिल सकती है।आप मौसमी बिमारियों की पकड़ में आ सकते हैं। अपने खान-पान का ख्याल रखें।आपके अपने ही आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं।आप इस समय स्पष्ट वाली बने रहेंगे।19 और 20 फरवरी को समय में सुधार होगा।आप अपने व्यवसाय पर ध्यान देंगे और उसमें सुधार की कोशिश भी करेंगे। रुपए पैसों की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय को एक नई गति देने का प्रयास करेंगे।मन में सकून और शांति बनी रहेगी। पूरे उत्साह में रहेंगे।21 फरवरी से 23 फरवरी तक सामंजस्य स्थापित करेंगे और प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे।अपने लक्ष्य और योजनाओं को अच्छी प्रकार से गति देंगे। भविष्य को लेकर आशान्वित रहेंगे।24 फरवरी को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आप पूर्ण मेहनत से काम करेंगे और उसका प्रतिफल भी आपको अच्छा मिलेगा। बुजुर्ग पुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपने काम में सफलता हासिल करेंगे। घरेलू काम को भी निपटाएंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कर्क राशि

18 फरवरी का दिन अनुकूल रहेगा।अपने जीवनसाथी से मधुर संबंध बनाएंगे।घर। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापारिक कार्यों में लाभ हासिल होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्थितियां आपके अनुकूल होने लगेगी। अपनों का साथ सहयोग आपके साथ बना रहेगा।19 और 20 फरवरी को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।कही से धन प्राप्त होगा।अपने से संबंधों में मजबूती आएगी। आमोद प्रमोद का वातावरण बना रहेगा। खुशियां हासिल होगी। विरोधियों के नापाक मंसूबों को ध्वंस कर देंगे।अपनी सूझ-बूझ से आगे बढ़ते जाएंगे। कामयाबियों का समय रहेगा।21-22 और 23 फरवरी को पड़ोसियों और अपने बन्धु बांधवों से तालमेल अच्छा रखेंगे।आपके उत्साह में वृद्धि होगी।अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते चले जाएंगे।समाज में आपके कार्यों की सराहना की जाएंगी।अपने अच्छे छवि को स्थापित करेंगे। भाग्य का साथ आपके साथ बना रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।24 फरवरी का समय अनुकूल नही रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े सकते हैं।मन में चिंता और तनाव बना रहेगा।उलछनो का दौर है।अपने को खाली खाली महसूस कर सकते हैं। भविष्य को लेकर निराशा से ग्रसित हो सकते हैं।

कन्या राशि

18 फरवरी को भाग्य का साथ मिलेगा।किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मन में प्रसन्नता का भाव जागृत होगा। बुजुर्ग पुरूषों का आशिर्वाद हासिल होगा।भाई बंधुओ का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। हर्ष की स्थिति रहेगी।19-20 फरवरी को किसी विवाद का समाधान हो सकता है।अपने विरोधियों से संधि कर सकते हैं।भूमि संबंधी विवादों का निपटारा हो सकता है।अपने पड़ोसियों से अच्छा तालमेल कायम करेंगे। आपको अपनो का साथ मिलेगा। कारोबार को आगे बढ़ाएंगे।धन प्राप्ति होती।21-22 और 23 फरवरी को किसी नये योजनाओं को क्रियान्वित कर सकते हैं।अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देंगे। पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहेंगे। सफलता प्राप्त होगी।धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।24 फरवरी का दिन अनुकूल नहीं है। प्रत्येक कार्य में अवरोध मिल सकता है।आय से अधिक व्यय का योग है।आप असहजता महसूस करेंगे।मन में तनाव और चिंता बना रहेगा।अपने भी परायों जैसे व्यवहार कर सकते हैं।आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है।अपने मन और वाणी पर नियंत्रण रखें,यह आपके लिए हितकर रहेगा।

तुला राशि

18 फरवरी का दिन प्रतिकूल रह सकता है। कोई सामान गायब हो सकता है। वाहन खराब हो सकता है। किसी से विवाद मिल सकता है।सोच समझ कर ही कार्य करें नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है।19 और 20 फरवरी का दिन अनुकूल रहेगा।बिगड़े कार्य में सुधार होगा।आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करेंगे और उसमें कामयाबी भी मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।धन प्राप्ति की सम्भावना बनेगी।भाई बन्धुओं का सहयोग और साथ मिलेगा।21-22 और 23 फरवरी को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। पूरे तालमेल से अपने काम को अंजाम देंगे। खुशियां हासिल होगी।मन में शांति और सुकून बना रहेगा। आमोद प्रमोद की स्थिति रहेगी। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है।24 फरवरी को धन प्राप्ति होगी। अधूरे कामों को पूरा करेंगे। दिनचर्या में रौनकता बनी रहेगी। कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं।मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। आत्मचिंतन की प्रवृत्ति जागृत हो सकती है।

सिंह राशि

18 फरवरी का दिन सरकारी कामकाज की दृष्टि से अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। कार्यालय में आपके प्रदर्शन से अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे।19 और 20 फरवरी को लाभ की स्थिति बनेगी। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उनका मन पठन-पाठन में लगा रहेगा। खुशियां हासिल होगी।मन में उमंग बना रहेगा।आप ऊर्जा और उत्साह है परिपूर्ण रहेंगे।अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर बने रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ की स्थिति बनेगी।21-22 और 23 फरवरी का दिन मिश्रित रहेगा।आय से अधिक व्यय की स्थिति बन सकती है।मन में संतोष का अभाव मिल सकता है। भागदौड़ ज्यादा ही रहेगा परन्तु उपलब्धियों कम रहेगी। चिंता और तनाव की स्थिति बन सकती है। विरोधियों से आप असहजता की स्थिति महसूस कर सकते हैं।24 फरवरी को स्थितियां आपके पक्ष में हो जाएगी। बिगड़े काम बनेंगे। तनाव कम होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहेंगे। खुशियां हासिल होगी।

