24 अप्रैल दिन रविवार से 30 अप्रैल दिन शनिवार तक साप्ताहिक राशिफल 

0 0
Read Time:13 Minute, 9 Second
आचार्य पं शरदचन्द्र मिश्र, अध्यक्ष- रीलीजीयस स्कालर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति- सूर्य, बुध और राहु मेष राशि पर, चन्द्रमा और शनि मकर राशि पर, मंगल और शुक्र कुम्भ राशि, गुरु मीन राशि तथा केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं

मेष राशि- 24 अप्रैल को आप सामाजिक कार्य करेंगे। पुराने मित्रों से मिलेंगे। नए निवेश करेंगे। मान प्रतिष्ठा वर्धक समय रहेगा। 25-26 और 27 अप्रैल को आप लाभकारी स्थिति में रहेंगे। प्रिय जनों का साथ मिलेगा। निकट भविष्य में नया कार्य मिलने की संभावना है। आप तेज गति से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत होगी। 28 और 29 अप्रैल को चन्द्रमा बारहवां रहेगा। संबंधों में दरार आएगी। आपकी बेइज्जती हो सकती है। आप अहंकार से दूर रहें। खर्च भी अधिक रहेगा। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता। 30 अप्रैल को अच्छा समय आएगा। आप अपने काम को सही ढंग से करेंगे‌ व्यस्तता अधिक रहेगी। काम के साथ-साथ मनोरंजन में भी समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि- 24 अप्रैल को समय अच्छा है। आकस्मिक लाभ संभव है। बड़ी सफलता के लिए प्रयास करना होगा। 25– 26 व 27 अप्रैल को समय मान प्रतिष्ठा वर्धक है। मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। आने वाली हर चुनौती के लिए आप अपने को तैयार कर लेंगे। अचानक नया प्रोजेक्ट हाथ आने की संभावना है। 28 और 29 अप्रैल को आधा दिन सुखदायक व सफलता दायक रहेगा। आत्मविश्वास से किए गए काम सफलता दिलाएंगे। किसी भी कार्य को तुरंत अपने प्रभाव से संपन्न कर लेंगे ‌29 की दोपहर से 30 के मध्य किसी कुचक्र में फंस सकते हैं। किसी काम को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। जिस पर आप भरोसा कर रहे हैं,वह को धोखा दे सकता है।

मिथुन राशि – 24 अप्रैल को धन हानि के योग् हैं। बिजली के उपकरणों से दूर है। परेशानी आएगी। मानसिक तनाव पड़ेगा। 25-26 और 27 अप्रैल को आय के साधन पैदा होंगे।खरीदारी पर पैसा व्यय कर सकते हैं। आर्थिक अनुकूलता और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी‌ जीवन साथी व मित्रों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। काम में प्रगति होगी। बिखरा हुआ कार्य शीघ्रता से संपन्न हो जाएगा। 28 और 29 अप्रैल को विजय सूचक दिवस है। धैर्य विवेक से आप किसी स्थिति को अपने पक्ष में कर लेंगे। कार्य क्षमता में इजाफा होगा ।कैरियर और भविष्य लेकर चली आ रही चिंता दूर होगी। पड़ोसियों से मधुर संबंध बनेंगे।संतान से सुख प्राप्त होगा।सोच समझकर किए गए कार्य आपको आगे तक ले जाएंगे।

सिंह राशि- 24 अप्रैल को समय सुखदायक रहेगा। पार्टी,सिनेमा आदि में जाने का अवसर मिलेगें। प्रसन्नता के अवसर आएंगे। 25- 26 और 27 अप्रैल को मेहनत ज्यादा होगी, परिणाम आपके पक्ष में आएगा। योग0और आध्यात्म में रुचि रखेंगे। नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापार में नए प्रयोग करेंगे। 28– 29 को कष्टदायक समय रहेगा ।इस समय आपका पैसा अटक सकता है। काम बनते- बनते रुक जाएगा।क्रोध व जल्दी बाजी में आपको नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में कटता मिल सकती है। 30 अप्रैल को समय सामान्य व्यतीत होगा। रुपए पैसों की आवक बनी रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन भी हो सकता है।

कन्या राशि – 24 अप्रैल को ज्ञानार्जन में रुचि रहेगी‌ मित्रों के निमित्त क्रियाकलापों को संपन्न करेंगे। पुस्तक और धार्मिक साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। आपको गंभीर समस्या को सुलझाने में सफल होंगे। 25– 26 और 27 अप्रैल को संपूर्ण कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। इस समय दान धर्म पुण्य का काम ज्यादा करेंगे। गर्मी से राहत पाने के उपाय करेंगे, और खानपान पर भी ध्यान केंद्रित रखेंगे‌ 28 और 29 अप्रैल को आधा दिन शान्तिदायक रहेगा। आप परिवार पर पूरा ध्यान देंगे। मेहनत तो आप कोई खास नहीं होगी परंतु सफलता प्राप्त होगा। 29 की शाम से 30 के बाद समय कष्टप्रद रहेगा।आपकी किसी से बोलचाल हो सकती है‌। आप बहरी से कुछ कटु बोलेंगे। वह आपके सामने वाले को बुरा लग सकता है।

