साप्ताहिक राशिफल : 2 जून दिन रविवार से 8 जून दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:20 Minute, 50 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के ग्रह :

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, बुध और गुरू वृषभ राशि पर, चंद्रमा मीन राशि पर, मंगल मेष राशि पर, शुक्र वृषभ राशि पर, शनि कुंभ राशि पर और राहु मीन राशि तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

2 जून का समय प्रतिकूल रह सकता है। अत्यधिक परिश्रम करने पर उसका परिणाम न्यून रहेगा। किसी मामले को लेकर उलझने भी मिल सकती हैं। शत्रु आपके ऊपर भारी रह सकते हैं। तीन और चार जून को परिस्थितियों आपके पक्ष में रहेंगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। पुराने रोगों से निजात मिलेगा। मन में हर्ष बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। पांच और 6 जून को परिवार से मेल मिलाप का उत्तम समय है। आपको अपने मित्रों और संबंधियों से मदद मिलेगी। आप कोई योजना बना सकते हैं। पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा। कुछ नहीं संभावनाएं आपके सामने दिखाई देंगी। सात और 8 जून का समय पराक्रम से परिपूर्ण रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मन में आध्यात्मिक भाव पैदा होंगे। कहीं मंदिर या किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। यात्रा योग है। यात्रा सुखकारी रहेगा। आमोद प्रमोद की स्थिति बनेगी। जीवन में खुशियां हासिल होगी। प्रत्येक कार्य सुनियोजित रंग से निपटाएंगे।

वृषभ राशि

2 जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूल है। संतान पक्ष से संतोष और सुकून मिलेगा। वे आपकी आज्ञा मानेंगे। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। तीन और 4 जून का समय मिश्रित रहेगा। आय से अधिक व्यय की संभावना है किसी से तकरार हो सकता है। कोई मामला बनते बनते बिगड़ सकता है। शत्रु आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। सकारात्मक चिंतन बनाए रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। 5 और 6 जून का समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में सकारात्मक चिंतन बना रहेगा। कारोबार में वृद्धि मिलेगा। घर में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों से मेल बना रहेगा। सात और 8 जून का समय खुशियों से भरा हुआ रहेगा। व्यापार में लाभ होगा ‌नई संभावनाएं बनेंगी। ठोस निर्णय लेंगे। भविष्य के प्रति आशान्वित बने रहेंगे। मित्रों और बंधु बांधवों का सहयोग मिलेगा। समय का साथ आपके साथ रहेगा। इसका लाभ आप उठाएंगे।

मिथुन राशि

2 जून का समय सरकारी कामकाज के लिहाज से अनुकूल है। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। यदि आप नौकरी में है तो अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। पूरी निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे और सफलता भी प्राप्त होगा। तीन और चार जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा है। साहित्यकार, कलाकार और अनुसंधान करने वाले के लिए अनुकूल समय है। उन्हें पुरस्कारों की प्राप्ति भी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। वह कामयाबी की ओर आगे बढ़ेंगे। आप अपने संतानों के कार्य से संतुष्ट रहेंगे। 5 और 6 जून का समय अनुकूल नहीं है। आपका वाहन खराब हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं, नहीं तो चोट चपेट मिल सकता है। घर का कोई सामान टूट फूट सकता है। आपका कोई सामान गायब हो सकता है। मन में खिन्नता बनी रहेगी। किसी मैटर को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। सात और आठ जून को आपकी समस्त चिंताएं दूर हो जाएंगे। आप पूरा सक्रिय हो जाएंगे और अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे। मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। खुशियां हासिल होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कहीं लघु यात्रा भी कर सकते हैं।

कर्क राशि

2 जून को भाग्य का साथ मिलेगा ।भाई बंधुओ से मेलजोल करने का प्रयास करेंगे। पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। मन में धार्मिक भावना बनी रहेगी। परोपकार के कार्य में लगे रहेंगे। तीन और चार जून को अपने कामकाज को बखूबी निपटाएंगे। काम में मन लगेगा। अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे बनाने का प्रयास करेंगे। उनकी कृपा आप पर बनी मिलेगी। सरकारी कामकाज की दृष्टि से समय अच्छा है। किसी के सहयोग से अपने काम को पूरा कर लेंगे। भूमि भवन के कार्य में सफलता मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। 5 और 6 जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है और विवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। मन में हर्ष बना रहेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं। लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सात और और 8 जून का समय मिश्रित रहेगा। लाभ और व्यय का पलड़ा बराबर बना रहेगा। बहुत काफी प्रयास से ही अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। मन में चिंताएं आ सकती है। किसी से अकारण बाद विवाद भी हो सकता है। वह हम सावधानी पूर्वक चलाएं, नहीं तो चोट चपेट मिलेगा।