धनु राशि

18 फरवरी कामकाज की दृष्टि से अनुकूल समय है। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे।अपने लक्ष्य को एक क्षण के लिए भी न भूलेंगे। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। यात्रा योग भी है। कहीं बाहरी यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।19 और 20 फरवरी व्यापारिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का साथ सहयोग आपकों भरपूर मिलेगा।आपके मित्र गण आपके कार्य में सहयोग करेंगे।किसी की सहायता से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। व्यापारिक लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।21-22 और 23 फरवरी को स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।धन हानि का भी योग हैं। बनते कार्यों में अवरोध मिल सकता है।मन में तनाव और चिंता बनी रहेगी। भविष्य की चिंता बनी रहेगी।धन लाभ में कमी हो सकती है। व्यवसाय में गतिरोध बना रहेगा। अधिक परिश्रम से कम तीन लाभ होगा।24 फरवरी को स्थिति में सुधार होगा। बिगड़े कार्य में सुधार और सफलता मिलेगी।मन में हर्ष का भाव जाग्रत होगा। विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे और उसमें कामयाबी भी मिलेगी। आमोद प्रमोद की स्थिति बनेगी। पूरे उत्साह से अपने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशि

18 फरवरी का दिन व्यापारिक कार्यों के लिए अच्छा रहेगा।आप अपने व्यवसाय को अग्रसित करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा। खुशियां हासिल होगी।अपने लक्ष्य की ओर अग्रसित होंगे।19 और 28 फरवरी का दिन प्रतिकूल रह सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।आप संयमित रहे नहीं तो मौसमी बिमारियों की चपेट में आ सकते हैं।खान पान में संयम बरते। दिनचर्या को दुरुस्त करने का प्रयास करें।किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। बहुत प्रयास करने पर प्रतिफल न्यून रह सकता है।मन में क्षोभ और असंतोष पैदा हो सकता है।21-22 और 23 फरवरी को भाग्य का साथ सहयोग मिलेगा। पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहेंगे। सफलता मिलेगी।मन में हर्ष बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा।आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।भाई बंधुओ का सहयोग मिलेगा।24 फरवरी को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के काम में सफल रहेंगे। निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। भूमि संबंधी विवादों का निपटारा होगा।घर गृहस्थी के लिए खरीददारी कर सकते हैं। यात्रा का भी योग हैं। यात्रा सुखद रहेगी। समस्याओं का निपटारा होगा। उलझनें कम रहेंगी।मन में सकून और शांति बनी रहेगी।मन में उत्साह बना रहेगा।

मकर राशि

18 फरवरी को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।उनके कार्यों से संतुष्टि मिलेगी।19 और 20 फरवरी को विरोधी परास्त होंगे।उनके नापाक मंसूबों को आप नष्ट कर देंगे।आप अपने कारोबार को बखूबी लगे रहेंगे।जीवन में खुशियां हासिल करेंगे।21-22 और 23 फरवरी को व्यापारिक कार्यों में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का योग मिलेगा।लाभ की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। 24 फरवरी को प्रतिकूलता रहेगा। स्वास्थ्य में उतार चढाव मिलेगा।मन में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है। उलझनें बनी रहेगी। शांति और सुकून की कमी मिल सकती है।

कुंभ राशि

18 फरवरी को समय प्रतिकूल रहेगा।धन हानि का योग मिल सकता है। कार्यों में अवरोध मिलेगा।मनन में उलझने बनी रहेगी।किसी से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।19-20-21 को स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।लाभ की स्थिति बनेगी। कारोबार में उन्नति मिलेगी। लोगों से सम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग अपेक्षित है।आपकी लोकेषणा में वृद्धि होगी।22 और 23 फरवरी को विरोधी परास्त होंगे।उनकी कुचालों को आप नाकाम कर देंगे।अनेक लोगों से सम्पर्क होंगे। मुलाकातें काम आएगी।24 फरवरी को व्यापारिक कार्यों में सुधार होगा। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। जीवन आमोद-प्रमोद से परिपूर्ण रहेगा।मन में सकून और शांति बनी रहेगी। समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।

मीन राशि

18 फरवरी उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।आप हर्ष से परिपूर्ण रहेंगे। जीवन में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा।आप कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।19 और 20 फरवरी का दिन मिश्रित रहेगा। लेकिन मन में अनमयस्कता बनी रहेगी।किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। अवसाद मिल सकता है।आप अपने को थके हारे महसूस कर सकते हैं।लाभ की प्राप्ति बहुत न्यून रहेगा। तनाव और उलझनें महसूस कर सकते हैं।21-22 और 23 फरवरी को स्थितियां आपके पक्ष में हो जाएगी। भाग्य का साथ मिलेगा।बिगड़े कार्य में सुधार सम्भावित है।समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। कार्य पूर्ण सक्रिय रहेंगे। बहुत आशान्वित हैं सकते हैं। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित तरीके से सम्पन्न करेंगे। ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।24 फरवरी को विरोधियों पर हावी रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। बुजुर्ग पुरूषों का आशिर्वाद आपको मिलेगा।किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!