साप्ताहिक राशिफल : 1 मई 2022 से 7 मई 2022 तक का राशिफल

0 0
Read Time:12 Minute, 1 Second
आचार्य पं शरदचन्द्र मिश्र, अध्यक्ष- रीलीजीयस स्कालर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति : सूर्य और चन्द्रमा मेष राशि, मंगल और शनि कुम्भ राशि,गुरु और शुक्र मीन‌ राशि, बुध वृषभ राशि, राहु मेष राशि तथा केतु तुला राशि पर संचरण कर रहें‌।

मेष राशि

पहली और दूसरी मई को सूर्य इस राशि में तथा मंगल लाभ भाव में होने से धन लाभ एवं उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा। 3-4–5 मई को कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परंतु सूर्य राहु युति होने से क्रोध उत्तेजना से किसी विशेष कार्य में विघ्न उत्पन्न होगा और 6- 7 मई को शत्रुओं से कुछ पीड़ा का योग है। भागदौड़ व्यर्थ और संतान के कैरियर को लेकर चिंता का योग मिल सकता है। परंतु सकारात्मक बुद्धि बनी रहेगी। घर में माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। मित्रों और परिजनों का सहयोग भी प्राप्त करेंगे।किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।

वृष राशि

1-2 भी को राशि स्वामी शुक्र उच्च स्थिति में होने से भाग्य वश धन लाभ एवं पूर्व किए गए प्रयासों में सफलता की प्राप्ति होगी। 3-4-5 मई को भूमि सुख में वृद्धि एवं किए गए कार्यों से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी‌ बेहतर कार्य कर सकते हैं परंतु सरकारी क्षेत्रों में परेशानी, मन अशांत एवं उदासीनता रहेगी। 6-7 मई को ज्यादा गुस्सा रह सकता है। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। प्रतिकूल स्थिति में मन का संतुलन बनाए रखें‌ यह आपके लिए बेहतर रहेगा‌ वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि चोट-चपेट का योग परिलक्षित हो रहा है।

कर्क राशि

पहली और दूसरी मई को बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव पर है, इसलिए शुभ कार्यों की और प्रवृत्ति बनी रहेगी। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्म की ओर प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। यदि व्यापार से जुड़े हैं तो आयात निर्यात में रुचि लेंगे। 3-4 और 5 मई को निर्वाह योग्य आय के साधन मिलेंगे। अष्टमस्थ शनि होने से स्वास्थ्य ढीला रहेगा। घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता। है। भाइयों और बंधु जनों से पैतृक संपत्ति में विवाद की स्थिति बन सकती है। 6-7 मई को अकारण किसी से विरोध और तनाव उत्पन्न हो सकता है। दूसरे के विवादों में न पड़े, नहीं तो आपके लिए हितकर नहीं होगा। इससे हानि होने की संभावना है।

सिंह राशि

पहली और दूसरे मई को अचानक धन प्राप्ति के साधन बढ़ेंगे और नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।3–4 और 5 मई को शनि मंगल की सप्तम दृष्टि होने से उत्साह और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। प्रतिरोध और उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है ‌सावधानी बरतें। संयत पूर्वक व्यवहार करें। अनावश्यक तकरार से दूर रहें। 6-7 मई को मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ ढीला रह सकता है। अतः खानपान और आराम पर भी विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशि

सप्ताह के आरंभ में अर्थात पहली और दूसरी मई को आय कम और खर्च अधिक रहेगा। बुध बारहवें भाव में भाव मे संचार करने से धन की हानि और किसी उच्चाधिकारी से विरोध मिल सकता है। मन में शान्ति का अभाव रहेगा। 3-4 और 5 मई को कष्ट मानसिक तनाव बनते कार्यों में विघ्न उत्पन्न हो सकता है, परंतु निर्वाह योग्य आय के साधन बने रहेंगे। 6- 7 मई को क्रोध और उत्तेजना से कोई बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है ‌सावधानी बरतें यह आपके लिए अच्छा रहेगा। विवाद की स्थिति बन सकती है‌ स्वजनों और परिजनों का सहयोग अपेक्षित नहीं मिल सकता है। अतः मन में भिन्नता का भाव बना देगा। सकारात्मक सोच रखें। यह आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला राशि

पहली और दूसरी मई को सूर्य की नीच दृष्टि एवं शुक्र छठे भाव में स्थित है। इससे सप्ताह के आरंभ में व्यवसाय नौकरी में अस्थिरता एवं चिंता का वातावरण मिल सकता है। लाभ कम और खर्च अधिक रहेंगा।इससे कुछ परेशानी का अनुभव करेंगे। 3-4 और 5 मई को सिर दर्द एवं आंखों में कष्ट का योग है। सरकारी क्षेत्र में भी परेशानी बनी रहेगी। 6 और 7 मई को परिवार में शुभ मंगल कार्य एवं लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भाई बंधुओं से प्रसन्नता प्राप्त होगा। विदेश संबंधी कार्यों में कामयाबी के आसार दिखाई देंगे, परंतु उसमें कुछ विलंब भी हो सकता है। मन में आत्मसंतोष का भाव बना रहेगा।

