साप्ताहिक राशिफल : 21 अप्रैल दिन रविवार से 27 अप्रैल दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:20 Minute, 33 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बृहस्पति मेष राशि पर, चंद्रमा कन्या राशि पर, मंगल और शनि कुंभ राशि पर, बुध और राहु मीन राशि पर, राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

21 और 22 अप्रैल को विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। परन्तु आप मौसमी बिमारियों के चपेट में आ सकते हैं। आय और व्यय का पलड़ा बराबर रहेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है या किसी व्यक्ति से मिलकर आप प्रसन्न रह सकते हैं। 23 और 24 अप्रैल को आर्थिक लाभ के आसार बन रहे हैं। आपके व्यापार में लाभ लाभ प्राप्त होगा। पार्टनरशिप में काम करना अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां हासिल होगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। 25 और 26 अप्रैल को आपका समय अच्छा नहीं है। चोट चपेट की संभावना बन रही है। घर का कोई सामान गायब हो सकता है। किसी पर ज्यादा विश्वास करना आपके लिए घातक हो सकता है। लेनदेन के मामले में सतर्क करें, वरना हानि की संभावना है। 27 अप्रैल को समय अनुकूल रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगा। जीवन में खुशियों का अवतरण होगा। आप किसी समारोह में जा सकते हैं। आपके अंदर धर्म कर्म की प्रवृत्ति भी जागृत होगी। आत्मचिंतन में निमग्न हो हो सकते हैं।

वृषभ राशि

21 और 22 अप्रैल का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। आपके अंदर किसी बात को जानने की जागरूकता पैदा होगी। अपना समय पठन-पाठन और अध्ययन में व्यतीत कर सकते हैं। आत्म चिंतन की प्रवृत्ति पैदा हो सकती है। लाभ पक्ष अच्छा रहेगा। 23 और 24 अप्रैल को आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मौसमी बीमारियों से आप व्यथित हो सकते हैं। आपको विरोधी हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे, परंतु अपनी सूझबूझ से उसे आप भी नष्ट कर देंगे। यात्रा का भी योग है। यात्रा में कठिनाइयां आ सकती हैं। 25 और 26 अप्रैल का समय व्यापारिक कार्यों की दृष्टि से अनुकूल है। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों के लिए समय भी अच्छा ही रहेगा। आमोद प्रमोद की स्थिति में आप रहेंगे। परंतु घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 27 अप्रैल का समय अनुकूल नहीं है। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, या आपके घर कोई सामान टूट सकता है। यात्रा करेंगे, लेकिन यात्रा दुखद रहेगा। किसी से कलह हो सकता है। आपके ऊपर अनायास कोई अभियोग लगा सकता है। सकारात्मक बुद्धि धारण करें। अपने मनोभाव पर नियंत्रण रखें। किसी दूसरे के मामले में दखलंदाजी आपके लिए हितकर नही रहेगा।

मिथुन राशि

21 और 22 अप्रैल का समय आपके लिए पूरा अनुकूल नहीं रहेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में तकलीफ प्राप्त होगा। फैसला लंबित रह सकता है। वाहन दुर्घटना या किसी घर किसी उपकरण के खराब होने की संभावना बन रही है। अधिकारियों से ताल बेल बनाने में दिक्कतें आ सकती है ।23 और 24 अप्रैल को समय में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे ।आप पूरे उत्साह और ऊर्जा से अपने काम में लग जाएंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगा। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवन में आमोद प्रमोद की स्थिति बन सकती है। 25 और 26 अप्रैल को समय का साथ मिलेगा। आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खुशियां हासिल होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। 27 अप्रैल का समय अनुकूल है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सामाजिक व्यवहार का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कहीं बाहरी यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा सुखदाई रहेगी।

