साप्ताहिक राशिफल : 7 अप्रैल दिन रविवार से से 13 अप्रैल दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:19 Minute, 33 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, चन्द्रमा, शुक्र और राहु मीन राशि पर, गुरु और बुध मेष राशि पर, मंगल और शनि कुंभ राशि पर तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

7 और 8 अप्रैल को ग्रह स्थिति प्रतिकूल है। आय से अधिक व्यय हो सकता है। बाहरी यात्रा का भी योग हैं। यात्रा सुखद नहीं रहेगी। विरोधियों से कष्ट मिल सकता है। प्रत्येक कार्य में अवरोध मिल सकता है। 9 और 10 अप्रैल का दिन बेहतर है।काम में लगे रहेंगे। आप उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खुशियां हासिल होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 11 और 12 अप्रैल को भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में रौनकता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा।आपके की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके कार्यों की सराहना होगी। उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेंगे। 13 अप्रैल को मिश्रित समय है। आय और व्यय का पलड़ा समान रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। समय अनुकूल बना रहेगा।

वृषभ राशि

7 और 8 अप्रैल को लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के कैरियर को लेकर उठापटक समाप्त होगा। घरेलू चिंता समाप्त होगी। बिगड़े कार्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य का पाया मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग अपेक्षित है। घरेलू सुख मिलेगा।घर गृहस्थी के जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। 9 ओर 10 अप्रैल का समय अनुकूल नहीं रहेगा। आय से व्यय की स्थिति अधिक रहेगी। किसी से बोलचाल हो सकती है। वाहन खराब हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। प्रत्येक कार्य में बाधा मिल सकता है। अपने वाणी और मनोभावों पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। 11 और 12 अप्रैल को समस्त तनाव समाप्त होगा। कामयाबी हासिल होगी। अपने कामकाज में तल्लीनता से लग जाएंगे। खुशियां हासिल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको अपने मित्रों से सहयोग मिलेगा। 13 अप्रैल को भाग्य का साथ मिलेगा। मित्रों आपके काम आएंगे। जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप एक सभ्य व्यक्ति की तरह आपने को लोगों के समझ प्रस्तुत करेंगे। खुशियां हासिल होगी। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। समाज में एक छवि प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

7 और 8 अप्रैल को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के संबंध में निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। जीवन में आमोद प्रमोद प्राप्त होगा। प्रत्येक कार्य में सफलता का योग है। आपको मित्रों और सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि संबंधी कार्य करने की अनुकूल समय है। आपके घर के कार्य में लगे रह सकते हैं। 9 और 10 अप्रैल को संतान पक्ष से सहयोग और लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 11 और 12 अप्रैल को लाभ की स्थिति बनेगी। पार्टनरशिप में लाभ होगा। पूंजी निवेश के लिए अच्छा समय है। मन में खुशियां बनी रहेगी। 13 अप्रैल का समय प्रतिकूल है। किसी से वाद विवाद हो सकता है। चोट चपेट की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। यह आपके लिए हिट कर रहेगा।

कर्क राशि

7 और 8 अप्रैल को भाग्य का साथ और सहयोग मिलेगा। समाज में अपनी एक अच्छी छवि स्थापित करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा। भाई बंधुओ को साथ लेकर चलेंगे। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापारिक लाभ प्राप्त होगा। 9 और 10 अप्रैल को सरकारी कामकाज के लिए लिहाज से समय अनुकूल है। घर के लिए कोई सामग्री खरीद सकते हैं। मकान की मरम्मत के कार्य में लग सकते हैं। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 11 और 12 अप्रैल को व्यापारी कार्यों में लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप के कार्य में अनुकूलता प्राप्त होगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। उनके कार्यों से आपके मन में खुशियां हासिल होगी। आपने गृहस्थी पर ध्यान दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप समझ में अपनी अच्छी छवि स्थापित करेंगे। 13 अप्रैल का समय अनुकूल नहीं है। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है ‌आप अवसाद की स्थिति में भी जा सकते हैं। किसी से कलह हो सकता है। अपने मन पर निरंतर रखें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। सकारात्मक सोच बनाए रखें।

