साप्ताहिक राशिफल : 15 मई दिन रविवार से 21 मई दिन शनिवार तक साप्ताहिक राशिफल

0 0
Read Time:13 Minute, 30 Second
आचार्य पं शरदचन्द्र मिश्र, अध्यक्ष- रीलीजीयस स्कालर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और राहु मेष राशि पर, चन्द्रमा तुला राशि, बुध वृषभ राशि, बृहस्पति और शुक्र मीन राशि, मंगल कुम्भ राशि, शनि मकर राशि और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं-

मेष राशि

15 मई को आप अपने सजने संवरने पर ध्यान देंगे। 16 और 17 मई को अष्टम में चंद्रमा कष्टदायक रहेगा। घर के किसी खास सदस्य के साथ कोई अनहोनी घटित हो सकती है। आपका समय व्यर्थ के कार्यों में व्यतीत होगा। 18 और 19 मई को समय सरकारी विजय सूचक रहेगा। संवाद और संपर्क के क्षेत्र में तमाम बाधाएं पार करेंगे और अपने व्यक्तित्व के विस्तार पर ध्यान देंगे। सूझ बूझ कर हर निर्णय लेंगे। विवाहेतर संबंध की संभावना है। आपका किसी अन्य के प्रति झुकाव हो सकता है। 20 और 21 मई को आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। अनेक क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। परन्तु उदर विकार के शिकार भी हो सकते हैं ।इसलिए खान-पान पर संयम बरतें और व्यायाम करें। यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

15 मई को शत्रु या विरोधी आपके निशाने पर रहेंगे‌ आप उनसे सतर्क और सावधान रहेंगे। 16 और 17 मई को सर्व लाभकारी दिवस रहेगा ।आपका समय रोमांस और प्रेम के लिए अच्छा रहेगा। आपको पैसा कमाएंगे और अपने व्यक्तित्व का निखार भी करेंगे। यदि आप लेखक हैं तो आपकी लेखनी लोगों में छा जाएगी तथा आपकी कला अद्भुत छटा बिखेर देगी। 18 और 19 मई को प्रतिकूल समय है। आप धोखा खा सकते हैं और आवेश पर काबू नहीं रखे तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी रिश्तेदार या मित्र से छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। आप की छवि धूमिल हो सकती है। आप पर कोई भी काम जबरन थोपा जा सकता है। 20 और 21 मई को समय आपका साथ देगा‌ नौकरी में बोनस मिलेगा, साथ ही व्यापार के सिलसिले में आप बाहर जा सकते हैं। रुके हुए कामों में गति प्राप्त होगा। मन में हर्ष बना रहेगा। पारिवारिक माहौल भी अच्छा ही रहेगा।

सिंह राशि

15 मई को समय आर्थिक पक्ष की दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। परंतु 16 और 17 मई को समय विपरीत फल का फलदायक रहेगा। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने से पहले उसे अच्छी तरह से जांच परख लें। आप स्वयं में बदलाव महसूस करेंगे। आप ज्यादा चिंता करेंगे और परेशान भी हो उठेंगे। आपका चलता वाहन रुक जाएगा। 18 और 19 को समय अनुकूल रहेगा। संपर्क और संवाद के लिए समय उत्तम है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतिरिक्त आय की संभावना बनेगी। आपका ध्यान श लक्ष्य प्राप्ति की ओर रहेगा। 20 और 21 मई को उत्तम संपत्ति दायक समय रहेगा। कुछ नया करने की चाह मन में बनी रहेगी। एकाग्रता व शांति के साथ समय का मूल्यांकन करेंगे।

कर्क राशि

15 मई को व्यापार में स्थिति चिंताजनक रहेगी‌ आप पर कोई इल्जाम लग सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है ‌अपने विवेक से समस्या का समाधान करेंगे। 16 और 17 को समय आपकी मुट्ठी में रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात होगी‌ चिंता व तनाव से राहत मिलेगा। व्यापार में स्थितियां सुधरेंगी। भागीदारी में सुधार आएगा। 18 वह 19 मई को सरकारी कामकाज गति पकड़ेगा। उत्तय प्रकार के भोजन की प्राप्ति होगी‌ पैसा आएगा लेकिन खर्च भी हो जाएगा। लंबित पड़े कार्यो में सुधार होगा ‌परिस्थितियां नियंत्रण में रहेंगी। 20 और 21 मई को सामान्य सूचक दिवस है। दैनिक कार्यों को सुचारु रुप से करेंगे‌ ज्ञानवर्धक रोचक साहित्य का पठन करेंगे। भाग्य में वृद्धि का योग है‌

मिथुन राशि

15 मई को ज्ञानवर्धक समय है। उत्तम साहित्य की खोज रहेगी। धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन अध्यापन करेंगे। 16 और 17 मई को उत्तम संपत्ति दायक दिवस रहेगा। शिक्षा में शुभ फल की प्राप्ति के लिए उत्सुक रहेंगे। 18 और 19 मई को सुख शांतिदायक समय रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि के योग हैं‌ आशातीत सफलता के संकेत हैं। भाग्य की प्रबलता से कार्य बनेंगे ‌शरीर में चुस्ती फुर्ती रहेगी‌ 20 और 21 मई को कष्टकारक समय रहेगा। लचीले रुख व उदारवादी दृष्टिकोण से आपके काम संपन्न हो जाएंगे‌ आप निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं‌ इस समय कल्याणकारी गतिविधियों में भाग लेंगे। अन्य का दखल आपके जीवन में व्यग्रतता पैदा करेगा।

