गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में

1 0
Read Time:13 Minute, 12 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार। इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो। पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में :

सुर्खियां :

  • शिवसेना के बागी विधायकों को दिए नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शाम 6 बजे मुंबई के गोवंडी में रैली करेंगे।
  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद के एनेक्सी भवन में विपक्षी नेताओं की मीटिंग होगी।
  • G-7 की मीटिंग के लिए जर्मनी गए PM मोदी भारतीयों से मिले, संबोधन में इमरजेंसी का भी जिक्र किया।
  • त्रिपुरा में चुनाव नतीजों के बाद BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, कांग्रेस अध्यक्ष समेत 19 लोग घायल।
  • 1550 फीट की ऊंचाई पर योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से पक्षी टकराया, इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
  • सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना बैन; यू-ट्यूब से भी हटाया गया, गाने में विवादित मुद्दों की वजह से एक्शन।
  • झारखंड में 15 अगस्त तक सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, CM हेमंत सोरेन ने किया ऐलान।

आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचलने के प्रयास किए गए : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान ‘लोकतंत्र को कुचलने’ का प्रयास किया गया था।

उपचुनाव : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री जीते, उत्तर प्रदेश के रामपुर, आजमगढ़ में भाजपा विजयी

नयी दिल्ली/लखनऊ/अगरतला। उपचुनावों के नतीजों में रविवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की चार में से तीन सीट पर विजयी घोषित की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मजबूत गढ़ माने जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्रों पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की संगरूर सीट हार गई।

रामपुर और आजमगढ़ की भाजपा की जीत पर योगी ने कहा यह डबल इंजन की सरकार की डबल जीत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर कहा कि यह डबल इंजन वाली सरकार की डबल जीत है। जो कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत फिर विधान परिषद चुनाव और अब उपचुनाव में जीत डबल इंजन की सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम बताता है कि जनता परिवारवादी और सांप्रदायिक दलों और नेताओं को स्वीकार करने वाली नहीं है। जनता भाजपा के सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट है कि भाजपा 2024 में यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने इस जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि इस भयंकर गर्मी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह परिश्रम की पराकाष्ठा की है। इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। आज की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की जीत है। मुख्यमंत्री योगी ने आजमगढ़ और रामपुर की जनता का आभार जताया है।

यूपी में शनिवार व रविवार के लॉकडाउन के लिए गाइडलाइंस जारी, बाहर निकलने पर दिखाना होगा आईकार्ड

लखनऊ। यूपी में प्रत्येक सप्ताह शनिवार व रविवार को होने वाले लॉकडाउन के लिए यूपी सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। यह लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

महाराष्ट्र संकट: बागी विधायक शिंदे अयोग्यता नोटिस के खिलाफ न्यायालय पहुंचे

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा शिवसेना के 16 बागी विधायकों को भेजे गए अयोग्यता नोटिस के खिलाफ मंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया।

अगरतला में कांग्रेस नेताओं पर हमला करने वालों पर केस दर्ज हो : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि अगरतला उपचुनाव में पार्टी की जीत के बाद उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं पर “भाजपा के गुंडों” ने हमला किया। पार्टी ने मांग की कि दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।

अग्निपथ योजना वापस ले सरकार: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर हमला तेज करते हुए रविवार को कहा कि मोदी सरकार सेना में भर्ती की यह नयी योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है और उसे ‘तुगलकी’ फरमान वापस लेना चाहिए।

सीतलवाड़ व दो पूर्व आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ एसआईटी जांच करेगी

अहमदाबाद। सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व आईपीएस अफसरों आर बी श्रीकुमार एवं संजीव भट्ट के खिलाफ दर्ज मामले की तफ्तीश विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगा जिसके प्रमुख गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) होंगे।

केंद्र ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान की

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रविवार को शिवसेना के कम से कम 15 बागी विधायकों को सीआरपीएफ जवानों से लैस ‘वाई प्लस’ श्रेणी का सुरक्षा घेरा प्रदान किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हुए महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत

गुवाहाटी। महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के लिए संकट को और गहराते हुए, महाराष्ट्र के एक अन्य मंत्री उदय सामंत रविवार को गुवाहाटी पहुंचे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों के असंतुष्ट खेमे में शामिल हो गए।

प्रमुख सामयिक मुद्दों पर जी-7 नेताओं के साथ ‘सार्थक चर्चा’ की उम्मीद : प्रधानमंत्री

म्यूनिख (जर्मनी)। जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट, खाद्य सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, पर्यावरण, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे सामयिक मुद्दों पर विश्व नेताओं के साथ ‘सार्थक चर्चा’ होने की उम्मीद कर रहे हैं।

गैबॉन और टोगो राष्ट्रमंडल देशों के समूह में शामिल हुए

किगाली। अफ्रीकी देश गैबॉन और टोगो को राष्ट्रमंडल देशों के समूह में शामिल किया गया है। रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उनका (गैबॉन और टोगो) स्वागत करते हैं।’’ रवांडा राष्ट्रमंडल के शासन प्रमुखों के 26वें शिखर सम्मेलन (चोगम) की मेजबानी कर रहा है। गैबॉन और टोगो 54 देशों के समूह में शामिल होने के लिए प्रयासरत थे।

रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाएंगे जी-7 देशः बाइडन

एलमौ (जर्मनी)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को कहा कि जी-7 के सदस्य देश रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगाए जा रहे प्रतिबंधों की कड़ी में यह नई पाबंदी होगी।

भारत दीपिका एंड कंपनी ने रजत पदक जीता, तीरंदाजी विश्व कप में भारत ने तीन पदक जीते

पेरिस। दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को यहां विश्व कप के तीसरे चरण में एकतरफा फाइनल में चीनी ताइपे की तिकड़ी से हारकर रजत पदक हासिल किया।

एफपीआई की निकासी जारी, जून में भारतीय इक्विटी से अब तक 46,000 करोड़ रुपये निकाले

नई दिल्ली। विदेशी निवेशकों की भारतीय इक्विटी बाजारों से निकासी जारी है। भारतीय रिजर्व बैंक और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति को कड़ा करने के बाद एफपीआई ने इस महीने अब तक लगभग 46,000 करोड़ रुपये निकाले हैं। फेडरल रिजर्व की नीतियों, कच्चे तेल की कीमतों और अस्थिर रुपये ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के रुख को प्रभावित किया। आंकड़ों के मुताबिक एफपीआई द्वारा 2022 में अब तक इक्विटी से शुद्ध निकासी बढ़कर 2.13 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

यस सिक्योरिटीज में संस्थागत इक्विटी के प्रमुख विश्लेषक हितेश जैन ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व और दूसरे प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा मौद्रिक सख्ती, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अस्थिर रुपये के बीच अनुमान है कि एफपीआई उभरते बाजारों से दूर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि एफपीआई की आवक तभी दोबारा शुरू होगी, जब अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में बढ़ोतरी रुक जाएगी।

आज ही के दिन 55 साल पहले लंदन में लगी दुनिया की पहली एटीएम

लंदन में 1967 में आज के ही दिन दुनिया की पहले ATM की शुरुआत हुई थी। बैंक की लाइन में खड़े रहने से परेशान जॉन शेफर्ड बैरन ने ये मशीन बनाई थी। इसका आइडिया उन्हें चॉकलेट वेंडिंग मशीन से आया था। पहले उन्होंने 6 अंकों का पिन रखा था, लेकिन पत्नी को याद न रहने की वजह से इसे 4 अंकों का कर दिया। तब एक बार में 10 पाउंड (आज के हिसाब से करीब 1 हजार रुपए) ही निकलते थे। 1977 में सिटी बैंक ने न्यूयॉर्क में ATM लगाने के लिए 100 मिलियन डॉलर खर्च किए। सिटी बैंक को भारत में भी ATM को बढ़ावा देने का श्रेय जाता है

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!