साप्ताहिक राशिफल : 3 सितंबर दिन रविवार से 9 सितंबर दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:19 Minute, 35 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रस स्थिति – सूर्य और बुध सिंह राशि पर, चन्द्रमा मीन राशि पर, मंगल कन्या राशि पर, बृहस्पति और राहु मेष राशि पर, शुक्र कर्क राशि,शनि कुंभ राशि तथा केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

3 सितंबर का दिन प्रतिकूल रहेगा। बारहवां चन्द्रमा हानिकारक व कष्टकारक रहेगा।किसी कारण से मन में व्यथा बना रहेगा।किसी। प्रियजन के विछोह का समाचार मिल सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद में समय व्यतीत होगा। किसी उलझन में पड़ सकते हैं ‌। दूसरे के कारण अस्पताल के चक्कर लगा सकते हैं। 3 सितंबर के दोपहर से 5 सितंबर तक का समय बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्य या निजी कार्य के लिए कहीं जाना उत्तम रहेगा। किए गए प्रयास सफल रहेगा। भाई बहन के मध्य प्रेम में वृद्धि होगी। बन्धु बांधवों से मधुर संबंध बनाएंगे। 6 और 7 सितंबर को बहुत काम नहीं हो पाएगा। परन्तु आंशिक सफलता मिलेगा। जीवन की रफ्तार मंद रहेगा। परन्तु आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। शुभ कार्यों की रुपरेखा बनाएंगे ‌धन का आगमन होगा। आप उत्साहित रहेंगे। 8 और 9 सितंबर को समय शानदार तरीके से व्यतीत होगा।पैसा कमाएंगे। नौकरी में चली आ रही गतिविधियां दूर होगी। देवों या पितरों की प्रसन्नता के लिए कु आराधना कर सकते हैं।सुख साधनों की वृद्धि का योग है। समय सुविधापूर्ण व्यतीत होगा। आपका ज्यादा ध्यान अपने कैरियर पर रहेगा।

वृषभ राशि

3 सितंबर का समय लाभकारी रहेगा।रोजी रोटी के अवसर प्राप्त होंगे।अपने कैरियर में आगे बढ़ेंगे।अपने क्षमता और योग्यता से ज्यादा हासिल करेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते है। तरक्की और परिवर्तन किस्मत रहेगा।3 सितंबर के दोपहर से 5 सितंबर तक का समय कष्टप्रद रहेगा।आप कोई गलत कार्य कर सकते हैं या आपका धन ग़ायब हो सकता है।किसी खामियाजा को भुगत सकते हैं। अपरिचित व्यक्तियों से मेलजोल कम रखें नहीं तो संकट में पड़ सकते हैं।आपको सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।6 और 7 सितंबर का समय बेहतरीन रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बचपन के मित्रों से मुलाकात हो सकती है।मन में शांति और सुकून बना रहेगा।अपने व्यवहार से सभी का मन मोह लेंगे।आप आगे बढ़ते जाएंगे।धन का आगमन होगा। व्यापारिक गतिविधियां अच्छा रहेगा।8 और 9 सितंबर का समय सामान्य फलदाई है।आफिस के कार्यों में मन लगा कर काम करते रहेंगे। बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं को निपटा सकते हैं।सोच सकारात्मक रहेगा।आप पूरे उत्साह मे रहेंगे। दिनचर्या में रौनक बना रहेगा।

