
आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र
अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी
सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, बृहस्पति और बुध मेष राशि पर, चन्द्रमा मिथुन राशि पर, मंगल और शनि कुंभ राशि पर,शुक्र और राहु तथा मीन राशि पर तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –
मेष राशि
14 और 15 अप्रैल को भाग्य का साथ मिलेगा।बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। भाई बन्धु बांधवों का सहयोग प्राप्त करेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। मन में उत्साह और हर्ष बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। 16 और 17 अप्रैल का समय अनुकूल नहीं रहेगा। वाहन खराब हो सकता है। किसी से बेवजह कलह मिल सकता है। अपने वाणी और मनोभावों पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। घर का कोई उपकरण खराब हो सकता है। दुर्घटना की सम्भावना बन रही है। अतः वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। 18, 19 और 20 अप्रैल को सब कुछ ठीक-ठाक चलेगा। व्यापार में लाभ होगा। उलझनें कम रहेंगी। आप तनाव से मुक्त रहेंगे। घरेलू समास्याओं से मुक्ति मिलेगी। पार्टनरशिप में काम अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल समय है। कहीं बाहर की यात्रा कर सकते हैं। शत्रुओं के उपर आप हावी रहेंगे। मेहनत से काम करेंगे और उसका अनुकूल परिणाम भी आपकों प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
14 और 15 अप्रैल का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मेहमान का घर पर आगमन हो सकता है। कहीं उधार दिया हुआ पैसा प्राप्त होगा।जीवन में खुशियां हासिल होगी। 16 और 17 अप्रैल को बंधु बांधवों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का आप साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रत्येक कार्य को सोच समझकर अंजाम देंगे, लेकिन किसी को उधार पैसा न दें, वरना पैसा फंस जाएगा। 18 और 19 अप्रैल को प्रतिकूल दिवस है। वाहन दुर्घटना का योग है। सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। घर का कोई सामान गायब हो सकता है। अकारण किसी से कलह मिल सकता है। सूझबूझ से कोई निर्णय लें। किसी दस्तावेज़ पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें, अन्यथा आप संकट में फंस सकते हैं। 20 अप्रैल का समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के योग है। पूंजी निवेश करने के लिए बेहतर समय है। आप पूरी ताल्लीनता से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे।
मिथुन राशि
14 और 15 अप्रैल का दिन शानदार रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में चली आ रही गलतफहमियां दूर होगी। भाई बंधुओ का सहयोग और साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार का भी योग है। आप ऊर्जा उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। 16 और 17 अप्रैल को उधार दिया हुआ धन मिल सकता है। अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहेंगे ।आप कहीं घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं या किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 18 और 19 अप्रैल का दिन भाग्य वर्धक है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। आपका मन पठन-पाठन और ज्ञान अर्जन की ओर लगेगा। मित्रो से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 20 अप्रैल का दिन प्रतिकूल रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप मौसमी बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। खान-पान पर विशेष ध्यान दें अपने सेहत का ख्याल रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। यह आपके लिए अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
14 और 15 अप्रैल को आय से अधिक व्यय की संभावना है। आप घर के लिए खरीदारी कर सकते हैं। काफी मेहनत करने पर भी उपलब्धि कम रहेगी। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। मन में तनाव बना रहेगा। किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। 16 और 17 अप्रैल को अनुकूल समय आ जाएगा। आप तनाव मुक्त रहेंगे। जीवन का लूफ्त उठाएंगे। जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की योजना बना सकते हैं। 17 और 18 अप्रैल को आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। प्रत्येक कार्य को बड़े आसानी से निपटा देंगे । जीवन में खुशियां बनी रहेगी । 20 अप्रैल को कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं या किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मि सकती है। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं या किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं।
कन्या राशि
14 और 15 अप्रैल सरकारी कामकाज की दृष्टि से अनुकूल रहेगा विवादों का निपटारा होगा। कोर्ट से आपके अनुकूल फैसला आएगा। आप न्याय पक्ष के हिमायती बने रहेंगे। आपके यश और कीर्ति का विस्तार होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। अपनों का साथ सहयोग मिलता रहेगा। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। 16 और 17 अप्रैल का समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आप बचत के विषय में चिन्तन कर सकते हैं। संतान पक्ष से खुशियां हासिल होगी। उनकी कामयाबी पर आपके सकून मिलेगा। माता पिता या किसी बुजुर्ग का आशिर्वाद प्राप्त होगा। आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा में सुख की अनुभूति होगी। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। अपने व्यक्तित्व को विकसित करेंगे। 18 ओर 19 अप्रैल का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। उपलब्धियां भी प्रभावित होगी। बहुत परिश्रम करने पर आंशिक सफलता मिलेगी। 20 अप्रैल को संकट के बादल छंट जाएंगे। मन में शांति और सुकून मिलेगा। किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते हैं।
तुला राशि
14 और 15 अप्रैल का समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आप में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। भाई बंधुओ का साथ मिलेगा। जीवन में खुशियां हासिल होगी। 16 और 17 अप्रैल का समय भूमि क्रय के लिए अच्छा रहेगा। आप मकान के कार्य में संलिप्त रह सकते हैं। वाहन खरीदने का विचार करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। 18 और 19 अप्रैल को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवन शैली में सुधार होगा। अपने व्यक्तित्व से अपने विरोधियों को भी अपने गिरफ्त में ले लेंगे। लोक में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, या किसी धार्मिक पुस्तक का पठन-पाठन बड़े मनोयोग से कर सकते हैं। 20 अप्रैल का समय अनुकूल नहीं है। किसी से कलह हो सकता है। घर का कोई उपकरण खराब हो सकता है। चोर चपेट की संभावना है, अतः वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। यह आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