कन्या राशि

2 जून को कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। आप अपने गृहस्थी का कुशलता पूर्वक संचालन करेंगे। जीवन साथी के साथ कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा सुखकारी रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। तीन और चार दिन का समय मिश्रित है। आप मौसमी बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। खान-पान और रहन-सहन में सावधानी बरते। लंबी यात्रा से बचें। वाहन चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो वाहन क्षतिग्रस्त हो सकता है और आप चोटिल हो सकते हैं। चार और जून समय आपके लिए अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा्। बिगड़े काम सुलझेंगे। भाई बंधुओ से सहयोग प्राप्त करेंगे। पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छा बना रहेगा। सात और आठ जून को सरकारी कामकाज की दृष्टिकोण से अच्छा है। लाभ की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद के काम में लाभ मिलेगा। आप मकान की मरम्मत भी कर सकते हैं। परंतु घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। न चाहते हुए किसी व्यक्ति से कुछ विवद हो सकता है। अपने मनोभावनाओं पर नियंत्रण रखे, आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि

2 जून को आप अपने विरोधियों पर भारी बने रहेंगे ।विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे, अपने युक्ति से आप उनके कारनामों को समाप्त कर देंगे। बाहरी यात्रा का योग है। बंधु बांधों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने भी परायायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। 3 और 4 जून को जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार भी अपेक्षित है। व्यापारिक कार्यों में लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन में हर्ष बना रहेगा। पांच और 6 जून को समय प्रतिकूल है। आप मायूस हो सकते हैं। प्रतिकूल वातावरण मिल सकता है। आपके उत्साह में कभी आ सकती है। आपके साथ धोखा हो सकता है। अतः किसी भी दस्तावेज पर सोच समझकर हस्ताक्षर करें। साथ और 8 जून को समय अच्छा है। आप ऊर्जा उत्साह से परिपूर्ण हो जाएंगे ।भाई बंधुओं का साथ मिलेगा। परोपकार में व्यस्त रहेंगे। धर्म के प्रति जागृति आपके अंदर आएगी। उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।भविष्य के प्रति आशावादी दृष्टिकोण बना रहेगा।

सिंह राशि

2 जून का समय अच्छा नहीं है। आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। गर्मी से आपको परेशानी महसूस होगी। बढ़ते हुए तापमान से आप प्रभावित हो सकते हैं। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप खान-पान के प्रति बर्ताव रखें। तीन और चार जून का समय स्वास्थ्य और कैरियर दोनों की दृष्टिकोण से अच्छा है। समय का साथ मिलेगा। बिगड़े कामों में सुधार होगा। आप पूरे उत्साह ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। बंधुओ का सहयोग भी अपेक्षित है। परिवार में शांति और सुकून बना रहेगा। 5 और 6 जून का समय सरकारी कामकाज की दृष्टि से बेहतर है। आपको अपने बॉस का सहयोग मिलेगा। आप अच्छे कार्य के लिए सम्मानित होंगे। भवन के कार्य में सफलता मिलेगा। कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। सात और 8 जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अनुकूल है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपने संतानों से सहयोग प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी को प्राथमिकता देंगे। जीवन साथी के विचारों की कद्र करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बना रहेगा। आपसी गलतफहमियां दूर होगी।

धनु राशि

2 जून का समय प्रतिकूल है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। दिन में घर से बाहर जाने से बचें, यह आपके लिए हितकर रहेगा।भोजन और खान-पान तथा सेहत पर ध्यान दें। कुछ आर्थिक हानि भी हो सकती है। घर का कोई समान या उपकरण टूट सकता है। तीन और चार जून का समय अच्छा है। आप उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। घर में शांति और सुकून बना रहेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का पूरा प्रयत्न करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगा। समय आमोद प्रमोद में व्यतीत हो सकता है। किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। 5 और 6 जून का समय मिश्रित है। आपके विरोधी सक्रिय होंगे। वे आपको हानि पहुंचाने की पूरी चेष्टा करेंगे। लेकिन आप अपने युक्ति से उनके मंसूबों को ध्वंस कर देंगे। यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगा। विदेश गमन करने वालों के लिए बेहतर समय है। 7 और 8 जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा है। व्यापार में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुरता बनी रहेगी। अपने जीवन साथी के विचारों की कदर करेंगे। आपकी गलतफहमी दूर होगी। स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। यदि पहले से बिमार है है तो स्वास्थ्य में पूर्ण लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