कर्क राशि

21 और 22 अप्रैल को मित्रों और भाई बंधुओं का सहयोग आपके लिए हितकर रहेगा। आपके उत्साह में वृद्धि बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। उलझे काम सुलझेंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में समुन्नति प्राप्त होगी। आप आमोद प्रमोद की स्थिति में रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी परंतु आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। 23 और 24 अप्रैल का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। यात्रा में कष्ट प्राप्त होगा। भूमि भवन के कार्य लंबित हो सकते हैं। वाहन दुर्घटना का योग है, अतः वाहन न सावधानीपूर्वक चलाएं। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी कार्य में जल्दीबाजी न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। 25 और 26 अप्रैल को समय में सुधार आ जाएगा। आप प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। आर्थिक लाभ के अवसर बन रहे हैं। संतान पक्ष की क्रियाकलापों से प्रसन्नता प्राप्त होगी। किसी मांगलिक कार्य या समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 27 अप्रैल को आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। वे आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे परंतु अपने सूझबूझ से उनके मंसूबों को ध्वंस कर देंगे। आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त लेंगे, मेहनत तो ज्यादा करना पड़ेगा लेकिन सफलता आपके ही पक्ष में रहेगा।

कन्या राशि

21 और 22 अप्रैल को स्वास्थ्य पूरा अनुकूल रहेगा। यदि आप पहले से या अस्वस्थ हैं, तो स्वास्थ्य में सुधार होगा ।व्यापारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों को अहमियत देंगे। 23 साल 24 अप्रैल को कहीं उधार दिया हुआ धन मिल सकता है। भाई बंधुओ का सहयोगपूर्ण मिलेगा। प्रत्येक कार्य को पूर्ण मनोयोग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। खुशियां बनी रहेगी। जीवन के प्रति आशान्वित बने रहेंगे, परंतु किसी से हल्का-फुल्का विवाद भी मिल सकता है। 25 और 26 अप्रैल को भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। आप किसी से मिलकर प्रसन्न होंगे। गृहस्थी के प्रबंधन का निर्वहन बखूबी करेंगे। भाग्य साथ देगा। आपको सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपके व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाएगा। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। 27 अप्रैल का समय अच्छा नहीं है। किसी से बात विवाद हो सकता है या आपको कोई अपमानित करने का प्रयास कर सकता है। सकारात्मक बुद्धि ध्यान रखें। किसी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप न करें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। वाहन दुर्घटना की संभावना बन रही है। इसलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

तुला राशि

21 और 22 अप्रैल का समय अनुकूल नहीं है। आय से अधिक व्यय हो सकता है। आपका बजट बिगड़ सकता है। आप अपने को असंतुलित महसूस कर सकते हैं। किसी बात को लेकर चिंता फिकर के योग मिल सकते हैं। तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। 23 और 24 अप्रैल को संकट और चिंता के बादल समाप्त जाएंगे। आप पुनः क्रियाशील होकर अपने का कार्य में लग जाएंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप आमोद प्रमोद की स्थिति में रहेंगे। खुशियां हासिल होंगी। जीवन के प्रति आशान्वित दृष्टिकोण रखेंगे।घर में सुख शांति बनी रहेगी। 25 और 26 अप्रैल को आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी व्यक्ति से मिलकर आपको प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। पूंजी निवेश के लिए उत्तम समय है। पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा। व्यापारिक गतिविधियों अच्छी बनी रहेगी। 27 अप्रैल को उधार दिया हुआ धन मिल सकता है। मित्रों और बंधु बांधवों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। परंतु घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति में जा सकते हैं। अस्पताल के चक्कर लगाने पर सकते हैं।

