नई शिक्षा नीति, सीबीसीएस, नए कोर्स समेत अन्य बिंदुओं पर महाविद्यालयों के साथ होगा मंथन 29 को

0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

एनआईआई ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति-2020 के संचालन में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे दीक्षा भवन में किया जाएगा। उक्त कार्यशाला में नए कोर्स, सीबीसीएस पाठ्यक्रम, मेजर, माइनर इलेक्टिव, को करिकुलर, वोकेशनल कोर्स, परीक्षाफल, मूल्यांकन समेत ABACUS-UP के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यशाला में सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और शिक्षकगणों पंजीकरण कराकर शामिल होंगे। शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।महाविद्यालय के प्रबंधक एवं प्राचार्यगण की उप‌स्थिति और पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिन महाविद्यालयों द्वारा कार्यशाला में भाग नहीं लिया जाएगा।

उन महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाने तथा अन्य सुविधा देने में विश्विद्यालय द्वारा प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए शासन की ओर से समय समय पर निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन को मिल रहा है। इस कड़ी में कार्यशाला का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। जहां, विशेषज्ञों की ओर से प्रबंधकों और प्राचार्यों का मार्गदर्शन किया जाएगा। तत्पश्चात, उनके सवालों का जवाब भी देंगे।

कार्यक्रम और परिचर्चा का समय

समय                                                    परिचर्चा का विषय                               विशेषज्ञ

10ः00-12ः00                                                      पंजीकरण सत्र                                                            –                                              12ः00 से 2ः00                                                    सामान्य सत्र                                                   कुलपति प्रो. राजेश सिंह

2ः00 से 3ः00                                                         लंच                                                                           –

3ः00 से 4ः00                                                       न्यू कोर्स, सीबीसीएस, मेजर,                          कुलपति प्रो अ‌खिलेश सिंह,

प्रो राजेंद्र सिंह विवि प्रयागराज
माइनर, इलेक्टिव, को क‌रिकुलर, वोकेशनल कोर्स
शाम 4ः00 से 5ः00 बजे तक शुल्क, एक्स्ट्रा इनकम जनरेट बाई कॉलेज – अ‌धिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलसचिव, एफओ, परीक्षा नियंत्रक
अंडर एनईपी, ग्रेडिंग सिस्टम, प्रैक्टिकल, असाइनमेंट, फील्ड ऑफ विजिट, को करिकुलर एक्टिविटी, परीक्षाफल, मूल्यांकन आदि पर चर्चा होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!