2 जून का समय विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में लाभ मिलेगा। संतान आपका आदेश मानेंगे। उनकी उपलब्धि से आपके अंदर हर्ष और सुकून बना रहेगा।आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। लाभ की दृष्टिकोण से समय सामान्य है। परिश्रम करेंगे और उसका लाभ भी आपको प्राप्त होगा। तीन और 4 जून को समय मिश्रित है। आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है। आप सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। मन में चिंताएं बना रहेगा। किसी मैटर को लेकर आप उलझन में रहेंगे। काम बनते बनते उलझ सकता हैं।चार और 5 जून को समय अच्छा है दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कदर करेंगे। घर में शांति और सुकून बना रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आपको अपने अधिकारियों की कृपा भी मिलेगी। सात और आठ जून का समय अच्छा नहीं है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आपका कोई सामान गायब हो सकता है। आप चिंतित हो सकते हैं। मन में उलझने बनी रहेगी। भविष्य को लेकर आप भयाक्रांत रह सकते हैं। मन में मायूसी आ सकती है। सकारात्मक चिंतन बनाए रखें यह आपके लिए हितकर रहेगा।

मकर राशि

2 जून को आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। समाज में अपनी अच्छी छवि स्थापित करेंगे। भाई बांधों का साथ सहयोग आपके साथ बना रहेगा। तीन और चार जून का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है ।किसी से विवाद हो सकता है। आप कमजोर महसूस करेंगे। मन में तरह-तरह की आशंकाएं पैदा होती रहेगी। अपने करियर को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। मन में मायूसी और उदासी आ सकती है। आप नकारात्मक सोच से प्रभावित हो सकते हैं। पांच और छह जून का समय आपके अनुकूल रहेगा। मन में समस्त चिंताएं समाप्त हो जाएंगे। जीने का समाधान निकाल लेंगे। संतानों से सुख प्राप्त होगा परंतु घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। साथ और आठ जून का समय मिश्रित है। आय और व्यय का पलड़ा बराबर रहेगा। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे परंतु उसका मेहनत कि पूर्ण परिणाम आपके पक्ष में नहीं रहेगा। आपके विरोधी सक्रि हो सकते हैं। वह आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे, परंतु आप अपने युक्ति से उनके कुचालों को ध्वंस कर देंगे। आपको अपने मित्रों का सहयोग भरपूर प्राप्त होगा। वे आपकी सहायता करेंगे।

कुंभ राशि

2 जून का समय आपके पक्ष में रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ की सम्भावना है। आप अपने कार्य को बखूबी सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। मन में उत्साह और ऊर्जा बना रहेगा। प्रत्येक में कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगा। तीन और चार जून का समय भी करियर की दृष्टि से अनुकूल है आपको अपने अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। समाज में एक अच्छा छवि स्थापित करेंगे। साहित्यकारों के लिए अनुकूल समय है। वैज्ञानिक शोध करने वाले अपने काम को बड़े उत्साह के साथ आगे बढ़ाएंगे। चार और पांच जून का समय अनुकूल नहीं है धन-धन की संभावना है आपका कोई सामान चोरी हो सकता है आप उलझन में पढ़ सकते हैं। किसी मामले को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। उलझने बनी रहेगी। किसी से बाद विवाद हो सकता है। सात और 8 जून का समय आपके अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। मन में हर्ष बना रहेगा। संतानों के कार्यों से सुकून प्राप्त होगा।

मीन राशि

2 जून का समय पूर्ण अनुकूलता से भरा हुआ है। आपके अंदर ऊर्जा उत्साह बना रहेगा। दांपत्य जीवन में पूर्ण मधुरता बनी रहेगी। घर में शांति और सुकून का माहौल बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाने का प्रयास करेंगे। तीन और चार जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा है। व्यापारियों के लिए अनुकूल है। बंधु बांधवों का सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप में लाभ की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से निजात मिलेगा। आप पूर्ण सक्रिय रहेंगे। चार और पांच जून का समय भाग्य की दृष्टिकोण से अच्छा है। बिगड़े काम में सुधार होगा। मन का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर भी जा सकता है। आप परोपकार के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। किसी समारोह में जा सकते हैं। 6 और 7 जून का समय अनुकूल नहीं है। मन में अनेक प्रकार की आशंकाएं उत्पन्न होगी। आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। आर्थिक हानि की संभावना बन रही है। अपने लोग ही परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। इससे आपको मानसिक आघात मिल सकता है। किसी भी दस्तावेज पर सोच समझकर ही हस्ताक्षर करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!