सिंह राशि

21 और 22 अप्रैल को आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। उधार दिया हुआ रुपया पैसा मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगा। मन में उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। 23 और 24 अप्रैल को आपके उत्साह में वृद्धि बनी रहेगी। जीवन के प्रति आशान्वित बने रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। यदि साहित्य जगत से संबंध रखते हैं तो आपको पुरस्कार की प्राप्ति भी हो सकती है। लेखक को और कलाकारों के लिए बहुत ही उत्तम समय है। 25 और 26 अप्रैल को समय आपके पक्ष में नहीं रह सकता है। आपका किसी काम में अवरोध मिल सकता है। बहुत परिश्रम करने पर भी कार्य में सफलता के अवसर मिलेंगे। सरकारी कार्यों में अवरोध सम्भावित है। कोर्ट कचहरी के कार्य लंबित हो सकते हैं। आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें, यह आपके लिए हिट कर रहेगा। 27 अप्रैल का समय आपके पक्ष में रहेगा। खुशियां हासिल होगी। आर्थिक पक्ष में वृद्धि होगी। यात्रा के भी योग हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार करने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि

21 और 22 अप्रैल को कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलेगा। आपको अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। बिगड़े हुए कामों में सुधार होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना होगी। आपके अंदर उत्साह और ऊर्जा बना रहेगा। भूमि मकान ,वाहन इत्यादि के कार्य में सफलता मिलेगा। 23 और 24 अप्रैल को हार्दिक पक्ष में सुधार होगा। आप व्यापारिक गतिविधियों में बने रहेंगे। नौकरी वालों के लिए भी अनुकूल समय है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। चिंताएं कम होगी। तनाव से मुक्त होंगे। 25 और 26 अप्रैल को समय अनुकूल नहीं है। उलझने प्राप्त होगी। बहुत परिश्रम करने पर आय कम रहेगा। आय से अधिक व्यय होने की संभावना है। बजट का संतुलन बिगड़ सकता है। किसी से कलह या या बाद विवाद हो सकता है। 27 को समय में सुधार आ जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार सम्भावित है। गृहस्थी में रौनकता बनी रहेगी। आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे।

वृश्चिक राशि

21 और 22 अप्रैल का समय व्यापारिक कार्यों की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। संतानों की गतिविधियों से आपको प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उनको प्रतियोगी परीक्षा में उन्नति प्राप्त होगी। आप गृहस्थी का अच्छा प्रबंधन करेंगे। घर में सुख और शांति बनी रहेगी परंतु 23 और 24 अप्रैल का समय पूर्ण अनुकूल नहीं रहेगा। धन ग़ायब हो सकता है। घर का कोई उपकरण खराब हो सकता है। आपके वाहन में खराबी आ सकती है। यात्रा और सुखद नहीं रहेगा। 25 और 26 अप्रैल को समय आपके पक्ष में रहेगा। समय का साथ मिलेगा। गृहस्थी में और रौनकता बनी रहेगी। बन्धु बांधवों से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन की गलतफहमियां दूर होगी। आपके अंदर उर्जा और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य के लोग को लेकर चिंताएं समाप्त होगी। 27 अप्रैल को आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। परन्तु आप मौसमी बीमारियों के गिरफ्त में आ सकते हैं। ज्यादा दौड़ भाग करना आपके लिए हितकर नहीं रहेगा। वाहन चलाने में सावधानी का ध्यान रखें। उधार दिया हुआ धन मिल सकता है।

मकर राशि

21 और 22 अप्रैल का समय पूर्णतया आपके पक्ष में रहेगा।आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। आप उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। यात्रा में सुख प्राप्त होगा। किसी नई योजना के क्रियान्वयन के लिए विचार विमर्श करेंगे। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 23 और 24 अप्रैल का समय कोर्ट कचहरी के कार्यों के लिए अनुकूल है। फैसला आपके पक्ष में संभावित है। अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। गृहस्थी में रौनकता बनी रहेगी ।भूमि ,जमीन जायदाद इत्यादि के कार्यों में सफलता मिलेगा। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। भूमि क्रय करने के लिए भी अनुकूल समय है। 25 और 26 को आर्थिक लाभ संभावित है। व्यापार में धन प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की गतिविधियों से आपको प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। 27 अप्रैल का समय अनूकूल नहीं है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। किसी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप न करें, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। आपके ऊपर झूठा अभियोग लग सकता है। अपने कार्यों की आलोचना हो सकती है। सकारात्मक बुद्धि बनाए रखें यह आपके लिए हितकर रहेगा।

