साप्ताहिक राशिफल : 28 अप्रैल दिन रविवार से 4 मई दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:17 Minute, 43 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

मेष राशि

28 और 29 अप्रैल को भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 30 अप्रैल और पहली मई को सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के काम में आपको सफलता प्राप्त होगा। भूमि , मकान प्राप्ति का सुयोग है। परंतु बाहन में खराबी आ सकती है। दो और तीन तथा चार मई को लाभ की अच्छी स्थिति बनेगी। संतान पक्ष के कार्यों से संतुष्टि मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन में खुशियां बनी रहेगी।घर में शांति और सुकून बनी रहेगी।किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।मन का झुकाव आध्यात्मिक रहेगा। ‌पठन पाठन में मन लगेगा। आमोद प्रमोद की स्थिति बनी रहेगी।

वृषभ राशि

28 और 29 अप्रैल को प्रतिकूल दिवस है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी के बीच वाद विवाद में हिस्सा न लें, नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता। घर का कोई सामान चोरी हो सकता है। आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। किसी पर ज्यादा विश्वास करना आपके लिए हानिकारक रहेगा। तीस और पहली मई को स्थिति में सुधार हो जाएगा। बिगड़े काम बनेंगे। संपर्क का दायरा बढ़ाएंगे। कहीं बाहर यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। दो-तीन और 4 मई को सरकारी कार्यों में लाभ की प्राप्ति होगी ।अधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। भूमि भवन के कार्य में उन्नति आएगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। झगड़ों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के काम में फैसला आपके पक्ष में होगा। मन में हर्ष बना रहेगा।

मिथुन राशि

28 फरवरी 29 अप्रैल को दांपत्य जीवन में प्रगाढता का योग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। व्यापारिक कार्यों में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विरोधियों को आप परास्त करेंगे। 30 और पहेली मई को समय अच्छा नहीं है। घर का कोई सामान गायब हो सकता है। आप मौसमी बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। किसी व्यक्ति से मिलकर आपको सुख की प्राप्ति होगी समय पीड़ादायक है। कोई आपको अपनी बातों से या कृतत्व से दुख पहुंचा सकता है। सकारात्मक चिंतन आपके लिए अच्छा रहेगा। दो-तीन और 4 में को समय आपके अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापारिक कार्यों में संलिप्त रहेंगे। भाई बंधुओं का सहयोग मिलेगा। मन में आध्यात्मिक भाव समुदाय होगा। आप धार्मिक पुस्तकों का पठन-पाठन कर सकते हैं या कहीं तीर्थयात्रा के लिए भी जा सकते हैं।

कर्क राशि

28 और 29 अप्रैल को विरोधियों का प्रकोप आपको प्राप्त हो सकता है। वह आपके कार्यों में विघ्न डालेंगे, लेकिन अपनी सूझ-बूझ से आप उनके नापाक इरादों को समाप्त कर देंगे।भाग दौड़ बनी रहेगी। आय और व्यय का संतुलन बराबर बना रहेगा। तीस अप्रैल और पहली मई को व्यापारी कार्यों में लाभ मिलेगा। पूंजी निवेश करना आपके हित में अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने कार्य में पूर्ण रूप से लगे रहेंगे। खुशियां हासिल होंगे। घर में सुख और शांति बननी रहेगी। दो-तीन और 4 मई को समय प्रतिकूल है। आय से अधिक व्यय बना रहेगा। वाहन दुर्घटना के योग है। किसी से बात विवाद हो सकता है। आर्थिक हानि भी हो सकती है। किसी दूसरे के मामले में न पड़े, अन्यथा आर्थिक हानि के शिकार हो सकते हैं। प्रतिकूल स्थिति पर भी सकारात्मक सोच बनाए रखा है या आपके लिए हितकर बनेगा।

कन्या राशि

28 और 29 अप्रैल का समय प्रतिकूल रहेगा। वाहन दुर्घटना का योग है। धनहानि का योग है। बात-बात में किसी से बिगाड़ हो सकता। मन में अशांति सी बना रहेगा। आप तनाव के शिकार हो सकते हैं। घर में शांति का अभाव रहेगा। सरकारी कार्यों में बात नहीं बनेगी। 29 और पहली मई को बिगड़े काम बनेंगे। दिनचर्या अपने पटरी पर दौड़ने लगेगी। मन में खुशियां हासिल होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लोगों से मिलकर आपको प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। कलाकारों और साहित्यकारों को पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है‌ समाज में आपके यश का विस्तार होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दो-तीन और 4 मई को समय मिश्रित है। आय व्यय का पलडा बराबर रहेगा। आप जी जान से मेहनत करेंगे मेहनत करेंगे लेकिन मेहनत के अनुरूप आपको आय की प्राप्ति नहीं होगी। मन में किसी बात को लेकर क्षोभ बना रहेगा। किसी से हल्का तकरार भी हो सकता है। सकारात्मक बुद्धि धारण करें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि

