साप्ताहिक राशिफल : 9 जून दिन रविवार से 15 जून दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:19 Minute, 42 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, बुध और गुरू वृषभ राशि पर, चंद्रमा मिथुन राशि पर, मंगल मेष राशि पर, शुक्र मिथुन राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

9 जून को पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। समय आमोद प्रमोद में व्यतीत होगा। जीवन में रौनकता बनी रहेगी। समय का साथ आपके रहेगा। 10 और 11 जून को समय प्रतिकूल है। कार्यों में अवरोध मिलेगा। धन हानि की संभावना है। बहुत परिश्रम करने पर प्रतिफल थोड़ा रहेगा। वाहन दुर्घटना का योग है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। 12 और 13 जून को समय में सुधार आ जाएगा। मित्र और बंधु बांधवों का सहयोग मिलेगा। संतानों के अच्छे परफॉर्मेंस से मन में खुशी होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। धर्म कर्म में मन लगेगा। दिनचर्या मे रौनकता बनी रहेगी। 13 और 14 जून को समय मिश्रित है। हानि लाभ का पलड़ा बराबर रहेगा। शत्रु या विरोधी आपके ऊपर भारी रहेंगे। परंतु अपनी युक्त से उनके उनको आप परास्त कर देंगे। यात्रा योग भी है। आप किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 15 जून को आप मौसमी बिमारियों के चपेट में आ सकते हैं। अतः खान-पान और स्वास्थ्य का ख्याल रखें। यह आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि

9 जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आय के स्रोत प्राप्त होंगे। बिगड़े हुए स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। पड़ोसियों से संबंध सुधार करने का प्रयास करेंगे। 10 और 11 जून को समय का साथ मिलेगा। किसी नई योजना पर वार्ता कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में रौनकता बनी रहेगी। आप अपने आप को समय के अनुसार समायोजित करने का प्रयास करेंगे। 12 और 13 जून का समय आपके लिए थोड़ा सा अनुकूल नहीं है। किसी मैटर को लेकर आप चिंतित कर सकते है। घर का कोई सामान टूट फूट सकता है या कुछ सामान गायब हो सकता है। किसी से अनायास बोलचाल हो सकती है। मन में चिंता बनी रहेगी। दिनचर्या में और अनियमितता आ सकती है। 14 और 15 जून का समय अच्छा रहेगा। आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। समय पर सभी काम को पूरा प्रयास करने का प्रयास करेंगे। मित्रों और बंधु बांधवों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे।

मिथुन राशि

9 जून को आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सभी काम सुनियोजित रंग से निपटने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी नई योजना को क्रियान्वित करने का विचार कर सकते हैं। 10 और 11 जून को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन प्राप्ति की संभावना है। बकाया धन मिल सकता है। आपके अंदर शिष्ट आचरण का संचार बना रहेगा। अपने पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। आपका सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में खुशियां बनी रहेगी। सामाजंस्य बनाकर के रहने का प्रयास करेंगे 12 और 13 जून को भाग्य का साथ मिलेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप धर्म कर्म की ओर आकर्षित होंगे। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी ।14 और 15 जून का समय अनुकूल नहीं है। किसी से आपका झगड़ा हो सकता है। किसी बात को लेकर आप तनाव या चिंता में पढ़ सकते हैं। भविष्य को लेकर भय की स्थिति आपके मन में आ सकती है। आप अपने कुछ संकटों से घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। मन में मायूसी और चिंता बनी रहेगी। सकारात्मक चिंतन बनाए रखें, यह आपके लिए हितकर रहेगा।

कर्क राशि

9 जून का समय मिश्रित है। आय से अधिक व्यय की संभावना है। बहुत भाग दौड़ करने पर परिणाम उचित नहीं रहेगा। परिश्रम ज्यादा करेंगे और लाभ कम प्राप्त करेंगे। शत्रु आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है। 10 और 11 जून का समय उत्तम है। संकट के बादल समाप्त हो जाएंगे। आप ऊर्जा उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। अपने कार्य को बखूबी अंजाम देंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। एक सामाजिक छवि स्थापित करने का प्रयास करेंगे। की 12 और 13 जून का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन में खुशियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्र और बंधु बांधवों का सहयोग प्राप्त होगा। दिनचर्या में रौनकता बनी रहेगी। 14 और 15 जून का समय अच्छा रहेगा। प्रत्येक कार्य समय पर पूरे होंगे। आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कलाकारों और खेल जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि

9 जून को सरकार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। भूमि भवन इत्यादि खरीदने का की योजना बना सकते हैं। कहीं घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पर्यटन के लिए अच्छा समय है। 10 तारीख 11 जून का समय लाभ की दृष्टिकोण से अच्छा है। आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। जीवन के प्रति आशान्वित बने रहेंगे। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। संतानों का सहयोग प्राप्त होगा। उनके अच्छे कार्यों से आपके मन में खुशी उत्पन्न होगी। 12 और 13 जून का समय मिश्रित है। बहुत परिश्रम करने पर ही कार्य सफल होंगे। कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। तनाव और चिंता का योग है। विरोधियों के प्रकोप का भी शिकार हो सकते हैं। 14 और 15 जून का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रत्येक कार्य समय से पूरा करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप ऊर्जा उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां हासिल होगी।

तुला राशि

9 जून का समय बहुत बेहतर रहेगा। प्रत्येक मनचाहा कार्य पूरा होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लाभ की स्थिति बनेगी। बकाया धन मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 10 और 11 जून का समय सरकारी कार्य की दृष्टि से बहुत बेहतर रहेगा। आपको अपने अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। विभाग में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कलाकार पुरस्कृत हो सकते हैं। साहित्यकारों के लिए अच्छा समय है। 12 और 13 जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर है। व्यापार में लाभ होगा। पार्टनरशिप में अच्छा परफॉर्मेंस रहेगा। आपके प्रत्येक कार्य समय से पूरे होंगे। ऊर्जा उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु 14 और 15 जून का समय आपके लिए अच्छा नहीं है। प्रत्येक कार्य में बाधाएं मिलेगी। किसी से अनबन हो सकता है। वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। धन हानि हो सकता है। दुर्घटना का योग है अतः वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। यह आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि

9 जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा है। संतानों के अच्छे कार्यों से मन में सकून प्राप्त होगा। घर में माहौल अच्छा बना रहेगा। दिनचर्या में रौनकता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। 10 और 11 जून का समय अच्छा नहीं है। आय से अधिक व्यय होने की संभावना है। मन में तनाव बना रहेगा। किसी बात को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। भविष्य को लेकर के दुःखी हो सकते हैं। कोई योजना आपकी विफल हो सकती है। 12 और 13 जून का समय अच्छा जाएगा। मन में जो नकारात्मकता है, वह समाप्त हो जाएगी। पूरे उत्साह के साथ अपने कार्य में लग जाएंगे। 14 और 15 जून का समय भी समानतया अच्छा ही रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। पड़ोसियों से संबंध अच्छा बनाने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि

9 जून का समय दांपत्य सुख का समय है। जीवनसाथी से मधुर संबंध बनेंगे।आपसी गलतफहमियां दूर होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में अच्छा परफॉर्मेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 10 और 11 जून का समय अच्छा नहीं है। आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। किसी पर ज्यादा विश्वास करना आपके लिए घातक हो सकता है। किसी भी दस्तावेज पर बहुत सोच समझकर की हस्ताक्षर करें, अन्यथा आप संकट में पढ़ सकते हैं। 12 और 13 जून का समय बेहतर रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भविष्य के लिए किसी योजना को बना सकते हैं। समय का साथ मिलेगा। 14 और 15 जून का समय सरकारी कामकाज की दृष्टि से अच्छा है। अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। अधूरे कार्य पूरा होंगे। भवन भूमि मकान की तैयारी के कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। वाहन भी खरीदने का विचार कर सकते हैं। मन में सकारात्मक बुद्धि बनी रहेगी। आपको सभी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

