साप्ताहिक राशिफल : 26 जून दिन रविवार से 2 जुलाई दिन शनिवार तक 

1 0
Read Time:14 Minute, 33 Second
आचार्य पं शरदचन्द्र मिश्र, अध्यक्ष- रीलीजीयस स्कालर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति

सूर्य मिथुन राशि पर, चन्द्रमा और शुक्र वृषभ राशि, मंगल और बृहस्पति मीन राशि, बुध मिथुन, शनि मकर और राहु मेष राशि तथा केतु तुला राशि पर स़ंचरण कर रहे हैं-

मेष राशि

26 और 27 जून को मानसिक शांति का दिन है। यात्रा पर जाएंगे। अपनी समस्याओं का समाधान करने में सफल होंगे। मौज- मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। आपकी प्रसिद्धि होगी। 28, 29 और 30 जून को शानदार समय रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 30 जून के बाद समय प्रतिकूल हो जाएगा। काम में गंभीरता नहीं मिलेगा। पहली और दूसरी जुलाई को कलहकारी समय रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। व्यक्तिगत कार्य में अहं भाव न रखें।यह आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो बना बनाया काम चौपट सौ जायेगा। बच्चों से संबंधित कार्य होगा। कोई नई जिम्मेदारी आप पर आ सकता है जिसे आप अच्छे ढंग से निभा नहीं पाएंगे। आप उलझन और व्यस्तता में रहेंगे। मन में हर्ष का अभाव रहेगा। खालीपन का अनुभव कर सकतें हैं।

वृषभ राशि

26 और 27 जून आप किसी समारोह में जाएंगे। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति चिंतित रहेंगे, लेकिन शीघ्र ही उनकी चिंता का निदान हो जाएगा। 28, 29 और 30 जून का समय सामान्य रहेगा। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। रोजी रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। छोटी मोटी बातों को नजर अंदाज करते हुए आप आगे बढ़ेंगे‌। घर में मेहमानों का आगमन होगा। प्रिय जनों से मिलकर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे ।सारे कार्य समय से पूरे हो जाएंगे ।पहली और दूसरी जुलाई को आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। यह दोनों दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। कारोबार व व्यापार की स्थिति सुधरेगी। संपत्ति और विवाद में निपटारे का उचित समय है।

मिथुन राशि

26 और 27 जून को स्वास्थ्य नरम रहेगा।लोगों के प्रति आपमें ईर्ष्या का भाव रहेगा। अपने ही लोगों के प्रति टांग लगा सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट- चपेट की संभावना है। 28- 29- और 30 जून को आप कहीं बाहर की यात्रा कर सकते हैं। मीटिंग आयोजन में शरीक हो सकते हैं। आप अपनों के बीच समय बिताएंगे। नई वस्तु की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पहली और दूसरी जुलाई को मानसिक संतोष कारी समय है। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आप अपनों पर विश्वास करेंगे, जिसका आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी के प्रति ज्यादा लगाव रखेंगे, ज्यादा स्नेह देने वाले होंगे। आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन प्राप्ति के आसार हैं।

तुला राशि

26 और 27 जून को अष्टमस्थ चंद्रमा घातक रहेगा। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी, किंतु आप उसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। आपका मन उदास रहेगा। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। 28, 29 और 30 जून को समय अनुकूल आ जाएगा। आपको आंशिक लाभ प्राप्त होगा। संयोग वश किसी विपरीत लिंग की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में उत्तरोत्तर तरक्की का योग है।पहली और दूसरी जुलाई को मान सम्मान वर्धक समय है। इस समय किसी को उधार पैसा न दें। दिया हुआ पैसा न मिलेगा। अपना कार्य सुगमता से करेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके किए हुए कार्यों की प्रशंसा की जाएगी।