कन्या राशि

7 और 8 अप्रैल को व्यापारिक कार्यों में लाभ मिलेगा। आपके स्वास्थ्य का पाया अच्छा बना रहेगा। मन में उत्साह और ऊर्जा भरा रहेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लघु यात्रा का भी योग है। किसी कार्य की रूपरेखा में लगे रह सकते हैं। 9 और 10 अप्रैल का समय आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। घर का कोई सामान गायब हो सकता है, या कोई उपकरण खराब हो सकता है। किसी से विवाद मिल सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में कड़वाहट मिल सकती है। चोट चपेट की संभावना है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी दूसरे के कार्य में अवरोध न पैदा करें। 11 और 12 अप्रैल का समय शानदार रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगा। भाई बंधु और मित्र आपके काम आएंगे। जीवन में खुशियां हासिल होगी। आमोद प्रमोद की स्थिति बनी रहेगी। 13 अप्रैल का समय कोर्ट कचहरी के लिहाज से अच्छा रहेगा। फैसला आपके पक्ष में आएगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

तुला राशि

7 और 8 अप्रैल को विरोधियों का प्रकोप बना रहेगा‌ वह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपका किसी से विवाद हो सकता है। उधार रूपया न दें वरना वह प्राप्त नहीं होगा। बाहरी यात्रा का योग है। यात्रा में कष्ट भी प्राप्ति हो सकती है। 9 और 10 अप्रैल का समय अच्छा रहेगा। आप अपने गृहस्थी के लिए समय प्रदान निकाल लेंगे। आपके अंदर आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। किसी तीर्थ स्थल स्थल पर जा सकते हैं। शांति और सुकून परिवार में बना रहेगा। जीवनसाथी का साथ और सहयोग मिलेगा। घर की में रौनकता बनी रहेगी। 11 और 12 अप्रैल का सामान अनुकूल नहीं है। आर्थिक क्षति की संभावना है। किसी से बात विवाद हो सकता है। मन में अज्ञात भय बना रहेगा। आप अवसाद की स्थिति में जा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपका किसी से विवाद हो सकता है, परंतु 13 अप्रैल का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।

सिंह राशि

7 और 8 अप्रैल का समय अनुकूल नहीं रहेगा। चोट चपेट की संभावना है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर का कोई सामान गायब हो सकता है। आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। किसी भी दस्तावेज पर सोच समझ कर हस्ताक्षर करें, नहीं तो आप संकट में पड़ सकते हैं। 9 और 10 अप्रैल को स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी। भाग्य का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। खुशियां हासिल होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में लाभ होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, परंतु घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य का पाया अच्छा नही रहेगा। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं 11 और 12 अप्रैल को सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगा। आप भूमि का क्रय कर सकते हैं। मकान के कार्य में लग सकते हैं। 13 अप्रैल को समय अनुकूल रहेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं या किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु राशि

7 और 8 अप्रैल को समय अच्छा नहीं है। आर्थिक हानि के योग हैं। पूंजी निवेश न करें। किसी को उधार न दें, उधार दिया हुआ पैसा वापस नहीं मिलेगा। सरकारी कामकाज में बाधाएं मिल सकती है। आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। 9 और 10 अप्रैल का समय आपके पक्ष में रहेगा। लोगों का सहयोग प्राप्त करेंगे । धार्मिक क्रियाकलापों में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी समारोह में भी जा सकते हैं। मन में खुशियां बनी रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। 11 और 12 अप्रैल का समय मिश्रित रहेगा। आय और व्यय का पलड़ा बराबर रहेगा। विरोधी आपको हाथ पहुंचने की चेष्टा करेंगे, लेकिन अंत में वे परास्त हो जाएंगे। यात्रा का योग है। यात्रा से लाभ मिलेगा ।व्यापारिक कार्यों में मन लगेगा। यदि आप आफिस में कार्य करते हैं तो लोगों का सहयोग प्राप्त करेंगे। 13 अप्रैल का समय शांति और सुकून का है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आप आमोद प्रमोद की स्थिति में रहेंगे।

वृश्चिक राशि

7 और 8 अप्रैल को घर गृहस्थी में रौनकता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। प्रत्येक कार्य में मन लगेगा। ऑफिस के कार्यों में अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य का पाया अच्छा बना रहेगा। आप ऊर्जा उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। 9 और 10 अप्रैल को व्यापारिक कार्यों में लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा ,परंतु आपकी विरोधी सक्रिय रहेंगे। वे आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे, अतः सावधानी का बर्ताव करें। आपके साथ कोई विश्वास घात कर सकता है। किसी भी दस्तावेज पर सोच समझकर ही हस्ताक्षर करें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। 11 और 12 अप्रैल को किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप अपने गृहस्थी के कार्यों पर भी ध्यान देंगे। 13 अप्रैल का समय अनुकूल नहीं है। चोट चपेट की संभावना है । वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। पड़ोसियों से मधुर संबंध बनाने की चेष्टा करें। किसी के काम में हस्तक्षेप न करें। यह यह आपके अच्छा रहेगा।