9 जून का समय अच्छा नहीं है। आपके घर का कोई सामान गायब हो सकता है, पड़ोसियों से संबंध में तनाव मिल सकता है। घर में शांति का अभाव रहेगा। सकारात्मक बुद्धि धारण करें। किसी दूसरे के विवादों में सम्मिलित न हों, अन्यथा आप अपमानित हो सकते हैं। आपके ऊपर कोई अभियोग लगा सकता है। आप लांछन के शिकार हो सकते हैं। 10 और 11 जून का समय आपके लिए बेहतर है। बाधाएं समाप्त हो जाएंगी और जीवन में खुशियां हासिल होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा अधूरे कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। उसमें आपको कामयाबी भी मिलेगा। 12 और 13 जून का समय अच्छा है। यदि आप नौकरी में है तो आपका परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। जीवन में खुशियां हासिल होगी। भवन के कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। 14 और 15 जून का समय आर्थिक दृष्टिकोण से मिश्रित है। आपको लाभ तो होगा, परंतु व्यय भी बना रहेगा। संतानों के अच्छे परफॉर्मेंस से आपको खुशियां प्राप्त होंगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा।

मकर राशि

9 जून का समय मिश्रित है। आपके विरोधी आपके कार्यों में बाधाएं पहुंचा सकते हैं। कोई व्यापारिक अनुबंध समाप्त हो सकता है। पार्टनरशिप के काम में तनाव की स्थिति बन सकती है। आपके अपने ही भी परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं, परंतु 10 और 11 जून का समय आर्थिक दृष्टि अच्छा है। प्रत्येक कार्य समय से पूरा होंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप कहीं घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवन में रौनकता बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बना सकते हैं। 12 और 13 जून का समय बहुत अच्छा नहीं है। पूंजी निवेश करने के लिए प्रतिकूल समय है। लगाया हुआ धन नहीं मिलेगा। किसी को उधार पैसा न दें, अन्यथा वह पैसा वापस नहीं मिलेगा। मन में तनाव बना रहेगा। इसलिए मन में सकारात्मक बुद्धि धारण करें। नकारात्मक को नकारात्मकता को दूर करने का पूर्ण प्रयास करें। 14 और 15 जून का समय आपके लिए अनुकूल है ‌परिश्रम करेंगे, उसका पूरा प्रतिफल आपको प्राप्त होगा। खुशियां हासिल होगी। आप उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण बने रहेंगे। बंधु बांधवों का सहयोग अपेक्षित रहेगा।

कुंभ राशि

9 जून का समय विद्यार्थियों के लिए उत्तम है। आपके अंदर धार्मिक विचार बने रहेंगे। किसी देवालय पर देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। 10 और 11 जून का समय मिश्रित से है। विरोधी आपके कार्यों में बाधाएं पहुंचा सकते हैं। वह आपके सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। अपने लोगों से भी सावधान रहे ।वह आपके साथ धोखा कर सकते हैं। आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं, परंतु यात्रा सुखद नहीं रहेगा। आय से अधिक व्यय होने की संभावना है। 12 और 13 जून का समय बेहतर रहेगा। घर में सुख और शांति तथा सुकून बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। स्वास्थ्य का पाया अच्छा रहेगा। 14 और 15 जून का समय अनुकूल नहीं है। किसी से अनबन हो सकता है। आपको चोट चपेट लग सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी भी दस्तावेज पर सोच समझकर हस्ताक्षर करें, अन्यथा भविष्य में आप संकट में पढ़ सकते हैं। परिवार का माहौल पूर्णतया अनुकूल नहीं रहेगा। सकारात्मक बुद्धि धारण करें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन राशि

9 जून का समय मिश्रित है। प्रत्येक कार्य को समय से निपटने का प्रयास करेंगे। आपके ऊपर कार्य का बहुत ज्यादा बोझ बना रहेगा। अपने को और असहज महसूस कर सकते हैं। 10 सॉरी 11 जून का समय आपके लिए अनुकूल है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लाभ की स्थिति बनेगी। प्रत्येक कार्य को समुचित ढंग से संपन्न करेंगे। बहुत सोच समझकर ही कोई निर्णय लेंगे। सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा ।12 और 13 जून का समय स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से अनुकूल नहीं है। आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। वाहन दुर्घटना का योग है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। घर का माहौल अनुकूल नहीं रहेगा। किसी से अनबन हो सकती है अतः अपने वाणी और मन पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए हितकर रहेगा। 14 और 15 जून का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। मन में आध्यात्मिक भाव बना रहेगा। पठन-पाठन की और आपका झुकाव हो सकता है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!