गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में

1 0
Read Time:8 Minute, 55 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार। आप सभी को रक्षाबंधन की असीम शुभकामनाएं। इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो। पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में :

सुर्खियां

  • नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खड़का दो दिन के लिए चीन के किंगदाओ शहर पहुंचेंगे।
  • देश छोड़कर भागे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे थाईलैंड जा सकते हैं।
  • नोएडा में महिला से बदसलूकी में अरेस्ट श्रीकांत त्यागी की जमानत पर सुनवाई होगी।
  • बैरिकेड तोड़ महाकाल मंदिर में घुसे भाजयुमो कार्यकर्ता, सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों से भिड़े, सांसद तेजस्वी सूर्या भी मंदिर में थे।
  • महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी ने मांगी माफी, पत्नी बोली- एक महिला के अपमान का मतलब यह नहीं है कि घर तोड़ दो।
  • कश्मीरी पंडित राहुल भट का हत्यारा मारा गया, एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकियों का खात्मा, पुलवामा में 30 किलो विस्फोटक मिला।
  • कॉर्बेवैक्स का बूस्टर डोज मंजूर, पहली बार अलग वैक्सीन के बूस्टर को इजाजत, कोवीशील्ड-कोवैक्सिन लगवा चुके लोगों को लगेगी।

भीमा कोरेगांव मामला : चिकित्सा आधार पर न्यायालय ने वरवर राव को जमानत दी

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने भीमा कोरेगांव मामले के आरोपी पी. वरवर राव को चिकित्सकीय आधार पर बुधवार को जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति ललित 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त, 27 अगस्त को लेंगे शपथ

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को बुधवार को भारत का 49वां प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया।

आमिर की फिल्म लालसिंह चड्ढा आज रिलीज होगी

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा आज रिलीज होने वाली है। उसके साथ अक्षय कुमार स्टारर रक्षाबंधन भी पर्दे पर आएगी। सोशल मीडिया पर बायकॉट की अपील के बावजूद लाल सिंह चड्ढा ने एडवांस बुकिंग से 5 दिन में 12 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। रक्षाबंधन ने इतने ही दिनों में 5 करोड़ की कमाई की है।

पैगंबर टिप्पणी विवाद: न्यायालय ने नुपुर शर्मा के खिलाफ सभी प्राथमिकी दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित की

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ देशभर में दर्ज सभी प्राथमिकी को एक साथ जोड़ने और उसे दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित करने का बुधवार को निर्देश दिया।

नीतीश ने रिकॉर्ड आठवीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ कर प्रदेश में महागठबंधन की सरकार के गठन के लिये राजद के साथ हाथ मिलाने के बाद बुधवार को राजभवन में रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

काले जादू में भरोसा करने वाले, कभी जनता का भरोसा नहीं जीत पाएंगे : प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर तंज

पानीपत (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई के विरोध में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए कहा कि काले जादू में भरोसा करने वाले, कभी फिर से जनता का भरोसा नहीं जीत पाएंगे।

प्रियंका गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित, राहुल का राजस्थान दौरा निरस्त

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते अपना प्रस्तावित राजस्थान दौरा फिलहाल रद्द कर दिया है।

मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश का आखिरी कार्यकाल, अब कभी नहीं मिलेगी ये कुर्सी: गिरिराज

पटना/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह आखिरी कार्यकाल है तथा अब उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी कभी नहीं मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बने नेता विधान परिषद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी दी गयी है ।

आरबीआई ने डिजिटल ऋण देने के लिए सख्त मानदंड जारी किए

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को डिजिटल ऋण देने के लिए सख्त मानदंड जारी किए। इसके तहत केंद्रीय बैंक ने कहा कि डिजिटल ऋण सीधे कर्ज लेने वालों के बैंक खातों में जमा किया जाना चाहिए, न कि किसी तीसरे पक्ष के माध्यम से।

मैंने पांचवें संशोधन की सहायता ली: ट्रंप ने न्यूयॉर्क जांच के संबंध में कहा

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्होंने पांचवें संशोधन की सहायता ली और न्यूयॉर्क में लंबे समय से चल रही अपने कारोबारी सौदों की दीवानी जांच में शपथ के तहत पूछे गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

अगले साल अप्रैल से मिलेगा 20 प्रतिशत एथनॉल मिला पेट्रोल

पानीपत (हरियाणा)। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देश में अगले साल अप्रैल से चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण के साथ पेट्रोल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। आयात पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण मुद्दों के समाधान के लिये इसकी आपूर्ति आगे बढ़ायी जाएगी।

श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शन खत्म

कोलंबो। श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट को लेकर सरकार विरोधी अभूतपूर्व प्रदर्शन 123 दिनों के बाद मंगलवार को औपचारिक रूप से खत्म हो गए। इन प्रदर्शनों के चलते राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को सत्ता गंवानी पड़ी थी।

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : सूर्यकुमार दूसरे नंबर पर, अय्यर ऊपर बढ़े, बिश्नोई और कुलदीप को भी फायदा

दुबई। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी-20 रैंकंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि हमवतन श्रेयस अय्यर दो पायदान के फायदे से 19वें स्थान पर पहुंच गये।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!