मिथुन राशि

3 सितंबर को लाभकारी दिन है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कहीं से सुसमाचार सुनने को मिलेगा।धन प्राप्ति की संभावना बनेगी। अपनों का साथ मिलेगा। खुशियां हासिल होगी। गुप्त साधनो से आय होगी।4 और 5 सितंबर का समय भी अनुकूल ही रहेगा। आपके जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। लोगों से मेल मिलाप जारी रहेगा जिसका स परिणाम भविष्य में प्राप्त होगा।6 और 7 सितंबर का समय प्रतिकूल रहेगा।किसी से कलह या वाद विवाद हो सकता है। स्थितियां बिगड़ सकती है। कोई सामान टूट फूट सकता है। चोरी होने का भी भी भय मिल सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी का सामना कर सकते हैं।8 और 9 सितंबर को समय अच्छा आ जाएगा।किसी विशेष प्रयोजन से बाहर जा सकते हैं।अपने पैसे कि सदुपयोग करेंगे।काम को बनाने के लिए किसी से सलाह लेंगे। कार्यालय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।समाज में सम्मान बढ़ेगा।मन में हर्ष का समावेश होगा। भविष्य के प्रति उत्साहित रहेंगे।

कर्क राशि

3 सितंबर को समय में सुधार आ जाएगा। बिगड़े काम बनेंगे।किसी की सहायता से अधूरे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।आय होगा और पैसे का सदुपयोग भी करेंगे। प्रापर्टी में धन निवेश का उत्तम समय है।वस्त्र और आभूषण की खरीददारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय उपलब्धियों से भरा रहेगा।अपने पुरुषार्थ से आगे बढ़ेंगे।समय को व्यर्थ नहीं गंवायेगे।4 ओर 5 सितंबर का समय सुखद रहेगा।आप सुख सुविधाओं की वृद्धि का प्रयास करेंगे। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा।घर में शांति और सुकून बना रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।भाई बन्धुओं का सहयोग प्राप्त करेंगे।समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी।6 और 7 सितंबर को यात्रा का योग बन रहा है।आप कहीं पर्यटन पर जा सकते हैं।मन में खुशियां बनी रहेगी। लोगों से मेल-मिलाप में समय व्यतीत कर सकते हैं। प्रत्येक कार्य को सुनियोजित ढंग से सम्पन्न करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भविष्य की सुखद रुपरेखा बना सकते हैं।

कन्या राशि

3 सितंबर को समय अच्छा रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। चिंता समाप्त होगी। निजी जीवन में तालमेल बैठाकर काम करेंगे। सबका सहयोग प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त करेंगे।जीवन के प्रति सोच सकारात्मक रहेगा।4 और 5 सितंबर को समय अनुकूल नहीं है। अप्रत्याशित लाभ के चक्कर में न पड़े नहीं तो संकट में पड़ जाएंगे। गुप्त रूप से शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। वित्त सम्बन्धी मामले में सावधानी से काम लें। नुकसान होने की सम्भावना है।किसी पर ज्यादा भरोसा करना अच्छा नहीं रहेगा। 7 और 8 सितंबर को समय अनुकूल है।सोचे कार्य पूरे होंगे। जीवनचर्या में रौनक बना रहेगा।आप अपना आत्मनिरीक्षण और आत्मावलोकन करेंगे। दिनचर्या में परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे।8 और 09 सितंबर को समय अच्छा रहेगा। भावनात्मक और पारिवारिक संबंधो को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यह अच्छा समय रहेगा।हर क्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्तम रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

तुला राशि

3 सितंबर उन्नति दायक दिवस रहेगा। जो काम करना चाहते हैं, वह पूरा होगा।आपको अपने मेहनत का पूरा पूरा लाभ मिलेगा। बुजुर्गो का ध्यान रखेंगे।माता पिता का आशिर्वाद मिलेगा।भवन के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं।4 और 5 सितंबर को कामकाज के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं।अपने अच्छे व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे।समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।आप आत्मनिरीक्षण और आत्मावलोकन कर सकते हैं।आपका ध्यान अंतर्मुखी हो सकता है।6 और 7 सितंबर का समय कष्टों से परिपूर्ण रह सकता है।किसी उलझन में पड़ सकते हैं। विरोधियों को लेकर सावधानी रहने की जरुरत है।वे नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे।वाहन खराब हो सकता है।घर में कोई उपकरण टूट फूट सकता है।व्यय भार में वृद्धि का योग है। वित्तीय बेलेंस असहज हो सकता है।8 और 9 को समय में सुधार आ जाएगा। अपने स्वभाव में परिवर्तन करेंगे।अपने शौक को पूरा करने की चेष्टा करेंगे। विश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।धन का आगमन भी होगा। रोजगार के अवसर आपकी प्रतीक्षा करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खुशियां हासिल होगी।

