गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:10 Minute, 30 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सनसनीखेज : लखीमपुर में ट्रांसफर रुकवाने के लिए 2 महिला टीचर्स ने 20 छात्राओं को बंधक बनाया

लखीमपुर खीरी (उप्र)। दो महिला टीचर्स ने अपना ट्रांसफर रुकवाने के लिए 20 छात्राओं को बंधक बना लिया था। मामला लखीमपुर खीरी का है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में गुरुवार शाम यह घटना हुई। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और बच्चियों को छुड़वाया। एक छात्रा प्रीति ने बताया कि दोनों टीचर्स ने कहा कि जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं उनको रोका गया है। उनकी बात सुनकर हम लोग रुक गए। जैसे ही सब लोग स्कूल से बाहर निकले उनन्होंने स्कूल अंदर से बंद कर दिया।

आज की सुर्खियां :

PM मोदी जम्मू में 20 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद माहौल सुधारने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

IPL के 37वें मैच में लखनऊ और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से मुकाबला होगा।

बिहार में अमित शाह की मौजूदगी में एक साथ फहराए गए 78 हजार से ज्यादा तिरंगे, भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा।

सीबीएसई ने पाठ्यक्रम से इस्लामी साम्राज्य, शीतयुद्ध पर अध्याय हटाया, फैज की नज्में भी बाहर

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 11 और 12 के इतिहास एवं राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीतयुद्ध के दौर, अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्य के उदय, मुगल दरबारों के इतिहास और औद्योगिक क्रांति से संबंधित अध्याय हटा दिए हैं।

केंद्र सरकार ने यूक्रेन संघर्ष, जहांगीरपुरी हिंसा की कवरेज पर टीवी चैनलों को दी सख्त हिदायत

नई दिल्ली। सरकार ने यूक्रेन-रूस संघर्ष और जहांगीरपुरी हिंसा की टेलीविजन कवरेज पर शनिवार को आपत्ति जताते हुए समाचार चैनलों को सख्त परामर्श जारी किया, जिसमें उनसे संबद्ध कानूनों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम संहिता का पालन करने के लिए कहा गया है।

भारत में कोविड-19 के 2,527 नये मामले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में 2,527 और मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी से अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,54,952 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,079 पर पहुंच गयी है।

दक्षिण कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी समेत दो ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकवादी समेत दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हनुमान चालीसा विवाद : सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने विधायक रवि राणा और उनकी सांसद पत्नी नवनीत राणा को उपनगर खार स्थित उनके आवास पर दिनभर चले घटनाक्रम के बाद अपनी सुरक्षा में घर से बाहर निकाला और ‘‘अलग-अलग समूहों में द्वेष पैदा’’करने के आरोप में शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।

इतिहास ने वीर कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया: अमित शाह

जगदीशपुर (बिहार)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि इतिहास ने वीर कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया और उनकी वीरता, योग्यता एवं बलिदान के अनुरूप उन्हें स्थान नहीं दिया गया, लेकिन आज बिहार की जनता ने श्रद्धांजलि देकर उनका नाम एक बार फिर इतिहास में अमर करने का काम किया है।

समान नागरिक संहिता लागू करने को उप्र सरकार गंभीरता से विचार कर रही : केशव

लखनऊ। उत्तराखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता (कॉमन सिविल कोड) लागू करने की चर्चा शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को इसकी जनकारी दी ।

आतंकवादी देश को बाहर से निशाना बनायेंगे तो भारत सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएगा: राजनाथ

गुवाहाटी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत सीमा पार से देश को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएगा।

जापान में पर्यटन नौका डूबी, 26 लोग लापता

तोक्यो। जापान के उत्तरी हिस्से में शनिवार को संकट में होने का संदेश देने के बाद एक पर्यटक नौका लापता हो गई, उसपर 26 लोग सवार थे। नौका के डूबने की सूचना है। जापान के तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी।

रूस यदि अमेरिका भारत से मित्रता चाहता है तो दोस्त को कमजोर नहीं होना चाहिए : सीतारमण

वाशिंगटन। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत भौगोलिक स्थिति को देखते हुए रूस जैसे मुद्दों पर ‘सधा हुआ रुख’ अपना रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि अमेरिका भारत के रूप में एक मित्र चाहता है तो उसे समझना चाहिए कि दोस्त को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।

यूक्रेन के औद्योगिक केंद्र पर नियंत्रण के लिये पूर्वी डोनबास में हमला तेज कर रहे हैं रूसी सैनिक

कीव। रूसी सैनिक यूक्रेन के औद्योगिक गढ़ पर पूरी तरह से नियंत्रण हासिल करने के प्रयास में पूर्वी डोनबास क्षेत्र में अपना आक्रमण बढ़ा रहे हैं, लेकिन यूक्रेन के जवाबी हमलों ने उनके प्रयासों को धीमा कर दिया है। यह जानकारी यूक्रेन और ब्रिटेन के अधिकारियों ने शनिवार को दी।

अर्थ व्यापार:

रिलायंस ने फ्यूचर समूह के साथ 24,713 करोड़ रुपये का सौदा निरस्त किया

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने फ्यूचर समूह के खुदरा, थोक, लॉजिस्टिक और भंडारण संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए 24,713 करोड़ रुपये के सौदे की घोषणा के लगभग 21 महीने बाद शनिवार को कहा कि वह इस सौदे को जारी नहीं रख सकता है क्योंकि सुरक्षित कर्जदाताओं ने इस सौदे के खिलाफ मतदान किया है।

वधावन बंधुओं ने की 5,050 करोड़ रुपये की हेराफेरी की: ईडी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के प्रवर्तक कपिल वधावन एवं धीरज वधावन ने संदिग्ध लेनदेन के जरिए 5,050 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।

रवि ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, बजरंग और गौरव को मिला रजत पदक

उलानबटोर (मंगोलिया)। भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने शनिवार को यहां कजाखस्तान के रखत कालजान के खिलाफ दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए एशियाई चैम्पियनशिप में जीत दर्ज की जबकि वापसी कर रहे अनुभवी बजरंग पूनिया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
इस तरह भारत के पांचों पुरुष पहलवान इस प्रतियोगिता में पदक जीतने में सफल रहे।

आईपीएल :

केकेआर पंड्या का पचासा, गुजरात टाइटन्स ने केकेआर को आठ रन से हराया

नवी मुंबई। गुजरात टाइटन्स ने कप्तान हार्दिक पंड्या (67 रन) के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों की मदद से आंद्रे रसेल के तूफान को रोककर शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ रन से शिकस्त दी और छठी जीत का स्वाद चखा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!