गुड इवनिंग न्यूज : शाम के प्रमुख समाचार एक नजर में

0 0
Read Time:7 Minute, 7 Second

श्रीलंका में सैकड़ों प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति राजपक्षे के आधिकारिक आवास में घुसे

कोलंबो। श्रीलंका में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को मध्य कोलंबो के कड़ी सुरक्षा वाले फोर्ट इलाके में अवरोधकों को हटाकर उनके (राष्ट्रपति के) आधिकारिक आवास में घुस गए। सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 30 लोग घायल हो गए।

अमरनाथ में बादल फटने की घटना: मृतक संख्या बढ़ कर 16 हुई ; 15000 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के कारण अचानक आयी बाढ़ के चलते मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 16 हो गई। वहीं, कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका के बीच बगैर रूके तलाश अभियान जारी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में नगर निगम वार्ड के परिसीमन के लिए आयोग का गठन किया

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में नगर निगम वार्ड के परिसीमन के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया है। एमसीडी द्वारा शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार अगले सप्ताह संभव : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि वह उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ विचार-विमर्श के बाद अगले सप्ताह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। साथ ही उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में अगला चुनाव जीतने का भी भरोसा जताया।

कांग्रेस ने भाजपा पर ‘आतंकवादियों से रिश्ते’ होने का आरोप लगाया

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आतंकवादियों के साथ रिश्ते रखने का आरोप लगाया और दावा किया कि हालिया घटनाओं से भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद का पर्दाफाश हो और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ संबद्ध होंगे।

चीनी वीजा मामला: सीबीआई ने कार्ति के चेन्नई स्थित आवास की तलाशी ली

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चीनी वीजा मामले में शनिवार को कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के चेन्नई स्थित आवास की तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र: तीन जिलों में भारी बारिश, 128 गांवों से संपर्क टूटा यूपी में नहीं बरसे बदरा

मुंबई। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ से कम से कम 130 गांव प्रभावित हुए हैं और 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा। हालांकि, राहत की बात है कि अबतक कहीं से जानहानि की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन, योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार सुबह गुरुग्राम में निधन हो गया। सपा के सूत्रों ने लखनऊ में बताया कि साधना गुप्ता (62) पिछले तीन महीनों से फेफड़ों के संक्रमण और अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं जिन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।

शोक में डूबा जापानः पूर्व प्रधानमंत्री आबे का पार्थिव शरीर तोक्यो लाया गया

तोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का पार्थिव शरीर शनिवार को तोक्यो लाया गया। आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक सबसे आगे

लंदन। ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता और देश का अगला प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए अपना अभियान शुरू करने वाले भारतीय मूल के ऋषि सुनक शनिवार को नेतृत्व की दौड़ में सबसे आगे नजर आए।

मस्क ने ट्विटर को खरीदने का सौदा रद्द किया, कंपनी करेगी मुकदमा

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने ट्विटर के बोर्ड को शुक्रवार को बताया कि वह उसके अधिग्रहण का समझौता रद्द कर रहे हैं। इसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट को 44 अरब डॉलर में खरीदने का उनका सौदा खटाई में पड़ता दिख रहा है।

अडाणी समूह ने दूरसंचार स्पेक्ट्रम की दौड़ में शामिल होने की पुष्टि की

नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी के समूह ने शनिवार को दूरसंचार स्पेक्ट्रम हासिल करने की दौड़ में शामिल होने की पुष्टि की।

भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 171 रन का लक्ष्य

बर्मिंघम। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 170 रन बनाये।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!