सिंह राशि

3 सितंबर को चिंता और कष्ट की स्थिति है।किसी उलझन में पड़ सकते हैं ‌मन में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा।मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं।आपके अन्दर हठ बना रहेगा।अपने अहंकार के कारण अपना नुकसान कर सकते हूं।4 और 5 सितंबर को समय अच्छा व्यतीत होगा।आप दुसरो की सहायता में लग सकते हैं।मन में परोपकार की भावना जाग्रत होगी।आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे।हर कठिन काम को करने की हिम्मत रखेंगे। धैर्य से परिपूर्ण रहेंगे। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का पूर्ण प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे।समय अनुकूल है। अच्छे लोगों से मेल मुलाकात होगी।6 और 7 सितंबर को अच्छे कार्य का सुखद परिणाम प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे।आप आशान्वित रहेंगे। दिनचर्या में रौनक बना रहेगा। व्यवसाय में तरक्की होगी।धन का आगमन होगा। निवेश के लिए बेहतर समय है।आयात निर्यात से लाभ मिलेगा।8 और 9 सितंबर को समय फायदेमंद रहेगा। स्वयं को बहुत व्यस्त रखेंगे। परिवार के लिए भरपूर समय न दे पाएंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। दिनचर्या में सुधार होगा।अपने को तरोताजा महसूस करेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त करेंगे।

धनु राशि

3 सितंबर को रोमांश में धोखा मिल सकता है।घर वाले आपका विरोध कर सकते हैं। परिवार का माहौल सुखद नहीं रहेगा ‌।समय अनुकूल नहीं है।आप अवसाद में जा सकते हैं ‌हताशा हावी हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें।काम का बोझ ज्यादा रहेगा।4 और 5 को तनाव से राहत मिलेगी। निराशा समाप्त होगा।मन में आशा का संचार होगा।नए उत्साह से अपने काम में लग जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है।उनका मन पठन पाठन में लगेगा। व्यापार में कुछ नया करेंगे।हर काम सुनियोजित ढंग से निपटाने का प्रयास करेंगे। सम्मेलनों या बैठकों में भाग ले सकते हैं।अपने कार्य क्षेत्र का दायरा बढ़ाने का प्रयास करेंगे।6 और 7 सितंबर को रुपए पैसे की आवक होगी।घर में मेहमान आ सकते हैं।रोजी रोजगार के अवसर मिलेंगे। दिनचर्या में रौनक बना रहेगा।8 और 9 सितंबर को सातवें चन्द्रमा के कारण दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करेंगे। आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा ‌किसी रिश्तेदार से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अधूरे कार्य को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।किसी नए वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं।समाज में सम्मान का पैराग्राफ बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

3 सितंबर को समय सामान्य फलदाई है।आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। वे अपने पढ़ाई में निमग्न रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकते हैं। आपके अंदर परोपकार की भावना बनी रहेगी। 4 और 5 सितंबर को लाभ की संभावना बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोजी रोजगार के अवसर मिलेंगे।मन में उत्साह का संचार होगा। अपने कार्य में रत रहेंगे। 6 और 7 सितंबर को समय सामान्य फलों को देने वाला रहेगा। बच्चों से मृदुलता से व्यवहार करें। विरोधियों से अच्छा संबंध बनाने की चेष्टा कर सकते हैं। 8 और 9 सितंबर को समय प्रतिकूल है। काम में मन नहीं लगेगा। मन में किसी बात को लेकर भयभीत रह सकते हैं। तनाव की स्थिति से गुजर सकते हैं। प्रेम प्रसंग में न पड़े नहीं तो बदनामी हो सकती है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें यही आपके लिए हितकर रहेगा।