मकर राशि

7 और 8 अप्रैल को भाई बंधुओं का सहयोग मिलेगा। भाग्य आपका साथ देगा। आप उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न करने के लिए पूर्णता से लग जाएंगे। आपको प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगा। 9 और 10 अप्रैल का समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक हानि के योग हैं। किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। ज्यादा विश्वास करना आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। पूंजी निवेश न करें, वह आपके लिए हितकर नहीं रहेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी काम में जल्दबाजी न करें। 11 और 12 अप्रैल को समय अच्छा आ जाएगा। बुजुर्गों का आशिर्वाद प्राप्त होगा। मित्र और बंधु बांधव आपके काम आएंगे। संतान पक्ष से साथ और सहयोग मिलेगा। लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 13 अप्रैल का समय मिश्रित रहेगा। आय और व्यय का पलडा बराबर रहेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी व्यक्ति से मिलकर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपका मन पठन-पाठन में भी लगेगा। घर गृहस्थी पर भी ध्यान देंगे।

कुंभ राशि

सात और आठ अप्रैल को गृहस्थी में रौनक रौनकता बनी रहेगी। व्यापारिक कार्यों में लाभ होगा। आपका अपने कार्य में पूरी ताल्लीनता से लगे रहेंगे। खुशियां हासिल होगी। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 9 और 10 अप्रैल को भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूर्ण करेंगे। प्रत्येक कार्य को सुनिश्चित ढंग से निपटाएंगे। पूजी निवेश के लिए अच्छा समय है। यदि आपका स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो स्वास्थ्य में अवश्य ही सुधार होगा। 11 और 12 अप्रैल को भाई बंधुओ का सहयोग प्राप्त करेंगे। धन लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पूंजी निवेश के लिए अच्छा समय है। 13 अप्रैल को मिश्रित समय है। किसी के कार्य में हस्तक्षेप न करें। किसी वाद विवाद में सम्मिलित होने का प्रयास न करें, नहीं तो अपमान की स्थिति मिल सकती है।

मीन राशि

7 और 8 अप्रैल को जन्म का चंद्रमा रहेगा। अतः मन में उत्साह और ऊर्जा का समावेश बना रहेगा। खुशियां हासिल होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। आपकों चतुर्दिक सहयोग भी मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवन के विचारों की कद्र करेंगे। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी।लाभ की स्थिति बनी रहेगी। 9 और 10 अप्रैल को धन की स्थिति अनुकूल रहेगा। आपके आर्थिक स्थिति में वृद्धि का योग है। पारिवारिक सुख में अभिवृद्धि का योग है। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। आमोद प्रमोद की प्राप्ति का योग है। भाग्य का साथ सहयोग आपके साथ बना रहेगा। मित्रो से सहायता मिलेगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं। यात्रा का भी योग है। 11 और 12 अप्रैल को आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। सफलता आपका कदम चुमेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। हर्ष की स्थिति में रहेंगे। 13 अप्रैल को मिला-जुला समय है। आय ओर व्यय का संतुलन बना रहेगा। माता-पिता या बुजुर्गों का आशिर्वाद आपको प्राप्त होगा। कहीं देवदर्शन के लिए कहीं जा सकते हैं। मन में शांति और सुकून बना रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog कला संस्कृति

काला नमक चावल को बचाने वाले ‘भगीरथ’ को पद्मश्री पुरस्कार

विवेकानंद त्रिपाठी गोरखपुर (एनआईआई ब्यूरो)। गोरखपुर निवासी कृषि विज्ञानी पद्मश्री डॉक्टर आरसी चौधरी के लिए उम्र एक गिनती भर है। 78 के हो चुके डॉक्टर चौधरी इसे अपने जीवन में पल पल चरितार्थ कर रहे हैं। भारतीय जीवन में रिटायरमेंट के बाद जीवन की गति पर विराम मान लिया जाता है। मगर डॉक्टर चौधरी सच्चे […]

Read More
Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 28 अप्रैल दिन रविवार से 4 मई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी मेष राशि 28 और 29 अप्रैल को भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 30 अप्रैल और पहली मई को सरकारी कार्यों में लाभ […]

Read More
Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 21 अप्रैल दिन रविवार से 27 अप्रैल दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बृहस्पति मेष राशि पर, चंद्रमा कन्या राशि पर, मंगल और शनि कुंभ राशि पर, बुध और राहु मीन राशि पर, राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं – मेष राशि […]

Read More
error: Content is protected !!