कुंभ राशि

21 ओर 22 अप्रैल को समय अनुकूल नहीं रहेगा। आर्थिक हानि के आसार हैं। उधार न दें नहीं तो दिया पैसा प्राप्त नहीं होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आपको किसी से कलह हो सकता है, अतः मन और वाणी पर नियंत्रण रखें। 23 और 24 को समय बेहतर रहेगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। आपको मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आमोद प्रमोद के साथ समय व्यतीत होगा। किसी नई परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। भाई बंधुओं का सहयोग अपेक्षित है। पड़ोसियों से संबंध सुधारने का प्रयास करेंगे। 25 और 26 अप्रैल को सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगा। पिता पक्ष से सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का आशिर्वाद प्राप्त होगा। यदि आप सरकारी नौकरी में है तो अफसरों की कृपा आप पर बनी रहेगी। 27 अप्रैल को लाभदायक दिवस है। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। परंतु माता के स्वास्थ्य के लिए अनुकूल समय नहीं है। आप भी मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, अतः खान-पान और दिनचर्या को दुरुस्त रखें।

मीन राशि

21 और 22 अप्रैल को आप अपने व्यापारिक गतिविधियों में पूर्ण व्यस्त रहेंगे। लाभ प्राप्त होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में रौनकता बनी रहेगी। जीवन साथी के विचारों से तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में पूर्ण मन लगेगा ।प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निभाएंगे। 23 और 24 अप्रैल को समय अनुकूल नहीं है। आपके सामने कुछ दिक्कतें आ सकती है। किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अनेक प्रकार की आशंकाएं आपके मन में उपज सकती है। मन में तनाव और व्यथा बना रहेगा। सकारात्मक चिंतन करें। 25 और 26 का समय आपके लिए अनुकूल है। भाग्य आपका साथ देगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। आप किसी मंदिर या फिर तीर्थस्थल पर जा सकते हैं। जो भी कार्य करेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। 27 अप्रैल का समय भूमि भवन के कार्य में संलिप्त तरह सकते हैं। खुशियां हासिल होगी। कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog कला संस्कृति

काला नमक चावल को बचाने वाले ‘भगीरथ’ को पद्मश्री पुरस्कार

विवेकानंद त्रिपाठी गोरखपुर (एनआईआई ब्यूरो)। गोरखपुर निवासी कृषि विज्ञानी पद्मश्री डॉक्टर आरसी चौधरी के लिए उम्र एक गिनती भर है। 78 के हो चुके डॉक्टर चौधरी इसे अपने जीवन में पल पल चरितार्थ कर रहे हैं। भारतीय जीवन में रिटायरमेंट के बाद जीवन की गति पर विराम मान लिया जाता है। मगर डॉक्टर चौधरी सच्चे […]

Read More
Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 28 अप्रैल दिन रविवार से 4 मई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी मेष राशि 28 और 29 अप्रैल को भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 30 अप्रैल और पहली मई को सरकारी कार्यों में लाभ […]

Read More
Blog अध्यात्म

श्रीरामनवमी का हवन 17 अप्रैल को करें

चैत्र रामनवमी को भगवान श्रीरामचन्द्र का जन्म हुआ था। इस दिन उपवास रखकर भगवान श्रीराम का पूजन और व्रत रखा जाता है। इस दिन को दुर्गा नवमी और रामनवमी दोनों कहा जाता है। इसमें शक्ति और शक्तिधर दोनों की पूजा की जाती है। इस दिन के व्रत की चारों जयन्तियों में गणना है। इसमें मध्याह्न […]

Read More
error: Content is protected !!