साप्ताहिक राशिफल : 10 सितंबर दिन रविवार से 16 सितंबर दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:20 Minute, 3 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बुध सिंह राशि पर, चन्द्रमा और शुक्र कर्क राशि पर, मंगल कन्या राशि पर, बृहस्पति और राहु मेष राशि पर,शनि कुंभ राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

10 सितंबर को समय अच्छा व्यतीत होगा। पैसे की आवक होगी। नौकरी में चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। घर में पितरों के निमित्त कोई पूजा पाठ या भोजन प्रसाद का कार्य होगा। भौतिक सुख सुविधाओं की तरफ रुझान रहेगा। सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने कैरियर पर ज्यादा ध्यान रखेंगे। 11 और 12 को समय ठीक नहीं है। वाहन खराब हो सकता है। समय-समय पर उसकी मरम्मत कराएं। मशीनरी से संबंधित कोई खराबी आ सकती है। लोग अपने स्वार्थ के लिए ही आपसे बात करेंगे और स्वयं का कार्य करवा लेंगे। आपका कम पड़ने पर वह कन्नी काटेंगे। 13- 14 और 15 को ज्ञानवर्धक दिवस है। विद्यार्थियों को इस समय कुछ नया और अच्छा सीखने को मिलेगा। ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। स्वयं के कैरियर में आप सफलता हासिल कर लेंगे। 16 सितंबर को समय बेहतर रहेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। आप घर के बाहर जाकर भोजन कर सकते हैं या अपने घर पर ही दावत रख सकते हैं। बच्चों कै तरह से लाभ की प्राप्ति होगी। उनके कार्यों से संतुष्टि मिलेगी।

वृषभ राशि

10 सितंबर को समय सामान्य फलदाई है। आप अपने ऑफिस या घर की रिपेयरिंग करवाएंगे। नया भवन आदि लेने को सोच सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। 11 और 12 सितंबर को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय को बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। 13-14 और 15 सितंबर को चंद्रमा की स्थिति चौथी रहेगी। आप थोड़ा सा आराम करने के मूड में रहेंगे, परंतु आराम नहीं कर पाएंगे। मानसिक उलझन मिल सकती है।यात्रा में परेशानी मिलेगी। काफी कष्ट की प्राप्ति हो सकती है। आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। पेंशन संबंधी कार्य अधूरा रह सकता है। माता-पिता और पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 16 सितंबर को ज्ञानवर्धक दिवस रहेगा। संपत्ति के मामले सुलझेंगे। अनुसंधान करने की प्रेरणा पैदा होगी।आपके द्वारा किए कार्यों का फल आपको अच्छा मिलेगा। बच्चों के करियर से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विशिष्ट लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। घर में मेहमानों का आगमन भी हो सकता है।

मिथुन राशि

10 सितंबर को समय अच्छा रहेगा। किसी विशेष प्रयोजन से आप बाहर जा सकते हैं ।पैसों का सदुपयोग करेंगे। कार्यों में आप किसी से सलाह लेंगे, जिससे आपका काम अच्छे ढंग से संपन्न हो जाएगा ।कार्यालय और व्यवसाय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 11 और 12 सितंबर को मानसिक संतोषकारी समय रहेगा। युवाओं को कड़े परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। किसी से अचानक मुलाकात होगी और रिश्ते में बदलाव आएगा। 13-14 और 15 सितंबर को समय अनुकूल रहेगा। कारोबार में मंदी दूर होगी। आप लाभ में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे ।आर्थिक मामले सुलझेंगे। युवाओं का ध्यान करियर पर रहेगा ।अपने परिवार को पूर्ण समय देंगे। रोजमर्रा के कार्यों को बहुत आराम से निपटाएंगे। किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं‌ परंतु शरीर में दर्द बना रहेगा। 16 सितंबर का समय परेशानी से भरा रहेगा। न चाहते हुए भी आप विवादों के घेरे में आ जाएंगे। बेकार की नकारात्मक बातें सोच-सोच करकर परेशान होंगे। महत्वाकांक्षी न बने और ज्यादा लालच के चक्कर में न पड़े। यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

