गुड मॉर्निंग न्यूज़ : गर्मी से राहत की शुरुआत, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मानसून की पहली बारिश के आसार

0 0
Read Time:9 Minute, 30 Second

सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में-

  • गर्मी से राहत की शुरुआत, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मानसून की पहली बारिश हो सकती है।
  • वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहा सर्वे और वीडियोग्राफी दूसरे दिन भी जारी रहेगी।
  • IPL में दोपहर 3:30 बजे चेन्नई-गुजरात और शाम 7:30 बजे लखनऊ-राजस्थान के बीच मैच होगा।
  • गुना में शिकारियों ने 3 पुलिसकर्मियों की हत्या की, दो को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, मास्टरमाइंड का सुराग मिला
  • अमेरिका में लगातार चौथे दिन कोरोना के एक लाख से ज्यादा केस मिले, संक्रमण से 10 लाख मौतों वाला पहला देश।
  • शिवसेना की रैली में उद्धव ठाकरे बोले- कल को दाऊद भाजपा में शामिल हो जाए तो ये लोग उसे भी मंत्री बना देंगे।

आटा की बढ़ती कीमतों पर रोक के लिए भारत ने गेंहू निर्यात रोका

गेहूं के बढ़ते दामों को देखते हुए भारत ने इसे विदेश भेजने पर रोक लगा दी है। भारत अभी 69 देशों को गेहूं निर्यात कर रहा है। इसकी कीमतें बढ़ने से रिटेल मार्केट में आटा महंगा हो रहा है। इसका एवरेज रेट करीब 33 रुपए किलो हो गया है। एक साल में आटा 13% महंगा हुआ है। पिछले साल 13 मई को इसका रेट 29 रुपए किलो था।

कांग्रेस के चिंतन शिविर में गांधी परिवार से ज्यादा अहमियत सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह और सरदार पटेल को

उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर में इस बार कुछ चौकाने वाली बाते नजर आईं। इसमें 9 ऐसे नेताओं के पोस्टर नजर आए जिसे देख लोग चौके। लगाए गए पोस्टर्स कुछ खास हैं। आमतौर पर कांग्रेस के शिविरों, अधिवेशनों या सम्मेलनों के पोस्टरों में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू के साथ गांधी परिवार को तवज्जो दी जाती है या फिर संबंधित प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष को। पर इस बार सड़क के दोनों ओर लगे पोस्टर में महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, मनमोहन सिंह के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को भी बराबर महत्व दिया गया है। पोस्टर में कांग्रेस का इनोवेशन चर्चा का मुद्‌दा बना हुआ है। हालांकि, भाजपा इसे नेहरू-गांधी परिवार की छाया से बाहर निकलने की विफल कोशिश बता रही है।

मुंडका आग : 29 अब भी लापता, झुलसे हुए अवशेष मिलने से मृतक संख्या बढ़ने की आशंका

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मुंडका में एक इमारत में भीषण आग लगने के एक दिन बाद बदहवास रिश्तेदार अब भी अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि 29 लोगों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई है।

कांग्रेस ‘सोशल इंजीनियरिंग’ की राह पर, संगठन में कमजोर वर्गों को दे सकती है 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व

उदयपुर। कांग्रेस ‘सोशल इंजीनियरिंग’ के फॉर्मूले की तरफ कदम बढ़ाते हुए संगठन में सभी स्तरों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दे सकती है।

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, बैठक में हुई धक्कामुक्की

अगरतला। भाजपा ने आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए राज्यसभा सदस्य माणिक साहा को त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री बनाया है। वह बिप्लब कुमार देब की जगह लेंगे जिन्होंने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

दिल्ली में गर्मी ने किया बेहाल, कई इलाकों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

नई दिल्ली। दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से शनिवार को पूरे दिन लोग बेहाल रहे और राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे कार्य रविवार को भी जारी रहेगा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक बार फिर शुरू हो गया और यह रविवार को भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, भविष्य के लिए दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शनिवार को कांग्रेस को अलविदा कह दिया। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पिछले महीने उन्हें कांग्रेस में सभी पदों से हटा दिया गया था।

ठाणे पुलिस ने शरद पवार पर पोस्ट को लेकर मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को हिरासत में लिया

ठाणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के लिए महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने शनिवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को हिरासत में लिया।

मप्र : शिकारियों की गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, सीएम ने आईजी का तबादला किया

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार तड़के शिकारियों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी।

जी-सात ने यूक्रेन में युद्ध से खाद्य संकट गहराने के प्रति आगाह किया

वेसेनहॉस (जर्मनी)। विकसित अर्थव्यवस्था वाले सात देशों के समूह ने शनिवार को आगाह किया कि यूक्रेन में युद्ध वैश्विक खाद्य और ऊर्जा संकट को भड़का रहा है जिससे गरीब देशों को खतरा है।

राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान यूएई के राष्ट्रपति बने

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शनिवार को शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।

गतिशक्ति संचार पोर्टल का आगाज, आरओडब्ल्यू को कानूनी आधार दिसंबर तक मिलेगाः वैष्णव

नई दिल्ली। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को ‘गतिशक्ति संचार’ पोर्टल का उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे फाइबर लाइन बिछाने तथा टॉवर लगाने की मंजूरी जल्द मिलने के साथ केंद्रीकृत भी हो जाएगी और आगामी 5जी सेवा भी जल्द शुरू हो सकेगी।

सीबीआई ने आईपीएल मैच फिक्सिंग के आरोप में सात ‘सट्टेबाजों’ पर मामला दर्ज किया

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पाकिस्तान से मिली ‘‘सूचना के अधार’’ पर वर्ष 2019 में आईपीएल मैच की कथित फिक्सिंग करने के आरोप में कुल सात संदिग्ध सट्टेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एजेंसी ने इस सबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!