कर्क राशि

26 और 27 जून को काम और नीजी मोर्चे पर बदलाव होंगे और यह परिवर्तन काफी हद तक उपयोगी रहेगा। किसी धार्मिक स्थान में जा सकते हैं। आध्यात्मिक भाव मन में आएंगे। 28, 29 और 30 जून को समय ठीक नहीं है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आप से आगे निकल जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी‌ आपको अपने स्वजनों से विरोध भी प्राप्त होगा। समय प्रतिकूल है। यदि आप संभल कर नहीं रहे तो बड़ा नुकसान हो सकता है। रुपए पैसों को लेकर चिंता रह सकती है। पहली और दूसरी जुलाई को समय अनुकूल है। मीडिया व कला के क्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा व कला की छाप छोड़ेंगे। भविष्य को लेकर महत्वाकांक्षी योजनाएं भी बना सकते हैं।प्रेमी प्रेमिका का मिलन होगा। यदि विवाहित है तो जीवनसाथी का ख्याल रखेंगे। दांपत्य जीवन में प्रवर्धन का योग है।

सिंह राशि

26 और 27 जून को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय सादगी से परिपूर्ण रहेगा। पूजा-पाठ व धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि रहेगी। आस-पड़ोस से संबंध में मधुरता का भाव रहेगा। अच्छे लोगों से मेल मिलाप होगा। 28 -29 और 30 जून को समय लाभकारी रहेगा। सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। जीवन में नई दिलचस्पी जागृत होगी। आप घर परिवार पर ध्यान दे पाएंगे। अपने कार्य में पूर्ण निमग्न रहेंगे। घर में विवाह योग्य बच्चों के विवाह के रिश्ते आएंगे। 30 जून की शाम से समय थोड़ा कष्टप्रद रहेगा। पहली और दूसरी जुलाई को समय चिंताकारक है। असंतुष्टि की स्थिति रहेगी। मन में असंतोष का भाव रहेगा। आपने कुछ हद तक अहंकार रहेगा। अहंकार की भावना नुकसान कर सकती है। अच्छा व्यवहार आपके तरक्की के लिए उत्तम रहेगा। यदि सम्भव हो तो यात्रा न करें। हानि का योग है।

कन्या राशि

26 और 27 जून को समय कुछ नया करने व नया सीखने का रहेगा। लंबित पड़े कार्य शीघ्रता से निपट जाएंगे और प्रत्येक क्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा। 28 जून से 30 जून के मध्य समय सामान्य फल सूचक है। आर्थिक पक्ष सुधारने की पूर्ण कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। जीवन की सार्थकता को खोजने के लिए आप अपनी आंतरिक शक्तियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपको नया मित्र मिलेगा इससे आप लंबे समय तक संबंध बनाए रखेंगे। पहली और दूसरी जुलाई को नए सौदे मिलने से लाभ होगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगा। नई योजनाओं की शुरुआत संभव है। विद्यार्थी अध्ययन में सफलता से उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में उन्नति और सफलता के योग हैं।

कुंभ राशि

26 और 27 जून के मध्य घुटनों की तकलीफ से या पैरों को लेकर कोई परेशानी मिल सकती है। बहुमूल्य वस्तु गायब हो सकती है। भाग दौड़ के परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। कोई विस्मयकारी घटना घटित हो सकती है। रुपया- पैसा रुक- रुक कर आएगा। 28 जून से 30 जून के मध्य का समय थकान के बाद आराम का रहेगा। इंटरव्यू, साक्षात्कार का परिणाम अच्छा रहेगा। पर परिवारवाद और करीबियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास करेंगे। पहली और दूसरी जुलाई को समय आरामदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। इसे तनाव दूर करने में मदद मिलेगी। आप कड़वा सच बोलने की हिम्मत जुटा पाएंगे। न्याय पद पर आरूढ़ रहेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और समाज में एक नया छवि स्थापित करेंगे।