28 और 29 अप्रैल को आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। समाज में यश प्राप्त करेंगे। अपने संपर्क के दायरे को बढ़ाएंगे‌। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रत्येक कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। पूंजी निवेश करने के लिए उत्तम समय है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खुशियां हासिल होगी। 30 अप्रैल और पहली मई को समय प्रतिकूल है। प्रत्येक कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है‌ काम बनते बनते ऐन वक्त पर रुक सकता है। वाहन दुर्घटना का योग है। धन हानि हो सकती है‌ कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। किसी पर ज्यादा विश्वास करना आपके लिए हानिकारक होगा। किसी भी दस्तावेज पर सोच समझकर हस्ताक्षर करें, अन्यथा भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है‌ दो, तीन और चार मई को समय अच्छा जाएगा। आपकी मुसीबतें कम हो जाएंगी‌। आप तनाव से दूर रहेंगे‌ गृहस्थी का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे ।दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी ‌अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं ‌आप किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं।

सिंह राशि

28 और 29 अप्रैल को विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपका मन आध्यात्मिक मार्ग की ओर उन्मुख होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। खुशियां हासिल होगी। प्रत्येक कार्य में आपका मन लगेगा। 29 अप्रैल और पहली मई को आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। विरोधी आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे फिर भी आप अपने बुद्धिमत्ता से उन्हें शिकस्त दे देंगे। कहीं बाहरी यात्रा का भी योग है। किसी व्यक्ति से मिलकर आप बहुत प्रसन्न होंगे। दो-तीन और चार मई को व्यापारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नौकरी पैसा करने वालों के लिए भी अच्छा समय है। उन्हें अपने अधिकारी की कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता हासिल होगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे।

धनु राशि

28 और 29 अप्रैल को आप उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। जीवनसाथी के विचारों से तालमेल अच्छा बना रहेगा। घर में सुख शांति का माहौल मिलेगा ।प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगा। 30 अप्रैल और पहली मई को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाई बंधुओं का सहयोग अपेक्षित है। पूंजी निवेश करने के लिए उत्तम समय है। पार्टनरशिप में लाभ प्राप्त होगा। आपको पुराने रोगों से मुक्ति प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया अच्छा बना रहेगा। दो-तीन और 4 मई को आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। समाज में आपके यश का विस्तार होगा। नाट्य मंच से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है। साहित्यकार और कलाकारों को पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। आपको बुजुर्ग पुरुषों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। किसी मेहमान का आगमन हो सकता है या किसी अच्छे व्यक्ति से मिलकर आप प्रसन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

28 और 29 अप्रैल को परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आप कहीं खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि पहले से अस्वस्थ हैं, तो आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई बंधुओं का साथ मिलेगा। मित्रों का साथ आपका काम आएगा। आप समाज में अपनी एक अच्छी छवि स्थापित करेंगे ‌30 अप्रैल और पहली मई को भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगा। आप कहीं तीर्थाटन पर जा सकते हैं। माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। आपकी सोच में परिवर्तन होगा। प्रत्येक कार्य को अच्छे प्रकार से निपटाएंगे‌। दो-तीन और 4 मई को समय ठीक नहीं है। बनते बनते कार्य अवरुद्ध हो सकते हैं। किसी से वाद विवाद हो सकता है। वाहन खराब हो सकता है। घर से कोई सामान की चोरी हो सकती है‌ किसी पर ज्यादा विश्वास न करें, अन्यथा आपको हानि उठाना पड़ सकता है। आपके अपने भी विरोधियों जैसा बर्ताव कर सकते हैं। प्रतिक्रिया व्यक्त न करें। सकारात्मक चिंतन बनाए रखें।यह आपके लिए हितकर रहेगा।

मकर राशि

28 और 29 अप्रैल का समय मिश्रित है। आप कहीं यात्रा कर सकते हैं लेकिन यात्रा सुखद नहीं रह सकती है। आय से अधिक व्यय का हिसाब बना रहेगा। बहुत मेहनत से आपको कुछ आर्थिक लाभ हो जाएगा। आपके मन में संतुष्टि का अभाव रहेगा। किसी से हल्का-फुल्का विवाद भी हो सकता है। 30 अप्रैल और पहली मई को समय ठीक हो जाएगा। आप उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे ।घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको अपने मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा। व्यापारिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। खुशियां हासिल होंगी। दो-तीन और 4 मई का समय आपके ही पक्ष में रहेगा, परंतु आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। आपमें उत्साह बना रहेगा और कुछ नया सीखने की इच्छा जागृत होगी। धार्मिक पुस्तकों का पठन पाठन भी कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं ।लघु यात्रा का योग है ।आपको सामाजिक सम्मान और इसकी यश होगी। प्रत्येक कार्य पूरे होंगे।