10 सितंबर का समय मिश्रित रहेगा ।अपने माता-पिता से बहस न करें कष्टानुभूति होगी ।सब कुछ होने के बावजूद भी स्वयं को खाली महसूस करेंगे। अपनी जिम्मेदारियां से कतरने का प्रयास करेंगे। जमीन जायदाद के मामले में सावधानी का बर्ताव करें। 11-12 सितंबर को सफलता की प्राप्ति होगी ।जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी परिवार, मित्रों तथा रोमांस में मन बहलाव की ओर ज्यादा रुख रहेगा। गुप्त गतिविधियों से आगे बढ़ेंगे। 13 सितंबर से 15 सितंबर के मध्य मानसिक संतोषप्रद समय रहेगा ।कानूनी मामले में किसी की सहायता से समस्या हल हो जाएगी। प्रत्येक कार्य व्यवस्थित ढंग से निपटाएंगे। समय की चाल आपके पक्ष में है। 16 सितंबर को धन प्रदायक समय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नई उपलब्धि हासिल करेंगे। यह समय खूबसूरत रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवन शैली में परिवर्तन कर सकते हैं।अच्छे समय का लाभ आपको प्राप्त होगा।

कन्या राशि

10 सितंबर को समय अच्छा रहेगा‌ भावनात्मक और पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखेंगे। दूसरों की भावनाओं को भली प्रकार समझेंगे। आप को बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा‌ आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे ।यह आपके लिए अच्छा समय रहेगा। प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 11 और 12 सितंबर को समय बेहतरीन रहेगा। कई दिशाओं में आगे बढ़ेंगे। हालात अच्छा बनता जाएगा। आगे बढ़ते जाएंगे। अपना रास्ता स्वं तैयार करेंगे। निकट भविष्य की योजना बनाएंगे। अपने लक्ष्य पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। 13– 14 और 15 सितंबर को समय थकावट से भरा रहेगा। आप थकावट महसूस कर सकते हैं। निराशा मन में आएगी। किसी बात को लेकर पछतावा कर सकते हैं। घर में कोई वस्तु गायब हो सकती है। मन में दुख बना रहेगा, परंतु 16 सितंबर को पूरे उत्साह के साथ अपने काम में वापस आ जाएंगे। मन में करुणा का भाव जागृत होगा। आपका मन तत्वज्ञान और अध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होगा। अपने जीवन शैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं ।समर्थ के अनुसार प्रत्येक कार्य को निपटने में पूरा समय देंगे। मन में परोपकार की भावना बनी रहेगी।

तुला राशि

10 सितंबर को समय विजयसूचक है। अपने स्वभाव में बदलाव करेंगे। इस समय अपने शौक को पूरा करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय है। विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। सफलता उनके कदम चूमेगी। अपने घर वालों के ऊपर अपना प्रभाव बनाएंगे। पूरे जोश और ऊर्जा के साथ काम में समय व्यतीत करेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित कार्य में फायदा प्राप्त होगा। 11 और 12 सितंबर को मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के प्रति जिम्मेवारियों को अंजाम देंगे। कई मोर्चे पर एक साथ आप काम कर सकते हैं। बहुत व्यस्त रहेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी । 13 -14 और 15 सितंबर को सर्व लाभकारी दिवस है ।किसी नई वस्तु का या उपकरण की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। कूटनीति व सूझबूझ से काम ले लेंगे। जरूरत पड़ने पर बदलाव भी करेंगे। 16 सितंबर का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। मानसिक तनाव देने वाला समय रहेगा। किसी बात को लेकर किसी से उलझ सकते हैं ।आपका रुपया बाजार में फंस सकता है। उन्नति रुक सकती है।कहीं स्थानांतरण हो सकता है ।अपने पूर्वजों की याद में कुछ करने की इच्छा जागृत होगी।