कन्या राशि

पहली और दूसरी मई को बुध भाग्य स्थान पर संचार कर रहे हैं, इसलिए परिस्थितियों में सुधार एवं पूर्व किए गए प्रयास सफल होगे। कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। प्रगति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। 3-4 और 5 मई को संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगा। विदेशी एवं बाहरी कार्यों में प्रगति और बाहरी संबंधों से लाभ के योग हैं। 6-7 मई को सौंदर्य विलासिता, वाहन आदि कार्यों पर धन अधिक व्यय हो सकता है ‌स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का योग मिल सकता है। घर में किसी मेहमान का आगमन प्रसन्नता का विषय रहेगा।

मकर राशि

पहली और दूसरी मई को शनि मंगल दूसरे भाव में होने से हालात में परिवर्तन और सुधार के योग प्राप्त होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कुछ नवीन योजनाएं व्यवसाय के क्षेत्र में बन सकती है। 3-4 और 5 मई को विशेष परिश्रम से कार्य सिद्ध योगी, परंतु शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से लाभ कम और व्यय अधिक होगा। 6 और 7 मई को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अतः सकारात्मक सोच बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

पहली और दूसरी मई को कुछ बिगड़े कामों में सुधार हो गया। संघर्ष की स्थिति तो रहेगी परंतु निर्वाह योग्य आय के साधन भी बने रहेंगे। आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी। 3-4-5 मई को धन का व्यय अधिक होगा। मंगल चतुर्थ भाव में आने से अचानक खर्च में वृद्धि और घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति का अभाव मिल सकता है। 6-7 मई को प्रतिकूल दिवस है ‌ यात्रा में दुर्घटना न चोट चपेट का का भय है। सावधानी बरतें।किसी से विवाद की स्थिति बन‌ सकती है। आत्मनियन्त्रण ही आपके लिए हितकर रहेगा।

धनु राशि

सप्ताह के आरंभ में 1-2 मई कै व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष उतार-चढ़ाव के योग्य हैं। समय के अनुसार उचित निर्णय लेना कार्य सिद्धि में सहायक होगा। धन खर्च अधिक हो सकता है। 3-4-5 मई को धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी ।दांपत्य जीवन में मधुरता बना रहेगा। निकट दूर की यात्रा भी हो सकती है। 6 और 7 मई को दांपत्य जीवन में मतभेद भी मिल सकता है।स्वास्थ्य के प्रति सतर्क करें। स्वास्थ्य रक्षा के लिए क्रोध और तामसिक खानपान पर विशेष ध्यान दें। यही आपके लिए उचित रहेगा। अपनों पर ज्यादा विश्वास धोखा दे सकता है।

कुंभ राशि

पहली और दूसरी मई को इस राशि पर मंगल शनि का संचार एवं सूर्य राहु तृतीयस्थ होने से घरेलू परेशानियों के कारण मन व्यथित होगा। परंतु आय की स्थिति मध्यम रहेगी। 3-4–5 मई को बनते कार्यों में विघ्न, आलस्य और निराशा मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम का अभाव मिलेगा। चोट चपेट का भय बना रहेगा।6 और 7 मई को कार्य व्यवसाय में व्यस्तता बनी रहेगी। विलासिता के पदार्थों पर खर्च अधिक होगा। धन हानि और अफसरों से विरोध का योग है। सोचकर विवेक के साथ कार्य करें। अपने आवेश को नियंत्रण में रखते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि

पहली और दूसरी मई को राशि स्वामी बृहस्पति स्वराशिगत है। शुक्र युक्त होने से धन के आगमन के साधनों में वृद्धि होगी। नवीन योजनाओं को कार्य रूप देने का प्रयास करेंगे। वित्तीय कार्यों में पराक्रम बढ़ेगा। 3-4-5 मई को मंगल शनि बारहवें भाव में होने से अपने तथा संतान पक्ष की उलझन बनी रहेगी। अपने कैरियर संबंधी बाधाएं मिलेंगी। असमंजस की स्थिति रहेगी। 6 और 7 मई प्रतिकूल दिवस है। मानसिक तनाव हताशा की स्थिति भी बन सकती है। अपने मानसिक संतुलन को बनाए रखें‌। शत्रुओं से पीड़ा और विरोध मिल सकता है। परिजनों से कष्ट की प्राप्ति का योग है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!