गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:15 Minute, 46 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार और महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में:

सुर्खियां

  • गृह मंत्री अमित शाह 2 दिन के दौरे पर महाराष्ट्र जाएंगे।
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन।
  • सुपरसोनिक विमान पर फिर लौटे हनुमान जी: HAL ने दो दिन पहले हटाया था; बेंगलुरु में एयर शो में दिखाया गया था।
  • दिल्ली मेयर चुनाव SC का AAP के पक्ष में फैसला: कहा- नॉमिनेटेड मेंबर्स को वोटिंग का हक नहीं; केजरीवाल बोले- यह जनतंत्र की जीत।
  • मुस्लिम युवकों की हत्या का इल्जाम गौरक्षकों पर: परिवार बोला- पुलिस ने ही दोनों को हमलावरों को सौंपा, मोनू ने पहले भी एक कत्ल किया।
  • क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई, दो और हिरासत में: आरोपी लड़की 20 फरवरी तक कस्टडी में; सेल्फी को लेकर बीच सड़क हुआ था विवाद।
  • हैकर्स का दावा: भारत समेत 30 देशों के चुनाव प्रभावित किए: इजराइली स्पेशल फोर्स में रह चुका हैकर्स का लीडर, सवाल-भारत में किसने इसकी सेवाएं ली।

स्मृति बोलीं- मोदी पर हमला करना जॉर्ज का एजेंडा, अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के बयान का जवाब दिया

Smriti Irani Will Arrive On Two-day Visit To Amethi Today | Smriti Irani  Visit To Amethi: स्मृति ईरानी आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी अमेठी, जानें  पूरा शेड्यूल

अमेरिकी अरबपति और बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकतांत्रिक देश का अलोकतांत्रिक नेता बताया था। सोरोस ने कहा था कि PM मोदी अडाणी मुद्दे पर शांत हैं, लेकिन उन्हें विदेशी निवेशकों और संसद को इस पर जवाब देना होगा। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ने कहा कि प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए विदेशी फंडिंग हो रही है। यह भारत की डेमोक्रेसी में दखल देने की कोशिश है। अमेरिकी अरबपति और बिजनेमैन जॉर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकतांत्रिक देश का अलोकतांत्रिक नेता बताया था। सोरोस ने भारत में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर भी PM मोदी पर निशाना साधा था। सोरोस ने दोनों मौकों पर कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र बनने की तरफ बढ़ रहा है।

एकनाथ शिंदे गुट असली शिवसेना: निर्वाचन आयोग

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने एकनाथ शिंदे नीत धड़े को असली शिवसेना के रूप में शुक्रवार को मान्यता दी और उसे ‘तीर-कमान’ चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया। पार्टी पर नियंत्रण के लिए चली लंबी लड़ाई के बाद 78 पृष्ठों के अपने आदेश में, आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट को राज्य में विधानसभा उपचुनावों के पूरा होने तक ‘‘मशाल’’ चुनाव चिह्न रखने की अनुमति दी।

अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में केंद्र का सुझाव नामंजूर, सुप्रीम कोर्ट बोला- पारदर्शिता चाहते हैं

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट को सीलबंद लिफाफे में एक्सपर्ट्स के नाम सौंपे। लेकिन इन नामों को अदालत ने खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह ट्रांसपेरेंसी चाहता है। लिहाजा केंद्र का सुझाव नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा कि हम अपनी तरफ से कमेटी बनाएंगे। कमेटी यह देखेगी कि स्टॉक मार्केट के रेगुलेटरी मैकेनिज्म में फेरबदल की जरूरत है या नहीं।

न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्विटर पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की। वर्तमान में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मिश्रा के नाम की सिफारिश पिछले साल 13 दिसंबर को उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा पदोन्नति के लिए की गई थी।

वीडियो क्लिप से नाराज ईरानी विदेश मंत्री ने भारत की यात्रा रद्द करने का फैसला किया

नई दिल्ली। समझा जाता है कि ईरानी विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान ने अगले महीने प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। वह भू-राजनीति पर आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आने वाले थे। जाहिर तौर पर वह कार्यक्रम के प्रचार से जुड़े एक वीडियो से अप्रसन्न हैं, जिसमें राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की तस्वीर के साथ विरोध कर रही ईरानी महिलाओं की एक छोटी सी क्लिप है।

आर्थिक दबदबे और तकनीकी क्षेत्र में प्रगति से स्पेन में भारत के प्रति जिज्ञासा बढ़ी : ईएफई प्रमुख

A Snake Charmer Charming The Indian Economy – Spain's National Daily Sparks  Outrage; Indian Economy In 2022, Not 1922! - Inventiva

नई दिल्ली। स्पेन की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी ईएफई की प्रमुख गैब्रिएला कैनस ने कहा कि विश्व में भारत के बढ़ते आर्थिक दबदबे और प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा में इसकी प्रगति को यूरोप में सराहना की नजर से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि इस वजह से स्पैनिश मीडिया में भारत के प्रति जिज्ञासा बढ़ने के साथ कवरेज में भी वृद्धि हुई है। कैनस ने मंगलवार को कहा कि भारत को पहले रुढ़िवादी नजरिए से देखा जाता था, लेकिन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत ने जो प्रगति की है, उसको लेकर हाल में स्पेन में उसके बारे में रुचि बढ़ी है।

सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा ने मुबई से दिल्ली भेजे जाने संबंधी याचिका न्यायालय से वापस ली

नई दिल्ली। माओवादियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) से संबंध रखने के आरोपी सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा ने नजरबंदी के तहत मुंबई से दिल्ली स्थानांतरित करने की अपनी याचिका शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से वापस ले ली। एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में नवलखा मुंबई में नजरबंद हैं।

न्यूनतम कीमत पर कच्चा तेल खरीदने में रूस से सौदेबाजी करके भारत जी7 की नीति को आगे बढ़ा रहा: अमेरिका

नई दिल्ली। बाइडन प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी एवं अमेरिका के ऊर्जा संसाधन मामलों के सहायक विदेश मंत्री ज्योफ्री पैट ने कहा है कि न्यूनतम कीमत पर कच्चा तेल खरीदने के लिए रूस के साथ कड़ी सौदेबाजी करके भारत तेल से उसके राजस्व को कम करने की जी7 की नीति को आगे बढ़ा रहा है तथा ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर वाशिंगटन, नयी दिल्ली के साथ सहज है।

मेयर चुनाव : केजरीवाल ने न्यायालय के आदेश को लोकतंत्र की जीत बताया

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेयर चुनाव पर उच्चतम न्यायालय के आदेश को शुक्रवार को ‘लोकतंत्र की जीत’ करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय का आदेश यह साबित करता है कि उपराज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों “अवैध और असंवैधानिक आदेश” पारित कर रहे थे। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मनोनीत सदस्य महापौर के चुनाव में मतदान नहीं कर सकते हैं।

सरकार ने ‘जम्मू एंड कश्मीर गजनवी फोर्स’ पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली। केंद्र ने शुक्रवार को ‘जम्मू एंड कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ)’ पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसका गठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों के आतंकवादियों को लेकर किया गया है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, जेकेजीएफ जम्मू कश्मीर में घुसपैठ प्रयासों, मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी, आतंकवादी हमले करने और सुरक्षाबलों को नियमित रूप से धमकियां देने मे शामिल रहा है।

दिल्ली नगर निगम के मनोनीत सदस्य महापौर चुनाव में मतदान नहीं कर सकते: न्यायालय

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मनोनीत सदस्य महापौर के चुनाव में मतदान नहीं कर सकते हैं।
प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे बी परदीवाला की पीठ ने निर्देश दिया कि दिल्ली के महापौर का चुनाव एमसीडी की पहली बैठक में कराया जाएगा और महापौर के निर्वाचन के बाद वह उपमहापौर के चुनाव की अध्यक्षता करेंगे।

बीबीसी सर्वेः सीबीडीटी ने कहा, भारत में परिचालन के अनुरूप आय, लाभ के आंकड़े नहीं

नई दिल्ली। मीडिया समूह बीबीसी की भारत में संचालित विभिन्न संस्थाओं की तरफ से दिखाई गई आय और लाभ के आंकड़े भारत में उनके परिचालन के अनुरूप नहीं हैं। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह दावा किया गया। यह बयान ब्रिटिश मीडिया इकाई के खिलाफ तीन दिनों तक चले आयकर अधिकारियों के ‘सर्वे’ के एक दिन बाद आया है।

भारत की विकास गाथा में शामिल हों वैश्विक निवेशक, देश दे रहा रिटर्न की गारंटी: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वैश्विक निवेशकों से भारत की विकास गाथा में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि देश इसके बदले उन्हें ‘रिटर्न की गारंटी’ देता है। उन्होंने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार ने पिछले नौ साल में देश में राजकाज के स्तर पर व्यापक स्तर पर बदलाव लाकर देश को ‘नाजुक-पांच’ की स्थिति से बाहर निकाल कर एक सशक्त राष्ट्र बनाया है।

पाकिस्तान के कराची शहर में पुलिस प्रमुख कार्यालय पर आतकंवादी हमला, सात लोगों की मौत

कराची। पाकिस्तान के सबसे घनी आबादी वाले शहर कराची में शुक्रवार को हथियारबंद आतंकवादियों ने पुलिस प्रमुख कार्यालय पर हमला कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और हमलावरों के बीच शुरू हुई भीषण गोलीबारी में तीन आतंकवादी और चार अन्य लोग मारे गए। देशभर में आतंकवादी हमलों में वृद्धि के बीच सुरक्षा बलों पर हुआ यह ताजा हमला है। हमला स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 7 बजकर 10 मिनट पर हुआ।

पश्चिम बंगाल: सीबीआई ने एसएससी घोटाला मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया

कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा की गई भर्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग कथित तौर पर एजेंट के रूप में काम करते थे, आवेदकों से पैसा इकट्ठा करते थे और राज्य भर के विभिन्न स्कूलों में उन्हें रोजगार दिलाने का प्रबंध करते थे।

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का निधन

दुखद:प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का निधन, 93 वर्ष की  उम्र में ली अंतिम सांस - Pandit Vijay Kumar Kichlu Passes Away At Age Of 93  Classical Singer Was Suffering

कोलकाता। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का शुक्रवार शाम सांस लेने में तकलीफ के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।
पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किचलू 93 वर्ष के थे। अस्पताल ने बयान में कहा, ‘‘पंडित किचलू को सांस लेने में तकलीफ होने की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। इलाज शुरू होने से पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद शाम लगभग 6.20 बजे उनका निधन हो गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!