सिंह राशि

10 दिसंबर को समय पर प्रतिकूल रहेगा। मन में तरह-तरह की शंकाएं पैदा होगी। बहुत सी नई बातें अचानक मन में आएंगी और उलझन मिलता रहेगा। आप परेशान हो सकते हैं। दुर्घटना चोट या स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। लोगों तक पहुंचाने और संपर्क करने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। 11 और 12 सितंबर का समय मिश्रित रहेगा ,परंतु अपना संपर्क बढ़ाएंगे। प्रत्येक कार्य संपन्न होगा। मेहनत करनी पड़ेगी। 13-14 और 15 को समय अनुकूल रहेगा। मेहनत करने के बाद आपको सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। मन में संतोष का भाव बना रहेगा। समाज तथा करीबी परिवारों में आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने आप को ऊंचाई पर पाएंगे। महत्वाकांक्षाएं बनी रहेगी। जीवन का आनंद उठाएंगे। इच्छापूर्ति की संभावना बनेगी। 16 सितंबर को मानसिक रूप से संतुष्टि प्राप्त होगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। कार्य में मन लगेगा और उसे अंतिम रूप देने के लिए आप क्रियाशील बने रहेंगे। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि

10 सितंबर को सप्तम चंद्रमा शांति प्रदान करेगा। किसी पुराने मित्र व रिश्तेदार की आप सहायता करेंगे।कोई भी कार्य अधूरा छोड़ने नहीं चाहेंगे ,इसलिए अपना पूर्ण समय व्यस्तता में व्यतीत करेंगे। काम को निपटने का जी जान से प्रयास करेंगे।क्षकिसी नवीन वस्तु की खरीदारी हो सकती है। 11 और 12 सितंबर को आप अपने मित्र गण के प्रति श्रद्धा भाव रखेंगे। उनको याद करके आपकी आंखें नम हो सकती हैं। समय अनुकूल नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं। फालतू खर्चे से बचें। यदि हो सके तो लंबी यात्रा को टाल दें। अपनी जिम्मेदारी व कामकाज को अहमियत दे।माता-पिता से कहा सुनी हो सकती है। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी से कम लें। 13 से 15 के मध्य का समय आपके पक्ष में आ जाएगा। सारी गलतफहमियों का निराकरण होगा। बच्चों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। 16 सितंबर को मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धा व प्रतियोगिता के बावजूद आप धंधे में लाभ प्राप्त करेंगे। काम से मिलने वाली संतुष्टि आपको ऊंचे पायदान पर ले जाएगी। मानसिक शांति प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

10 सितंबर का समय अनुकूल नहीं है। अभिलाषाएं पूरी नहीं होगी। अपने काम में रुचि नहीं लेंगे। काम में निष्ठा की कमी रहेगी। प्रेम प्रसंग की ओर मन जाएगा। कठिन परिश्रम से न घबराए।आप किसी बड़े खर्च की गिरफ्त में आ सकते हैं ।11 और 12 सितंबर को समय अच्छा आ जाएगा। किसी गुप्त गतिविधि में शामिल रहेंगे। आय की प्राप्ति होगी और जो कुछ भी करेंगे उसका नतीजा आपको अच्छा मिलेगा‌ यात्रा, इच्छापूर्ति और महत्वाकांक्षा पूर्ण करने का समय है‌ 13 14 और 15 को समय अच्छा रहेगा। मित्र वर्ग का साथ मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियां पूरा करने का पूर्ण प्रयास करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगा।यह समय विजय दिवस के रूप में रहेगा। आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में कठिन परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेंगे। 16 सितंबर को सर्वोत्तम लाभकारी समय है। किए गए कार्यों का तत्काल अच्छा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे ।प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। मन में हर्ष बना रहेगा।