14 और 15 अप्रैल को लाभ की अच्छी स्थिति रहेगी। संतानों के करियर के विषय में ध्यान देंगे और संतानों से सहयोग भी मिलेगा। उनके करियर को लेकर जो भय था उसका उन्मूलन हो जाएगा। 16-17 अप्रैल को प्रतिकूल समय रहेगा। आय से अधिक व्यय होने की संभावना है। घरेलू खर्चो में वृद्धि हो सकती है। विरोधियों का प्रकोप आप पर बना रहेगा। वह आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे, लेकिन अपने सूझबूझ से आप उन्हें परास्त कर देंगे। 18 और 19 अप्रैल को आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियों का निराकरण होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। घर में किसी मेहमान का आगमन होगा। मन में संतोष और सकून बना रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी। 20 अप्रैल को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे।
धनु राशि
14 और 15 अप्रैल को आप व्यापारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कुछ समय परिवार में व्यतीत करेंगे। अपने गृहस्थी पर ज्यादा ध्यान रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का योग है। घरेलू चिंता बनी रहेगी। 16 और 17 अप्रैल का समय पूर्णतः अनुकूल नही रहेगा। किसी से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। मन में अनमयस्कता बनी रहेगी। किसी बात को लेकर दुविधा की स्थिति में रह सकते हैं। 18 और 19 अप्रैल का दिन अनुकूल रहेगा। मन में व्याप्त अवसाद समाप्त हो जाएगा। अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। खूब परिश्रम से अपने कार्य को अंज़ाम देंगे। उसका प्रतिफलित भी आपको अच्छा मिलेगा। भाग्य का साथ सहयोग आपके साथ बना रहेगा।20 अप्रैल को आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। मन में हर्ष बना रहेगा। जीवन में खुशीयों का अवतरण होगा। जीवन का आनंद प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक राशि
14 और 15 अप्रैल का समय अनुकूल नही है। कोई सामान गायब हो सकता है। किसी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। अतः अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। किसी विवाद में उलझने का प्रयास न करें, नहीं तो आप अपमानित हो सकते हैं। 16 और 17 अप्रैल का समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अधूरे काम पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। पड़ोसियों से अपने संबंधो में सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। मित्र आपका काम आएंगे। 18 और 19 अप्रैल को व्यापारिक गतिविधियां तेज बनी रहेगी। अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे और पूरी तल्लीनता से कार्य करेंगे और उसका अच्छा प्रतिफल भी आपको संतोषजनक मिलेगा। संतान पक्ष के कार्यों से संतोष और सकूल हासिल होगा 20 अप्रैल का समय मिला जुला रहेगा। आय और व्यय का पलड़ा बराबर रहेगा। बहुत परिश्रम करने आंशिक लाभ प्राप्त होगा। कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। यात्रा बहुत अनुकूल नहीं रहेगी। कष्ट मिल सकता है।
मकर राशि
14 और 15 अप्रैल को विरोधी सक्रिय रहेंगे। वे आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। परन्तु अपने सूझबूझ से आप उन्हें परास्त कर देंगे। 16 ओर 17 अप्रैल को व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन में खुशियां जागृत होगी।आप कहीं कोई बड़ा अनुबंध भी कर सकते हैं। घर परिवार में शांति और सुकून बना रहेगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। 18औ 19 अप्रैल को समय विपरीत रह सकता है। बहुत परिश्रम के बाद कार्य में सफलता मिलेगी। मन उदास रह सकता है। अपने को खाली खाली महसूस कर सकते हैं। किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। 20 अप्रैल को चिंताएं समाप्त हो जाएगी। नये जोश के साथ अपने काम में लग जाएंगे। कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं।किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। मन में स्थिरता बनी रहेगी। शांति और सुकून का अनुभव करेंगे।
कुंभ राशि
14 और 15 अप्रैल का दिन कलाकारों और अभिनय जगत से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहेगा। साहित्य जगत से जुड़े व्यक्तियों के लिए उपलब्धियां अच्छी रहेगी। उन्हें सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। उनके कार्यों की प्रशंसा होगी।आपके यश का विस्तार होगा। 16 और 17 अप्रैल दिन मिश्रित रहेगा। आय और व्यय का पलड़ा बराबर रहेगा। घर के लिए खरीददारी कर सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। घर में शांति और सुकून बना रहेगा। 18 और 19 अप्रैल को व्यापारिक में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे।किसी मित्र से मिलकर खुशियां हासिल होगी। पड़ोसियों से संबंध सुधारने का प्रयास करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेंगी। कहीं किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। 20 अप्रैल का दिन प्रतिकूल रहेगा। दुर्घटना हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी दूसरे के मामले में दखलंदाजी न करें नहीं तो अपमानित हो सकते हैं। घरेलू शांति मे कमी आ सकती है।
मीन राशि
14 ओर 15 अप्रैल को समय ठीक नहीं रह सकता है। किसी से अकारण विवाद हो सकता है। वाहन में खराबी आ सकती है। कुछ धन नुकसान हो सकता है। कोई सामान गायब हो सकता है। घर का उपकरण टूट सकता है। मन में शांति का अभाव रह सकता है। 16 और 17 अप्रैल को समय का समय में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। मन में उत्साह बना रहेगा।काम में मन लगेगा। आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपके मन का झुकाव आध्यात्मिक रहेगा। किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। 18 और 19 अप्रैल का समय मिश्रित रहेगा। आय और व्यय का पलड़ा बराबर रहेगा। घरेलू समस्याएं बनी रहेगी। किसी से वैमनस्यता मिल सकता है। विरोधी आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। 20 अप्रैल को व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य-जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। किसी नये व्यक्ति से संचार माध्यम से जुड़ाव होगा जो भविष्य में आपके काम आएंगे।