मकर राशि

3 सितंबर का समय मिश्रित है। आप अपने स्वजनों के साथ रहेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में गतिरोध के बाद सफलता प्राप्त करेंगे। कुछ चुनौतियां आपके सामने आएगी, जिसका डटकर मुकाबला करेंगे। कार्य को अवरोधों के बावजूद आगे की ओर बढ़ाएंगे।  4 ओर 5 सितंबर को स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय में अपने को असहाय महसूस करेंगे। आप उलझन में रहेंगे। चिंतन और मनन करते रहेंगे। लेकिन अपने निर्णय के अनुसार चलें। सफलता प्राप्त होगा। 7 और 8 सितंबर को समय सामान्य रहेगा। बाजार के समस्त महत्वपूर्ण काम निपटाने का प्रयास करेंगे। दिनचर्या पूर्ववत चलती रहेगी। घर और परिवार पर समय देने का प्रयास करेंगे।काम को सुनियोजित ढंग से निपटाने का प्रयास जारी रखेंगे। 8 और 9 सितंबर को शांति का अनुभव करेंगे।आप के अंदर आध्यात्मिक भाव जाग्रत होगा। मनोरंजन में भी समय व्यतीत कर सकते हैं।आप लोगों को प्रभावित करेंगे।समाज में आपक दबदबा और रूतबा बढ़ेगा।एक बहादुर पुरुष की तरह अपने मिशन में लगे रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे।

कुंभ राशि

3 सितंबर को सुख शांति में वृद्धि होगी। उलझनें समाप्त होगी‌। बड़े बुजुर्गो का आशिर्वाद मिलेगा।घर में सकून बना रहेगा।लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी। मानसिक रुप से शांति का अनुभव करेंगे।4 और 5 सितंबर को धन का आगमन होगा। व्यापारिक लाभ की सम्भावना है। पूंजी निवेश के लिए बेहतर समय है।रूका या अवरुद्ध काम पूरा होगा।आपको अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा। आय के स्रोत में वृद्धि होगी।आपका ध्यान अपने काम पर लगा रहेगा। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। दिनचर्या में रौनक बना रहेगा। 6 और 7 सितंबर को विरोधी सक्रिय रहेंगे। चन्द्रमा चतुर्थ है इसलिए प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।8 और 9 सितंबर विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगा। कैरियर की उन्नति की दृष्टि कोण से समय साथ देगा। आमोद प्रमोद का वातावरण मिलेगा।

मीन राशि

3 सितंबर को कठिन परिश्रम से अपना लक्ष्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। अपना पूरा ध्यान अपने काम पर रखेंगे। मेहनत से अपना काम पूरा भी कर लेंगे।4 और 5 सितंबर को रुपया उधार न दें वरना उसके वापस मिलने की संभावना कम ही है। अपरिचित व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें नहीं तो संकट में पड़ सकते हैं। सावधान रहें।आपको धोखा मिल सकता है।6 और 7 सितंबर को नौकरी और व्यापार में अपना दबदबा बनाए रखेंगे। आर्थिक रुप से मजबूत बने रहेंगे। व्यापार में गतिरोध समाप्त होगा ‌स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। क्रमशः उन्नति के पथ पर प्रशस्त होंगे। 8 और 9 सितंबर को प्रतिकूल समय रहेगा। हानि व अपमान की संभावना है। किसी दस्तावेज पर सोच समझ कर ही हस्ताक्षर करें, नहीं तो मुशीबत में पड़ सकते हैं ‌कामकाज का दबाव आपपर हावी रहेगा। कानूनी मामले में किसी विशेषज्ञ से सलाह लें,यह आपके लिए हितकर रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!