मकर राशि

10 सितंबर को आपके अंतःकरण में आध्यात्मिक का भाव जागृत हो सकता है। मनोरंजन के लिए भी अपना समय कुछ दे सकते हैं ।लोगों को प्रभावित करेंगे और उनकी सहानुभूति भी प्राप्त करेंगे। एक योद्धा की तरह अपने जीवन की गाड़ी को आगे बढ़ाएंगे। 11 और 12 सितंबर को आप किसी कार्य में या समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। किसी के जन्म दिवस की पार्टी में भी जा सकते हैं। अपने विरोधियों को परास्त कर आगे बढ़ेंगे और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे। 13 से 15 सितंबर के मध्य समय ठीक नहीं है। प्रेम में धोखा मिल सकता है।घर वालों के कोप भाजन बन सकते हैं। आपकी काबिलियत लोगों को समझ में नहीं आएगी। अंदर ही अंदर क्रोध उत्पन्न होगा ।बहुत व्यस्त रहने से थकावट महसूस करेंगे। बहुत कोशिश करने पर भी अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा। 16 सितंबर को घर के लिए सुख सुविधा एकत्र करेंगे ।इस समय आप आय बढ़ाने की पूर्ण कोशिश करेंगे और अपनी पूरी निष्ठा से अपने काम में लगे रहेंगे‌ अपने काम में समझौता नहीं करेंगे ।अपने स्वभाव में परिवर्तन भी करेंगे साथ ही साथ बुजुर्गों का सम्मान भी करेंगे।

कुंभ राशि

10 सितंबर का समय विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार आएगा। विदेश से या बाहर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा। डाक द्वारा, ईमेल द्वारा कोई महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। 11 व 12 सितंबर को आप अपने अधीनस्थ आदि के साथ मिलजुल कर कार्य करेंगे। अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। पति-पत्नी में आपकी प्रेम भाव बढ़ेगा। तनाव से मुक्त रहेंगे। प्रसन्नचित महसूस करेंगे। इस समय जो भी कार्य करेंगे पूर्ण मन लगाकर करेंगे‌ उसमें सफलता भी मिलेगा। 13 से 15 सितंबर के मध्य यदि जीवनसाथीअस्वस्थ हैं तो उसके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्य साधने के लिए आपके विश्वास में वृद्धि होगी। रोगों से मुक्ति प्राप्त होगी ‌16 सितंबर का समय प्रतिकूल है। कहीं से अशुभ समाचार मिल सकता है। कार्य अंतिम क्षण रुक सकता है ।धन प्राप्ति के कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं ।अपने ही लोग धोखा दे सकते हैं। चिंता का दौर रहेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट चपेट की संभावना है।

मीन राशि

10 सितंबर को अपमानित हो सकते है। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें, यह आपके लिए हितकर रहेगा।आपके अपने लोग ही आपसे दूर जा सकते हैं। किसी कागज या दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लें ,वरना धोखा खा सकते हैं। कामकाज का तनाव बना रहेगा ।कानूनी मामले में किसी विशेषज्ञ से राय लेकर ही कार्य करें‌। 11 और 12 सितंबर को पड़ोसियों से संबंध में सुधार आएगा ।परोपकार और सामाजिक क्रियाकलापों में व्यस्त रहेंगे। आप एक कार्य को पूरा नहीं करेंगे तो दूसरा कार्य आपके सामने आ जाएगा। 13 से 15 सितंबर के मध्य नई गतिविधियां होगी, जिसे आप प्रसारित व प्रसारित करना चाहेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में नई-नई संभावनाओं को तलाशेंगे। वयस्त रहते हुए भी घर परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। 16 सितंबर को आपकी प्राथमिकता घर परिवार पर रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा ।संतान के अध्ययन ,करियर वह विवाह की समस्या का निराकरण होगा। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 7 जुलाई दिन रविवार से 13 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा,शुक्र और बुध कर्क राशि पर, मंगल मेष राशि पर, बृहस्पति वृषभ राशि पर,शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं – मेष राशि […]

Read More
Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 23 जून दिन रविवार से 29 जून दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य, बुध और शुक्र मिथुन राशि पर, चंद्रमा धनु राशि पर, मंगल मेष राशि पर, बृहस्पति वृषभ राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि तथा केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे हैं – […]

Read More
error: Content is protected !!