प्रतापगढ़ (एनआईआई ब्यूरो)। पूरे उत्तरप्रदेश में विद्युत विभाग की घोषित हड़ताल का बहाना बनाकर विद्युत उपकेंद्र देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ में बिजली आपूर्ति 24 घंटे से अधिक समय से बाधित है। निकटवर्ती उपकेंद्रों से बिजली की आपूर्ति की जाती रही। सैफाबाद,पट्टी, सादर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल रही। सुल्तानपुर जनपद में भी आपूर्ति बहाल रही। देवसरा उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निमित्त जिलाधिकारी प्रतापगढ़ तथा अधिशासी अभियंता से NII के प्रतापगढ़ ब्यूरो चीफ ने बातचीत की।
आपूर्ति बहाली के आश्वासन के बाद अभी 36 घंटे बीत चुके हैं मगर बिजली सप्लाई ठीक नहीं हो पाई है। एनआईआई ने क्षेत्र के नगर पंचायत चेयरमैन पद हेतु भावी प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह भोले के साथ विद्युत उपकेंद्र देवसरा, प्रतापगढ़ का रात्रि में निरीक्षण किया। वहां पर सिर्फ दो सिपाही सोते मिले। उपकेंद्र पर ताला जड़ा हुआ था। पुनः अधिशासी अभियंता से बात करने पर वह उखड़ गए और बुरा भला कहने लगे।
इसके पूर्व की बातचीत में उन्होंने सदर,प्रतापगढ़ की विद्युत आपूर्ति बहाली की बात स्वीकारी थी। यदि यह हड़ताल प्रदेश व्यापी है तो कुछ जगहों पर विद्युत आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की गई। आज 18 मार्च 2023 को प्रयाग, वाराणसी, प्रतापगढ़ शहर, सुल्तानपुर सभी जगहों पर विद्युत आपूर्ति बहाल है किंतु देवसरा उपकेंद्र के J.E., SDO और अन्य कर्मचारियों का रवैया यह है कि बार बार अनुरोध के बाद अपरिहार्य सेवा के बाधित होने की कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। यहां के J E शनन्हेलाल यादव भी अपनी कार्यशैली को लेकर काफी बदनाम है।