वृश्चिक राशि- 24 अप्रैल को समय काफी लाभप्रद है‌ पारिवारिक समस्या का निवारण होगा। नौकरी व व्यापार के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा। 25 अप्रैल से 27 अप्रैल के मध्य हाथ में आता रुपया अटक जाएगा। वाणी और खुद पर नियंत्रण रखें अन्यथा आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट- चपेट का भय है। 28 और 29 को गुरु चंद्रमा का योग धनदायक योग बनाएगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है‌ आप उनके स्वागत सत्कार में व्यस्त रहेंगे। अध्ययन, शोध अनुसंधान इत्यादि में समय व्यतीत होगा। 30 अप्रैल को संपत्ति संबंधी शुभ समाचार मिलेगा।

तुला राशि – 24 अप्रैल को घर के किसी सदस्य को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। कोई वस्तु खराब या गायब हो सकती। पूंजी निवेश में सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। 25- 26 और 27 अप्रैल को समय आपके पक्ष में आ जाएगा‌। कठिन परिश्रम से मामला सुधरेगा। व्यापार प्रतिबद्धता को सम्मान मिलेगा। 28 और 29 को उत्तम संपत्ति दायक दिवस है। रुपये पैसों की आवक होगी। बृहस्पति स्वगृही होकर छठे भाव में चलायमान हैं। परीक्षा परिणाम आपके अनुकूल आएगा। 30 अप्रैल को आपके मित्र आप से सलाह मशविरा करेंगे। समय आमोद प्रमोद में व्यतीत होगा।अपनों का साथ मिलेगा।

कर्क राशि – 24 अप्रैल को व्यापार में सही निर्णय लेने का उचित समय है‌ भूमि, भवन, वाहन में पूंजी निवेश कर सकते हैं। 25 अप्रैल से 27 अप्रैल के मध्य समय ठीक नहीं है। व्यापार के राज हर किसी से साझा न करें। लोग आपकी व्यवहारिक तकनीक को पकड़ने की कोशिश करेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आलोचना या निंदा से बिल्कुल न घबराए। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। 28 और 29 अप्रैल को समय पक्ष में रहेगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर रहेगा। 30 अप्रैल को विवाह या किसी पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं। आप समय का पूरा पूरा उपयोग करेंगे। आपकी बुद्धि में सकारात्मक चिंतन बना रहेगा।

धनु राशि- 24 अप्रैल को यात्रा होगी। यात्रा में आनंद की प्राप्ति भी होगी। आप आध्यात्मिक कार्यों में संलग्न कर सकते हैं। दर्शन का लाभ मिलेगा। अपने बच्चों के प्रति आपका व्यवहार बहुत सौम्य रहेगा। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत रहेंगे। 25- 26 और 27 अप्रैल को धनदायक दिवस है‌ आप में शिष्टता और सौम्यता बना रहेगा। आप सभी मानवीय संबंधों को सुंदरता के साथ निभाएंगे। दयालुता और उदारता का भाव बना रहेगा। आपके इसी कमजोरी का फायदा कुछ लोग उठाने का प्रयास करेंगे। 28 और 29 अप्रैल को समय कष्टप्रद रहेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे नुकसान होगा और काम भी नहीं बनेगा। आप अनुशासन प्रिय होंगे किंतु दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कार्य में विलंब का योग मिलेगा। 30 अप्रैल को समय आपके के पक्ष में आ जाएगा।

मकर राशि-  24 अप्रैल को समाज में आपका रुतबा, महत्व और दबदबा बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता के लिए आप प्रयास करेंगे। 25 अप्रैल से 27 अप्रैल के मध्य शरीर में आलस्य वह थकावट के चलते कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पाएगा ।परिवार के साथ हुआ रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। 28 व 29 अप्रैल को कैरियर में स्थायित्व आएगा। लंबी दूरी की यात्रा धनप्रद रहेगी। सहकर्मी व अधिकारी सहयोग की भावना रखेंगे। कहीं से रुका हुआ रुपया प्राप्त हो सकता है। 30 अप्रैल को किसी झंझट या गुप्त योजना, साजिश या षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि – 24 अप्रैल को समय शुभता से परिपूर्ण रहेगा। आपके स्वभाव में संयम का अभाव मिल सकता है। किसी सरकारी लफड़े में फंस सकते हैं। व्यापार के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। 25- 26 और 27 अप्रैल को समय शुभ सूचक रहेगा। नौकर, चाकर, वाहन व भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। शत्रुओं की हर गतिविधि पर आपकी नजर बनी रहेगी। तकनीक और विज्ञान से जुड़े विद्यार्थी पूर्ण तल्लीन होकर विद्या अध्ययन करेंगे। जिसके परिणाम उनके अनुकूल होगा। 28– 29 और 30 अप्रैल को किसी मांगलिक प्रसंग में सम्मिलित हो सकते हैं। यह समय संतोषप्रद रहेगा। सभी काम सोच विचार कर करेंगे। आपके दिमाग में जो योजनाएं चल रही हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त होगा। मन में हर्ष का समावेश बना रहेगा।

मीन राशि – 24 अप्रैल को आप अपना हर कार्य पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। कैरियर व कामकाज को लेकर आई अड़चन एक-एक करके समाप्त हो जाएंगी। मन में उत्साह का संचार बना रहेगा। 25– 26 और 27 अप्रैल को आप परेशान हो सकते हैं। आप रक्तचाप मधुमेह अन्य बीमारियों से तंग हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें और आपने व्यवहार और खानपान में परिवर्तन करें। 28 और 29 अप्रैल को समय बहुत शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।धन अथवा आजीविका के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि होगी। 30 अप्रैल को आप कहीं बाहर खानपान का आनंद ले सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी समझदारी का सभी लोग सादर करेंगे। मेहनत का परिणाम आगे चलकर आपके अनुकूल ही रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!