मकर राशि

26 और 27 जून को आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ व महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। माता-पिता, सास-ससुर या घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का गिरता हुआ स्वास्थ्य आपके चिंता का कारण बनेगा। 28 जून से 30 जून के मध्य कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप खरीद-फरोख्त में व्यस्त रहेंगे। व्यापार व कामकाज में गंभीरता से जुड़ जाएंगे। धन संबंधी दिक्कत है। आपकी वह परेशानी एक-एक करके दूर हो जाएंगी। पहली और दूसरी जुलाई को तमाम व्यस्तताओं के बावजूद आप अपनों के लिए, परिवार के लिए समय निकाल ही लेंगे। वाहन द्वारा कोई क्षति हो सकती है अतः वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, तो बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

26 और 27 जून को घर परिवार में अधिक व्यस्त रहेंगे। अध्ययन शोध अनुसंधान कार्यों में समय व्यतीत होगा। पति पत्नी में तालमेल व सामंजस्य अच्छा रहेगा। 28 जून से 30 जून के मध्य वाहन द्वारा क्षति हो सकती है। दुर्घटना होने का योग है। वाहन सावधानीपूर्वक से चलाएं। सहकर्मी उच्चाधिकारियों को आपके खिलाफ कान भर सकते हैं। शत्रुओं से हानि हो सकती है। समय गति प्रतिकूल है। पहली और दूसरी जुलाई को कार्य में सफलता के योग हैं। समय गति आप के पक्ष में है। जो काम आप सोच रहे होंगे वह पूरा होगा। वैभव और विलासिता के सामान पर खर्चा होगा। धन तो आएगा परंतु खर्चा भी उसी प्रकार से हो जाएगा। समय की गति मिश्रित है।

धनु राशि

26 और 27 जून को उत्तम संपत्ति दायक समय रहेगा। सामाजिक गतिविधियों तथा समारोहों में भाग ले सकते हैं। उच्च शिक्षा ग्रहण हेतु आप बाहर जा सकते हैं या उसकी योजनाएं ही बनाएंगे। उसके लिए तैयारी में जुट जाएंगे। लोकप्रियता हासिल करेंगे। 28 -29 और 30 जून को आप नई शुरुआत करेंगे। लोगों से संपर्क और संवाद कायम करेंगे। साथ ही कोई भी अवसर भुनाने के लिए तैयार रहेंगे जो बाद में आपके लिए लाभदायक रहेगा। कुल मिलाकर महिने का आखिरी सप्ताह आपके लिए बढ़िया साबित होगा। पहली और दूसरी जुलाई को आठवां चंद्रमा खराब रहेगा। आप कोई भी कार्य अपनी मनमर्जी से नहीं कर पाएंगे। संपूर्ण ऊर्जा व्यर्थ के कार्यों में और सोच में समाप्त हो जाएगी। तंत्र मंत्र, योग, ध्यान की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। मन में कुछ शांति का अवतरण भी होगा। परन्तु लोगों से बेहतर संबंध बनाएंगे।

मीन राशि

26 और 27 जून को दिनचर्या सामान्य रहेगा। शिक्षा आदि में उत्तरोत्तर उन्नति के योग हैं। नवीन वस्त्र, आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। कोई भुला हुआ कार्य अचानक याद आ सकता है। 28, 29 और 30 जून को पैसों की कमी महसूस कर सकते हैं। व्यय भार बढ़ सकता है। कार्यों में बाधाएं आयेंगी। एक के बाद एक समस्या लगी रहेगी। किसी गुप्त योजना या षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। ‌अप्रिय समाचारों की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन व्यथित हो सकता है। हाथ में आता-आता पैसा अटक जायेगा। आप मन किसी काम में नहीं लगेगा। पहली और दूसरे जुलाई को ज्ञानवर्धक समय है। विद्यार्थी वर्ग को अपने मनपसंद स्कूल, कॉलेज में एडमिशन होने की संभावना बन रही है ‌संतान की खुशी और तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख और शांति का समावेश होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!