कुंभ राशि

28 और 29 अप्रैल को संतान की कामयाबी से प्रसन्नता मिलेगी। संतान आपकी बात मानेंगे और उनके आचरण से आपको सुख मिलेगा। आप बुजुर्गों का सम्मान करेंगे और उनकी कृपा भी आपको प्राप्त होगी ।विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है ।उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगा। आप कामयाबी के पथ पर अग्रसित होंगे। 30 अप्रैल और पहली मई को समय मिश्रित रहेगा। आय से अधिक व्यय की संभावना है। किसी बात को लेकर मन में तनाव मिल सकता है। आप चिंतित रह सकते हैं। आपके सामने कोई नई मुसीबत आ सकती है ।इसका समाधान करने में आप अपनी पूरी ऊर्जा लगा सकते हैं। कोई आपको दुखी कर सकता है। दो-तीन और चार मई को समय में सुधार आ जाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में लाभ होगा। दिनचर्या में रौनकता बनी रहेगी। आप ऊर्जा उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। जीवन साथी का साथ काम आएगा। मित्रों का भी व्यवहार आपके प्रति अच्छा बना रहेगा ।घर पर किसी में मेहमान का आगमन हो सकता है। पूंजी निवेश के लिए अच्छा समय है। किसी नई योजना के क्रियान्वयन के लिए चिंतन और प्लान बना सकते हैं।

मीन राशि

28 और 29 अप्रैल को अधिकारियों की कृपा प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलेगा। व्यापारिक कार्यों में लाभ मिलेगा। दिनचर्या में रौनक बनी रहेगी। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। भूमि, भवन, वाहन इत्यादि के कार्य में सफलता मिलेगा। 30 अप्रैल और पहली मई को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साहित्यकारों और अनुसंधान करने वालों के लिए अच्छा समय है। उन्हें कामयाबी हासिल होगी ।नाट्य मंचों से जुड़े हुए लोगों अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपमें उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। दो ,तीन और चार मई को समय प्रतिकूल है। वाहन खराब हो सकता है। घर से कोई उपकरण गायब हो सकता है ।आपको कोई धोखा दे सकता है‌ स्वजनों के व्यवहार से आपको ठेस मिल सकती है। परिवार में शांति और सुकून का अभाव रहेगा। आय और व्यय के पलड़े में असमानता आ सकती है। यात्रा दुखद रहेगा। तनाव और चिंता से ग्रसित रह सकते हैं। भविष्य को लेकर आप भयभीत हो सकते हैं। सकारात्मक सोच बनाए रखे। यह आपके लिए हितकर रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog कला संस्कृति

काला नमक चावल को बचाने वाले ‘भगीरथ’ को पद्मश्री पुरस्कार

विवेकानंद त्रिपाठी गोरखपुर (एनआईआई ब्यूरो)। गोरखपुर निवासी कृषि विज्ञानी पद्मश्री डॉक्टर आरसी चौधरी के लिए उम्र एक गिनती भर है। 78 के हो चुके डॉक्टर चौधरी इसे अपने जीवन में पल पल चरितार्थ कर रहे हैं। भारतीय जीवन में रिटायरमेंट के बाद जीवन की गति पर विराम मान लिया जाता है। मगर डॉक्टर चौधरी सच्चे […]

Read More
Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 21 अप्रैल दिन रविवार से 27 अप्रैल दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बृहस्पति मेष राशि पर, चंद्रमा कन्या राशि पर, मंगल और शनि कुंभ राशि पर, बुध और राहु मीन राशि पर, राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं – मेष राशि […]

Read More
Blog अध्यात्म

श्रीरामनवमी का हवन 17 अप्रैल को करें

चैत्र रामनवमी को भगवान श्रीरामचन्द्र का जन्म हुआ था। इस दिन उपवास रखकर भगवान श्रीराम का पूजन और व्रत रखा जाता है। इस दिन को दुर्गा नवमी और रामनवमी दोनों कहा जाता है। इसमें शक्ति और शक्तिधर दोनों की पूजा की जाती है। इस दिन के व्रत की चारों जयन्तियों में गणना है। इसमें मध्याह्न […]

Read More
error: Content is protected !!