कन्या राशि

15 मई को मानसिक संतोष प्राप्त होगा। प्रिय जनों का साथ मिलेगा। आपके सामाजिक छवि में निखार आएगा। 16 और 17 मई को अनुकूल समय है। आप घर, कार्यालय, नौकरी बदल सकते हैं या आपका किसी नई जगह तबादला हो सकता है। कहीं बाहर जा सकते हैं ‌18 और 19 मई को समय कष्टप्रद है‌ नए माहौल में काम करना पड़ सकता है‌ या आपकी सोच में बदलाव आएगा‌ दांपत्य जीवन में कटुता का भी योग है‌ आपको विरोधियों से निपटना पड़ सकता है। कुछ परेशानियां बनी रहेंगी‌ 20 और 21 मई को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक लोगों के लिए बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। तकनीक और विज्ञान से जुड़े हुए लोगों के लिए उत्तम समय है‌ आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा‌ आप खरीद-फरोख्त में व्यस्त रह सकते हैं‌ युवा वर्ग के लिए उत्तम समय है।

धनु राशि

15 मई को समय लाभकारी रहेगा। आप साहस और ऊर्जा दोनों से परिपूर्ण बने रहेंगे। समस्त कार्यों में सफलता मिलेगी। 16 और 17 मई को समय खराब रहेगा। आप परेशान हो सकते हैं। जायदाद संबंधी परेशानियां आएंगी। कार्यों में रोड़े अआते रहेंगे। घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है ।आपके साथ धोखा हो सकता है। 18 और 19 को समय अनुकूल आ जाएगा। वरिष्ठ जनों का समर्थन प्राप्त होगा। कोई उपहार प्राप्त कर सकतें है। 20 और 21 मई को आप किसी कार्य की व्यापक योजना बनाएंगे। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे। आप ऊर्जा से परिपूर्ण बने रहेंगे।

तुला राशि

15 मई को समय अनुकूल है। आप किसी प्राप्ति से हर्षित होंगे। 16 और 17 को सामान्य फलदायक समय रहेगा। आपके अंदर सहनशीलता का भाव जागृत होगा‌ सुख दुख सहन करेंगे‌ ईश्वर और आराधना का समय है। इस समय अत्यंत सतर्क रहकर काम करेंगे। 18 और 19 मई को आप लोगों की समस्या सुनेंगे और उसके हल के लिए प्रयास भी करेंगे। अपनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा‌ काम में नए अवसर प्राप्त होंगे। जो भी कार्य करेंगे और उसका उत्तम फल भी प्राप्त करेंगे। 20 से 21 मई को समय ठीक नहीं है। इस समय आप ज्यादा परेशानी महसूस करेंगे। आपका एक भी काम समय से पूरा नहीं होगा‌ मन में असंतोष का भाव बना रहेगा। किए प्रयास असफल हो सकते हैं या आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। सकारात्मक सोच बनाए रखें। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें, यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशि

15 मई को व्यापार में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी में आपका तबादला हो सकता है। आपका महत्व बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 16 और 17 को प्रतिस्पर्धा में आप सफल होंगे। नौकरी से संबंधित परीक्षा, विभागीय परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।आप पहले से अधिक सिद्धांतवादी व व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे। 18 और 19 मई को होशियारी से काम लेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे ।किसी समारोह में सम्मिलित भी हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 20 और 21 मई को अशुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यर्थ के कार्यों में धन का व्यय होगा। ऋण लेना पड़ सकता है। मन में अशांति ,क्रोध की स्थिति आ सकती है। रुकावटें बनी रहेंगी। मन में क्षोभ बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

15 मई को शुभ समाचार मिलेगा। कारोबार में कोई गलती कर सकते हैं या व्यापार में कोई हानि प्राप्त हो सकता है। 16 और 17 मई को ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में करवट लेगी। जीवन के प्रति सोच में सकारात्मक परिवर्तन होगा। व्यापार में विस्तार की योजना बनाएंगे ।जितना अधिक मेहनत करेंगे उतना ही लाभ प्राप्त करेंगे। 18 और 19 मई को शारीरिक कमजोरी व थकान महसूस कर सकते हैं। हालांकि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं में राहत महसूस करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से कुछ खास उपलब्धि नहीं होगी, फिर भी कार्यों को लेकर मन में संतोष रहेगा। 20 और 21 मई को कार्य क्षमता व कार्यकुशलता में इजाफा होगा। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

कुम्भ राशि

15 मई को व्यय की अधिकता रहेगी। विपरीत परिस्थितियों का योग प्राप्त हो सकता है। मन में असंतोष का भाव बना रहेगा।कार्यों में विघ्न प्राप्त हो सकता। 16 और 17 मई को व्यवसाय में कुछ परेशानी तो आयेगी, परन्तु कोशिश के बावजूद बिगड़े कार्य बनेंगे। आगे की स्थिति अच्छी रहेगी।18 और 19 मई को व्यर्थ की भागदौड़ बना रहेगा। मन में परेशानी और तनाव की स्थिति बन सकती। 20 और 21 मई को बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। धर्म कर्म की प्रवृत्ति जाग्रत होगी। मन का झुकाव पठन पाठन की ओर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय रहेगा।

मीन‌ राशि

15 मई‌ को समय मिश्रित है। कुछ कष्ट की स्थिति रहेगी, परन्तु बिगड़े कार्यों में सुधार होगा।16 और 17 मई को अनुकूल समय रहेगा।स्वजनों का सहयोग मिलेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुर तान का योग मिलेगा। 18 और 19 मई को बेहतर समय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय रहेगा‌।प्रगति‌ योग मिलेगा। 20 और 21 मई को सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में सुख शान्ति का योग है। मन में सकारात्मक सोच बना रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!